Elleen News

Hot News

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा गिरफ्तार; 3 अवैध हथियार और 5 कारतूस बरामद

जालंधर: जालंधर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गोंडर के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 अवैध हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-6 में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उक्त आरोपी को पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर-6 के एरिया से गिरफ्तार किया है। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी द्वारा वेपन कहां इस्तेमाल किए जाने थे।

आरोपी से बरामद हथियार के अगले पिछले लिंक को लेकर पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली सहित अन्य कई केस दर्ज हैं। आरोपी गोंडर गैंग का खास गुर्गा था। लगातार गोंडर गैंग के गुर्गों के टच में था। वहीं, अभी तक की जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी बरामद किए गए वेपनों के साथ वारदात करनी थी।

Translate »