Elleen News

Hot News

admin

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर; JCO समेत 5 जवान शहीद

लद्दाख: लद्दाख में भारतीय जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी में सेना के जवानों का टैंक अभ्यास चल रहा था। इस दौरान सेना का टैंक टी-72 श्योक नदी को पार करने का अभ्यास कर रहा था, तभी जल स्तर बढ़ने के कारण टैंक नदी में फंसा गया। इस हादसे में JCO समेत 5 जवान शहीद हो गए। घटनास्थल से सेना के पांचों जवानों के शव बरामद कर लिए गए है। दरअसल शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे। अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदीं का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 5 जवान सवार थे, जो शहीद हो गए।

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर; JCO समेत 5 जवान शहीद Read More »

पंजाब में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की मौत; 4 जान बचाने में कामयाब

पठानकोट: पठानकोट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीती रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए हैं। दरअसल उक्त कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिसमें दो दोस्त अपनी जान गंवा बैठे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिरे वाहन को बाहर निकाला। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक की करीब 3 महीने पहले शादी हुई थी। पठानकोट शहर के गांव अकालगढ़ निवासी रजत कुमार पुत्र तिलक राज ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी, यह पार्टी देर रात तक चली। इसके बाद रजत अपने 5 दोस्तों के साथ कार में बैठकर निकल गया। 2 युवक आगे और 4 पीछे बैठे थे। जब उनकी कार कठका पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरते ही पीछे बैठे चारों युवक निकलकर ऊपर सड़क पर पहुंच गए। वहीं, कार में आगे बैठे दोनों लोग वहीं फंस गए। कार नहर में उल्टी पड़ी थी, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। कार से उतरे युवकों में से एक ने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। बचे हुए दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। देखते ही देखते बहुत सारे लोग आ गए। वे अन्य दो युवकों को भी गाड़ी से निकालकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान रजत कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव अकालगढ़, पठानकोट और रणजीत सिंह पुत्र किशन चंद निवासी गांव जमालपुर, पठानकोट के रूप में हुई है। घायलों में उदे सिंह, रजत के भाई अभिषेक कुमार, केतन चौधरी और सुशांत शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक कार रंजीत चला रहा था। उधर, रजत की फरवरी में शादी हो गई। वह 6 महीने पहले दक्षिण कोरिया से आया था। उनकी पत्नी कनाडा में रहती हैं। अभी भी वो कनाडा में है और 15 दिन बाद रजत को भी कनाडा जाना था।

पंजाब में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की मौत; 4 जान बचाने में कामयाब Read More »

आम आदमी पार्टी के लोगहित फैसलों को जनता वोट देगीं : मोहिंदर भगत

विधानसभा उपचुनाव जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों वार्ड नंबर 35, 36, 38, 39, 40, 41 और 44 में जनसंवाद किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की आप सरकार ने जनता की भलाई के लिए जो लोगहित फैसले लिए है,उसको देखते हुए जनता आम आदमी पार्टी को वोट देगी। आम आदमी पार्टी ने 2 साल में जो काम किया है उससे लोग बहुत खुश हैं। आप सरकार ने 600 यूनिट मुफ्त बिजली,सरकारी नौकरियां, मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक, भ्रष्टाचार का खात्मा,सड़क सुरक्षा फोर्स और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा आदि वादे लागू किए जा चुके है और शेष सभी वादे जल्द पूरे किए जाएगें। मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं,शिक्षा और रोजगार मुहैया करवाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रहे है। जिस तरह से आम लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे मोहिंदर भगत की चुनावी कैंपेन को मजबूती मिल रही है । आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रहा है। मोहिंदर भगत ने वार्ड वासिओं से कहा कि उनकी हरेक समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाऐगा। वार्ड वासिओं ने मोहिंदर भगत को आश्वाशन दिलाया कि लोग जानते है कि जिसकी सरकार है, उसका ही विधायक होगा तो विकास में तेज़ी होगी। इसलिए लोग 10 जुलाई को झाड़ू का बटन दबाकर उन्हें कामयाब करेगें। इस अवसर पर शोभा भगत,रोमी वधवा ,लक्खा सिंह,गुरसेवक सिंह,बलविंदर कुमार जेई,के एन भट्टी,दविंदर सिंह,अश्वनी कोल्लू ,राहुल कशयप ,संदीप बिल्ला,जसवीर बिट्टू,विक्की ,हरक्रिशनदीप सिंह, व् बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आम आदमी पार्टी के लोगहित फैसलों को जनता वोट देगीं : मोहिंदर भगत Read More »

जालंधर वेस्ट के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बनाया : मोहिंदर भगत

जालंधर वेस्ट के वार्ड नंबर 38, 39, 40 और 41 में आम आदमी पार्टी ने दर्जनों मीटिंगे की । जिसमें जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुंचे। मोहिंदर भगत ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर जालंधर वेस्ट का विकास चाहते हो तो आम आदमी पार्टी को वोट देकर आप के उम्मीदवार को विजय बनाएं। हमें पूरा विश्वास है कि जालंधर वेस्ट के लोग आम आदमी पार्टी को वोट देंगे | मोहिंदर भगत ने कहा कि उप चुनाव को लेकर सभी वॉलंटियर मे पूरा जोश है और जालंधर वेस्ट चुनाव को बड़ी जीत मे बदलने को तैयार है | मोहिंदर भगत ने कहा कि लोगों के मिल रहे जन समर्थन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जालंधर वेस्ट के लोग समझ गए है कि जिसकी सरकार उसका ही एम.एल.ऐ. बनाया जाए, ताकि लोगों की समस्याएं पहल के आधार पर हल हो। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी कार्यकर्ता अपने इलाके में आम आदमी पार्टी के लिए डटकर मेहनत करें और जालंधर का विकास और लोगों की समस्याओं का हल कराना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि 2 साल के कार्यकाल में पंजाब सरकार हर दिन कुछ नया और अच्छा करने का प्रयास कर रही है | आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब की जनता को स्कूल ऑफ़ एमिनेंस,मोहल्ला क्लिनिक,मुफ्त बिजली और भर्ष्टाचार का खात्मा करना आदि कार्य किए है । भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। इसलिए सभी से मेरा निवेदन है कि 10 जुलाई को झाड़ू का बटन दबाएँ।

जालंधर वेस्ट के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बनाया : मोहिंदर भगत Read More »

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी, अब CBI ने इस मामले में किया गिरफ्तार

नई दिल्लीः एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट की इजाज़त के बाद सीबीआई ने पहले कोर्ट रूम में ही केजरीवाल से पूछताछ की फिर औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। दोहरे शिकंजे की वजह से केजरीवाल के लिए अब जेल से रिहाई का रास्ता मुश्किल हो गया है। केजरीवाल को बुधवार सुबह तिहाड़ जेल से राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अदालत पहुंचीं। केजरीवाल को स्पेशल जज अमिताभ रावत के सामने पेश किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि सीबीआई पक्षपाती तरीके से काम कर रही है। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई के आवेदन पर जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी। सीबीआई की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील डीपी सिंह ने कहा, ‘हम इसे चुनाव से पहले या उस दौरान कर सकते थे, लेकिन नहीं किया। हमने इस अदालत से अनुमति ली।’ सीबीआई ने कोर्ट से कहा, ‘क्या हम अपना काम नहीं करें? कानून नहीं कहता है कि मुझे उन्हें बताना होगा कि मैं कब कब जाऊंगा और जांच करूंगा।’ सिंह ने कहा, ‘यही चीज के कविता के केस में भी हुई। मुझे सिर्फ कोर्ट की अनुमति चाहिए। मैं अनुमति मांग रहा हूं क्योंकि वह न्यायिक हिरासत में हैं। जांच करना है या नहीं यह मेरा अधिकार है।’ इस पर कोर्ट ने कहा, ‘चूंकि आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं उन्होंने पूछताछ की इजाजत मांगी। उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।’

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी, अब CBI ने इस मामले में किया गिरफ्तार Read More »

पंजाब: जंग में बदला कबूतरबाजी का मुकाबला, बाप-बेटे ने नौजवान को उसके घर जाकर उतारा मौत के घाट

खन्ना: खन्ना के गांव एकोलाहा में कबूतरबाजी प्रतियोगिता को लेकर मारपीट हो गई जो बाद में खूनी जंग में बदल गई। 21 वर्षीय गुरदीप सिंह माना की पिता-पुत्र ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक 23 जून को गांव इकोलाहा में कबूतर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। शाम पांच बजे प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये गए। सभी अपने घर चले गये थे। शाम करीब साढ़े सात बजे कुलदीप सिंह विक्की अपनी कार में गुरुद्वारा संगतसर साहिब के सामने चौक पर आया, तभी गुरदीप सिंह माना अपनी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। इस बीच, गुरदीप सिंह ने टिंकू को कबूतरबाजी प्रतियोगिता में आमंत्रित करने पर गुस्सा जाहिर किया। गुरदीप सिंह और कुलदीप सिंह के बीच काफी बहस हुई। जिसके बाद दोनों अपने घर चले गए। रात करीब 9 बजे कुलदीप सिंह विक्की अपने लड़के दमन औजला के साथ गुरदीप सिंह के घर के बाहर आया और चिल्लाने लगा। जब गुरदीप घर से बाहर आया तो बाप-बेटे ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दमन औजला ने अपने हाथ में ली हुई लोहे की रॉड से गुरदीप सिंह के सिर पर वार किया। जिससे गुरदीप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल गुरदीप सिंह को सिविल अस्पताल खन्ना से सिविल अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान गुरदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक गुरदीप सिंह के परिवार के बयानों पर सदर थाने में कुलदीप सिंह विक्की और उसके बेटे दमन औजला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पंजाब: जंग में बदला कबूतरबाजी का मुकाबला, बाप-बेटे ने नौजवान को उसके घर जाकर उतारा मौत के घाट Read More »

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, अब मुफ्त में मिलेगी ये सेवा

नई दिल्ली: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के लिए अपने बच्चों के मुंडन की महत्वपूर्ण रस्म को सुविधाजनक और सम्मानजनक तरीके से करने के लिए बाणगंगा में एक मुफ्त मुंडन की दुकान खोली है। यह दुकान बाणगंगा में गीता मंदिर के पास ईशानन घाट नंबर 3 पर स्थित है, जहां भक्तों को मुफ्त मुंडन की सेवा प्रदान की जाएगी। मुंडन की दुकान का उद्घाटन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग और श्राइन बोर्ड के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति में किया। उद्घाटन के बाद सीईओ ने कहा कि भक्तों के कई अनुरोधों के जवाब में और अनुष्ठान के महत्व को समझते हुए, श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देशानुसार यह मुफ्त सेवा शुरू की गई है। दुकान रोजाना सुबह 7 बजे से सूर्यास्त तक खुली रहेगी और स्टाफ में श्राइन बोर्ड के अनुभवी नाई होंगे, जो पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुंडन करने में माहिर हैं।

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, अब मुफ्त में मिलेगी ये सेवा Read More »

होशियारपुर से चार बार सांसद रहे कमल चौधरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

होशियारपुर: होशियारपुर में जन्मे प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता कमल चौधरी का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा। कमल चौधरी लोकसभा में पंजाब के होशियारपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चार बार सांसद रहे। वह रक्षा संबंधी स्थाई समिति के अध्यक्ष और सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष भी थे। इनके अलावा कमल चौधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय वायु सेना के पूर्व लड़ाकू पायलट भी रहे हैं।

होशियारपुर से चार बार सांसद रहे कमल चौधरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार Read More »

लुधियाना: पुलिस थाने में शख्स ने तलवार से किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिस मुलाजिम; पूरी घटना CCTV में कैद

लुधियाना: लुधियाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसकी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। यह घटना रविवार देर मोती नगर थाने की है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस संबंध में एसीपी जसविंदर सिंह ने कहा कि हमला करने वाला व्यक्ति दिमागी तौर पर बीमार है। हमने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात नाइट शिफ्ट के दौरान अचानक 8 बजे मुख्य मुंशी के कमरे में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर पीछे की तरफ से कमरे के अंदर कर्मचारियों की तरफ आया और तलवार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति यह हो गई कि एक पुलिस कर्मचारी कमरे से निकलकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। दूसरा कर्मचारी अंदर ही रहा। उक्त हमलावर ने उस पर लगातार हमला किया। तलवार लगने से कर्मचारी घायल हो गया। तब तक थाने में शोर-शराबा सुन लोग इकट्ठे हो गए। लोगों की मदद से हमलावर को दबोचा गया। 28 सेकेंड तक ये हल्ला थाना में चलता रहा।

लुधियाना: पुलिस थाने में शख्स ने तलवार से किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिस मुलाजिम; पूरी घटना CCTV में कैद Read More »

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर पहुंची सेमीफाइनल में; ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर

किंग्सटाउन: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने सुपर-8 की रोमांचक जंग में बांग्लादेश को मात दे दी है। बांग्लादेश के बाहर होने के साथ ऑस्ट्रेलिया के मंसूबों पर भी पानी फिर चुका है। अफगानिस्तान ग्रुप-1 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनी। मुकाबला अंत तक तराजू पर रखा नजर आया, लेकिन अंत में अफगानिस्तान की टीम ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में अफगानिस्तान के प्रदर्शन के साथ ही टीम का भरपूर ड्रामा भी देखने को मिला। जिसका अफगानी टीम को फायदा मिल गया। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन टीम की बैटिंग नाजुक नजर आई। गुरबाज ने एक छोर संभाले रखा और 43 रन की बहुमूल्य पारी खेली। अंत में राशिद खान ने भी 3 छक्कों की बदौलत 19 रन ठोके। इन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 116 रन का मामूली लक्ष्य रख दिया। जवाबी कार्यवाही में बांग्लादेश ने भी शानदार अंदाज में टक्कर दी। लिटन दास की बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम आगे निकलती नजर आ रही थी। साथ ही मुकाबले पर बारिश का साया था। बारिश को वरदान बनाने के लिए मैदान के बाहर से कोच जोनाथन ट्रॉट ने प्लेयर्स की तरफ मैच डिले करने का इशारा कर दिया। जिसके बाद गुलबदिन ने सरेआम हैमिस्ट्रिंग की एक्टिग कर दी। मैच में देरी हुई और फिर बारिश आ गई। जिसके चलते डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक अफगानिस्तान 2 रन से आगे रही। बांग्लादेश की टीम ने मैच में पूरी तरह से पकड़ बना ली थी। लेकिन राशिद खान और गुलबदिन नायब ने बाजी पलट दी। दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, गुलबदिन नायब ने भी टीम को एक विकेट दिलाया। जीत के बाद अफगानिस्तान टीम खुशी के आंसुओं में डूबी नजर आई। वहीं, इस जीत के साथ इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को भी वर्ल्ड कप से विदाई दे दी है। इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, बांग्लादेश को हराकर पहुंची सेमीफाइनल में; ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर Read More »

Translate »