Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में शनिवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

चंडीगढ़: कल यानी 13 अप्रैल को बैसाखी है। इस मौके पर पंजाब सरकार की ओर से आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की गई है। राज्य भर में इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि बैसाखी का त्योहार पूरे पंजाब में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब सरकार ने इस साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में 13 अप्रैल को जगह दी है।

पंजाब में शनिवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद Read More »

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी बनने पर संजीव शर्मा (मनी)को दी शुभकामनाएं।

जालंधर, 11 अप्रैल ( ): भाजपा पंजाब के महामंत्री एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला प्रभारी बनने पर संजीव शर्मा (मनि) का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं व बधाई दी और आये हुए सभी युवाओ से कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा पार्टी की रीड़ की हड्डी है वे पार्टी की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए युवाओ की अहम भूमिका है और युवा इस चुनाव में अपनी भूमिका बखूबी निभाएंगे। राठौर ने कहा कि 2024 के चुनाव में अब 50 दिन से भी कम वक्त बचा है। जल्द से जल्द पूरे जिले में भाजपा युवा मोर्चा की टीमों का गठन सुचारू रूप से कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ कर मंडल स्तर, शक्ति केंद्र स्तर, एवं बूथ स्तर तक कर के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जनहितैषी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही है उनका घर-घर तक पहुंचाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के मीडिया इंचार्ज विनीत जोशी, जालंधर लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला सचिव अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, दिनेश शर्मा, वरुण दुबे, राजीव तिवारी, स्वतंत्रत तिवारी, गौरव सुनेजा, शिवकुमार दुग्गल, राजेंद्र शर्मा, शिवकुमार, नव कुमार, गुरु दर्शन सिंह शेरा, हरीश तुली ,राहुल ठुकराल, हीरालाल, व अन्य उपस्थित थे। कैप्शन संजीव शर्मा (मनी) को सिरोपा पहना कर शुभकामनाएं देते हुए राकेश राठौर, वनीत जोशी,रमन पब्बी, व अन्य।

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी बनने पर संजीव शर्मा (मनी)को दी शुभकामनाएं। Read More »

भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित

जालंधर ( )भाजपा मैडीकल सैल जालंधर की मीटिंग प्रदेश मेडीकल सैल अध्यक्ष डा नरेश चौहान की अध्यक्षता में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई।जिसमे पूर्व सीपीएस के.डी. भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर इस अवसर पर मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित की गई।इस अवसर पर मेडिकल सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा नरेश चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा से विचार विमर्श करके जिला भाजपा मेडिकल सैल कार्यकारिणी की घोषणा की।इसके साथ साथ प्रदेश में राकेश भठेजा एवं डा. परमिन्द्र बजाज को प्रदेश भाजपा मैडीकल सैल का एग्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया है।नवगठित जिला मेडिकल सैल कार्यकारिणी में जिला कन्वीनर के पद पर डा पवन वशिष्ट को,जिला को-कन्वीनर के पद पर संजय सहगल ,मोहित खुराना, डा आशू चोपड़ा,डा मुकेश खन्ना, डा विनीत शर्मा ,जे एस चावला,तेजिन्द्र सिंह ढींगरा और विशाल वालिया को,जिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में डा नागिन्द्र खैहरा,डा जतिन्द्र शर्मा, डा महेश जैन,देव शर्मा,राकेश कालड़ा, मनोज कालड़ा,देवेश कपूर,नरेंद्र ढींगरा,बॉबी कपूर, बृजेश शर्मा, गोविन्द सचदेवा ,पी आई भनोट को,सैल के आई टी इंचार्ज अंकुर वालिया को नियुक्त किया है।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने सुशील शर्मा ने इन सभी नियुक्तियों पर हार्दिक मुबारकबाद दी है और कहा कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने वार्डों में एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और जालंधर लोकसभा हल्के में पार्टी की विजय पताका लहराने में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना है।इस अवसर पर केडी भंडारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि पंजाब और जालंधर में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है,जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है क्योंकि उन्होंने पंजाब के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा कि पंजाब में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।इस अवसर पर डा नरेश चौहान ने उपस्थित नवगठित पदाधिकारियों को मुबारकाबाद दी और उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास सृजित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे तथा जिसके लिए पंजाब भाजपा मैडीकल अपनी विशेष भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी दिन-रात एक करने हेतु अभी से तैयार है और इस बार पार्टी को पूरे प्रदेश में विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता।इस अवसर पर डा पवन वशिष्ट ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला भाजपा मेडिकल सैल सुशील रिंकु की जीत के लिए पूरे हल्के में बैठकें और जोरो से प्रचार करेगा।

भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित Read More »

चंडीगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते SI और ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एसआई और एएसआई ने शिकायत बंद करने और शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने के बदले में 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता को धमकाने के आरोप में आरोपी एएसआई के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया था। शिकायत बंद करने और शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के बदले में उससे 1 लाख रुपये लिए गए। यह भी आरोप लगाया गया कि रिश्वत की रकम पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 40,000 रुपये पर समझौता हुआ और बाद में आरोपी आंशिक भुगतान के रूप में 10,000/- रुपए लेने पर सहमत हुए। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के दौरान उक्त एसआई को भी रिश्वत की रकम लेते पकड़ा गया। आरोपियों के चंडीगढ़ और मोहाली स्थित आवासों की तलाशी ली जा रही है। सीबीआई की आगे की जांच जारी है।

चंडीगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते SI और ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार Read More »

सुशील रिंकू की जीत रविदास समाज के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के लिए नए रास्ते खोलेगी: सेठ सतपाल मल

जालंधर/ रविदास समाज व जालंधर की राजनीति में एक प्रतिष्ठित स्थान रखने वाले सेठ सतपाल मल ने इन लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त उम्मीदवार सुशील रिंकू को चुनाव जिताने के लिए अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर सेठ सत पाल मल ने कहा कि भाजपा ने सुशील रिंकू के रूप में जालंधर को एक बुद्धिमान और राजनैतिक तौर पर सक्षम उम्मीदवार दिया है। सुशील रिंकू अपनी विकास समर्थक सोच के साथ अन्य वर्गों के साथ रविदास समाज का सर्वांगीण विकास करने में भी सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यदि रविदास समाज के हितों को सुरक्षित रखना है तो रिंकू को एक बार फिर मौका देना होगा। उन्होंने कहा कि रविदास समाज को अपने हितों को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए और रिंकू को बहुमत से जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान डालना चाहिए। उन्होंने कहा क‍ि इस चुनाव में सुशील रिंकू की जीत रविदास समाज के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के लिए कई नए रास्ते खोलेगी। सेट सत पाल मल ने कहा कि विधायक व लोकसभा सांसद रहते हुए रिंकू ने रविदास समाज के कई मुद्दों पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ फैसले लिए हैं, जिनके प्रभाव आज देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविदास समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही तथा निष्ठा से पूरा करते हुए सुशील रिंकू की विजय यात्रा में अहम भूमिका निभाएगा । इस मोके सुशील रिंकू ने सेठ सतपाल मल के माध्यम से अपने पूरे रविदास समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह रविदास समाज के विकास के लिए अपना पूरा योगदान देंगे और इसके लिए मोदी जी से विशेष पैकेज लाया जाएगा। उन्होंने अपने विजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपनी पारिवारिक विरासत से मिली है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं की महानता को समझने और उसके अनुरूप और अधिक कार्य करने की जरूरत है जिसके लिए वे लगे हुए हैं। इस मोके स्थानीय बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम के प्रधान हरदयाल भी उपस्थित थे।

सुशील रिंकू की जीत रविदास समाज के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के लिए नए रास्ते खोलेगी: सेठ सतपाल मल Read More »

IAS अधिकारी रहीं परमपाल कौर के BJP में शामिल होने पर मुश्किलें बढ़ी, CM मान के इस ट्वीट से मचा हड़कंप

चंडीगढ़: अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका सिकंदर सिंह मलूका की आईएएस अधिकारी रहीं बहू परमपाल कौर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट किया और लिखा कि आपके सारी उम्र में कमाई खतरे में पड़ सकती है। उनके इस ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। आइए जानते हैं सीएम मान ने क्या कहा… सीएम भगवंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, परमपाल कौर IAS अफसर के तौर पर पंजाब सरकार की ओर इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी आपको IAS बनने की थी..छोड़ने का कोई तौर तरीका है। कृप्या करके इस्तीफा देने का तरीका समझें..नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।  

IAS अधिकारी रहीं परमपाल कौर के BJP में शामिल होने पर मुश्किलें बढ़ी, CM मान के इस ट्वीट से मचा हड़कंप Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਏਟੀਐਮ ਨਾਲ ਛੇੜ ਛਾੜ ਦਾ ਭੇਤ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ

ਜਲੰਧਰ, 11 ਅਪ੍ਰੈਲ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਏ.ਟੀ.ਐਮ ਦੀ ਛੇੜ ਛਾੜ ਦੇ ਰਹੱਸਮਈ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਕੁਝ ਘੰਟਿਆਂ ਵਿਚ ਹੀ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਵੇਰਵਿਆਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੈਸ਼ ਲੋਡਿੰਗ ਮਸ਼ੀਨ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦੀਪਕ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ 10-04-2024 ਨੂੰ ਉਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਗਾਹਕ ਦਾ ਕਾਲ ਆਇਆ ਜਿਸ ਨੇ ਕਰੀਬ 04 ਵਜੇ ਹਿਟਾਚੀ ਏਟੀਐਮ ਤੋਂ ਨਕਦੀ ਕਢਵਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਅਸਫਲ ਰਿਹਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਅਜਿਹੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਏ.ਟੀ.ਐਮ ਦੀ ਫਿਜ਼ੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਬੈਂਕ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਕੈਸ਼ ਡਿਸਪੈਂਸਰ ‘ਤੇ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦੀ ਸ਼ੀਟ ਮਿਲੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਹਰ ਖੜ੍ਹੇ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸ਼ੱਕੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਦੇਖਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਏ.ਟੀ.ਐਮ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵਿਰੁੱਧ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 5 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ 52 ਮਿਤੀ 10-04-2024 ਅਧੀਨ 380,420,454,511 ਆਈਪੀਸੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਵੀ ਪਾਲ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਮੀਤ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਹੀਰਾਪੁਰ ਥਾਣਾ ਲਾਂਬੜਾ ਜਲੰਧਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦੋ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਏਟੀਐਮ ਨਾਲ ਛੇੜ ਛਾੜ ਦਾ ਭੇਤ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ Read More »

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और IAS बहू BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका और बहू आईएएस (IAS) अधिकारी परमपाल कौर मलूका भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रामपुरा फूल के मलूका गांव में रहने वाले मलूका परिवार की समाज में अच्छी पकड़ है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े उपस्थित थे। दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के नेता स. सिकंदर सिंह मलूका मौजूद नहीं थे, यानी उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। परमपाल कौर सिद्धू हाल ही में आईएएस पदाधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि परमपाल कौर सिद्धू बीजेपी में शामिल होंगी और पार्टी उन्हें बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ उम्मीदवार बना सकती है। इस मामले में एक और समस्या थी कि परमपाल कौर सिद्धू का इस्तीफा अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया है। लेकिन आज केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि आईएएस अधिकारी का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया गया जिसके बाद वह आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अब यह लगभग साफ हो गया है कि बीजेपी बठिंडा सीट से परमपाल कौर सिद्धू को मैदान में उतार सकती है लेकिन आने वाले दिनों में देखने वाली बात यह होगी कि स. मलूका अब किस तरफ खड़े होते हैं। परमपाल कौर सिद्धू 2011 बैच की आईएएस हैं। अधिकारी थे और अक्टूबर, 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और IAS बहू BJP में हुए शामिल Read More »

crime

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, परिवार पर 10-15 लोगों ने तेजधार हथियारों से कर दिया हमला, 5 घायल; घटना CCTV में कैद

लुधियाना: लुधियाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां कार पार्किंग को लेकर 10-15 लोगों ने तेजधार हथियारों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। सलेम टाबरी सुइयां वाला अस्पताल नजदीक से यह घटना सामने आई है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने परिवार पर हमला किया जिसमें एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इस संबंध में पीड़ित लैब टेक्नीशियन राहुल ने कहा कि कुछ समय पहले इलाके के ही किसी व्यक्ति के साथ कार पार्क करने को लेकर झड़प हुई थी। मामला की शिकायत थाना में चल रही है। वह लोग लगातार राज़ीनामा करने का दबाव बना रहे है। उसने राज़ीनामा करने के लिए थाना में टाइम फिक्स किया था। इससे पहले ही हमलावरों ने उसके घर आकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में भाई सुमित, पिता अरुण, मां आशा और बेटा आर्यन घायल है। राहुल ने इलाका विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि हमलावर विधायक के खास है। राहुल ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ इंसाफ की गुहार लगाई है।

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, परिवार पर 10-15 लोगों ने तेजधार हथियारों से कर दिया हमला, 5 घायल; घटना CCTV में कैद Read More »

Good News: अब Periods के दौरान छात्राएं ले सकेंगी छुट्टियां, नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और उसके क्षेत्रीय केंद्रों में माहवारी की छुट्टी की अनुमति दी गई है। पीयू के डीन ऑफ यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन (डीयूआई) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक, छात्राओं को प्रति माह केवल एक छुट्टी और प्रति सेमेस्टर अधिकतम चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इसके लिए भी उन्हें आवेदन करना होगा। डीयूआई द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माहवारी अवकाश के नियम और शर्तें आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर से लागू होंगी। यह सर्कुलर पीयू के सभी विभागों/संस्थानों/केंद्रों/क्षेत्रीय केंद्रों और ग्रामीण केंद्रों के अध्यक्षों, निदेशकों, समन्वयकों को भेजा गया है। नियम एवं शर्तों के अनुसार माह में एक दिन का अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है, जिसमें शिक्षण कम से कम 15 दिन का हो। प्रति सेमेस्टर अधिकतम चार दिन की छुट्टी दी जा सकती है। परीक्षा के दौरान किसी भी परिस्थिति में अवकाश स्वीकार्य नहीं होगा। अनुरोध पर विभागीय कार्यालय में उपलब्ध प्रपत्र भरकर अवकाश प्राप्त किया जा सकता है। अवकाश केवल अध्यक्ष/निदेशक द्वारा स्वीकृत किया जायेगा। छुट्टी का लाभ उठाने के लिए छात्र को स्व-प्रमाणन देना होगा। साथ ही, छात्र को अपनी अनुपस्थिति के पांच कार्य दिवसों के भीतर छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) के अध्यक्ष जतिंदर सिंह ने पीयू प्रशासन के समक्ष सत्र 2023-24 में मासिक धर्म अवकाश का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद कुलपति प्रो. रेनू विग उत्पाद डीयूआई रुमिना सेठी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई।

Good News: अब Periods के दौरान छात्राएं ले सकेंगी छुट्टियां, नोटिफिकेशन जारी Read More »

Translate »