Elleen News

Hot News

पंजाब में शराबी ने डंडे मारकर ले ली कुत्ते की जान; आरोपी घर से फरार- घटना CCTV में कैद

लुधियाना: लुधियाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शराबी ने भौंकने की वजह से एक कुत्ते पर डंडा से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना जगराओं के रायकोट की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी की पहचान रायकोट के ईदगाह रोड निवासी हरदीप सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

मनी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेनका गांधी NGO का लुधियाना से प्रधान है। उसे कुछ दिन पहले देर रात को मंगत राय नामक व्यक्ति का फोन आया था कि ईदगाह रोड पर डॉ. परमजीत सिंह राणू के अस्पताल के सामने एक काका नाम का व्यक्ति कुत्ते पर बड़ी बेरहमी के साथ लाठी से हमला कर रहा है।

उस व्यक्ति ने शराब पी भी रखी है। उसने कुत्ते को मार-मारकर अधमरा कर दिया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। कुत्ते को इलाज के लिए लीव एड लिंट शेल्टर लेकर गया। वहा पर डॉक्टर ने इलाज के बाद लुधियाना में अस्पताल लेकर जाने को कहा। इसके बाद 26 मार्च को कुत्ते ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की शिकायत दी।

थाना सिटी रायकोट के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Translate »