Elleen News

Hot News

admin

जालंधर में गंदे नाले से सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव को जलाया; एक आरोपी हिरासत में

जालंधर: जालंधर में गंदे नाले से सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला थाना आदमपुर की चौकी अलावलपुर से सामने आया है। मृतक की पहचान आदमपुर के रहने रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है, जो कि मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि हत्या के बाद शव को जलाया गया और फिर उसके नाले में फेंक दिया गया। हत्या करने वाला उसके गांव का ही रहने वाला है। जांच के लिए क्राइम सीन पर पुलिस पार्टी पहुंच गई थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, डीएसपी आदमपुर सुमित सूद ने कहा- आरोपी के काफी करीब पहुंच गए हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पैसे के लेनदेन को लेकर रिंका की हत्या की गई है। क्राइम सीन के आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। जिसके बाद सोनू का नाम सामने आया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जालंधर में गंदे नाले से सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद शव को जलाया; एक आरोपी हिरासत में Read More »

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत; अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट

जालंधर: पंजाब में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीते दिनों पंजाब के कई हिस्सों में काले बादल छा गए और कई जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम में बदलाव के साथ-साथ पंजाब में तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे पहले दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा था, लेकिन जालंधर समेत पंजाब में कई जगहों पर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना जता रहा है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक गर्मी से राहत का यह सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा। 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके कारण 2 दिनों तक बारिश की संभावना है।

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत; अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट Read More »

जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जालंधर: सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए गुरुवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों के पुलिस ने फोन जब्त कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों ने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्टल और 38 जिंदा रौंद मुहैया करवाए थे।

जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी Read More »

कनाडा में पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुछ समय बाद शादी के लिए आना था भारत

मालेरकोटला: हर साल पंजाब से कई युवा विदेश जाते हैं। उनका सपना होता है कि वहां बसकर वे अपनी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक कर लेंगे, लेकिन कई बार उनके सपने पूरे नहीं होते और उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हो जाता है, जिसकी परिवार ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसा ही एक हादसा एक पंजाबी युवक के साथ हुआ, जिसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलविंदर के रूप में हुई है जो मूल रूप से मालेरकोटला के नजदीकी गांव तोलेवाल का निवासी था। युवक उच्च शिक्षा के लिए विदेश गया था, कुछ साल बाद उसे वहां पीआर मिल गई और अब उसे अपना काम भी शुरू करना था। कुलविंदर ने कनाडा में प्लंबर का कोर्स पूरा कर लिया था और अब वह वहां अपना शोरूम खोलने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसके साथ एक हादसा हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। कुलविंदर अभी भी अकेला था और उसे कुछ महीनों बाद शादी के लिए भारत आना था। मृतक की अपनी मां से 24 अप्रैल को फोन पर बात हुई थी और उसने बताया था कि मां, मैं अभी काम से आया हूं और खाना खाकर सो गया हूं और अगले दिन हमें फोन आया कि कुलविंदर पर हमला हुआ है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले में उनकी मौत हो गई। मृतक का दूसरा भाई भी कनाडा में बसा हुआ है। परिजनों की मांग है कि कुलविंदर के शव को भारत लाने में मदद की जाए ताकि वे उसका भारतीय रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर सकें।

कनाडा में पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुछ समय बाद शादी के लिए आना था भारत Read More »

जालंधर में ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर में बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब

जालंधर: जालंधर में बीती रात काला सिंघा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की बाइक के साथ टक्कर होने की वजह से बाइक चालक की मौके पर ही मौत होगी। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है जो कि जालंधर के देओल नगर का रहने वाला था। मौके पर लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने कुछ देर तक अपना ट्रैक्टर बताया और उसके बाद ट्रैक्टर छोड़कर वहां मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सबको सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाज़िम ने कहा कि ट्राली कैसे टक्कर होने की वजह से बाइक सवार का नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। ट्रॉली पर लिखो नंबर हमने मिलने की कोशिश की है लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा है। फिलहाल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई संबंधित थाना अधिकारी आ रहे हैं वह जांच करेंगे।

जालंधर में ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर में बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब Read More »

जालंधर में बेकाबू तेज रफ्तार दूध टैंकर ने एक के बाद एक कई वाहनों को रौंदा, 15 घायल; यातायात बुरी तरह प्रभावित

जालंधर: जालंधर के पठानकोट चौक में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। फ्लाई ओवर के नजदीक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने रेड लाईट पर खड़ी एक के बाद एक करीब 12 वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में लगभग 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को निकट ही पठानकोट चौक के निकट स्थित कपूर बॉन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अस्पताल के डॉक्टर जश्नीव कपूर व उनकी टीम द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत क्रेन की मदद से गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया।

जालंधर में बेकाबू तेज रफ्तार दूध टैंकर ने एक के बाद एक कई वाहनों को रौंदा, 15 घायल; यातायात बुरी तरह प्रभावित Read More »

चंडीगढ़ में इस दिन से ऑनलाइन होगी पार्किंग फीस, QR कोड स्कैन करके होगा भुगतान

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की पार्किंगों में अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। यह सुविधा 1 मई से शुरू की जाएगी। इसलिए चंडीगढ़ नगर निगम ने कई बैंकों से अनुबंध किया है। बैंकों द्वारा कार्ड स्वैपिंग मशीन ली गई है जिसमें क्यूआर कोड से भुगतान की भी सुविधा है। निगम द्वारा यह व्यवस्था 73 स्थानों पर लागू की जाएगा। मामले में नगर निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा का कहना है कि 1 मई से पार्किंग व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है, पार्किंग शुल्क में पारदर्शिता आएगी. ऑनलाइन पेमेंट होने से गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी क्योंकि यह पैसा सीधे निगम के खाते में जमा हो जाएगा। साथ ही कई बार लोगों के पास नकद पैसे नहीं होते हैं, इस वजह से पार्किंग के प्रवेश द्वार पर जाम लग जाता है। इसी समस्या को देखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है। अब तक चंडीगढ़ नगर निगम के अंतर्गत कुल 89 पार्किंग स्थान हैं। इनमें से कुछ को मुक्त कर दिया गया है लेकिन 73 पार्किंग स्थान ऐसे हैं जहां हर दिन बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। इनमें से करीब 16000 में वाहन पार्क करने की क्षमता है। नगर निगम को हर माह पार्किंग शुल्क से करीब एक करोड़ रुपये मिलते हैं। पहले नगर निगम इन पार्किंग स्थलों को निजी ठेकेदारों के माध्यम से चलाता था, लेकिन 2023 में हुए घोटाले के बाद निगम इस पार्किंग स्थल को खुद चला रहा है।

चंडीगढ़ में इस दिन से ऑनलाइन होगी पार्किंग फीस, QR कोड स्कैन करके होगा भुगतान Read More »

दुखद: पंजाब में वॉलीबॉल खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

तरनतारन: तरनतारन से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई है जहां एक युवा खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुख्तियार सिंह के बेटे तेजबीर सिंह के रूप में हुई है और वह तरनतारन के संगतपुरा गांव का रहने वाला था। मृतक की उम्र 20 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेजबीर सिंह वॉलीबॉल का बहुत अच्छा खिलाड़ी था और वह रोजाना ग्राउंड में प्रैक्टिस करता था और आज भी जब वह ग्राउंड से एक्सरसाइज करके घर लौटा तो उसने घर आकर रोटी खाई लेकिन उसके बाद अचानक उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान बेटे की इस असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुखद: पंजाब में वॉलीबॉल खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल Read More »

लुधियाना में ट्रक ड्राइवर को अचानक आया नींद का झोंका, फिर जो हुआ…जानकर दहल जाएगा दिल

लुधियाना: लुधियाना में नींद का झोंका आने के कारण एक तेज रफ्तार ट्रक चालक की जान चली गई। ड्राइवर ने आगे जा रहे अन्य ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का कैबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस भयानक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव के रूप में हुई है। यह हादसा सुबह ताजपुर हाईवे पुल पर हुआ। वह झांडली से फगवाड़ा गाड़ी लेकर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर अजुर्न ने कहा कि पानीपन से श्रीनगर ब्लाक लेकर जा रहा था। समराला चौक नजदीक ताजपुर पुल के ऊपर उसका ट्रक करीब 20 या 30 की स्पीड से जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। उसने ट्रक से बाहर आकर देखा पीछे टक्कर मारने वाले ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। मृतक ड्राइवर को बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर ट्रैफिक जोन इंचार्ज दीपक कुमार पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत NHI के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर कटर मशीन मंगवा कर कैबिन भी कटवाया लेकिन फिर भी मृतक ड्राइवर को बाहर नहीं निकाला जा सका। आखिर में करीब 3 घंटे के क्रेन की मदद से कैबिन की स्टेयरिंग सीट को खींच कर शव बाहर निकाला गया। मृतक सुखदेव के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमाटर्म के लिए रखवा दिया गया है।

लुधियाना में ट्रक ड्राइवर को अचानक आया नींद का झोंका, फिर जो हुआ…जानकर दहल जाएगा दिल Read More »

अमेरिका में पंजाब नौजवान की गोली मारकर हत्या, विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़

होशियारपुर: अमेरिका में रहने वाले एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। युवक होशियारपुर के गांव अट्टोवाल का रहने वाला है। मृतक की पहचान निर्मल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह जज के रूप में हुई है। गुरप्रीत 2012 में जीविकोपार्जन के लिए विदेश चला गया। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था। पता चला है कि 23 अप्रैल को उसकी किसी दूसरे ट्रक ड्राइवर से बहस हो गई थी, बहस के बाद दूसरे ट्रक ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया। दूसरे ट्रक ड्राइवर ने पिस्तौल से गुरप्रीत पर 6-7 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो गई थी और अब गुरप्रीत की मौत के बाद विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

अमेरिका में पंजाब नौजवान की गोली मारकर हत्या, विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़ Read More »

Translate »