Elleen News

Hot News

Crime

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 9 महीनों से फरार गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू को किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे। चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है। इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 9 महीनों से फरार गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू को किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद Read More »

जालंधर में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने काटी अंगुलियां; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जालंधर: जालंधर में देर रात माडल टाऊन में माता रानी चौक के नजदीक स्थित ‘दि व्हाइट’ के होटल मैनेजर पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। घायल की पहचान अमित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमित निवासी गढ़ा बीती रात लगभग 11.30 बजे रेस्तरां से छुट्टी करके अपने घर जा रहा था कि माडल टाऊन में ही करीब चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अमित के हाथ की अंगुलियां कट गई और सिर पर भी गहरे चोट के निशान आए हैं। घायल मैनेजर अमित को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एनएचएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। रेस्तरां मालिक के मुताबिक बदमाश अमित का मोबाइल छीन ले गए। देर रात तक कार्रवाई न होते देख उन्होनें 112 पर कॉल किया तो पुलिस कर्मचारी मौके पर तो आए, लेकिन दिन निकलने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जालंधर में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने काटी अंगुलियां; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Read More »

गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

डेराबस्सी: चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। पत्नी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर गुरुद्वारे से माथा टेकर लौट रहे परिवार को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में शख्स और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। मृतकों की पहचान विजय कुमार और उनकी बेटी वैशाली के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक लालरू निवासी तीनों लोग दोपहर करीब दो बजे पंचकुला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब से घर लौट रहे थे। विजय जीरकपुर की तरफ से जाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे सड़क के गलत साइड पर चढ़ गया। लेकिन जैसे ही उसने फ्लाईओवर पर जाने के लिए मोटरसाइकिल मोड़ी तो जीरकपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय ने मोटरसाइकिल का संतुलन खो दिया, जिससे वह, उसकी पत्नी और बेटी नीचे गिर गये. विजय ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गया, जबकि अन्य दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को डेराबसी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन वैशाली को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर राजनीतिक रैली होने के कारण पुलिस टीम और सड़क सुरक्षा बल कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने जेसीबी गाड़ी की मदद से मृतक के शव को ट्रक के नीचे से निकालकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया।

गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत Read More »

ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀ ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ

ਜਲੰਧਰ, 12 ਮਈ : ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦਗੀ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ 48 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਹੋਰ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਰੈਕੇਟ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ 10 ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ (ਕੁੱਲ 13) ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਹਫਤੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ 48 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਇਸ ਰੈਕੇਟ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ 10 ਚਲਾਕ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜੇ ਹੀ ਯੋਜਨਾਬੱਧ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਉਰਫ਼ ਰਾਣੀ ਵਾਸੀ ਸਵਰਗੀ ਸੋਢੀ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੱਖਪੁਰ ਲਗੇਰੀ, ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਬੰਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, ਹੁਣ ਵਿਧਾਇਕ ਬੰਗਾ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੇੜੇ ਬੀਡੀਓ ਕਲੋਨੀ, ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, ਰੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਪਰਮੋਦ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਟੜਾ ਚੜ੍ਹਤ ਸਿੰਘ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਿਰਕਾ ਤਹਿਸੀਲ ਫਿਲੌਰ ਜਲੰਧਰ, ਅਮਰਜੀਤ ਸ਼ਰਮਾ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਸ਼ਰਮਾ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਪੰਡਿਤ ਪੁੱਤਰ ਭਗਤ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ। ਨੰਬਰ 8 ਮੁਹੱਲਾ 9 ਗਰੁੱਪ ਮੇਨ ਬਜ਼ਾਰ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ, ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰ: 7 ਮੁਹੱਲਾ ਰਹਿਕਨ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਪੁੱਤਰੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰ: 4 ਨਹੋਰੀਆ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਹਿਕ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰ. ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਪੰਡੋਰੀ ਪ.ਸ.ਲੋਪੋਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੋਨੀ ਪੁੱਤਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੁਹਾਵਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਉਰਫ ਗੋਪਾਲ ਸੈਣੀ ਪੁੱਤਰ ਬੱਬਰ ਚੌਧਰੀ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜੋਰੀ ਗਾਰਡਨ ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਕਤੀ ਮੰਦਰ ਹੈਬੋਵਾਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬੁੱਧ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਭੂਸੇ, ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ, ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਅਪਰਾਧੀ ਇਸ ਰੈਕੇਟ ਨੂੰ ਬੜੇ ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਚਲਾਉਂਦੇ ਸਨ ਕਿਉਂਕਿ ਰੋਹਿਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਹੀਂ ਹਵਾਲਾ ਚੈਨਲਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਵਧਾਉਂਦਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ 2021 ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੇ ਹਨ, ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਉਰਫ ਰਾਣੀ, ਸਤਨਾਮ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਖਰੀਦ ਕੇ ਇਸ ਵੰਡ ਲੜੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਿਡਾਰੀ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੀ ਹੈ। ਉਹ ਛੋਟੇ ਪੈਮਾਨੇ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵੰਡ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਵਪਾਰਕ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦੀ ਪਹੁੰਚ ਵਧ ਗਈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜੀਜਾ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਦੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਰਾਹੀਂ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜਵਾਈ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਾਇਮ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਇਸ ਸਬੰਧ ਨੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਖਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸ਼ਰਮਾ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ, ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਲਈ ਟਰੱਕਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਗੇੜੇ ਲਗਾ ਕੇ, ਪ੍ਰਤੀ ਰਾਊਂਡ 50,000 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਕਮਾਏ ਅਤੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ 10 ਕਿਲੋ, 7 ਕਿਲੋ ਅਤੇ 15 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਸੁਰਜੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇਕ ਇਨੋਵਾ ਕਾਰ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਦਾ ਗੇੜਾ ਮਾਰ ਕੇ 10/15/12 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਤੀ ਗੇੜਾ 50,000 ਰੁਪਏ ਵਸੂਲਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਾਖੋਰੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਡਲਿਵਰੀ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਐਫਆਈਆਰ 57 ਮਿਤੀ 27-04-2024 ਅਧੀਨ 21ਸੀ,25,27ਏ,29-61-85 ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 1 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ 84.78 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, ਹੁੰਡਈ ਔਰਾ ਕਾਰ ਪੀਬੀ01-ਸੀ-7932, ਮਾਰੂਤੀ ਸੁਜ਼ੂਕੀ ਬਲੇਨੋ ਕਾਰ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਪੀ.ਬੀ.02-ਬੀ.ਐਮ-9222 ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਾਰ-ਚਾਰ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀ ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ Read More »

नशे के खिलाफ जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी गाड़ियों समेत 84 लाख की ड्रग मनी बरामद

जालंधर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। 48 किलो हेरोइन मामले की अगली कड़ी पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल हुई है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 48 किलो हेरोइन के मामले में गिरफ्तार किए गए 13 सदस्यों के पास से लग्जरी गाड़ियों और एक ट्रक के साथ 84 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की थी। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की है। पुलिस ने रैकेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ड्रग नेटवर्क में विभिन्न भूमिकाओं में शामिल था।

नशे के खिलाफ जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, लग्जरी गाड़ियों समेत 84 लाख की ड्रग मनी बरामद Read More »

CBI ने इंस्पेक्टर-ASI समेत 2 कांस्टेबलों के खिलाफ दर्ज की FIR, पुलिस थाने के बाथरूम से मिली थी महिला की लाश

लुधियाना: 2017 में लुधियाना के डुगरी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने पुलिस स्टेशन के बाथरूम में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में 2 कांस्टेबलों समेत एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि 2017 में धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी को पुलिस स्टेशन लाया गया और अलग-अलग बैरक में रखा गया। इसी बीच महिला ने आत्महत्या कर ली। पूरे मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया और एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी जिसके आधार पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने 2019 में एक्शन ले लिया था और मामला दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, महिला कांस्टेबल राजिंदर कौर और अमनदीप कौर को आरोपी बनाया गया है और मामला दर्ज किया गया है। 2017 में रमनदीप नाम की महिला का शव बाथरूम में मिला था। उसने आत्महत्या कर ली। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त बैरक में कांस्टेबल राजिंदर कौर और अमनदीप कौर तैनात थीं। परिवार लगातार इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहा था और अब सीबीआई ने उसी के अनुरूप कार्रवाई की है।

CBI ने इंस्पेक्टर-ASI समेत 2 कांस्टेबलों के खिलाफ दर्ज की FIR, पुलिस थाने के बाथरूम से मिली थी महिला की लाश Read More »

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में रामामंडी चौक के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। थाना कैंट की पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर गाड़ी चालाक पंकज निवासी मोहाली पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप चंद सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बताया कि मलकीत सिंह किसी काम के लिए रामामंडी की तरफ गया हुआ था। जब वह घर लौट रहा था तो उक्त चालक ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मार दी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार Read More »

जालंधर में फायरिंग से मचा हड़कंप, शख्स के पेट में लगी गोली; घायल को ले जाया गया सिविल अस्पताल

जालंधर: वडाला चौंक के नजदीक फायरिंग की खबर सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोली एक व्यक्ति के पेट में लगी है। दरअसल वह बस में सवार होकर आया था, व्यक्ति जैसे ही बस से उतरा तो उसके पेट में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जालंधर में फायरिंग से मचा हड़कंप, शख्स के पेट में लगी गोली; घायल को ले जाया गया सिविल अस्पताल Read More »

OMG! GF से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया लैब टेक्निश्यन, बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर दे दी जान

कानपुर: कानपुर में एक युवक प्रेमिका से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने होटल में एक कमरा रेंट पर लिया। फिर वहां खुद को बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगा लिए। इससे उसकी जान चली गई। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें लिखा कि मेरी लाश को सिर्फ मेरे भैया को देना। गर्लफ्रेंड को देखने तक न देना। उसने मेरे पांच साल बर्बाद कर दिए। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के एक होटल की है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के टेक्निशियन ने ग्लूकोज में बेहोशी की दवाओं का ओवरडोज लेकर होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब होटल का कमरा नहीं खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पर्दे की रॉड के सहारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी और युवक के दाहिने हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लैब टेक्निशियन ने गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी हुई थी। मृतक का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है जो नौबस्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्निशियन था। जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह का एक युवती से बीते पांच सालों से अफेयर था। वह युवती भी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया और विजय ने उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद युवती सीधे थाने चली गई। वहां उसने पुलिस से शिकायत की। साथ ही अपने घरवालों को भी इस घटना की जानकारी दी। युवती ने तब आरोप लगाया कि विजय पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। ये बात छिपाकर उसने उसके साथ लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से तलाक नहीं होने के कारण उनका विवाह मान्य नहीं था इसलिए वो विजय के साथ नहीं रहना चाहती। उस समय पुलिस ने दोनों के बीच समझौता तो कराया। लेकिन दोनों के रिश्ते फिर दोबारा नहीं सुधरे। शायद विजय इस बात को बर्दाश्त न कर पाया और उसने बुधवार को कोयला नगर स्थित होटल में कमरा लेकर वहां खुदकुशी कर ली। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें मौत से पहले विजय ने लिखा है, ” मैं विजय सिंह यादव, मेरे साथ अच्छा नहीं हुआ, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। मेरे पांच साल तुमने बर्बाद कर दिए और आज बचा हुआ करियर भी। सभी लोग मुझे माफ करें। मैं अपनी जिंदगी से हार चुका हूं। मेरी लाश आशीष भैया को छोड़कर किसी को मत देना। गर्लफ्रेंड को तो बिल्कुल भी मत देखने देना मेरी लाश को।’ पुलिस ने कहा कि युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, विजय के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। हर एंगल से इस पर जांच की जाएगी।

OMG! GF से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया लैब टेक्निश्यन, बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर दे दी जान Read More »

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहा था और पिछले 6 महीने में हथियारों की 4 बड़ी खेप खरीद चुका था. गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के लिए नामित दो प्रमुख मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के अगले पिछले लिंक खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों के किस गैंग से लिंक हैं, इस पर पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है।

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Read More »

Translate »