Elleen News

Hot News

Crime

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट

जालंधर: जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव खुसरोपूर में सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसे थाना सदर की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस संबंध में खुसरोपुर निवासी पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पहले पति से तलाक होने के बाद उसने दूसरी शादी खुसरोपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से की थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिक बच्ची के साथ उसका सौतेला बाप पिछले लंबे समय से धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब यह बात उसे पता चली तो उसने तुरंत थाना सदर की पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित नाबालिग युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट Read More »

ED को बड़ी सफलता, मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिला ‘नोटों का पहाड़

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े एक शख्स के घर से ईडी ने नोटों का पहाड़ बरामद किया है। अनुमान है कि रकम करोड़ों में है। नोटों को गिनने के लिए बैंक से कर्मचारियों और मशीनों को मंगवाया गया है। चुनाव के बीच कैश बरामदगी से इस पर राजनीतक बवाल भी तय है। यह भी दिलचस्प संयोग है कि दो साल पहले आज ही के दिन आईएएस पूजा सिंघल के यहां छापा पड़ा था और 17 करोड़ मिले थे। ईडी की टीम रांची में एक से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर के घर भी ईडी की तलाशी चल रही थी। इस दौरान जहांगीर के घर अधिकारियों को इतना कैश मिला कि वे भी देखकर दंग रह गए। बताया जा रहा है कि रकम 20-30 करोड़ से अधिक हो सकती है। ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के राम से जुड़े केस में यह छापेमारी की थी। वीरेंद्र के राम को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित तौर पर अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगने के बाद ईडी वीरेंद्र तक पहुंची थी। अब कैश बरामदगी के बाद ईडी इस मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से जुड़े एक शख्स के घर से ईडी ने नोटों का पहाड़ बरामद किया है। अनुमान है कि रकम करोड़ों में है। #topnews #12thresult #LISA #BBLDRIZZY #MiamiGP pic.twitter.com/BlYjhTZ18x — elleen news (@ElleenNews) May 6, 2024  

ED को बड़ी सफलता, मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिला ‘नोटों का पहाड़ Read More »

LPU के लॉ गेट के पास मामूली विवाद के बाद चली गोलियां, एक युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ गेट के पास गोलियां चलने की खबर सामने आई है। इस घटना में सत्यम नाम का युवक घायल हो गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सतनामपुरा पुलिस थाने की पुलिस ने मौके पर जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में घायल सत्यम ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहा था। ग्रीन वैली एरिया के बाहर तीन बाइक्स पर सवार कुछ लड़कों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद मनी नामक युवक ने गोलियां चला दी। इस गोलीबारी की घटना में सत्यम घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल सत्यम की दाहिने बाजू में से गोली आर पार हो गई और दूसरी गोली उसके पेट को छू कर चली गई है। सत्यम की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया है। सत्यम ने बताया कि मनी कुछ दिन पहले ही नाजायज हथियार रखने के जुर्म में कपूरथला जेल से बेल लेकर बाहर आया था। इस मामले में महिला पुलिस अधिकारी रुपिंदर भट्टी ने कहा की आज सुबह उन्हें जानकारी मिली थी के एलपीयू लॉ गेट के पास बने पीजी में रहते लड़को का झगड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और 7 से 8 लोगों को राउंडअप कर हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है और पुलिस को फायरिंग के खोल भी बरामद हुए हैं। इस झगड़े में एक युवक के बाजू पर गोली भी लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

LPU के लॉ गेट के पास मामूली विवाद के बाद चली गोलियां, एक युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी Read More »

नहर में नहाने गए 2 छात्रों की मौत, 12वीं पास होने की खुशी में दोस्तों के साथ गए थे मस्ती करने

यमुनानगर: 12वीं पास करने का जश्न मना रहे 16 साल के कृष और 17 साल के मयंक की यमुनानगर के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए नहर में उतरे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं और आज दोनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर के दो छात्र पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। कृष, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है और भधेरा गांव का रहने वाला है, 12वीं कक्षा का छात्र था. दूसरा लड़का करकौली निवासी मयंक उम्र 17 वर्ष बताया जा रहा है, जिसने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अपने कुछ दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए चौधरी देवीलाल हर्बल नेचर पार्क के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे गए। वहां बैठकर सभी दोस्तों ने पार्टी की और कृष और मयंक नहाने के लिए नहर पार कर गए। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और जैसे ही दोनों डूबने लगे तो बाकी दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। दोनों की मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया है। उनका पोस्टमार्टम आज यमुनानगर सिविल अस्पताल में किया जाएगा। मयंक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मयंक की एक छोटी बहन है।

नहर में नहाने गए 2 छात्रों की मौत, 12वीं पास होने की खुशी में दोस्तों के साथ गए थे मस्ती करने Read More »

गोल्डन गेट पर कार को चैकिंग के लिए रोका, कार सवार से पुलिस ने जब्त किए 1.19 लाख रुपए

अमृतसर: सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने गोल्डन गेट पर चेकिंग के दौरान एक कार सवार से 1.19 लाख रुपये बरामद किए। पकड़े गए युवक की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी शहीद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर आईटी विभाग को सूचना दी और गोदाम में जमा करा दिया। एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गोल्डन गेट पर चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों से 1 लाख 19 हजार रुपये बरामद हुए। इस संबंध में फ्लाइंग विधानसभा क्षेत्र दक्षिण के सामने वीडियोग्राफी के तहत कैश की गिनती की गई और आईटी विभाग को सूचित कर कैश को गोदाम में जमा करा दिया गया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

गोल्डन गेट पर कार को चैकिंग के लिए रोका, कार सवार से पुलिस ने जब्त किए 1.19 लाख रुपए Read More »

लुधियाना में सैलून की दुकान पर जानलेवा हमला, युवक को तेजधार हथियार से काटा, सिर-छाती और हाथ पर आए 50 टांके

लुधियाना: लुधियाना में बीते दिन सैलून की दुकान पर कंटिंग करवाने आए एक युवक पर चार युवकों ने तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना के बाद घायल को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना 4 को इस संबंध में शिकायत दे दी गई है। जानकारी देते हुए घायल सेखेवाल रोड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी डिपो चलाता है। उसने अपने एक पहचान वाले को करीब 6 महीने पहले 30 हजार रुपए उधार दिए थे। उससे वह कई बार रुपए वापस मांग चुका था। अब वह रुपए लौटाने की बजाय रंजिश पाले हुए है। पैसे मांगने को लेकर 2 दिन पहले ही उसकी उक्त युवक के साथ गाली गलौज हुई थी। इसके चलते उसने अपने 3 अन्य साथियों सहित शुक्रवार शाम को हमला कर दिया। हमले में घायल राजेश के सिर, छाती व हाथों पर गहरे घाव होने के चलते करीब 50 टांके लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लुधियाना में सैलून की दुकान पर जानलेवा हमला, युवक को तेजधार हथियार से काटा, सिर-छाती और हाथ पर आए 50 टांके Read More »

बगलामुखी मंदिर के पुजारियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, नौजवान की हत्या कर मंदिर के हवनकुंड में दबाई लाश

संगरूर: संगरूर के धुरी में दोहला रेलवे फाटक के पास बने बगलामुखी मंदिर के पुजारियों ने 33 साल के व्यक्ति का कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं युवक का कत्ल करके मंदिर में बने हवनकुंड के नीचे दबा दिया। मृतक की पहचान सुदीप कुमार पुत्र गुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक धुरी का रहने वाला था। थाना सिटी धूरी के पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ सभरवाल ने बताया कि पिछले दिनों संदीप कुमार के परिजनों द्वारा थामा सिटी धूरी में दिए गए आवेदन के अनुसार संदीप कुमार जो छोटे बच्चों को पंडित विद्या पढ़ाता था और घर नहीं आता था। जब परिवार ने मंदिर में जाकर पूछा तो मंदिर के पंडित परमानंद ने कहा कि वह 2 दिन से मंदिर नहीं आए हैं, लेकिन जब पुलिस ने मंदिर के पंडित परमानंद से पूछताछ की तो पुलिस को उन पर शक हुआ और उन्हें थाने लाया गया जहां उन्होंने संदीप कुमार के हत्या की पूरी कहनी बताई और कबूल किया कि उसने संदीप की हत्या कर हवनकुंड के नीचे लाश दबा दी थी। सिटी थाना धूरी के प्रभारी सौरव सभरवाल ने हवनकुंड के नीचे दबे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर के पुजारी परमानंद और बगलामुखी के मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बगलामुखी मंदिर के पुजारियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, नौजवान की हत्या कर मंदिर के हवनकुंड में दबाई लाश Read More »

ED ने बढ़ाई एल्विश यादव की मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज; महंगी कारों के काफिले की भी होगी जांच

नई दिल्ली: बिग बॉस फेम और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी एल्विश के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले की भी जांच करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

ED ने बढ़ाई एल्विश यादव की मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज; महंगी कारों के काफिले की भी होगी जांच Read More »

सरहिंद में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, अंबाला की फैक्ट्री में करता था काम

सरहिंद: सरहिंद में 33 वर्षीय युवक संजीव कुमार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की खबर है। सरहिंद थाना प्रमुख गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक अंबाला की एक फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, संजीव कुमार का शव बारा सरहिंद के पशु अस्पताल के पास एक खाली प्लॉट में मिला। सरहिंद थाने की पुलिस ने संजीव कुमार के शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरहिंद में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, अंबाला की फैक्ट्री में करता था काम Read More »

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद एक्टिवा सवार शख्स की मौके पर मौत, पीछे छोड़ गया पत्नी और दो बच्चे

नाभा: प्रदेश में सड़क हादसे हर दिन महंगे होते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है और पीछे के परिवार को भी लुढ़कने पर मजबूर कर रहा है। ऐसी ही एक घटना देर रात नाभा ब्लॉक के गांव कौल के पास घटी जहां किसान लक्खा सिंह अपने गांव कमेली से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर जा रहे थे तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को ट्रैक्टरों के ऊपर लगे बड़े स्पीकर पर लगाम लगानी चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। नाभा ब्लॉक के गांव कमेली निवासी 48 वर्षीय किसान लक्खा सिंह की गांव पहुंचने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक देर रात एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर नाभा शहर से अपने घर गांव कमेली जा रहा था तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लाखा सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति था और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की बेटी कनाडा गई हुई है और मृतक का बेटा अपने पिता के साथ खेतों में काम करता था. इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद एक्टिवा सवार शख्स की मौके पर मौत, पीछे छोड़ गया पत्नी और दो बच्चे Read More »

Translate »