Elleen News

Hot News

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए BJP में शामिल

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह लुधियाना से सिटिंग सांसद हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार शाम भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता की पर्ची थमाकर और पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान पंजाब बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

Translate »