Elleen News

Hot News

IAS अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों के 15 ठिकानों पर ED ने की Raid

चंडीगढ़: ED Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ और मोहाली में ED द्वारा रेड की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड कई IAS अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों सहित 15 ठिकानों पर की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड अमरूद घोटाले को लेकर की गई है। ग़ौरतलब है कि अधिगृहित जमीन में अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में 18 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, इसी मामले में आज ई.डी. द्वारा छापा मारा गया है।

यहां हम आपको बता दे कि जमीन अधिग्रहण से पहले यहां पर कुछ लोगों ने अमरूदों के पौधे लगा दिए थे, लेकिन गमाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर इनकी उम्र 4 से 5 साल दिखाई गई। जिसके कारण इनका मुआवजा काफी ज्यादा बन गया था।

इस तरह से कई लोगों ने मिलकर गलत तरीके से 137 करोड़ रुपये का मुआवजा ले लिया था। विजिलेंस ने इसमें आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन अदालत ने मुआवजा की राशि वापस जमा करवाकर उन्हें जमानत भी दे दी थी। इसी मामले में आज ED द्वारा रेड की गई है

Translate »