Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां के इकलौते बेटे ने मौके पर ही छोड़े श्वास

नाभा: नाभा के गांव दुल्लदी से एक दुखद खबर आई है जहां मां के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मां ने अपने बेटे को घर से चायपत्ती लाने के लिए भेजा लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मृतक की पहचान बिट्टू सिंह (25 वर्ष) के रूप में की गई है जो नाभा के गांव दुल्लदी का रहने वाला था। बिट्टू सिंह अपनी मां का एकमात्र सहारा था। आपको बता दें कि हादसे की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉली बताई जा रही है। बिट्टू और उसका एक अन्य दोस्त बाइक चला रहे थे तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बिट्टू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मृतक का एक और साथी था जिसके पैर और हाथ पर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां के इकलौते बेटे ने मौके पर ही छोड़े श्वास Read More »

पंजाब में 10 वर्षीय बच्ची ने खाया जन्मदिन का केक, कुछ घंटों के बाद हो गई मौत, बेकरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पटियाला: पटियाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी स्थित अमन नगर में रहने वाली 10 वर्षीय मानवी की केक खाने से मौत हो गई। यह केक मानवी के जन्मदिन पर परिवार वालों ने ऑर्डर किया था, जिसे खाते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों की ओर से बताया गया कि बेटी के जन्मदिन पर हमने ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था, जिसे खाने के बाद हमारा पूरा परिवार बीमार पड़ गया। इसके बाद देर रात मानवी की तबीयत बिगड़ गई। सुबह जब उन्होंने देखा तो पाया कि उनकी बेटी का शरीर ठंडा हो गया है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी उस बेकरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जहां से यह केक मंगवाया गया था।

पंजाब में 10 वर्षीय बच्ची ने खाया जन्मदिन का केक, कुछ घंटों के बाद हो गई मौत, बेकरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग Read More »

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन

जालंधर 30 मार्च( ) जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान पर उनका विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक रमन पब्बी,जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, गौरव जोशी, सोनू चौहान, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, विजय भाटिया, दीपक भाटिया, यजीत हुरिया, करण शर्मा ,सोनू चौहान, राजीव ठाकुर, व अरुण मल्होत्रा,अन्य उपस्थित थे इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सुशील कुमार रिंकू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भाजपा के परिवार में स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और सुशील कुमार रिंकू ने भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जालंधर जिले के उद्योगपतियों, युवाओं, किसानो,व्यपारियो,और प्रमुख समाजसेवी संगठनों को जोड़कर पार्टी का आधार मजबूत करेंगे और यहां से भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेंगे कैप्शन सुशील कुमार रिंकू का पुष्पित अभिनंदन करते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज,दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया,संजीव शर्मा मनी,मंडल अध्यक्ष मनीष बल,गौरव जोशी व अन्य

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन Read More »

पंजाब में मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जालंधर: पंजाब में बीती रात रात हुई बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान दौरान संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश, मध्यम तूफान (हवा की गति 50-60 किमी), आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। आपको बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज सुबह से चंडीगढ़ समेत पंजाब के लगभग सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें हैं। इसके साथ ही तेज तूफान के कारण राज्य में गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर है। लेकिन धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी, जिसके बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब में मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट Read More »

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ एक और बड़ा ऑपरेशन, क्रॉस फायरिंग में प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के चार गैंगस्टर गिरफ्तार; बदमाशों के पास से 6 पिस्तौल बरामद

जालंधर: शहर में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के चार खूंखार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गैंगस्टर शहर में किसी बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर आबादपुरा में नीली एक्सयूवी 700 रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 08 एफएफ 9492 में अपराध की योजना बनाते समय संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. स्वपन शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने नवीन सैनी उर्फ ​​चिंटू पुत्र प्रेम सैनी निवासी मोहल्ला 329/2 मोहल्ला हरगोबिंद नगर थाना डिवीजन 8 जालंधर, नीरज कपूर उर्फ ​​झंगी पुत्र विजय कपूर निवासी एच. को गिरफ्तार किया। नंबर: बी-2/728 गांधी कैंप पी.एस. क्रॉस फायरिंग में किशन बाली उर्फ ​​गंजा पुत्र हरमेश कुमार बाली निवासी आबादपुरा थाना डिवीजन 4 जालंधर और विनोद जोशी पुत्र जगमोहन जोशी निवासी सराभा नगर थाना डिवीजन 8 जालंधर को डिवीजन 2 जालंधर से गिरफ्तार किया गया। देखें VIDEO- पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन अपराधियों को गोलीबारी की घटनाओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान छह (.32 बोर) पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद किये गये हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि इन गिरफ्तारियों से पुलिस ने दो सुपारी हत्याओं को प्रभावी ढंग से रोका है। पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि नवीन सैनी उर्फ ​​चिंटू के खिलाफ 21 और नीरज कपूर के खिलाफ जालंधर, मोहाली, पटियाला और होशियारपुर में 6 गंभीर आरोप लंबित हैं, जबकि दो अन्य गैंगस्टरों की आपराधिक पृष्ठभूमि का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन 6 जालंधर में मुकदमा नंबर 55 दिनांक 29-03-2024 379बी,392,384,387,34 आईपीसी, 25(6),27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ एक और बड़ा ऑपरेशन, क्रॉस फायरिंग में प्रेमा लाहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के चार गैंगस्टर गिरफ्तार; बदमाशों के पास से 6 पिस्तौल बरामद Read More »

जालंधर के इस इलाके में लटकती मिली विवाहिता की लाश, लड़की के परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

जालंधर: जालंधर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान रेशमी पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है। सूचना पाकर अशोक विहार पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। जालंधर के सलेमपुर के रहने वाले मृतका के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि वह बीते दिन वह अपनी बहन के घर गया तो उनकी बहन ने उन्हें बताया कि वह अपने ससुराल वालों से परेशान है। मुझे यहां ले जाओ। जब अमरजीत ने सास से बहन को साथ ले जाने का अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उसे फोन कर बताया गया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। अमरजीत ने पुलिस को बताया कि जब मैं बहन के घर पर पहुंचा और तुरंत पहले मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस ने आते ही शव को कब्जे में लिया। अमरजीतन ने पुलिस को बताया कि रेशमी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले को लेकर थाना-1 के एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा- मृतका के मां बाप के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर के इस इलाके में लटकती मिली विवाहिता की लाश, लड़की के परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप Read More »

पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को खुशी में दे दिया 100 गज का प्लॉट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी शहर की सत्ती कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के घर में कुछ दिन पहले पोते ने जन्म लिया था। शमशेर सिंह पेशे से बड़े जमींदार है। उनकी पुश्तैनी जमीन शहर के आसपास काफी ज्यादा है। उनके बेटे प्रवीण यादव पेशे से एडवोकेट है। कुछ समय पहले प्रवीण को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। प्रवीण ने पहली संतान के रूप में बेटे का जन्म होने की खूब खुशियां मनाईं। खुशियों की इस कड़ी में शमशेर सिंह के घर किन्नर सपना गुरु, हिना, कोमल पहुंचीं। आमतौर पर जैसे हर घर में किन्नर बधाई लेने पहुंचते हैं, ठीक उसी तरह शमशेर के घर में भी किन्नरों ने गीत गाना और नाचना शुरू किया। किन्नरों के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आसपास की महिलाएं भी काफी संख्या में पहुंच गई। करीब 10 मिनट तक प्रोग्राम चला। इसके बाद नवजात पौत्र की खुशी में दादा शमशेर सिंह ने गिफ्ट के तौर पर 100 वर्ग गज का प्लॉट देने की घोषणा की, जिसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। शमशेर सिंह ने सभी के बीच में कहा कि वह किन्नरों के नाम एक प्लॉट देंगे। जब शमशेर सिंह ने पूछा कि आप इस प्लॉट में क्या करेंगे तो किन्नरों ने बताया कि वह पशु बांधेंगे। इस पर शमशेर सिंह ने कहा कि भैंस भी चाहिए हो तो बता देना, वो भी दे देंगे।

पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को खुशी में दे दिया 100 गज का प्लॉट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप Read More »

फ्री टिकट के चक्कर में यह हालात हुए पढ़े हैं!!! आपका क्या विचार है?पूरी ख़बर जानने के लिए नीचे 👇 दिये गये Link पर click करें…

महिलाओं का बसों में सफर इतना गंदा साबित होगा कभी सोचा नहीं था! रूठ नंबर 215 ( नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट 2 से बावना जे-जे कॉलोनी) की बस में आज इस महिला ने अश्लील हरकत की है, जिसकी वीडियो भी है जो की साँझी नहीं की जा सकती।   https://x.com/elleennews/status/1773970913907572749?s=46

फ्री टिकट के चक्कर में यह हालात हुए पढ़े हैं!!! आपका क्या विचार है?पूरी ख़बर जानने के लिए नीचे 👇 दिये गये Link पर click करें… Read More »

पंजाबियों के लिए बड़ी सौगात, इस दिन बंद किए जाएंगे 2 टोल प्लाजा; CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों को बड़ा तोहफा दिया है। मान सरकार ने पंजाब के 2 टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये टोल प्लाजा 2 अप्रैल से बंद हो जाएंगे। गांव रकबा और गांव महल कलां में मौजूदा टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मान के ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, लुधियाना से बरनाला वाया सुधार… रायकोट.. महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं। 1. मुल्लांपुर के पास गांव रकबा… 2. गांव महिल कलां… एक ही कंपनी के… कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन की जानकारी देकर 448 दिनों के लिए टोल बढ़ाने की मांग की थी… जिसे स्वीकार नहीं किया गया पंजाब सरकार द्वारा.. 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ये दोनों टोल बंद कर दिए जाएंगे…इंकलाब जिंदाबाद।

पंजाबियों के लिए बड़ी सौगात, इस दिन बंद किए जाएंगे 2 टोल प्लाजा; CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी Read More »

लाडोवाल टोल प्लाजा की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा और महंगा हो गया है। लाडोवाल टोल प्लाजा के दाम बढ़ गए हैं। इसके तहत अब प्रत्येक वाहन से 5 से 10 रुपए अतिरिक्त वसूले जाएंगे। बता दें कि एक साल में तीसरी बार टोल की कीमतें बढ़ी हैं। ये बढ़ी हुई नई कीमतें 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे जाने वाले लोगों पर पड़ेगा। पहले एक तरफ का टोल लेट 215 रुपये देने पड़ता था तो अब 220 रुपये देना होगा, जबकि आने-जाने का अब रेट 325 की जगह 330 हो जाएगा। बता दें कि ये नई टोल दरें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी की गई हैं। इससे पहले भी रेट बढ़ने से लोगों में काफी गुस्सा था।

लाडोवाल टोल प्लाजा की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट Read More »

Translate »