Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत; अगले दिन भी बारिश की संभावना

चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब में साफ दिख रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, कई जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए ऑरेंज और 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज इन इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दिन भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धुरी, मालेरकोटला, मुनक, पथरा, समाना, लुधियाना, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, राजपुरा, फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, खन्ना, पायल, लुधियाना पूर्व, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, निहाल सिहलवाला, रायकोट, जगराओ, लुधियाना पश्चिम में मौसम बदलने की उम्मीद है। यहां तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। बदलते मौसम का असर तापमान पर भी साफ नजर आ रहा है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री, लुधियाना में 35.4 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री और जालंधर में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को गर्मी से मिली राहत; अगले दिन भी बारिश की संभावना Read More »

भारतीय वायुसेना ने बचाई 2 गंभीर मरीजों की जान, इलाज के लिए लेह से चंडीगढ़ किया एयरलिफ्ट

चंडीगढ़: रविवार को भारतीय वायु सेना द्वारा गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया है। इनमें से एक मरीज हृदय रोग से पीड़ित था और दूसरा सड़क दुर्घटना का शिकार था। दोनों मरीजों को एएन-32 विमान से लेह से चंडीगढ़ लाया गया। समय पर मदद मिलने से दोनों मरीजों की जान बच गई। एक्स पर एक पोस्ट में वायु सेना ने कहा कि भारतीय वायु सेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन द्वारा त्वरित योजना और कार्यान्वयन ने दो लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक तत्काल अनुरोध के जवाब में, वायु सेना के एएन-32 परिवहन विमान ने गंभीर रूप से बीमार दो मरीजों को इलाज के लिए लेह से चंडीगढ़ पहुंचाया। वायु सेना ने कहा कि हल्के मौसम के मद्देनजर भारतीय वायु सेना और स्थानीय नागरिक प्रशासन द्वारा त्वरित योजना और कार्यान्वयन ने दो व्यक्तियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें से एक सड़क दुर्घटना का शिकार था और दूसरा हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित था।

भारतीय वायुसेना ने बचाई 2 गंभीर मरीजों की जान, इलाज के लिए लेह से चंडीगढ़ किया एयरलिफ्ट Read More »

अकाली दल के कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से जमकर चली कुर्सियां; मची अफरा-तफरी

बठिंडा: बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के एक प्रोग्राम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब वहां दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी। इस कार्यक्रम में अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के नेताओं ने उक्त रैली का आयोजन किया था। जिसमें वह शिअद उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेज के पास ही मौजूद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां बरसानी शुरू कर दी। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें पार्टी वर्कर एक दूसरे पर कर्सियां बरसाते नजर आ रहे हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे रिजॉर्ट में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह नेताओं को बाहर निकाला। जांच के लिए बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कुछ ही देर बाद हरसिमरत कौर बादल ने आना था। मगर उनके आने से पहले ही विवाद हो गया। जिसके चलते कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

अकाली दल के कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से जमकर चली कुर्सियां; मची अफरा-तफरी Read More »

अकाली दल ने खडूर साहिब से घोषित किया उम्मीदवार, विरसा सिंह वलटोहा को दी टिकट

खडूर साहिब: पंजाब में अकाली दल ने खडूर साहिब सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से पार्टी प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा को उम्मीदवार बनाया गया है। विरसा सिंह वल्टोहा खडूर साहिब से विधायक भी रह चुके हैं। अकाली दल ने सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अकाली दल ने गुरदासपुर से डॉ. दलजीत चीमा, अमृतसर से अनिल जोशी, आनंदपुर साहिब से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह, संगरूर से इकबाल सिंह, पटियाला सीट से एनके शर्मा, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा है। जालंधर से महेंद्र सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल, फिरोजपुर से नरदेव सिंह (बॉबी मान) और चंडीगढ़ से हरदीप सिंह सैनी को टिकट दिया गया है।

अकाली दल ने खडूर साहिब से घोषित किया उम्मीदवार, विरसा सिंह वलटोहा को दी टिकट Read More »

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा गिरफ्तार; 3 अवैध हथियार और 5 कारतूस बरामद

जालंधर: जालंधर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गोंडर के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 अवैध हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-6 में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त आरोपी को पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-6 के एरिया से गिरफ्तार किया है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी द्वारा वेपन कहां इस्तेमाल किए जाने थे। आरोपी से बरामद हथियार के अगले पिछले लिंक को लेकर पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली सहित अन्य कई केस दर्ज हैं। आरोपी गोंडर गैंग का खास गुर्गा था। लगातार गोंडर गैंग के गुर्गों के टच में था। वहीं, अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी बरामद किए गए वेपनों के साथ वारदात करनी थी।

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा गिरफ्तार; 3 अवैध हथियार और 5 कारतूस बरामद Read More »

जालंधर के इस इलाके में 9वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें; अस्पताल में भर्ती

जालंधर: जालंधर में देर रात एक 9वीं कक्षा के छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला से सामने आई है। 17 वर्षीय अमन को देर रात इलाज के लिए जालंधर से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात अस्पताल पहुंचे परिवार ने मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को दे दी है। छात्र की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की पहले कभी लड़ाई नहीं। बेटा रात में घर से मंदिर जाने के लिए निकला था। दस मिनट बाद परिवार को पुलिस का फोन आया कि उनके बच्चे को कुछ हमलावरों द्वारा बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया और उसके अस्पताल लेकर जा रहे हैं। परिवार आनन फानन में छात्र को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद आईसीयू में रेफर कर दिया था। परिवार ने बताया कि 17 वर्षीय अमन 9वीं का छात्र है। घायल छात्र अमन ने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम बता दिए थे। परिवार ने कहा- डॉक्टरों ने बताया है कि बेटे के सिर पर काफी गंभीर जख्म हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जालंधर के इस इलाके में 9वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें; अस्पताल में भर्ती Read More »

अनोखी शिकायत! छोले-भटूरे की प्लेट का रेट 40 रुपए करने पर DC के पास पहुंचा शख्स, कार्रवाई की मांग

संगरूर: संगरूर में एक व्यक्ति ने छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर DC को शिकायत कर डाली। व्यक्ति का आरोप है कि पहले प्लेट 20 रुपए की थी। रेहड़ी संचालक ने प्लेट का रेट 10 रुपए बढ़ाकर 30 कर दिया। अब उसने रेट 40 रुपए रखा है। व्यक्ति ने ओवरचार्जिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 2 हफ्ते बाद DC जतिंदर जोरवाल ने SDM को जांच करने को कहा है। बिंदर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को वह कोला पार्क के पीछे स्थित छोले भटूरे की दुकान पर गया। भटूरे खाने के बाद रेहड़ी वाले ने उससे 40 रुपए मांगे। उसकी जेब में सिर्फ 50 रुपए ही थे। पहले उसने यहां छोटू भटूरे खाए हुए थे। उस दौरान उसने 30 रुपए दिए थे। इससे पहले प्लेट का रेट 20 रुपए था।व्यक्ति ने कहा कि दुकानदार मनमाने ढंग से दाम बढ़ाए जा रहा है। यह गरीबों की जेब पर डाका है। SDM चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि बिंदर सिंह ने भटूरे वाले दुकानदार के खिलाफ DC को शिकायत दी थी। वह DC साहब से मार्क होकर उनके पास पहुंची है। वह जांच कर रहे हैं।

अनोखी शिकायत! छोले-भटूरे की प्लेट का रेट 40 रुपए करने पर DC के पास पहुंचा शख्स, कार्रवाई की मांग Read More »

ट्रेन के आगे कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, सिर, धड़ व टांगे शरीर से हुई अलग; पत्नी के गम में उठाया खौफनाक कदम

फाजिल्का: पत्नी की मौत के बाद परेशान चल रहे फाजिल्का के गांव बोदीवाला पीथा के एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गांव बोदीवाला पीथा निवासी खजान सिंह के रुप में हुई है। गांव बोदीवाला पीथा निवासी 60 वर्षीय खजान सिंह भादू पुत्र बलराम सिंह के एक रिश्तेदार ने बताया कि खजान सिंह की पत्नी की करीब 5 साल पहले लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही खजान सिंह भी मानसिक तौर पर परेशान रहता था, जिसका उपचार भी कराया जा रहा था। लेकिन पत्नी जाने का गम दूर नहीं हो रहा था। खजान सिंह ने गांव खुईखेड़ा के निकट गंग कैनाल नहर के पास से गुजरती रेलवे लाइन पर रेलगाडी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे विभाग के फाटकमैन ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि मृतक का सिर व धड़ अलग अलग हो गए और टांगें अलग कट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

ट्रेन के आगे कूदकर शख्स ने की खुदकुशी, सिर, धड़ व टांगे शरीर से हुई अलग; पत्नी के गम में उठाया खौफनाक कदम Read More »

जल्द से जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, मई महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अप्रैल का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद मई महीने की शुरुआत हो जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में जाहिर है कि आपको अपने बैंक से जुड़े काम बैंकों की छुट्टियों के हिसाब से प्लान कर लेना चाहिए। RBI ने मई 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के चलते भी चुनावी क्षेत्रों में पोलिंग वाले दिन बैंक बंद रहेंगे। कब-कब है बैंकों में छुट्टी? 1 मईः महाराष्ट्र दिवस के मौके पर पूरे महारष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे 5 मई: रविवार 7 मईः लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे 8 मई: रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती 10 मई: बसव जयंती/अक्षय तृतीया 11 मई: दूसरा शनिवार 12 मई: रविवार 13 मईः लोकसभा चुनाव के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे 16 मई: राज्य दिवस की छुट्टी के कारण गंगटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे 19 मई: रविवार 20 मई: लोकसभा आम चुनाव 2024, बेलापुर और मुंबई के सभी बैंक बंद रहेंगे 23 मई: बुद्ध पूर्णिमा 25 मई: चौथा शनिवार 26 मई: रविवार ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी बैंकों की छुट्टियों के दिन ब्रांच तो बेशक बंद रहेगी लेकिन ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा एटीएम पर मिलने वाली सेवाएं भी यथावत रहेंगी। आप आसानी से एटीएम पर जाकर इन सुविधाओं का लाभ छुट्टी के दिन भी उठा सकते हैं।

जल्द से जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, मई महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Read More »

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

मुंबई: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। 15 हजार करोड़ के इस घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में अभिनेता साहिल खान हिरासत में लिए गए हैं। बीते गुरुवार को एसआईटी ने मामले में उनसे छह घंटे की पूछताछ भी की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए साहिल खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन, उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। मुंबई साइबर प्रकोष्ठ के विशेष जांच दल ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उन्हें शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हिरासत में लिया गया। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बीते गुरुवार को साहिल खान से इस मामले में पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि साहिल खान अदालत के आदेश के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एसआईटी के सामने पेश हुए थे और अपना बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे चले गए। साहिल खान ने दावा किया कि मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों और राज्य में कुछ वित्तीय एवं रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है।

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, एक्टर साहिल खान गिरफ्तार Read More »

Translate »