Elleen News

Hot News

admin

अहमदाबाद में निष्कलंकी मंदिर पर मुस्लिम भीड़ का हमला: जिहादियों ने कई देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़ी

गुजरात के अहमदाबाद में पिराना स्थित प्रेरणा पीठ निष्कलंकी मंदिर पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया है। हमले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में ज्यादातर जालीदार टोपी पहने हुए हैं और वे मंदिर पर डंडों से हमला कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दावा किया कि हमला पूर्व नियोजित था और हिंदू देवी-देवताओं की कई मूर्तियाँ तोड़ी गई हैं। बता दें कि इस जगह को लेकर सालों से विवाद चलता आ रहा है। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि इस मंदिर की जगह दरगाह की है, जबकि हिंदू पक्ष इसे मंदिर होने की बता करता आ रहा है। इस बात को लेकर अफवाह उड़ी थी कि यहाँ से कुछ कब्रें हटा दी गई हैं। यह अफवाह फैलते ही स्थानीय मुस्लिमों की भीड़ वहाँ जमा हो गई। कुछ ही देर में एक बड़ी भीड़ जमा हो गई और मंदिर में घुस कर तोड़फोड़ करने लगी। भीड़ के हाथों में लकड़ी और लोहे के डंडे भी दिखे। हमले का एक वीडियो विश्व हिंदू परिषद की गुजरात इकाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस में हिंदू संगठन ने दावा किया है कि यह हमला पूर्व नियोजित था। हिंदू संगठन VHP ने आगे दावा किया है कि हमले में मंदिर के अंदर स्थापित देवी-देवताओं की कई मूर्तियाँ तोड़ दी गई हैं। ऑपइंडिया ने इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। साल 2022 में इमामशाह दरगाह के ट्रस्ट की ओर से हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया था। उसमें कहा गया था कि असल में मूल धार्मिक स्थल हिंदुओं का है और संस्था ‘सतपंथियों’ की है। इमामशाह बावा रोजा ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कहा था कि पिराना स्थित इस जगह पर 600 साल पुरानी मस्जिदें, दरगाह और मंदिर हैं। ट्रस्ट का कहना था कि यह कहना सही नहीं होगा कि यह स्थान मूल रूप से एक मुस्लिम संस्था है और एक हिंदू धार्मिक स्थल है। यह भी कहा गया है कि ट्रस्ट के ट्रस्टियों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। ट्रस्ट का यह दावा 1939 में निचली अदालत द्वारा अनुमोदित एक योजना के आधार पर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पिराना मंदिर हिंदू सतपंथियों की एक संस्था है। इसके अलावा कहा गया है कि सैयद ट्रस्टियों की ओर से धार्मिक स्थल को वक्फ संपत्ति घोषित करने की माँग की गई थी।

अहमदाबाद में निष्कलंकी मंदिर पर मुस्लिम भीड़ का हमला: जिहादियों ने कई देवी-देवताओं की मूर्तियाँ तोड़ी Read More »

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब के मालिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज से खुलवाते थे बैंक खाते

जालंधर: जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फेक फंड शो आयोजित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छोटी बारादरी के नजदीक स्थित ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम की एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान स्ती बावा खेल, मोहल्ला हरबंस नहर के रहने वाले योगेश महाजन पुत्र दलजीत और छोटी बारादरी, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के रहने वाले निपुल मेहता उर्फ निपु के रूप में हुई है। दोनों आरोपी छोटी बारादरी के पास ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम से एजेंसी चलाते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी जाली दस्तावेज लगवाकर कई लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे और इसकी एवज में भारी रकम वसूलते थे। इस बात की भी जानकारी मिली है कि एजेंसी के पास कोई प्रमाणित लाइसेंस भी नहीं था। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। थाना डिवीजन नंबर-7 में स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया है। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब के मालिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज से खुलवाते थे बैंक खाते Read More »

मासूम बिलखता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पिघला। ग्रामीणों ने उसे बचाया।

एक छात्र को हरदोई में बंधक बनाकर पीटा गया, और उसकी पीटाई का वीडियो वायरल हो गया। गांव के दबंगों ने बंधक बनाकर उसे खूब पीटा, लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने उसे नहीं बचाया। पीड़ित की मां ने तहरीर देकर उसे थाने में शिकायत दर्ज की।  

मासूम बिलखता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पिघला। ग्रामीणों ने उसे बचाया। Read More »

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने तोड़ा फैन का iPhone, फिर खिलाड़ी ने दिया खास तोहफा! VIDEO वायरल

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डैरेल मिचेल का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डैरेल मिचेल की दरियादिली दिखाई दे रही है। वीडियो धर्मशाला में खेले गए पंजाब और चेन्नई के मैच से पहले का है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान डैरेल मिचेल के बल्ले से लगी एक गेंद वहां मौजूद एक फैन को लग गई। गेंद लगने से उस फैन का मोबाइल टूट गया। इसके बाद डैरेल मिचेल ने उसे एक स्पेशल तोहफा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग डैरेल मिचेल की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डैरेल मिचेल छोटे नेट के पास पुल शॉट्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। कुछ शॉट्स नेट पर लगते हैं। इसी दौरान मिचेल के बल्ले से लगी एक गेंद नेट्स के ऊपर से वहां मौजूद एक युवा दर्शक को जाकर लगती है। यह दर्शक आईफोन से मिचेल का वीडियो बना रहा था। लेकिन शॉट लगने से उसका मोबाइल तो टूटता ही है, उसे भी चोट लग जाती है।  

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने तोड़ा फैन का iPhone, फिर खिलाड़ी ने दिया खास तोहफा! VIDEO वायरल Read More »

पंजाब में गर्मी से बचने के लिए स्कूलों को जारी की गई एडवाइजरी, दिए गए ये खास निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के कई जिलों में दिन का तापमान अब 40 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। यहां तक ​​कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। पंजाब के शिक्षा विभाग ने इस गर्मी के मौसम में छात्रों को गर्मी से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। यह छात्रों और शिक्षकों को बताता है कि उचित कपड़े पहनकर गर्मी से कैसे बचा जाए। विभाग ने तय किया है कि गाइड लाइन की कॉपी का पंजाबी में अनुवाद किया जाएगा। साथ ही इसे सभी स्कूलों में लागू किया जाएगा। सुबह की सभा और शारीरिक शिक्षा के समय में विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने आपके फोन पर मौसम के बारे में बताने वाला ऐप डाउनलोड करने का भी सुझाव दिया है। पानी का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी गयी है। साथ ही एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आप हृदय, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं, तो ऐसे लोगों को डॉक्टरी सलाह के बाद तरल पदार्थ बढ़ाने के कदम उठाने चाहिए। एडवाइजरी में ओआरएस घोल के इस्तेमाल का सुझाव दिया गया है। इसी तरह घर में तैयार तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी आदि का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही बाहर जाते समय हमेशा हल्के रंग के कपड़े पहनें। घर से बाहर निकलते समय सिर और हाथ अच्छे से ढके होने चाहिए। टोपी एवं छाते का प्रयोग करना चाहिए। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे और त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें।

पंजाब में गर्मी से बचने के लिए स्कूलों को जारी की गई एडवाइजरी, दिए गए ये खास निर्देश Read More »

BSP को बड़ा झटका! होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन AAP में हुए शामिल

होशियारपुर: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बसपा को बड़ा झटका लगा है। होशियारपुर से पार्टी प्रत्याशी राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। राकेश सोमन सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद राकेश सोमन ने कहा कि पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक और स्कूलों को बेहतर बनाकर बहुत अच्छा काम कर रही है। हर गरीब को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एक सराहनीय कार्य है जो भगवंत मान की सरकार पंजाब के लोगों के लिए कर रही है। जिसके चलते उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

BSP को बड़ा झटका! होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन AAP में हुए शामिल Read More »

पंजाब में प्रेम विवाह के कुछ दिनों बाद नौजवान की मौत, मृतक के पिता ने ससुर पर लगाए हत्या के आरोप

लहरागागा: पंजाब के लहरागागा के एक युवक की 4 मई को मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृत युवक के पिता ने अपने बेटे के ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। उसने डेढ़ माह पहले प्रेम विवाह किया था। मृतक के पिता के आरोप पर आईपीसी की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लहरागागा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रणबीर सिंह और आईओ सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक गुरचरण सिंह पुत्र जीता सिंह के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि मेरे बेटे गुरलाल सिंह ने नजदीकी गांव घोड़ेनाव हाल आबाद लहरागागा के हरजीत की हत्या की है। करीब डेढ़ महीने पहले कुंदन सिंह पुत्र ने लड़की से प्रेम विवाह किया था, जिसका वह विरोध करता था। उसी दिन से उनके बेटे को उनके द्वारा धमकी दी जा रही थी, जिसके चलते दो दिन पहले 4 मई को उनके बेटे गुरलाल सिंह की उसके ससुर हरजीत सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच और कथित अपराधी की तलाश शुरू कर दी है

पंजाब में प्रेम विवाह के कुछ दिनों बाद नौजवान की मौत, मृतक के पिता ने ससुर पर लगाए हत्या के आरोप Read More »

BJP उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ी, पंजाब सरकार ने तुरंत ड्यूटी पर लौटने के दिए आदेश

नई दिल्ली: बठिंडा से भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी परमपाल को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा है। राज्य सरकार की ओर से उन पर सेवानिवृत्ति के लिए झूठे कारण बताने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि वह राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थीं। परमपाल कौर सिद्धू, जो शिअद नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं, को लिखे पत्र में पंजाब कार्मिक विभाग ने कहा है कि नौकरी छोड़ने के लिए उनकी तीन महीने की नोटिस अवधि माफ नहीं की गई है। उन्होंने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बठिंडा संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग कार्यालय द्वारा उनका नामांकन पत्र खारिज किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ने सेवा से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है। उन पर अनधिकृत तरीके से पीएसआईडीसी के एमडी के पद का प्रभार अपने पास रखने का भी आरोप लगाया गया है। परमपाल कौर करीब एक महीने से बठिंडा में चुनाव प्रचार कर रही हैं। पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 अप्रैल को दावा किया था कि केंद्र द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इस पर परमपाल कौर ने दावा किया था कि भाजपा में शामिल होने से पहले 10 अप्रैल को भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने उनका वीआरएस मंजूर कर लिया था। पंजाब कार्मिक विभाग की ओर से आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16 ​​(2) में स्पष्ट रूप से लिखा है कि नोटिस अवधि में छूट केवल राज्य सरकार द्वारा दी जा सकती है, यदि वह वीआरएस आवेदनकर्ता द्वारा बताए गए कारणों से संतुष्ट है। आपका आवेदन राज्य सरकार के विचाराधीन था, लेकिन आपने सीधे भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव को दिनांक 07.04.2024 को पत्र लिखा, भले ही आप राज्य सरकार के अधीन कार्यरत थीं। पत्र में आगे लिखा गया है, ‘आपने कहा था कि आपकी मां 81 वर्ष की हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है। आपके पिता और आपके छोटे भाई दोनों का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। आपकी वृद्ध मां की देखभाल करने के लिए कोई उपलब्ध नहीं है, इसलिए आप स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहती हैं। लेकिन आप पिछले एक महीने से राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थीं और अब भी चुनाव प्रचार कर रही हैं।’ पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंजाब आईएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है और 231 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले केवल 192 आईएएस अफसर हैं।

BJP उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ी, पंजाब सरकार ने तुरंत ड्यूटी पर लौटने के दिए आदेश Read More »

जालंधर में पति ने पत्नी को गैस्ट हाउस में गैर मर्द के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा; मौके पर बुला ली पुलिस, फिर…

जालंधर: जालंधर रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स ने अपनी पत्नी को गैस्ट हाउस में गैर मर्द के साथ पकड़ लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। इस दौरान शख्स ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना 3 की पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस को पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दे दी है। जानकारी के अनुसार, दोआबा चौक के पास चप्पल का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों की शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पिछले काफी समय से उसकी पत्नी उसे परेशान कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को देर शाम उसे सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ रुकी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अफनी रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को मौके पर बुला ली। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को होटल से निकाला और थाने ले गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मूल रूप से अमृतसर के लोपोके गांव की रहने वाली है। जिसके बाद से वह जालंधर में ही रह रही थी। पीड़ित ने कहा- पत्नी की सारी हरकतों के बारे में पीड़ित ने ससुरालियों को भी बताया था। मगर उन्होंने कुछ नहीं कहा

जालंधर में पति ने पत्नी को गैस्ट हाउस में गैर मर्द के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा; मौके पर बुला ली पुलिस, फिर… Read More »

पंजाब में भयानक हादसा, एक्टिवा सवार मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा; बच्ची की दर्दनाक मौत

जीरकपुर: पंजाब में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला आज चंडीगढ़-अंबाला रोड से सामने आया है, जहां एक ट्रक ड्राइवर ने एक्टिवा पर मां के साथ स्कूल जा रही बेटी को कुचल दिया। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई। दरअसल, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जीरकपुर के सिंहपुर चौक पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 12 साल की अनन्या के रूप में हुई है। वह मानव मंगल स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। वह सुबह अपनी मां के साथ स्कूल जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जीरकपुर-अंबाला रोड स्थित सिंघपुरा लाइट प्वाइंट के पास हादसा हुआ है। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क को बंद कर दिया गया है। ट्रक बद्दी से अंबाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ मोड़ते समय हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब में भयानक हादसा, एक्टिवा सवार मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा; बच्ची की दर्दनाक मौत Read More »

Translate »