Elleen News

Hot News

admin

जालंधर सेंट्रल में विधायक रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका

आज जालंधर सेंट्रल हल्के के काजी मंडी में विधायक रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह ,जर्नल सेक्टरी सतनाम सिंह ,भूपिंदर सिंह ,राकेश , ओंकार सिंह , बलविंदर कौर,नीलम , परमजीत,किरण,सहित कई कांग्रेस व भाजपा परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया ।विधायक श्री रमन अरोड़ा ने बताया लोग आम आदमी पार्टी के 2 साल के कार्यकाल में किए गए कामों से खुश हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है।

जालंधर सेंट्रल में विधायक रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका Read More »

जालंधर में देह व्यापार के गंदे धंधे का Police ने किया पर्दाफाश, कई लड़कें लड़कियां गिरफ्तार

जालंधर: Sex Racket Busted: जालंधर के पॉश इलाके न्यू जवाहर नगर में जालंधर पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) के गंदे धंधे का पर्दाफश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने वहां से 6 महिलाएं, मैनेजर और तीन ग्राहकों को काबू किया है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू जवाहर नगर में इमारत में होटल खुला है, जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने योजना बना मौके पर पहुंच वहां रेड की गई, यहां सूचना को सच पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने वहां मौके से 6 महिलाओं, मैनेजर और 3 ग्राहकों को काबू किया है। पुलिस ने मैनेजर व ग्राहकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

जालंधर में देह व्यापार के गंदे धंधे का Police ने किया पर्दाफाश, कई लड़कें लड़कियां गिरफ्तार Read More »

जालंधर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने फगवाड़ा गेट के व्यापारी से बरामद किया 5 लाख से ज्यादा कैश

जालंधर 16 मई (ब्यूरो) : एक जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैद है। कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद से ही जगह जगह नाकेबंदी की हुई है। जिस दौरान आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जिसके चलते आज स्काईलार्क चौक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। कि जिस दौरान पुलिस द्वारा एक गाड़ी को रोक चेकिंग की गई तो उसमें से एक बैग मिला। जिसको जब खोला गया तो उसमें पांच लाख से अधिक का कैश था। जिसके दस्तावेज पूरे न होने के चलते पुलिस द्वारा उक्त कैश को जब्त कर लिया गया है। थाना चार के प्रभारी का कहना है कि इन्होंने जो दस्तावेज दिखाए है। वह संतोषपूर्ण नहीं है। जिसके चलते इनके पैसों को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी और फगवाड़ा गेट के व्यापारी जंग बहादुर व उनके बेटे का कहना है कि पुलिस की और से जनता को हरासमेंट किया जा रहा है। आए दिन शहर में इतनी वारदाते हो रही उसकी और ध्यान नहीं दिया जा रहा। लेकिन ऐसे जनता को परेशान किया जा रहा है

जालंधर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने फगवाड़ा गेट के व्यापारी से बरामद किया 5 लाख से ज्यादा कैश Read More »

जालंधर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान DJ की धुन में नाचते हुए गोली चलाकर खून-खराबा करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध पर कसी नकेल

जालंधर, 15 मई: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध पर नकेल कसने के लिए जन्मदिन की पार्टी के दौरान खून-खराबे की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि सनी उर्फ ​​काका ने शिकायत दी थी कि 13 मार्च 2024 को एक दोस्त ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान गौरव कपिला उर्फ ​​कपिला पुत्र संजीव कुमार निवासी एन.सी.  154 कोट किशन चंद जालंधर और उसके दोस्त डीजे की धुन पर नाचने लगे और हवा में गोलियां चलाने लगे।  स्वपन शर्मा ने बताया कि सन्नी और उसके दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन गौरव कपिला ने उन पर गोली चला दी, जिससे सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिकायत पर थाना डिवीजन 1 जालंधर में एफआईआर 39 दिनांक 15-03-2024, 307/326/34 आईपीसी, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पार्किंग ठेका आवंटन को लेकर कई दिन पहले दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। स्वपन शर्मा ने बताया कि यह बात सामने आई कि आरोपी गौरव कपिला घटना के बाद से फरार है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खुफिया जानकारी और सबूतों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पांच हथियार (32 बोर की चार पिस्तौल और एक देसी चाकू) के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किये गये हैं। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ जारी है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

जालंधर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान DJ की धुन में नाचते हुए गोली चलाकर खून-खराबा करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध पर कसी नकेल Read More »

सुशील रिंकू ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया जीत का आशीर्वाद

जालंधर 15 मई जालंधर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह अक्सर यहां माथा टेकने के लिए आते रहते हैं और इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है। यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं। रिंकू ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुशील रिंकू से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

सुशील रिंकू ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया जीत का आशीर्वाद Read More »

लंदन में भारतीय मूल की महिला की बेरहमी से हत्या, चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अब एक भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। इस महिला की पहचान अनिता मुखी के रूप में हुई है। अनिता की उम्र 66 साल बताई जा रही है। यह घटना 9 मई की है, हालांकि स्थानीय मीडिया में अब जाकर यह खबर प्रकाशित हुई है। महिला की हत्‍या क्‍यों की गई यह अब तक सामने नहीं आ सका है। हालांकि आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि अनिता मुखी इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में चिकित्सा सचिव के रूप में काम करती थी। वह 9 मई को दिन में करीब 12 बजे लंदन के एडगवेयर इलाके में बर्न ओक ब्रॉडवे बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थीं, तभी एक शख्स वहां आया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से अनिता की छाती और गर्दन में गहरी जख्म बन गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हमले से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और कई लोग घबराकर इधर-उधर भारने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इस घटना खबर दी, लेकिन पुलिसवालों के वहां पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फिर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और फिर उसी दिन उत्तरी लंदन के कॉलिंडेल इलाके में एक शख्स को हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे हिरासत में भेज दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि आरोपी लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में पेश हुआ। इस मामले पर अब अगस्त में अगली सुनवाई होगी, इसमें उसकी दोषसिद्धी को लेकर जिरह होगी। इस मामले में क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अदालत को बताया कि मौत का शुरुआती कारण छाती और गर्दन के सामने तेज वार की चोटें पाई गई है। बता दें कि मुखी के परिवार के मुताबिक 66 साल की अनिता मुखी एक विवाहित मां और अपने परिवार के प्रति समर्पित दादी थीं, जिन्होंने एनएचएस में चिकित्सा सचिव के रूप में अंशकालिक काम भी किया था।

लंदन में भारतीय मूल की महिला की बेरहमी से हत्या, चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार Read More »

आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती –रमन अरोड़ा

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए टीनू के हक में चुनाव प्रचार करते हुए इलाका निवासियों से कहा कि पवन टीनू की जीत जालंधर शहर के विकास को नई राह पर लेकर जाएगी पवन टीनू की जीत मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के पिछले 2 साल के कार्यकाल में पंजाब के लोगों द्वारा जो उन्हें प्यार दिया गया है उसे प्यार को और बढ़ाएगी और उसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से और ज्यादा मजबूत होकर पंजाब की तरक्की खुशी और विकास के लिए कार्य करेंगे विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अब पंजाब के लोग बहुत ही समझदार हो गए हैं वह बाकी पार्टियों की तरह जो पंजाब की भोली भाली जनता को धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर वोटो पर विभाजित करती थी अब लोग उन पर विश्वास नहीं करते अब लोग विकास की राजनीति पसंद करते हैं जिस प्रकार से पिछले 2 साल के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवत मन ने लोगों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लोगों के सुख सुविधा देने की कोशिश की है उसे देखते हुए लोगों अब चाहते हैं की राजनीति उन लोगों के हाथ में दी जाए जो लोग सच में लोगों की सेवा करना चाहते हैं और लोगों के लिए तत्पर रहना चाहते हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में राजनीति की परिभाषा को बदला है पंजाब के लोग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आने वाले लोकसभा चुनाव में 13 की 13 सेट पंजाब में से आम आदमी पार्टी को जीत कर देंगे ताकि आम आदमी पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और लोक सेवा के कार्य को और भी ज्यादा अच्छे ढंग से कर सकेगी आज विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं विभिन्न विभिन्न इलाकों में दर्जनों चुनावी बैठकर की गई जिसके जिसमें दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सरदार भगवत मांगे मार्गदर्शन में रमन अरोड़ा को यह विश्वास दिलाया कि 1 जून को हम सभी इकट्ठे होकर क्षेत्र से भारी मतों से पवन टीनू को विजय बनाएंगे ।। जालंधर केंद्रीय में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विधायक श्री रमन अरोड़ा की ओर से वार्ड नं 18 रंजीत नगर लड़ोवाली रोड में मीटिंग की गई, जिसमे विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने पर लोगो द्वारा उनका स्वागत किया गया । मीटिंग में विधायक रमन अरोड़ा जी ने लोकसभा उम्मीदवार पवन टीनू के लिए वोट मांगे और जिसमे लोगों का भरपूर समर्थन मिला और विधायक रमन अरोड़ा को लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को भरी मतों से विजय बनाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती हैउन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी पवन टीनू को काम करने का अनुभव है और यह अनुभव आपके काम आएगा। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज नरेश शर्मा ,मलकीत बरार,बलजीत भोगल,विनोद कुमार ,मोहन सिंह ,राजेश ,दुर्गा सिंह ,सेवा सिंह ,मंजीत सिंह ,पवन शर्मा ,अश्वनी कुमार गुप्ता ,सुखदेव सिंह अन्य लोग भी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती –रमन अरोड़ा Read More »

बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के सात लोग डूबे; तलाश जारी

नई दिल्ली: गुजरात में एक दु:खद हादसे में एक ही परिवार एक 7 लोगों नदी में डूब गए। डूबने वालों में कई बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी एक अनुसार सूरत के रहने वाले 17 लोग नर्मदा जिले के पोइचा में मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे। उन 17 लोगों में से 6 बच्चे और एक व्यक्ति नदी में लापता हो गए। हादसा 14 मई की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। कल कथित तौर पर नदी की धारा में बह जाने के बाद नाबालिगों सहित एक परिवार के सात सदस्यों के नर्मदा नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) और वडोदरा अग्निशमन दल ने आज भी खोज अभियान जारी रखा है। पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, राष्ट्रीय आपदा बचाव बल (एनडीआरएफ) और वडोदरा अग्निशमन दल ने गुजरात के नर्मदा जिले के पोइचा गांव में एक परिवार के सात सदस्यों के नर्मदा नदी में लापता होने के एक दिन बाद 15 मई को अपना खोज अभियान जारी रखा है। फिलहाल, एनडीआरएफ के स्थानीय गोताखोरों और वडोदरा अग्निशमन दल ने पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, नदी की धारा में बहे सातों लोगों का कोई निशान नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित सूरत से एक समूह का हिस्सा थे जो वडोदरा और नर्मदा जिलों की सीमा पर पोइचा पहुंचे थे।

बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में नहाने गए एक ही परिवार के सात लोग डूबे; तलाश जारी Read More »

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 9 महीनों से फरार गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू को किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे। चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है। इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 9 महीनों से फरार गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू को किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद Read More »

EPFO ने नौकरीपेशा लोगों को दी खुशखबरी, सिर्फ 3 दिनों में आ जाएगा खाते में पैसा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ सदस्यों को शिक्षा, विवाह और आवास अग्रिम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्लेम करने के तीन से चार दिन के अंदर पैसा उनके खाते में पहुंच जाएगा। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ईपीएफ योजना, 1952 की धारा 68K (शिक्षा और विवाह) और 68B (आवास के लिए अग्रिम) के तहत सभी दावों को ऑटो क्लेम सेटलमेंट सुविधा के तहत लाया गया है। ऐसे दावों को अब मानवीय हस्तक्षेप के बिना आईटी प्रणाली द्वारा स्वचालित रूप से संसाधित किया जाएगा। पहले इस काम में 10 दिन लगते थे लेकिन अब यह काम तीन से चार दिन में हो जायेगा। यह सुविधा पहली बार कोरोना काल में अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी। इसकी शुरुआत बीमारी से जुड़े शुरुआती इलाज के लिए की गई थी। इस वर्ष 2.25 करोड़ सदस्यों को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। ईपीएफओ ने बीमारी संबंधी अग्रिम सीमा को भी दोगुना कर 1,00,000 रुपये कर दिया है। पहले यह 50,000 रुपये थी। इस कदम से लाखों ईपीएफओ सदस्यों को फायदा होने की उम्मीद है। ईपीएफओ ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 4.45 करोड़ दावों का निपटान किया है। इनमें से 2.84 करोड़ दावे ईपीएफ खाते से पैसे निकालने के थे।

EPFO ने नौकरीपेशा लोगों को दी खुशखबरी, सिर्फ 3 दिनों में आ जाएगा खाते में पैसा Read More »

Translate »