Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में AAP को तगड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले MP सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल BJP में हुए शामिल

जालंधर: पंजाब की सियासत को लेकर इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी सेंध लग चुकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने दिल्ली में सुनील जाखड़ के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद पार्टी ज्वाइन की। सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है।

पंजाब में AAP को तगड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले MP सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल BJP में हुए शामिल Read More »

जालंधर से लुधियाना जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, SSF ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान

जालंधर: जालंधर से लुधियाना जा रहे एक 35 वर्षीय शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। ये हादसा जालंधर लुधियाना हाईवे पर फिल्लौर पेप्सी के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के वक्त पीड़ित ने नीले रंग की टी-शर्ट और पेंट पहनी हुई थी। जिसके हाथ में एक चांदी का कड़ा था, जिस पर विनोद लिखा हुआ था। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद एक राहगीर ने मौके पर रुककर मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के तुरंत बाद एसएसएफ की पुलिस पार्टी क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी। एसएसएफ द्वारा युवक को तुरंत फिल्लौर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद थाना फिल्लौर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो शहर के विभिन्न थानों में सर्कुलेट कर दिया है।

जालंधर से लुधियाना जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, SSF ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान Read More »

गृह मंत्रालय ने बनाया IPS सदानंद वसंत को NIA का DG, दिनकर गुप्ता की लेंगे जगह, आईपीएस पीयूष आनंद को मिली ये जिम्मेदारी

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने आईपीएस सदानंद वसंत को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया है। आईपीएस पीयूष आनंद को एनडीआरएफ का नया डीजी और आईपीएस राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है। गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने भी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस सदानंद वसंत को 31 दिसंबर 2026 तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। सदानंद वसंत मौजूदा NIA महानिदेशक दिनकर गुप्ता की जगह लेंगे। बता दें कि दिनकर गुप्ता 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो पद के लिए राजीव शर्मा, बालाजी श्रीवास्तव की जगह लेंगे। राजीव शर्मा को 30 जून 2026 तक के लिए नियुक्त किया गया है। मौजूदा बालाजी श्रीवास्तव भी अपने पद से 31 मार्च 2024 को रिटायर हो रहे हैं जबकि एनडीआरएफ के लिए आईपीएस पीयूष आनंद को अगला डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। पीयूष आनंद वर्तमान महानिदेशक अतुल करवाल की जगह लेंगे

गृह मंत्रालय ने बनाया IPS सदानंद वसंत को NIA का DG, दिनकर गुप्ता की लेंगे जगह, आईपीएस पीयूष आनंद को मिली ये जिम्मेदारी Read More »

जालंधर में बड़ी वारदात, पति ने परिवार के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

जालंधर: जालंधर के गांव माधोपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद ही इलाज करवाने के लिए उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंच गए। दरअसल उन्होंने हत्या को सुसाइड दिखाने की कोशिश की। लेकिन जब डॉक्टर ने महिला को चेक किया तो सारी पोल खुल गई। मृतका की पहचान भोगपुर के गांव माधोपुर की रहने वाली पूनम के रूप में हुई है। डॉक्टर्स ने सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या का खुलासा हुआ। पूनम के गले पर सुसाइड वाले पैरामीटर जैसा कोई निशान नहीं था। बल्कि उसके गले पर गला दबाने का निशान बना हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पति और पिता को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कबूल सिंह ने बताया कि फिलहाल केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी तलाश जारी है। पूनम के पिता ओमकार सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी को करीब साढ़े चार साल हो चुके थे। शादी के दो साल बाद ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। पूनम ने पहले ही बताया था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि पूनम ने अपने पति की करतूत के बारे में अपने सास-ससुर को भी बताया, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उलटा उसे तंग करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पति परमजीत बंसल ने पहले गुस्सा कर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी ससुर मोहन लाल बंसल, सास मनप्रीत कौर बंसल और जेठ मनोज कुमार भी मौके पर मौजूद थे। जब पूनम की सांस चलना बंद हो गई तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने माना कि पूनम की हत्या उसने की है। पुलिस ने इसे लेकर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जालंधर में बड़ी वारदात, पति ने परिवार के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या Read More »

कैप्टन के गढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी, पटियाला के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन; देखें लिस्ट

पटियाला: कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग खुद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र के गढ़ पटियाला में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में जुटे हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश पार्टी के वरिष्ठ नेता इलाके में रैलियां कर रहे हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ सके। इसी कड़ी के तहत अब पटियाला शहरी ब्लॉक आलोवाल के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। नियुक्त किए गए लोगों को सचिव से लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग ने आदेश जारी किया है। हालांकि, उन्होंने जनवरी में एक कमेटी भी बनाई है।  

कैप्टन के गढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी, पटियाला के लिए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन; देखें लिस्ट Read More »

IAS अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों के 15 ठिकानों पर ED ने की Raid

चंडीगढ़: ED Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ और मोहाली में ED द्वारा रेड की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड कई IAS अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों सहित 15 ठिकानों पर की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड अमरूद घोटाले को लेकर की गई है। ग़ौरतलब है कि अधिगृहित जमीन में अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में 18 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, इसी मामले में आज ई.डी. द्वारा छापा मारा गया है। यहां हम आपको बता दे कि जमीन अधिग्रहण से पहले यहां पर कुछ लोगों ने अमरूदों के पौधे लगा दिए थे, लेकिन गमाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर इनकी उम्र 4 से 5 साल दिखाई गई। जिसके कारण इनका मुआवजा काफी ज्यादा बन गया था। इस तरह से कई लोगों ने मिलकर गलत तरीके से 137 करोड़ रुपये का मुआवजा ले लिया था। विजिलेंस ने इसमें आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन अदालत ने मुआवजा की राशि वापस जमा करवाकर उन्हें जमानत भी दे दी थी। इसी मामले में आज ED द्वारा रेड की गई है

IAS अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों के 15 ठिकानों पर ED ने की Raid Read More »

पंजाब की तरक्की,अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए भाजपा का होना जरूरी–सुशील शर्मा

जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 24 हजार बूथों,117 विधानसभा सीटों और सभी 13 लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ता दृढ़ता के साथ काम कर रहे है।सुशील शर्मा ने कहा कि 800 के करीब जालंधर शहरी के बूथों पर भाजपा गठन कर चुकी है और इस बार जालंधर लोकसभा के हर बूथ,हर गांव,हर क्षेत्र में पार्टी मजबूत जनादार के बदौलत ही पार्टी जालंधर लोकसभा सीट पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मान सरकार में गुंडागर्दी,नशाखोरी पूरे प्रदेश में चरम सीमा पर है और इस बार जालंधर की जनता ने आप सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर इन्हें वोट न देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें लोगों को अपना सुनहरा भविष्य दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले सरकारों में भी भाजपा ने गठबंधन किया था और उस समय भी भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश के चौमुखी विकास पर थी और अब पंजाब में अकेले चुनाव लड़ कर पार्टी केन्द्र सरकार की विकासशील नीतियों को चुनाव जीत कर धरातल पर लागू करेगी।उन्होंने कहा कि हमारे लिए पंजाब और पंजाबियत सबसे पहल के आधार पर है और पंजाब में सरकार ना होते हुए भी केंद्र सरकार ने प्रदेश में आवास योजना के तहत लाखों आवास दिए,सम्मान निधि योजना में लाखों किसानों को लाभ दिए जो कि सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों की फसलों का अदायगी भुगतान समय सीमा पर किया और और फसलों के मूल्यों को बड़ी हुई एमएसपी के आधार पर वितरित किया।उन्होंने कहा कि अब विरोधियों के पास पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है इसकी बोखलाहट उनकी घटिया बयानबाजी से साफ झलक रही है।सुशील शर्मा ने ने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर संगत के लिए खोला,पांच तख्तों के लिए ट्रेनें चलाई, 550 सालों का दिवस बड़ी हर्षोल्लास से मनाया,वीर बाल दिवस पर हर साल कार्यकर्मों का आयोजन किया।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब में 84 के दंगों के दोषियों को सजा दिलवाई, काली सूची खत्म करवाई,अमृतसर गुरु नगरी में जीएसटी खत्म किया,इसके साथ पंजाब में पीजीआई और कैंसर हॉस्पिटल खुलवाए।उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की,अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए प्रदेश में भाजपा का होना जरूरी है।सुशील शर्मा ने कहा कि मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को पहले से और ज्यादा मजबूत किया है और आज उनकी सोच से ही पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए है।

पंजाब की तरक्की,अमन शांति और आपसी भाईचारे के लिए भाजपा का होना जरूरी–सुशील शर्मा Read More »

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए BJP में शामिल

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह लुधियाना से सिटिंग सांसद हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार शाम भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता की पर्ची थमाकर और पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान पंजाब बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए BJP में शामिल Read More »

BJP का बड़ा सियासी खेला, कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट, देखें लिस्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के 6 बागियों को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों इन 6 विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब बीजेपी ने इन 6 चेहरों को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी ने धर्मशाला सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंदर कुमार भुट्टों को मैदान पर उतारा है। इन सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था। जिसके बाद इनकी विधायकी छीन ली गई थी।हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने कांग्रेस के 6 बागियों को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों इन 6 विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब बीजेपी ने इन 6 चेहरों को मैदान में उतार दिया है।

BJP का बड़ा सियासी खेला, कांग्रेस के 6 बागियों को दिया टिकट, देखें लिस्ट Read More »

चुनाव आयोग रखेगा Black Money और Gift पर पैनी नजर, जारी किए 2 Toll Free नंबर; 100 मिनटों में होगा शिकायत का निपटारा

चंडीगढ़: पंजाब में लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान किसी तरह के सामान बांटने या फिर काले धन, सोना-चांदी के बिस्कुट आदि से जुड़ी शिकायतों की भी निर्वाचन आयोग अब 24 घंटे सुनवाई करेगा। इसके लिए आयोग की तरफ से चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां पर इस तरह की शिकायतों को सुना जाएगा। कंट्रोल रूम के लिए स्पेशल नंबर शुरू किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से इस काम के लिए दो स्पेशल नंबर शुरू किए गए हैं। यह नंबर टोल फ्री हैं। इसके लिए लोगों को 1800-180-2141 और मोबाइल नंबर 7589166713 पर कॉल करनी होगी। इनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति लोकसभा चुनाव के संबंध में जिले के भीतर नकदी, सराफा और अन्य कीमती वस्तुओं के वितरण के संबंध में आयकर विभाग से संपर्क कर सकता है । राज्य के सभी जिलों में निर्वाचन आयोग की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं। यह टीमें हर स्थिति पर नजर रख रही हैं। वहीं, इनके पास जो भी इनपुट आता है, उस पर पहल के आधार पर कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा सी विजिल समेत अन्य मोबाइल ऐप पर आने वाली शिकायतों को भी सुना जा रहा है। साथ ही 100 मिनटों में निपटारा किया जाता है। इसके अलावा शराब व नशा तस्करों पर विशेष नजर है।

चुनाव आयोग रखेगा Black Money और Gift पर पैनी नजर, जारी किए 2 Toll Free नंबर; 100 मिनटों में होगा शिकायत का निपटारा Read More »

Translate »