Elleen News

Hot News

जालंधर में गैंगस्टर चिंटू का एनकाउंटर, मौके पर हुई क्रॉस फायरिंग, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में बीती रात पुलिस और गैंगस्टर चिंटू और उसके साथियों के बीच मुठभेड़ हुई। पूरी वारदात में करीब 12 गोलियां दोनों तरफ से चलाई गई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली गैंगस्टर के पैर को छूकर निकल गई। आबादपुरा में हुए एनकाउंटर की पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में आरोपी पुलिस पर फायरिंग करती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया जिनसे अत्याधुनिक वेपन भी बरामद किए गए हैं। चारों के खिलाफ सिटी के थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन थाना) एक अलग से मामला दर्ज करवाया दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जालंधर के रहने वाले चिंटू, नीरज, साजन जोशी और किशन उर्फ गंजा के रूप में हुई है। चारों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

गैंगस्टर चिंटू के खिलाफ पहले भी जालंधर सिटी और देहात में कई मामला दर्ज हैं। चिंटू हत्या के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद चिंटू कई वारदातें कर चुका था।

Translate »