Elleen News

Hot News

admin

जालंधर में फर्जी पोस्ट ने बढ़ाई पुलिस की चिंता, SHO को जारी करना पड़ा स्पष्टीकरण

जालंधर: जालंधर देहात के थाना मेहतपुर में वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ कथित मारपीट की खबरों ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी पोस्ट के चलते वाल्मीकि समाज में गहरा रोष फैल गया था। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना मेहतपुर के एसएचओ जयपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में एसएचओ ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर पूरी तरह से झूठी है और थाना मेहतपुर में किसी भी प्रकार की मारपीट की घटना घटित नहीं हुई है। एसएचओ जयपाल सिंह ने कहा, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि थाना मेहतपुर में वाल्मीकि समाज के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की गई है। यह खबर पूरी तरह बेबुनियाद है। थाने के अंदर ऐसा कोई भी घटनाक्रम नहीं हुआ है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस तरह की अफवाहों को फैलाने से बचें और सच को स्वीकार करें। पुलिस द्वारा स्थिति को स्पष्ट करने के बावजूद, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी खबरों पर विश्वास न करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

जालंधर में फर्जी पोस्ट ने बढ़ाई पुलिस की चिंता, SHO को जारी करना पड़ा स्पष्टीकरण Read More »

जालंधर में भारतीय विकास परिष्द कराएगी कराएगी निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, जरूरतमंद परिवार इन नंबरों पर करें संपर्क

जालंधर: भारतीय विकास परिष्द जालंधर दक्षिण द्वारा श्री पंचवटी मंदिर धर्मशाला गौशाला कमेटी, मेन बाजार, बस्ती गुजां, के सहयोग से इस वर्ष नवरात्रों के शुभ अवसर पर एक विशेष सामूहिक विवाह आयोजन का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 6 अक्टूबर 2024, रविवार को मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। सामूहिक विवाह के इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को सहयोग प्रदान करना है। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक परिवारों से अनुरोध है कि वे 28 सितंबर 2024 से पहले निम्नलिखित संपर्क व्यक्तियों से सम्पर्क करें: 1. डा. राजेश मनन (मोबाइल: 94173-89112) 2. रमेश विज (मोबाइल: 98152-08358) 3. दर्शन जरेवाल (मोबाइल: 98141-53232) 4. सर्वेश शर्मा (मोबाइल: 98151-85879) 5. सतनाम अरोड़ा (मोबाइल: 98153-91611) 6. लक्की महल्हौत्रा (मोबाइल: 94171-77099) 7. बी. के. मैनी (मोबाइल: 94174-27299) 8. गोपाल कृष्ण (मोबाइल: 98157-60058) 9. अशोक सारंगल (मोबाइल: 98883-75984) 10. संदीप कपाही (मोबाइल: 94174-11591) इस आयोजन की जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक परिवार जल्द से जल्द सम्पर्क करें ताकि उन्हें आवश्यक सहायता और जानकारी प्रदान की जा सके। इस अवसर पर समाज के विभिन्न हिस्सों से लोग जुटकर इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में योगदान देंगे।

जालंधर में भारतीय विकास परिष्द कराएगी कराएगी निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, जरूरतमंद परिवार इन नंबरों पर करें संपर्क Read More »

दुखद: जालंधर के युवक की इंग्लैंड में मौत, 2 महीने पहले की गया था विदेश; जानें मौत का कारण

जालंधर: जालंधर के रहने वाले एक युवक की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लोहियां खास के गांव गिदड़पिंडी के निवासी गुरवंशदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक की उम्र केवल 19 साल थी, और वह पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गया था। हाल ही में परिवार को पुत्र की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव गिदड़पिंडी का रहने वाला गुरवंशदीप सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंधित था। उसने एक बेहतर भविष्य के लिए इंग्लैंड की यात्रा की थी। लेकिन वहां पर हाल ही में उसकी मौत हो गई। परिवार को गुरवंशदीप की मौत की जानकारी तब दी गई जब वह इंग्लैंड में बीमार पड़ा। बताया जा रहा है कि गुरवंशदीप सिंह 13 जुलाई को भारत से इंग्लैंड गया था। मृतक के दोस्तों ने परिवार को बताया कि वह दो-तीन हफ्ते तक ठीक था, इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दिमाग में खून के धब्बे जम गए थे। इसी वजह से वह जिंदगी की जंग हार गया। परिवार को बताया गया कि गुरवंशदीप को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने भारत सरकार और संस्थाओं से मदद की गुहार लगाते हुए आग्रह किया है कि मृतक के शव को भारत लाने में सहायता प्रदान की जाए।

दुखद: जालंधर के युवक की इंग्लैंड में मौत, 2 महीने पहले की गया था विदेश; जानें मौत का कारण Read More »

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश का अलर्ट नहीं, इस तारीख तक सूखा रहेगा मौसम

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम सूखा होने लगा है। तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान लुधियाना में केवल 3 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश न होने के कारण तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। इसके चलते फिरोजपुर का तापमान एक बार फिर 35 डिग्री को पार कर गया है। साथ ही चंडीगढ़ का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, कल से हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इसी कारण चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के साथ लगते क्षेत्रों के अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, हुशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मंसा में बारिश होने की संभावना है। लेकिन यह संभावनाएं भी केवल 25 प्रतिशत तक ही हैं। IMD के अनुसार 13 सितंबर तक ऐसा ही मौसम जारी रहने की संभावना है। तापमान बढ़ेगा और वायुमंडल में नमी घटेगी जिससे चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद 14 तारीख को हल्की बारिश होने की संभावना बढ़ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब को रेड जोन में रखा है। जून-जुलाई में कम बारिश होने के बाद अगस्त और सितंबर के महीनों में अच्छी बारिश होने की संभावना थी। लेकिन हाल ही में बारिश की कमी 23 प्रतिशत तक पहुँच गई थी, जो अब फिर से बढ़ रही है। 1 जून से 8 सितंबर तक पंजाब में अब 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पंजाब में इन दिनों 392.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इस बार केवल 298.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। इस सीजन में पंजाब के केवल 9 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। जबकि बाकी सभी जिलों में 52 से 21 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। पंजाब में बठिंडा में सामान्य से 54 प्रतिशत कम, हुशियारपुर में 48 प्रतिशत, एसएएस नगर में 49 प्रतिशत और एसबीएस नगर में 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश का अलर्ट नहीं, इस तारीख तक सूखा रहेगा मौसम Read More »

पंजाब में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी, पति की मौके पर ही मौत; पत्नी की हालत गंभीर

फिरोज़पुर: फिरोज़पुर में एक तेज रफ्तार कार के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कार ने बाइक सवार एक पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान फिरोज़पुर-मोगा रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उनके चाचा और चाची दवा लेकर वापस घर जा रहे थे, जब कार ने उन्हें टक्कर मारी। घटना के बाद परिवार को सूचित किया गया, और जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक चाचा बघेल सिंह की मौत हो चुकी थी। परिवार ने न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारी, पति की मौके पर ही मौत; पत्नी की हालत गंभीर Read More »

बेटा ही निकला बाप का हत्यारा, इस कारण दिया वारदात को अंजाम; पंजाब पुलिस ने सुलझाई हत्या और लूट की गुत्थी

श्री मुकतसर साहिब: श्री मुकतसर साहिब में पुलिस ने गांव मराड़ कला में हुई हत्या और लूट की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, मृतक लखवीर सिंह का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका पुत्र प्यारजीत सिंह है। वारदात के बाद, प्यारजीत सिंह ने खुद ही लूट की झूठी घटना रचाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्यारजीत सिंह, पुत्र लखवीर सिंह निवासी बाजा मराड़, ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने पिता को दवाई दिलाने के लिए कार में जा रहे थे। जब वे गांव मराड़ कला के फाटक के पास पहुंचे, तो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और उनके कान में पिस्टल लगाकर मोबाइल और पर्स लूट लिए। इस दौरान, एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता के गले में लोहे की सरिए से हमला किया और हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। इस बयान पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस वारदात को ट्रेस करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर सभी पहलुओं से जांच शुरू की। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक लखवीर सिंह के पुत्र प्यारजीत सिंह ने ही अपने पिता की चाकू मारकर हत्या की और अपनी कार की बत्ती तोड़कर लूट का झूठा ड्रामा रचा। इसके बाद उसने मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, पुलिस ने प्यारजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्यारजीत सिंह ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलते समय करीब 25 लाख रुपये हार गया था और उसके पिता लखवीर सिंह, प्यारजीत सिंह से पैसे की वसूली कर रहे थे, जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।

बेटा ही निकला बाप का हत्यारा, इस कारण दिया वारदात को अंजाम; पंजाब पुलिस ने सुलझाई हत्या और लूट की गुत्थी Read More »

कलश यात्रा और कथा की तैयारीयों के संबंध में मंदिर कमेटियों से की बैठक

जालंधर 8 सितंबर:– श्री राधा कुंज बिहारी सेवा समिति (रजि.) द्वारा 19 से 25 सितंबर तक दिव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 से रात 9 बजे तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक जालंधर में किया जा रहा है जिसमें विश्व विख्यात पूजा इंद्रेश जी महाराज( वृंदावन धाम) अपने मुखारविंद से प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे l इस उपलक्ष्य में 18 सितंबर को निकली जा रही कलश यात्रा और कथा की तैयारी के संबंध में एक विशेष बैठक का आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस के सत्संग हॉल में किया गया, जिसमें विभिन्न मंदिर कमेटियों और सामाजिक संस्थाओं ने उपस्थित होकर अपने विचार भी व्यक्त किए I बैठक में समिति के सभी सदस्यों द्वारा शामिल हुई मंदिर कमेटियों और सभाओं का आभार और स्वागत किया गया I पवन वारने और हेमंत शर्मा ने कलश यात्रा और कथा की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी I चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर से राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जब किया जाने वाला कार्य अच्छा और नेक हो तो भगवान की कृपा स्वयं ही प्राप्त हो जाती है और सारा कार्य ईश्वर खुद आप ही करते हैं उन्होंने कहा कि कथा में सहयोग के साथ-साथ कलश यात्रा में मंदिर की संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन का आयोजन संपूर्ण रस के साथ किया जाएगा I इस्कॉन मंदिर, दिलबाग नगर से गंभीरा गौर दास जी ने कहा की मंदिर की तरफ से कथा के आयोजन में हर संभव सहयोग किया जा रहा है और भव्य संकीर्तन का आनंद लेने के लिए सभी अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा में भी अवश्य पहुंचे I मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश शर्मा ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया I इस विशाल दिव्यश्रीमद् भागवत कथा मे विश्व विख्यात संतो का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा l 18 सितंबर को विशाल कलश यात्रा कंपनी बाग चौक से शाम 5:00 बजे प्रारंभ होगी जो भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा, पुरानी सब्जी मंडी, पटेल चौक से होती हुई साईं दास स्कूल ग्राउंड तक जाएगी l इस कलश यात्रा में लगभग 1100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर और लगभग 500 सेवादार हाथ में झंडे लेकर अपना योगदान देंगे l समिति ने संदेश दिया की कलश यात्रा में शामिल होने के लिए विभिन्न मंदिर कमेटीया और संस्थाएं अगर वहां पर रजिस्ट्रेशन कैंप लगवाना चाहते हैं तो हमें संपर्क किया जा सकता है I विभिन्न धार्मिक- सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकों का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा I इस बैठक में जय श्री कृष्ण परिवार, वैष्णो मंदिर मॉडल हाउस, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री गणेश मंदिर, धार्मिक उत्सव कमेटी मॉडल हाउस, श्री केदारनाथ लंगर कमेटी, श्री राधे श्याम मंदिर मोहल्ला कोट, ब्राह्मण वेलफेयर सोसाइटी, फ्रेंड्स क्लब, ओम शंकर त्रिशूल धारी सेवा समिति, शिव शक्ति मंदिर भगवान शिव मंदिर लाडोवाली रोड भगवान शिव रामलीला क्लब, श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर नई बारादरी, श्री राम जानकी मंदिर सागर एनक्लेव, बाबा बालक नाथ मंदिर राजपूत नगर, श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर दिलबाग नगर, श्री हित लाडली कुंज मंदिर उधम सिंह नगर, श्री दुर्गा शक्ति मंदिर देओल नगर, श्री पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजा, शिव शक्ति मंदिर शास्त्री नगर, राधा कृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर, शिवराम कला मंच रामलीला कमेटी, सेवा दल श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग, नौजवान जागरण सभा राजपूत नगर, श्री रघुकुल सेवा समिति प्रजापिता ब्रह्म कुमारी आश्रम ग्रीन पार्क, श्रीजी परिवार, ब्रदरहुड वेलफेयर सोसायटी मॉडल हाउस, श्री धर्मशाला मंदिर कोट बाजार, शिव दुर्गा मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर ग्रीन एवेन्यू, शिव मंदिर तिलक नगर, श्री राम मंदिर चायआम मोहल्ला, शिव मंदिर संत नगर लाडो वाली रोड, महादेव मंदिर टावर एनक्लेव, सती माता मंदिर मॉडल हाउस रोड, श्री राम सरोवर मंदिर मॉडल हाउस विशेष रूप से उपस्थित हुए I आयोजन समिति के संजीव वर्मा,मेजर अरोड़ा ,गौरव भल्ला, ,विशाल चौधरी, ईशु महेंद्रू, राकेश ठाकुर, कृष्ण गोपाल बेदी, ईश् शर्मा, अशोक सहदेव, राहुल महेंद्रु, पवन वारने, कमलजीत मल्होत्रा, रोहित वाधवा, एडवोकेट रवीश मल्होत्रा, मनी कनौजिया सहित, हित पारस,पार्षद ओंकार राजीव, अशोक चौहान, अभिषेक वर्मा, निश्चय वर्मा, भूपेंद्र नारंग, जतिंदर शर्मा, सुरेंद्र छिंदा, नरेश सिंगला, विनय शर्मा, विक्रम शर्मा, जानू भगत, दीपू तनेजा, विक्रम महाजन, बाबा सुजेश, उर्मिल कपूर सहित इलाके के श्रद्धालु उपस्थित हुए I कैप्शन:-. बैठक में अपना संदेश देते हुए राजेश शर्मा, गंभीरा गौर दास,पवन वारने और बैठक में उपस्थित विभिन्न धार्मिक- सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि I

कलश यात्रा और कथा की तैयारीयों के संबंध में मंदिर कमेटियों से की बैठक Read More »

पंजाब में घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, पिता और 2 बेटे गंभीर रूप से घायल, एक की हालत चिंताजनक

लुधियाना: लुधियाना जिले के गांव सुनेत में शुक्रवार को करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों और बेसबॉल के डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमले में गंभीर रूप से घायल परिवार के बड़े बेटे को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अन्य दो घायल व्यक्तियों को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया है। घायलों में परिवार के प्रमुख काला सिंह के सिर और मुंह पर 8 टांके लगे हैं, जबकि उसके छोटे बेटे बीरपाल सिंह के सिर और दोनों बाजुओं पर भी तलवारों से वार किए गए हैं। बीरपाल के सिर में 4 टांके आए हैं। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, बीरपाल सिंह गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का ही एक युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। सूचना मिलते ही काला सिंह अपने बेटे को घर ले आया। इसके करीब 20 मिनट बाद, वही युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ काला सिंह के घर पर हमला कर दिया। काला सिंह ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उक्त युवकों के साथ उसके बेटों की लड़ाई हुई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। थाना सराभा नगर के SHO पवन कुमार ने कहा कि काला सिंह के बयानों के आधार पर आरोपियों काला सिंह, गगनदीप सिंह, हरदीप सिंह, शम्मी, जग्गा और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब में घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, पिता और 2 बेटे गंभीर रूप से घायल, एक की हालत चिंताजनक Read More »

जालंधर में ब्यास दरिया से तीन युवकों के शव बरामद, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा

जालंधर: जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास दरिया में बह गए चार युवकों में से तीन के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। शव गोइंदवाल साहिब के पास से पंजाब पुलिस की टीम ने मिलें। शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव खरारा निवासी रंजीत (19) और गांव कटूरा निवासी अंकित (19) के रूप में हुई है। तीसरे शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है क्योंकि वह शव अत्यधिक गल चुका था। शारीरिक स्थिति के आधार पर यह शव गोलू (19), निवासी सीतापुर का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने इन तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवकों के चौथे साथी, धीरज (22), निवासी गांव कटूरा, सीतापुर की तलाश अभी जारी है। चारों युवक जालंधर के अर्बन एस्टेट में किराए पर रह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, श्री कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के लिए युवकों के परिवार के लोग जालंधर आए थे। कार्यक्रम के दौरान, चारों युवक मूर्ति विसर्जन छोड़कर परिवार से लगभग 250 मीटर दूर तैरने चले गए। तेज बहाव के कारण वे सभी दरिया में बह गए। बताया जा रहा है कि सभी युवकों ने दरिया में उतरकर एक-दूसरे को तैरना सिखाया। सबसे पहले गोलू दरिया में फंसा, जिसके बाद एक-एक कर बाकी साथी भी दरिया में फंस गए। परिवार ने स्थिति का पता लगते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गुरुवार देर शाम को तीन शव बरामद हुए, जिनमें से दो की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस और बचाव दल चौथे युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।

जालंधर में ब्यास दरिया से तीन युवकों के शव बरामद, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था हादसा Read More »

पंजाब में तेज़ रफ्तार का कहर, कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत; बाइक हुई चकनाचूर

मोगा: मोगा के कस्बा बाघापुराणा में तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज़ रफ्तार कार ने 4 लोगों की जान ले ली। दरअसल, कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाघापुराणा से गांव जैमलवाला जा रहा था। इस दौरान जब वे मुदक्की रोड पर गांव लंगयाणा के करीब पहुंचे, तभी अचानक आई एक तेज़ रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके परिणामस्वरूप मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक हादसे के समय नशे में था। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुदक्की रोड पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और मोगा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पंजाब में तेज़ रफ्तार का कहर, कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत; बाइक हुई चकनाचूर Read More »

Translate »