Elleen News

Hot News

admin

ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਟੇਟ ਬਣਾਉਣਾ ਤਾਂ ਇਕੋ-ਇਕ ਪਾਰਟੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰੋ- ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇ.ਪੀ.

ਜਲੰਧਰ- ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਕਰਾਤਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਰਗਰਮ ਆਗੂ ਤੇ ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਸੀਟ ਤੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇ.ਪੀ. ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੇਰੂ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਿਲਕੁਲ ਵਿਗੜੀ ਪਈ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਡਰ ਜਾਂ ਭੈਅ ਨਹੀਂ ਹੈ ਬੇਖੌਫ ਲੁਟੇਰੇ ਲੁੱਟ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਵਿਚ ਡਰ ਘਰ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਘਰਾਂ ਵਿਚ ਚੋਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਆਮ ਹੀ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੋਕ ਘਰਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣ ਤੋਂ ਡਰਦੇ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਕਿਹੜੇ ਮੋੜ ‘ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਲੁੱਟ ਦੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰ ਜਾਣੀ ਹੈ ਇਹ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਪਤਾ। ਉੱਤੋਂ ਪੁਲਸ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਵੀ ਖਾਨਾਪੂਰਤੀ ਵਾਲੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕ ਪੁਲਸ ਕੋਲ ਜਾਣਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ। ਸ਼ਰ੍ਹੇਆਮ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲਣ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿਚ ਵੀ ਵਾਧਾ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਸ਼੍ਰੀ ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇ.ਪੀ. ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਇਸ ਵੇਲੇ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ ਹੇਠ ਡੁੱਬ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਕੋ-ਇਕ ਪਾਰਟੀ ਬਚਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਉਹ ਹੈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ। ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਲੀਹ ‘ਤੇ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਵਪਾਰ, ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਖੌਫ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹੀ ਮੁੜ ਤੋਂ ਬਹਾਲ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹੋਰਨਾਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਲੁੱਟਣ ਤੋਂ ਸਿਵਾਏ ਹੋਰ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੱਤਾ ਵਿਚ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਸੜਕਾਂ, ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਮਿਆਰ, ਘਰ-ਘਰ ਵਿਚ 24 ਘੰਟੇ ਬਿਜਲੀ, ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵਿਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਵੀ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ ਸਨ।

ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮੁੜ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਟੇਟ ਬਣਾਉਣਾ ਤਾਂ ਇਕੋ-ਇਕ ਪਾਰਟੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰੋ- ਮਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੇ.ਪੀ. Read More »

जालंधर लोकसभा हल्के में मनोज अग्रवाल के प्रयासों से भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कैंट हल्के के दर्जनों आप नेता पार्टी में हुए शमिल

जालंधर ( )भारतीय जनता पार्टी को जालंधर लोकसभा में मजबूती मिलते हुए कैंट हल्के के को कन्वीनर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल के प्रयासों से कैंट हल्के के वार्ड न 7 रंजीत नगर दीप नगर के दर्जनों आप नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की है।भाजपा ज्वाइन करने वालों में अमित बत्रा,सुमित साईं,सोम नाथ,सतपाल,अवतार सिंह,पसिवीन सिंह,राकेश कुमार गैल,हिमांशु,हरि लाल यादव,मनोव बत्रा,मनु अटवाल,सोनू बत्रा,मोनू बत्रा,जोनू, पूनम बत्रा,प्रीति बत्रा पूजा,मदन गिल आदि सम्मिलित है।उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर अमित बत्रा और सुमित साई ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। विजय रूपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।

जालंधर लोकसभा हल्के में मनोज अग्रवाल के प्रयासों से भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कैंट हल्के के दर्जनों आप नेता पार्टी में हुए शमिल Read More »

आदमपुर हलके से भाजपा ने दिया आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कुलबीर कौर ने की भाजपा ज्वाइन

जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी ने आदमपुर हलके से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए वार्ड नंबर 11 आदमपुर से काउंसलर का चुनाव लड़ी हुई आप नेत्री कुलबीर कौर भाजपा ज्वाइन की है।उन्हें भाजपा ज्वाइन करने पर आदमपुर मंडल ने स्वागत किया है और कहा कि उनके आने से देहात क्षेत्र में पार्टी और ज्यादा मजबूत हो गई है।

आदमपुर हलके से भाजपा ने दिया आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, कुलबीर कौर ने की भाजपा ज्वाइन Read More »

जालंधर में टैंपो और बस में जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत; सात की हालत गंभीर

जालंधर: जालंधर में टैंपो और बस में हुई टक्कर में दो की मौत जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनसुार, ये हादसा शाहकोट के गांव परजियां कलां मोड़ पर हुआ। हादसे के समय पंजाब रोडवेज के बटाला डिपो की बस पवन कुमार निवासी गोपाल नगर, गुरदासपुर चला रहे थे। सवारियों से भरा टैंपो गांव परजियां कलां से शाहकोट शहर की ओर जा रहा था। जब टैंपो और बस परजियां कलां मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो सर्विस लेन पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। घटना के वक्त टैंपो चेत राम (60) निवासी गांव नारंगपुर, हांसी चला रहा था। घटना में गांव परजियां कला के रहने वाले कृष्णा देवी (34), बच्ची अमन (11), बानो (65), कश्मीर सिंह (75), हरदीश कौर (65), लखविंदर कौर (55), अमरजीत कौर (65) और कमलजीत कौर (53) सवार थे। टैंपो चालक चेत राम और महिला कमलजीत कौर को निजी वाहनों से सरकारी अस्पताल नकोदर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की बीते दिन देर शाम मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए जब शाहकोट लेकर जाया गया तो सभी को जालंधर रेफर कर दिया गया था। एएसआई सरवन सिंह मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। आज दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवाए जाएंगे।

जालंधर में टैंपो और बस में जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत; सात की हालत गंभीर Read More »

तपती गर्मी के बीच आज पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, BJP उम्मीदवार के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र में चल रही लू के बीच गुरुवार को हरियाणा और पंजाब में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम पहली रैली हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करेंगे। राज्य की सभी 10 सीटों पर छठे चरण में 25 मई को एक साथ चुनाव होने हैं और चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। यह हरियाणा में प्रधानमंत्री की दूसरी रैली होगी। इसके बाद वह पंजाब के पटियाला से बीजेपी प्रत्याशी परनीत कौर के हक में मोदी चुनाव प्रचार करेंगे। राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी 1 जून को मतदान है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महेंद्रगढ़ में रैली की थी और ‘इंडिया’ ब्लॉक के सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को समाप्त करने का वादा किया था। इस क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा सांसद धरमबीर सिंह और कांग्रेस के महेंद्रगढ़ विधायक राव दान सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

तपती गर्मी के बीच आज पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, BJP उम्मीदवार के लिए करेंगे चुनाव प्रचार Read More »

भार्गव कैंप में सुशील रिंकू की सभा में उमड़ा जनसैलाब

जालंधर, 22 मई- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की भार्गव कैंप में आयोजित जनसभा एक विशाल रैली में बदल गई। बड़ी तादाद में कैंप के लोग इस जनसभा में शामिल हुए और भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया। विधायक शीतल अंगुराल की मौजूदगी में आयोजित इस सभा में इलाके से बड़ी तादाद में लोग रिंकू को अपना समर्थन देने पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार भाजपा केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन के बगैर यह संभव नहीं। पिछले दस साल में पीएम मोदी की अगुवाई में देश ने जो तरक्की व उन्नति की है, उसका उदाहरण पहले कहीं देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देश के उन मुद्दों को मोदी सरकार ने हल किया है, जिन्हें पिछली सरकारें हाथ लगाने से कतराती रही हैं। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर की आवाज संसद में उठाने का कार्य किया है। रिंकू ने कहा कि अब दोबारा मौका मिला तो जालंधर के सभी लंबित मुद्दों को वह केंद्र सरकार की मदद से हल करवाएंगे और इस जिले को तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने जीत के लिए लोगों के सहयोग की मांग की। इस मौके पर कुलदीप दीपू, सुभाष भगत, गोपाल संगम, ओम प्रकाश, परवेश टांगरी, सतपाल भगत, सुभाष गोरिया, जनक राज भगत, राकेश राणा, राज कुमार राजू, प्रदीप काला, आशु भगत, लविश भगत, विक्की मौजूद थे

भार्गव कैंप में सुशील रिंकू की सभा में उमड़ा जनसैलाब Read More »

जालंधर में अजीत अखबार के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ दर्ज हुई FIR 2 SDO गिरफ्तार

जालंधर के करतारपुर में स्थित जंग-ए-आजादी मेमोरियल स्मारक मामले को लेकर जालंधर विजिलेंस ने अजीत समूह के संपादक एवं पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार व पद्म भूषण डॉ बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ एफआईआई दर्ज कर दी गई हैं । उन्हें 6 दिन के अंदर विजिलेंस के समक्ष पेश होने के ऑर्डर जारी किए गए हैं। वही इस मामले में दो SDO रैंक के अधिकारियों को भी गिरफ्तार करने की बात सामने आ रही है। हालांकि विजिलेंस की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों SDO पर परियोजना के घोटाले में सीधी संलिप्तता होने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही ये भी आरोप हैं कि इस 315 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को बनाते समय फंड का मिस-यूज हुआ। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से 2014-2016 में निर्माण के दौरान कितने पैसे पास किए गए थे, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां किया गया, इस की जांच की जा रही हैं। जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पूरे मामले को लेकर फेसबुक पर पंजाब सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली है, उन्होंने कहा कि मैं अजीत प्रकाशन समूह के प्रमुख बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ भगवंत मान की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा व्यक्तिगत द्वेष के तहत दायर की गई एफआईआर की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि यह प्रेस की आज़ादी पर हमला है.जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मैं डॉ. हमदर्द का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हमदर्द जी और अजित प्रकाशन ग्रुप के साथ खड़े हैं।

जालंधर में अजीत अखबार के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द के खिलाफ दर्ज हुई FIR 2 SDO गिरफ्तार Read More »

चुनाव कमिशन ने जालंधर के CP स्वप्न शर्मा और लुधियाना के CP कुलदीप चाहल का किया ट्रांसफर

जालंधर ( ) नशा तस्करों गुंडों बदमाशों गैंगस्टरों और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले दो जाबांज पुलिस अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने उनके वर्तमान पदों से हटाकर गैर-चुनावी ड्यूटी पर लगा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि श्री स्वप्न शर्मा, आईपीएस (आरआर: 2009), जो वर्तमान में जालंधर के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं, और श्री कुलदीप चहल, आईपीएस (आरआर: 2009), जो वर्तमान में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान पदों से हटाकर स्थानांतरित कर दिया गया है। पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में, ईसीआई ने निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारियों को गैर-चुनावी ड्यूटी पर लगाया जाए। इसके अतिरिक्त, आयोग ने मुख्य सचिव से जालंधर और लुधियाना में भरे जाने वाले दोनों पदों के लिए तीन-तीन योग्य अधिकारियों का पैनल उपलब्ध कराने को कहा है।

चुनाव कमिशन ने जालंधर के CP स्वप्न शर्मा और लुधियाना के CP कुलदीप चाहल का किया ट्रांसफर Read More »

OMG! लुधियाना में नकल करते पकड़ा गया छात्र, कॉलेज की 7वीं मंजिल से कूदकर स्टूडेंट ने दे दी जान

लुधियाना: लुधियाना में PCTE कालेज में बीकॉम के छात्र ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले छात्र का नाम शमशेर है। डीएमसी अस्पताल में उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। छात्र का आज एनवाइरमेंट साइंस का पेपर था। परीक्षा के दौरान अध्यापक को शमशेर पर नकल मारने का शक हुआ। उन्होंने उसकी चेकिंग की तो शमशेर के पास मौजूद जैमेट्री बाक्स से पर्चियां मिली। पर्चियों में सवालों के जवाब लिखे थे। अध्यापक ने उसे तुरंत एग्जामिनर सुपरीडेंट के पास भेजा। वहां शमशेर ने अपनी गलती कबूल की। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकल कर कालेज की अन्य बिल्डिंग में चला गया। शमशेर ने उस बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। खून से लथपथ हालत में शमशेर को तुरंत अध्यापक डीएमसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

OMG! लुधियाना में नकल करते पकड़ा गया छात्र, कॉलेज की 7वीं मंजिल से कूदकर स्टूडेंट ने दे दी जान Read More »

Driving License से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, 1 जून से होगा लागू

नई दिल्ली: आप सभी जानते हैं कि भारत की सड़कों पर छोटी से लेकर बड़ी गाड़ी चलाने को लेकर नियम बनाया गया है। जिसमें गाड़ी चलाने से पहले लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हर समय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जैसे की लंबी लाइन में खड़े रहना और ड्राइविंग लाइसेंस से पहले टेस्ट करना शामिल है। लेकिन अभी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए लोगों के बीच एक अच्छी खबर आई है, जिसमें पता चला कि लोगों को अब आरटीओ ऑफिस किसी भी तरह के टेस्ट के लिए नहीं जाना होगा। तो आइए जानते हैं ऐसा क्यों? दरअसल, सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के पीछे बड़ा मकसद है कि जिन प्राइवेट संस्थान द्वारा लोगों को ड्राइविंग टेस्ट का शिक्षण दिया गया है। वहीं प्राइवेट संस्थान की ओर से लोगों को टेस्ट ड्राइव मिले और उन्हें सर्टिफिकेट दिया जा सके और उन्हें प्राइवेट संस्थानों को यह सब करने का मंजूरी भी दिया जा सकता है। वहीं इस नियम को 1 जून 2024 से लागू करने की बात चल रही है और उम्मीद है कि आगामी 1 जून को इस रूल को लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर ₹1000 से लेकर ₹2000 तक का जुर्माना और अगर कोई नाबालिक गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है तो उसे ₹25000 तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।

Driving License से जुड़े नियम में हुआ बड़ा बदलाव, 1 जून से होगा लागू Read More »

Translate »