Elleen News

Hot News

admin

केवल 3 वर्षीय लड़की, 11 दिन तक रूसी जंगल में अकेले रही जीवित…!!! | 11 दिन तक सिर्फ़ जामुन और नदी के पानी के साथ किया गुज़ारा..!!

रूस: करीना चिकिटोवा की गायबी वार्ता को लोगों ने तीसरे दिन ही ध्यान दिया। उसकी बचाव की कहानी ने तकनीकी टीम को भी चौंका दिया: कोई नहीं मान सका कि एक बच्चा उसे जिन चुनौतियों से बचकर निकल सकता था। ओलोम एक छोटा सा याकूटियन गाँव है। वहाँ कुछ ही परिवार रहते हैं, सभी वृद्ध लोग हैं। उन्हें वन और दलदल घेरते हैं। सबसे निकट शहर 70 किलोमीटर दूर है। और न तो कोई फोन कनेक्शन है और न ही कोई सीधा सड़क संबंध है। करीना चिकिटोवा और उसकी 21 वर्षीय मां वहाँ जुलाई 2014 के अंत में गईं – अपने रिश्तेदारों की जा रही थीं। करीना 3 साल और 8 महीने की थी। 29 जुलाई को, लड़की उठी, नाश्ता के लिए ‘ओलड़ी’ खाया और बाहर खेलने गई, जहाँ उसने एक कुत्ते के साथ खेलने की शुरुआत की, जिसका नाम क्यराचान था, जिसे याकूटियन में “छोटा” कहते हैं। और फिर गायब हो गई। उस दिन, लड़की की मां एक खलिहान में काम कर रही थीं; लड़की की दादी को उसका ध्यान रखना था। लेकिन, बूढ़ी महिला ने नाश्ते के बाद सो गई; जब वह उठी, तो उसने सोचा कि बच्चा उसके मां के साथ होगा। शाम को, महिलाएं एकत्र हो गईं, लेकिन करीना को नहीं मिला और उन्होंने तय किया कि वह अपने पिता के साथ हैं: यह आदमी बहुत समय से एक अन्य परिवार के साथ रह रहा था और उसने ओलोम में अपनी बेटी को कुछ दिनों के लिए लेने की योजना बनाई थी। गायबी के तीसरे दिन के बाद खोज ऑपरेशन शुरू हुआ। पुलिस ने तुरंत ‘हत्या’ धारा के तहत एक आपराधिक मामला खोला। लगभग सैकड़ों रेस्क्यूअर्स और स्वयंसेवक बच्चे की खोज के लिए निकले। एक दरार गायबी के नौवें दिन हुई: अचानक, करीना का कुत्ता गाँव में वापस आया, भूखा, गंदा और डरा हुआ। वह यार्ड से बाहर नहीं निकला और लोगों को उसके आये के स्थान पर ले जाने में मदद की। हालांकि, खोज कुत्तों ने सूँग कर की। Video देखने के लिए नीचे दिए गए link को click करें। elleen news on X: “करीना चिकिटोवा की गायबी वार्ता को लोगों ने तीसरे दिन ही ध्यान दिया। उसकी बचाव की कहानी ने तकनीकी टीम को भी चौंका दिया: कोई नहीं मान सका कि एक बच्चा उसे जिन चुनौतियों से बचकर निकल सकता था। #elleennews #latestnewstoday #topnews #Eclipse2024 https://t.co/XivDY36YiO” / X (twitter.com)

केवल 3 वर्षीय लड़की, 11 दिन तक रूसी जंगल में अकेले रही जीवित…!!! | 11 दिन तक सिर्फ़ जामुन और नदी के पानी के साथ किया गुज़ारा..!! Read More »

जालंधर के इस इलाके में लगी भीषण आग, कई घरों का सामान जलकर हुआ राख

जालंधर : इस समय जालंधर के जल्लोवाल आबादी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीती देर रात पांच घरों में अचानक आग लगने से लाखों रुपए के घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी जबरदस्त लगी थी कि पांच घरों को अपने चपेट में ले लिया, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद ढाई घंटे की मेहनत से आग पर काबू पा लिया । फायर ब्रिगेड के लीडिंग ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि बीती देर रात 2:40 पर आग लगने की सूचना मिली उस के बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर ढाई घंटे की भारी मशक्कत के बाद आंख पर काबू पा लिया लेकिन घरेलू सामान जलकर स्वाह हो गया है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग एक घर में लगी थी और देखते ही देखते अन्य चार घर को भी अपने चपेट में ले ली। खबर लिखे जाने तक आग लगने का कर्म का नहीं पता चला, उधर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया।

जालंधर के इस इलाके में लगी भीषण आग, कई घरों का सामान जलकर हुआ राख Read More »

पंजाब सरकार का विज्ञापन दिखाना पड़ा महंगा, प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़: आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने मीडिया सर्टीफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी), पटियाला की सिफ़ारिशों पर प्राइम सिनेमा के मालिक/ प्रबंधकों और क्यूब सिनेमा के इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को बताया कि उनके कार्यालय को एक सूचना के अधिकार कार्यकर्ता की तरफ से छह अप्रैल को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि राज्य भर के सिनेमाघरों में पंजाब सरकार के लोगो और मुख्यमंत्री, पंजाब की मौजूदगी वाले प्रचार वीडियो इश्तिहार के तौर पर दिखाये जा रहे हैं। इस शिकायत का तुरंत नोटिस लेते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पटियाला के जिला उपायुक्त (जिसके अधिकार क्षेत्र में प्राइम सिनेमा, राजपुरा पड़ता है), सचिव लोक संपर्क विभाग, पंजाब सरकार (जो पंजाब सरकार के सभी इश्तिहारों के लिये अलग- अलग एजेंसियों को रिलीज़ आर्डर जारी करते हैं) के अलावा राज्य के सभी उपायुक्तों सह जिला चुनाव अधिकारियों से किसी भी सिनेमाघर में ऐसे सरकारी इश्तिहारों के प्रसारण की स्थिति का पता लगाने के लिये रिपोर्ट माँगी गयी थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्राइम सिनेमा, राजपुरा के प्रबंधक परमजीत सिंह को छह अप्रैल को पटियाला के चुनाव अधिकारी ने नोटिस जारी किया और साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड की तरफ से उक्त सिनेमा का दौरा किया गया। सिनेमाघर में इश्तिहारों के प्रसारण से सम्बन्धित मामला होने के कारण इसको एमसीएमसी पटियाला के सामने रखा गया। एमसीएमसी पटियाला की सिफ़ारिशों के अनुसार, पटियाला पुलिस की तरफ से आठ अप्रैल को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 177 के अंतर्गत प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों और क्यूब सिनेमा के प्रतिनिधियों/ प्रबंधक/ इंचार्ज के खि़लाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके दफ़्तर की तरफ से चुनाव आयोग को आगे कार्यवाही के लिये रिपोर्ट भेज दी गयी है। उन्होंने कहा कि बाकी 22 जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार राज्य के किसी अन्य हिस्से से ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।

पंजाब सरकार का विज्ञापन दिखाना पड़ा महंगा, प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज Read More »

अदालत कानून से चलती है, सियासी दबाव से नहीं’, केजरीवाल को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल को फटकार लगाते हुए कई सख्त टिप्पणियां की हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि जांच और पूछताछ के मामले में कोई व्यक्ति भले ही सीएम क्यों न हो उसे विशेष छूट नहीं दी जा सकती है। हाई कोर्ट ने केजरीवाल को झटका देते हुए और भी कई सख्त टिप्पणियां की हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी-रिमांड को सही ठहराया। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किए। हमने बयानों को देखा, जो बताते हैं कि गोवा के चुनाव के लिए पैसा भेजा गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि ये याचिका जमानत के लिए नही बल्कि हिरासत को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने कहा की उसकी गिरफ्तारी गलत है। ED के मुताबिक केजरीवाल पार्टी के संयोजक है। ED का आरोप है कि पैसे का इस्तेमाल गोवा में प्रचार में किया गया। ED ने कहा है की याचिकाकर्ता इस पूरे मामले में शामिल है। इस मामले में राघव, शरत रेड्डी समेत कई के बयान दर्ज किए गए है। हाई कोर्ट ने कहा कि अप्रूवर का बयान ED नही बल्कि कोर्ट लिखता है। अगर आप उसपर सवाल उठाते हैं तो आप जज पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार ही कहती रही है कि उसके नेता बेगुनाह हैं और उन्हें सियासी साजिश के तहत फंसाया गया है। गवाहों की सत्यता को परखने का काम कोर्ट का दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा सरकारी गवाहों की सत्यता को परखने का काम कोर्ट का है। ये कानून 100 साल से ज्यादा पुराना है। कभी भी अप्रूबर बनाए जाने के कानून पर सवाल नहीं उठे। हाई कोर्ट ने कहा कि ये पहला मामला नहीं की जहां अप्रूवर के बयान दर्ज किए गए हो। इससे पहले कई मामले में दर्ज किए गए है। हाई कोर्ट ने कहा की रेड्डी के बयान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। मीडिया में आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों में अप्रूवर्स पर ही सवाल उठाए जाते रहे हैं और उनपर सियासी दबाव की बातें कही जाती रही हैं। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी अप्रूवर्स पर अक्सर सवाल उठाए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच किसी व्यक्ति के सुविधा के अनुसार नही चल सकती है। एजेंसी जांच के दौरान किसी के घर जा सकती है। हाईकोर्ट ने कहा कि हम ट्रायल कोर्ट के काम में दखल नहीं दे सकते हैं। गवाहों के कंडक्ट और उनकी विश्वसनीयता देखने का काम ट्रायल कोर्ट का है। मुख्यमंत्री समेत किसी को भी कोई विशेष विशेषाधिकार नहीं दिया जा सकता। हाई कोर्ट ने साफ कहा कि जांच और पूछताछ के मामले में कोई व्यक्ति भले ही सीएम क्यों न हो उसे विशेष छूट नहीं दी जा सकती है। हाई कोर्ट ने केजरीवाल की उस दलील को नकार दिया कि उनसे पूछताछ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी हो सकती थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अदालत कानून के हिसाब से काम करती है बिना राजनीति से प्रभावित हुए। कोर्ट किसी बाहरी कारणों से प्रभावित नहीं होती है, या दबाव में काम नहीं करती है। कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मनी लांड्रिंग मामले हुई है और अदालत को कानून के अनुसार उनकी गिरफ्तारी और रिमांड की जांच करनी होगी, चुनाव के समय की परवाह किए बिना। हाई कोर्ट के कहा कोर्ट का केवल एक काम है कानून को लागू करना। अदालत ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि चुनाव के वक्त ईडी ने जानबूझकर गिरफ्तारी की है।

अदालत कानून से चलती है, सियासी दबाव से नहीं’, केजरीवाल को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार Read More »

सांसद रिंकू की रणनीति से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी चारों खाने चित, कई कांग्रेस व आप कार्यकर्त्ता हुए भाजपा में शामिल

जालंधर/ विधान सभा क्षेत्र आदमपुर में भाजपा देहाती जिला प्रधान रणजीत पवार द्व्रारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जालंधर से लोकसभा प्रत्याशी व सांसद सुशील रिंकू ने चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। कई कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस वसा आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा की लोकहितैषी नीतियों व सुशील रिंकू की कार्यशैली को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर सांसद श्री रिंकू ने कहा कि इस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि जीत-हार तो बूथों पर तय होता है। इसलिए बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए प्रेरित करें। हर वर्ग के मतदाताओं को मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं व मोदी जी की गारंटी के बारे में बताएं। रिंकू ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को मिला है। उन लाभार्थियों के परिवारों से मिलें और भाजपा के नीति सिद्धांतों से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का कई और भी टिप्स दिए। इस मोके जनरल सेक्ट्ररी संदीप वर्मा व मंडल प्रधान राज कुमार ने भाजपा परिवार में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन में राजेश बाघा, रमन पब्बी, मंजीत बाली, परषोतम गोगी, अरुण शर्मा, सहित सभी बूथों के प्रधान व पार्टी कार्यकर्त्ता काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ का माहौल है। आए दिन सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल रहे हैं।

सांसद रिंकू की रणनीति से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी चारों खाने चित, कई कांग्रेस व आप कार्यकर्त्ता हुए भाजपा में शामिल Read More »

लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, जानें गृह मंत्रालय ने क्यों लिया फैसला

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल हाल ही में IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट आई थी जिसके बाद ही गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है। जेड श्रेणी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अब राजीव कुमार की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें राजीव कुमार के आवास पर तैनात 10 सशस्त्र स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले 6 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और 3 शिफ्टों में काम करने वाले 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त हर समय कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में दो वॉचर और तीन ट्रेंड ड्राइवर स्टैंडबाय पर रहेंगे। सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला लोकसभा चुनाव से पहले चल रहे राजनीतिक परिदृश्य में बढ़ती उथल-पुथल को देखते हुए भी आया है।

लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, जानें गृह मंत्रालय ने क्यों लिया फैसला Read More »

जालंधर के सैदां गेट में आपस में भिड़े दुकानदार, जमकर चले ईंट, पत्थर और हथौड़े; दुकान के शीशे कर डाले चकनाचूर, देखें गुंडागर्दी की CCTV

जालंधर: जालंधर के सैदां गेट में साहिब टैक्सटाइल और प्रेम क्लाथ हाउस के मालिकों के बीच झड़प हो गई जिसने बाद में विकराल रूप ले लिया। घटना रविवार दोपहर 4 बजे की है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों दुकानदारों के बीच पहले तो बहस होती है फिर देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। इस विवाद में कपड़ा व्यापारी हरप्रीत सिंह घायल हो गए, उनके सिर में चोट गई है। जबकि दूसरे कपड़ा व्यापारी के शोरूम के शीशे टूट गए। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। फिलहाल इस मामले में बाजार की कमेटी दोनों दुकानदारों को समझने में लगी हुई है और पुलिस का भी इस पर कहना है कि यह बाजार का मामला है तो बाजार के लोग मिलकर इसको सुलझाना चाहते हैं।

जालंधर के सैदां गेट में आपस में भिड़े दुकानदार, जमकर चले ईंट, पत्थर और हथौड़े; दुकान के शीशे कर डाले चकनाचूर, देखें गुंडागर्दी की CCTV Read More »

जालंधर पुलिस ने लोगों के लिए जारी किए नए आदेश, पालन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

जालंधर: लोकसभा चुनाव से पहले ज्वाईंट कमिश्नर पुलिस जालंधर संदीप शर्मा ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 और शस्त्र नियम 2016 की धारा 32 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जालंधर के क्षेत्र में एक आदेश जारी किया है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थानों, विवाह-शादियों के समय मैरिज पैलेस/होटल/हाल आदि पर हथियार ले जाने और हथियारों के प्रदर्शन (सार्वजनिक प्रदर्शन) पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो सोशल मीडिया/फेसबुक/व्हाट्सएप आदि पर तस्वीरें लेकर या वीडियो क्लिप बनाकर हथियारों और हिंसा/झगड़े और हथियारों का गुणगान करने वाले गानों का प्रचार या उन्हें अपलोड नहीं करेगा, ऐसा करने पर सख्त पाबंदी है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत भरा भाषण नहीं देगा। यह आदेश 09.04.2024 से 08.06.2024 तक लागू रहेंगे। अगर उक्त आदेशों को कोई व्यक्ति नहीं मानता तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

जालंधर पुलिस ने लोगों के लिए जारी किए नए आदेश, पालन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई Read More »

किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन को लेकर लिया बड़ा फैसला, आज चंडीगढ़ में सरकार संग होने जा रही मीटिंग

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा गैरराजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा ने आज 9 अप्रैल को देशभर में रेल रोको आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था, जिसे फिलहाल टाल दिया गया है। यह जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी है। पंधेर ने कहा कि अब सरकार के साथ बैठक के बाद आज नया फैसला लिया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने एक वीडियो के जरिए कहा कि आज चंडीगढ़ में सरकार और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद नया फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को किसानों द्वारा रेको आंदोलन शुरू किया जाना था, लेकिन इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शंभू बॉर्डर पर किसानों को बिजली और पानी की समस्या न हो और दूसरी ओर, हरियाणा में जिन युवाओं को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके लिए हरियाणा सरकार से बातचीत शुरू करनी चाहिए, जिसके चलते 9 अप्रैल को ट्रेन रोको आंदोलन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

किसानों ने देशभर में रेल रोको आंदोलन को लेकर लिया बड़ा फैसला, आज चंडीगढ़ में सरकार संग होने जा रही मीटिंग Read More »

जेल में बंद विदेशी कैदियों को वीडियो कॉल करने की सुविधा दें सरकारें, हाईकोर्ट का आदेश

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल में बंद विदेशी कैदियों को लेकर हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ तीनों को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने महीने में एक बार उनके परिजनों से कॉल या वीडियो कॉल की सुविधा को लेकर 2 मई तक नीति बनाने पर जवाब दाखिल करने का आदेश भी दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि विदेशी लोग जो जेल में हैं, उनके भी मानवाधिकार हैं। उन्हें भी उनके परिजनों से संपर्क करने का अधिकार है। फोन कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से वे अपने परिजनों से बात कर सकें। ऐसे में इस प्रकार की व्यवस्था की जरूरत है कि कम से कम महीने में एक बार उनको इसका अवसर दिया जाए। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जीएस संधावालिया बीते दिनों लुधियाना सेंट्रल जेल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्हें वहां एक केन्या का नागरिक मिला, उसने बताया कि वह गिरफ्तारी के बाद अब तक अपने परिजनों से बात नहीं कर पाया है। जस्टिस संधावालिया ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के तौर पर सुनने का निर्णय लिया।

जेल में बंद विदेशी कैदियों को वीडियो कॉल करने की सुविधा दें सरकारें, हाईकोर्ट का आदेश Read More »

Translate »