Elleen News

Hot News

Politics

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान ने स्वर्ण सलारिया को AAP में करवाया शामिल

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई। स्वर्ण सलारिया बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए है। लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वर्ण सलारिया काे शामिल किया। स्वर्ण सलारिया BJP से गुरदासपुर लोकसभा के लिए चुनाव भी लड़ चुके हैं। स्वर्ण सलारिया BJP की राज्य कार्यकारी समिति के स्थाई मेंबर हैं। स्वर्ण सलारिया स्वतंत्रता सेनानी निधन सिंह सलारिया के बेटे हैं।

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान ने स्वर्ण सलारिया को AAP में करवाया शामिल Read More »

चरणजीत चन्नी की बढ़ने वाली है मुश्किलें, बीबी जागीर कौर की ठुड्ढी छूने के मामले में महिला आयोग ने लिया एक्शन

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की प्रधान बीबी जागीर कौर की ठुड्ढी छूकर मजाक करने के मामले में पंजाब महिला आयोग ने चन्नी को नोटिस जारी किया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के साथ चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई हरकत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस हरकत पर पंजाब महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। पंजाब महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी से कल 14 मई 2024 को दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई हैं।

चरणजीत चन्नी की बढ़ने वाली है मुश्किलें, बीबी जागीर कौर की ठुड्ढी छूने के मामले में महिला आयोग ने लिया एक्शन Read More »

CM मान ने सुरजीत पातर को दी श्रद्धांजली, नम आंखों से अंतिम यात्रा को दिया कंधा

लुधियाना: पंजाब के मशहूर कवि और साहित्यकार पद्मश्री डॉ. सुरजीत पातर का अंतिम संस्कार लुधियाना के मॉडल टाउन श्मशान घाट में हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंची। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वहां पहुंचे। उन्होंने सुरजीत पातर को श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा को कंधा दिया। इससे पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग उनके आवास पर एकत्र हुए। इसमें मशहूर साहित्यकार, कलाकार, नेता, विधायक, प्रोफेसर और मीडिया से जुड़े लोग शामिल हुए। दो दिन पहले सुरजीत पातर की मौत हो गई। लेकिन उनका बेटा विदेश में था। ऐसे में आज बेटे के आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पद्मश्री सुरजीत पातर पंजाब और देश के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे। उनका जन्म जालंधर के निकट पातर गांव में हुआ था। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में पंजाबी के प्रोफेसर के पद पर कार्य किया। बाद में वे वहीं से सेवानिवृत्त हो गये। वह पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष भी थे। सुरजीत पातर को 2012 में पद्मश्री के अलावा 1979 में पंजाब साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1999 में पंचानंद पुरस्कार, 2007 में आनंद काव्य सम्मान, 2009 में सरस्वती सम्मान और गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

CM मान ने सुरजीत पातर को दी श्रद्धांजली, नम आंखों से अंतिम यात्रा को दिया कंधा Read More »

देश के विकास के लिए कोई भी पार्टी नहीं लड़ रही चुनाव ; नरेंद्र मोदी को हराने के लिए सभी पार्टियों लड़ रही हैं चुनाव:-राकेश राठौर

जालंधर 13 मई( ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष कुणाल गोस्वामी मांगा पहलवान की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में चुनावी सभा में उनके हक में चुनाव प्रचार करते हुए सग्गर कॉलोनी में गुलशन कपूर एवं अजय कपूर द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके, मंडल महामंत्री दिनेश महेंद्रु, अनिल शर्मा,जिला सचिव अमित भाटिया, अशोक चड्ढा, अशोक जगोता,यजीत हुरिया,नितिन बहरोल, वरुण नागपाल,राजन शर्मा, हेमंत पाठक, मुख्य रूप से उपस्थित थे जिसमें राकेश राठौर ने कहा कि आज पूरे देश में सभी पार्टियों देश के विकास को लेकर चुनाव नहीं लड़ रही बल्कि उन सभी का सिर्फ एक ही एजेंडा है कि वह नरेंद्र मोदी को हराये और अपने आप को बचाए। क्योंकि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के सभी भ्रष्टाचारियो को जमानत पर लाकर खड़ा कर दिया है केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकासवादी सोच को लेकर आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है। राठौर ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है राठौर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर पंजाब में ऊबरेगी और आगामी चुनावो में इस बार भाजपा को विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता राठौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की घटिया कारगुजारी को देखते हुए पंजाब के लोगों को केवल भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है उन्होंने कहा कि आज पंजाब में अराजकता पूरे जोरों पर चल रही है तथा हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है पंजाब के लोग डरे हुए हैं और सहमे हुए हैं राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब में अमन और शांति स्थापित कर सकती है राठौर ने कहा कि क्या आज पंजाब में नशा कम हुआ है बल्कि पहले से भी कई गुना बढ़ चुका है और पंजाब का युवा आज नशे के दलदल में गिरता जा रहा है।आज जालंधर की सड़कों का बुरा हाल है सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गढो में सड़के दिख रही हैं।गंदगी चारों ओर बुरी तरह फैली हुई है आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो महिलाओं को हजार रुपए देने का वादा कर सत्ता में आए थे वह भी पूरा नहीं किया पंजाब की मां और बहनों का ₹25000 से भी ज्यादा का बकाया पंजाब सरकार की तरफ खड़ा हो चुका है उन्होंने सग्गर कॉलोनी निवासियों को यह अपील की कि वह खुद तो भाजपा के पक्ष में वोट डालें बल्कि अपने सभी रिश्तेदार सगे संबंधियों को भी भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें और जालंधर को विकास की रफ्तार को देश के विकास की रफ्तार के साथ मिलाये। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रंजीत विर्दी, दविंदर चावला ,विनीत गुप्ता, नितिन शर्मा, दिनेश सहगल, रेनू कपूर, मोनिका कपूर, रितु वर्मा, फुला ग्रोवर, दिनेश वर्मा, वंश कपूर,हरीश मागो, नरेश मागो, नैंसी गोस्वामी, अशोक चड्ढा एवं अशोक जगोता व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

देश के विकास के लिए कोई भी पार्टी नहीं लड़ रही चुनाव ; नरेंद्र मोदी को हराने के लिए सभी पार्टियों लड़ रही हैं चुनाव:-राकेश राठौर Read More »

पंजाब में कांग्रेस को मिली मजबूती, लुधियाना में लगातार दो बार विधायक रहे बैस ब्रदर्स ने थामा पार्टी का दामन; लोक इंसाफ पार्टी का किया विलय

लुधियाना: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिली है। पंजाब के दो पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बैंस ब्रदर्स के नाम से भी जाने जाने वाले लुधियाना स्थित नेताओं को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल लुधियाना संसदीय क्षेत्र में बल्कि पंजाब में भी कांग्रेस को बढ़ावा और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस के बयान के मुताबिक, बैंस ब्रदर्स ने 2012 से 2022 तक आतम नगर और लुधियाना साउथ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। सिमरजीत बैंस ने अपनी लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा और उपविजेता रहे। बयान में कहा गया है कि उन्होंने अपनी लोक इंसाफ पार्टी का भी औपचारिक रूप से कांग्रेस में विलय कर दिया। बता दें, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

पंजाब में कांग्रेस को मिली मजबूती, लुधियाना में लगातार दो बार विधायक रहे बैस ब्रदर्स ने थामा पार्टी का दामन; लोक इंसाफ पार्टी का किया विलय Read More »

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी ने सेंट्रल हल्के में जालंधर में चल रही राजनीतिक उठक पठक के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा 24घंटे पहले चन्नी और हेनरी द्वारा ज्वाइन करवाए गए भाजपा नेता सुभाष ढल्ल को आज भाजपा में दुबारा घर वापसी करवा दी है।इनको दोबारा भाजपा जॉइन करवाने मे लोकसभा सांसद सुशील रिंकू,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),जिला भाजपा के सह कार्यालय प्रमुख योगेश मल्होत्रा ने एहम भूमिका निभाई और इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र क्लेर,भगवंत प्रभाकर,मनोज अग्रवाल,कुमद शर्मा उपस्थित थे।इस अवसर पर सुभाष ढल्ल ने कहा कि भाजपा व मोदी जी द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने से ऊपर कुछ नही है और इस सब के सामने शिकवे शिकायतें सामने मामूली है।उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी पूरे विश्व में न कोई है और न ही कोई होगी।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस बार जालंधर से भाजपा का सांसद लाना है, जिसके लिए दिन रात मेहनत करके एतिहासिक जीत को इतिहास के सुनहरी अक्षरों में दर्ज करना है।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने उनका पार्टी में वापसी करने पर स्वागत किया वही कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज है और इसके लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास की भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा।

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू Read More »

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद धर्म के मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया–सुशील रिंकु

जालंधर( )आचार्य श्रील भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी की जन्मशताब्दी महामहोत्सव के उपलक्ष्य में श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग जालंधर द्वारा निकाली गईं भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर जालंधर लोकसभा से भाजपा सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद लिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रभु प्रेमियों ने भाग लिया।इस अवसर पर मनमोहक शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए।श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का फूलों से स्वागत किया।जहां-जहां यह शोभायात्रा निकली,वहां पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने सभी को आज के इस कार्यक्रम पर मुबारकावाद दी।उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चल कर ही मानुष जीवन सफल हो सकता है।उन्होंने कहा कि धर्म का मार्ग कठिन है पर इस मार्ग पर चलने वाले पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की छाया मिलती है और परमात्मा का सानिध्य मिलता है।उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ और प्रेरक चरित्र हमारे जीवन को श्रेष्ठ बनाने का माध्यम होते है।

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद धर्म के मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया–सुशील रिंकु Read More »

रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा

जालंधर, 11 मई- लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां जाकर माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया और पवित्र स्थल पर अपनी हाजिरी लगवाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के आशीर्वाद से वह इस बार फिर से चुनाव में जीत प्राप्त करेंगे और जालंधर के लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। पिछले आठ महीने में बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर से संबंधित अहम मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनका हल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में कीर्तन का श्रवण किया और गुरु चरणों में हाजिरी लगवाई। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के साथ भी काफी समय व्यतीत किया और डेरे की तरफ से समाज सेवा में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि वह अकसर इस पवित्र स्थल पर आते रहते हैं क्योंकि यहां आकर उन्हें अत्यंत शांति व आध्यात्मिक सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि डेरे की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज की पवित्र बाणी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा Read More »

BSP को बड़ा झटका! होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन AAP में हुए शामिल

होशियारपुर: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बसपा को बड़ा झटका लगा है। होशियारपुर से पार्टी प्रत्याशी राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। राकेश सोमन सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद राकेश सोमन ने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक और स्कूलों को बेहतर बनाकर बहुत अच्छा काम कर रही है। हर गरीब को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एक सराहनीय कार्य है जो भगवंत मान की सरकार पंजाब के लोगों के लिए कर रही है। जिसके चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

BSP को बड़ा झटका! होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन AAP में हुए शामिल Read More »

BJP उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ी, पंजाब सरकार ने तुरंत ड्यूटी पर लौटने के दिए आदेश

नई दिल्ली: बठिंडा से भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी परमपाल को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा है। राज्य सरकार की ओर से उन पर सेवानिवृत्ति के लिए झूठे कारण बताने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि वह राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थीं। परमपाल कौर सिद्धू, जो शिअद नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं, को लिखे पत्र में पंजाब कार्मिक विभाग ने कहा है कि नौकरी छोड़ने के लिए उनकी तीन महीने की नोटिस अवधि माफ नहीं की गई है। उन्होंने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बठिंडा संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग कार्यालय द्वारा उनका नामांकन पत्र खारिज किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ने सेवा से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है। उन पर अनधिकृत तरीके से पीएसआईडीसी के एमडी के पद का प्रभार अपने पास रखने का भी आरोप लगाया गया है। परमपाल कौर करीब एक महीने से बठिंडा में चुनाव प्रचार कर रही हैं। पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 अप्रैल को दावा किया था कि केंद्र द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इस पर परमपाल कौर ने दावा किया था कि भाजपा में शामिल होने से पहले 10 अप्रैल को भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने उनका वीआरएस मंजूर कर लिया था। पंजाब कार्मिक विभाग की ओर से आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16 ​​(2) में स्पष्ट रूप से लिखा है कि नोटिस अवधि में छूट केवल राज्य सरकार द्वारा दी जा सकती है, यदि वह वीआरएस आवेदनकर्ता द्वारा बताए गए कारणों से संतुष्ट है। आपका आवेदन राज्य सरकार के विचाराधीन था, लेकिन आपने सीधे भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव को दिनांक 07.04.2024 को पत्र लिखा, भले ही आप राज्य सरकार के अधीन कार्यरत थीं। पत्र में आगे लिखा गया है, ‘आपने कहा था कि आपकी मां 81 वर्ष की हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है। आपके पिता और आपके छोटे भाई दोनों का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। आपकी वृद्ध मां की देखभाल करने के लिए कोई उपलब्ध नहीं है, इसलिए आप स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहती हैं। लेकिन आप पिछले एक महीने से राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थीं और अब भी चुनाव प्रचार कर रही हैं।’ पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंजाब आईएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है और 231 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले केवल 192 आईएएस अफसर हैं।

BJP उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ी, पंजाब सरकार ने तुरंत ड्यूटी पर लौटने के दिए आदेश Read More »

Translate »