Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में मर्सिडीज और ब्रेजा कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों ड्राइवर घायल; जानें हादसे की वजह

लुधियाना: लुधियाना के चीमा चौक के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक मर्सिडीज और एक ब्रेजा कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मर्सिडीज कार के एयरबैग खुल गए और गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मर्सिडीज कार में सवार सुदामा नामक युवक के माथे पर गंभीर चोट लगी है, जबकि ब्रेजा कार का चालक अमनदीप भी घायल हुआ है। घायल सुदामा के दोस्त जसप्रीत सिंह ने बताया कि वे दोनों और सुदामा का भाई मर्सिडीज कार में चक्कर लगा रहे थे। सूफियां चौक पर यू-टर्न लेने के दौरान तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जसप्रीत ने आरोप लगाया कि ब्रेजा कार का चालक शराब के नशे में था। दूसरी ओर, ब्रेजा कार चालक अमनदीप के दोस्त ने बताया कि अमनदीप मेला देखकर घर लौट रहा था और अपनी फैक्ट्री जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि मर्सिडीज कार भी तेज रफ्तार में थी और चालक ने संतुलन खो दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पंजाब में मर्सिडीज और ब्रेजा कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों ड्राइवर घायल; जानें हादसे की वजह Read More »

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪਨੇਸ਼ੀਆ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਹੰਗਾਮਾ! ਪਡਿਲੀਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੀਰੀਅਸ ਕੰਡੀਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਔਰਤ ਨੂੰ ਡਿਸਚਾਰਜ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ?

Jalandhar/ panacea hospital clash News: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਪੂਰਥਲਾ ਚੌਂਕ ਕੋਲ ਬਣੇ ਪਨੇਸ਼ੀਆ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਖੂਬ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਪ੍ਰੈਗਨੈਂਸੀ ਦੋਰਾਨ ਦਾਖਲ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸ ਦੀ ਡਿਲੀਵਰੀ ਤਾਂ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਹੋ ਗਈ ਪਰ ਡਿਲੀਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹਾਲਤ ਲਗਾਤਾਰ ਵਿਗੜਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ।ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਡੀਐਮਸੀ ਰੈਫਰ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਪਰ ਆਪਣੇ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਖਰਾਬ ਹੁੰਦੀ ਸਿਹਤ ਵੇਖ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਵਾਲੇ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਖੜੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਘਰ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਮਰੀਜ਼ ਬਿਲਕੁਲ ਠੀਕ ਸੀ ਪਰ ਡਿਲੀਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਜੋ ਇੰਜੈਕਸ਼ਨ ਦਿੱਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਤੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਕਿ ਜਦੋਂ ਹੁਣ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਉਹ ਬਿਲਕੁਲ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕਰਨਗੇ! ਉਹਨਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਤੇ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਰਨ ਅਤੇ ਗਲਤ ਇੰਜੈਕਸ਼ਨ ਦੇਣ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਅਮਿਤ ਜੈਨ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਿਲੀਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਹਾਰਟ ਦੀ ਪ੍ਰੋਬਲਮ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਡਿਲੀਵਰੀ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਸ ਦੇ ਪਰੀਜਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਡੀਐਮਸੀ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਪਰ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਜਨ ਅੜੇ ਰਹੇ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਸਨੂੰ ਨਹੀਂ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਰੀਜਨਾ ਤੋਂ ਸਾਰੇ ਲੀਗਲ ਡਾਕੂਮੈਂਟ ਸਾਈਨ ਕਰਵਾਏ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਆਰੋਪ ਝੂਠੇ ਹਨ।

ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪਨੇਸ਼ੀਆ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਹੰਗਾਮਾ! ਪਡਿਲੀਵਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੀਰੀਅਸ ਕੰਡੀਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਔਰਤ ਨੂੰ ਡਿਸਚਾਰਜ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਤੇ ਲੱਗੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ? Read More »

जालंधर में वाल्मीकि जयंती को लेकर आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, रात 10 बजे तक बंद रहेंगे ये रास्ते

जालंधर: आज जालंधर शहर में भगवान वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। शोभायात्रा के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है। शोभायात्रा अली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक होते हुए वापस अली मोहल्ले पहुंचेगी। शोभायात्रा मार्ग पर आने वाले सभी रास्ते सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यातायात के लिए बंद रहेंगे। इनमें अली मोहल्ला, भगवान वाल्मीकि चौक, लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट, शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक आदि शामिल हैं। पुलिस ने यात्रियों को नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, परिंदा चौक, पीएनबी चौक, प्रेस क्लब चौक, नामदेव चौक, शास्त्री मार्केट चौक, प्रताप बाग, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, इकहरी पुली, होशियारपुर रोड, अड्डा होशियारपुर फाटक, टांडा चौक, टांडा फाटक, गोपाल नगर टी-पॉइंट, सब्जी मंडी चौक, मां लक्ष्मी मंदिर, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, शक्ति नगर और फुटबॉल चौक सहित अन्य चौकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है

जालंधर में वाल्मीकि जयंती को लेकर आज निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, रात 10 बजे तक बंद रहेंगे ये रास्ते Read More »

पंजाब में कार साइड करने के विवाद में मां-बेटे ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस तलाश में जुटी

लुधियाना: कार साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना में मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित गुरमीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि उसने आरोपी अमनदीप सिंह को अपनी कार साइड करने के लिए कहा था। इस पर आरोपी अपनी मां हरप्रीत कौर के साथ घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा। जब गुरमीत सिंह घर से बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर गुरमीत सिंह के पिता भगवान सिंह (71) बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनका गला दबा दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल भगवान सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी अमनदीप सिंह और उसकी मां हरप्रीत कौर निवासी जी.के. विहार, धांधरा रोड फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब में कार साइड करने के विवाद में मां-बेटे ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस तलाश में जुटी Read More »

पंजाब में बड़ी वारदात, भतीजे ने घर में घुस कर काट डाली चाचा की 3 उंगलियां; किया लहूलुहान

लुधियाना: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक भतीजे ने अपने चाचा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा की तीन उंगलियां कट गईं और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के अनुसार, मंगलवार देर रात सतपाल सिंह अपनी पत्नी को पोलिंग बूथ से लेने गए थे। वहां उनके बड़े भाई से उनका विवाद हो गया। घर वापस आकर उनके भतीजे ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। खुद को बचाने के प्रयास में सतपाल सिंह की तीन उंगलियां कट गईं। घायल सतपाल सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई गांव में किसी अन्य उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था, जबकि वे किसी और उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बाद में उनके भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पंजाब में बड़ी वारदात, भतीजे ने घर में घुस कर काट डाली चाचा की 3 उंगलियां; किया लहूलुहान Read More »

पंजाब में गैस लीक होने के 7 लोग झुलसे, मचा हड़कंप; वेहड़े में अवैध सिलेंडरों में भरी जा रही थी गैस

लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 3 में एक वेहड़े में गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोग झुलस गए हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है। इस घटना के दौरान वेहड़े में हड़कंप मच गया। घटना के मुताबिक, वेहड़े में रहने वाले लोग गैरकानूनी तरीके से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान गैस लीक हो गई और आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में चार कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में से एक, फूलमती ने बताया कि वह खाना बना रही थी तभी पड़ोसी के कमरे से गैस लीक होने की आवाज आई और अचानक आग लग गई। इस हादसे में उसकी बेटी शिवानी और छोटा भाई कृपा शंकर भी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फूलमती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पंजाब में गैस लीक होने के 7 लोग झुलसे, मचा हड़कंप; वेहड़े में अवैध सिलेंडरों में भरी जा रही थी गैस Read More »

नेहा कक्कड़ और उनके पति को निहंग मान सिंह अकाली की धमकी, इन्हें भी दिया अल्टीमेटम; बोले- गंद नहीं फैलने देंगे

चंडीगढ़: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को निहंग सिख मान सिंह अकाली ने धमकी दी है। अकाली ने एक वीडियो जारी कर दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि नेहा कक्कड़ को अपने पति को पर्दे में रखना चाहिए और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री डालने से बचना चाहिए। अकाली ने कहा, नेहा कक्कड़ तक हमारा संदेश पहुंचा देना कि बीबी अपने पति को पर्दे में रख। तुम लोगों ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया। कुछ थोड़ी बहुत शर्म कर लो, तुम लोग क्या चीजें लेकर बैठे हो। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालने वालों को पहले प्यार से समझाया जाएगा और अगर उन्होंने नहीं माना तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा। हमें जेल जाना मंजूर है, लेकिन हम किसी को भी समाज में गंद नहीं फैलने देंगे। निहंग ने पंजाब में बढ़ते नशे और अभद्रता पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके लिए कुछ लोग जिम्मेदार हैं जो खुद को सरदार कहते हैं लेकिन असल में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी जाएगी।

नेहा कक्कड़ और उनके पति को निहंग मान सिंह अकाली की धमकी, इन्हें भी दिया अल्टीमेटम; बोले- गंद नहीं फैलने देंगे Read More »

भाजपा पंजाब सरकार के जी.एस.टी विभाग की छोटे दुकानदारों व्यापारियों एवं ग्राहकों पर हिटलरशाही, इंस्पैक्टरी राज का विरोध करेगी – रविन्द्र धीर सारा साल कुम्बकर्णी नींद सोई सरकार त्योहारों पर ही क्यों धक्केशाही पर उतरी जनहित मे भगवंत मान सरकार के खिलाफ व्यापारियों दुकानदारों के पक्ष मे सडक़ो पर उतरेगी भाजपा

जालंधर 16 अक्तूबर ( ) पूरा साल कुम्बकर्णी नींद में सोई हुई पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा त्योहारों के दिनों मे छोटे दुकानदारों एवं अपने परिवारों के लिए ख़ुशियां मनाने के लिए खऱीदारी करने वाले समान को खऱीदने वाली आम जनता पर जी.एस टी विभाग की सख्ती करवा आम लोगो हिटलर शाही पर उतर आई है। यह शब्द आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी कार्यालय मे •िाला भाजपा ट्रेड सैल के कन्वीनर भरत ककडिय़ा की अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पंजाब ट्रेड सैल के को-कन्वीनर रविंद्र धीर, •िाला भाजपा उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू, प्रसिद्ध बर्तन व्यापारी अरुण बजाज, सराफा बाजार के प्रधान नरेश मल्होत्रा, सलून दुकानदार नासिर सलमानी, स्पोक्समैन सन्नी शर्मा व अन्य ने बोलते हुए कहा पिछले कुछ दिनों से नवरात्रों के शुरू होते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलने वाले टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने छोटे व्यापारियों, दुकानदारों एवं उनके खऱीदारों पर बीच सडक़ पर खऱीदे हुए सामान की चैकिंग कर इंस्पेक्टरी राज की धक्केशाही शुरू कर व्यापारियों समेत आम जनता से जबरी वसूली टैक्स के नाम पर शुरू की हुई है। जिसको लेकर पंजाब के दुकानदार, व्यापारी एवं ग्राहक आम पार्टी की पंजाब सरकार की इस धक्केशाही के सामने मजबूर बेबस न•ार आ रहे। जिसके खिलाफ भाजपा ने जनहित में पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध व्यापारी नेता रविंद्र धीर ने कहा पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तभी से आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है यह सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है और पंजाब के लोगों जिस प्रकार इस पार्टी पर विश्वास करके इनको विधानसभा में भारी बहुमत प्रदान किया वह लोग अपने आप को आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है पूरे प्रांत में विकास कार्य ठप पड़े हैं पहले तो सिर्फ बच्चे पढ़ाई के नाम पर पंजाब छोड़ रहे थे। अब तो परिवारों का पलायन लगातार जारी है। जिसकी मिसाल पंजाब में हर साल एक लाख पासपोर्ट बन रहे हैं। पंजाब के लोग आज अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं और ऐसे हालातों में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब के प्रत्येक वर्ग को निशाने पर लिया जा रहा है जिसकी ता•ाा मिसाल पंजाब का कारोबारी एवं व्यापारी वर्ग है। एक तरफ तो पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा समय-समय पर यह कहते हैं कि पंजाब में जीएसटी राजस्व में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है और दूसरी तरफ उनके विभाग द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियों को कारोबारी को परेशान किया जा रहा है। यह सरासर अन्याय और धक्का जारी है विपरीत इसके कि इस पार्टी के सुप्रीमो श्रीमान अरविंद केजरीवाल ने आम चुनाव से पहले पंजाब के लोगों से वादा किया था कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो राज्य को इंस्पेक्टर राज्य से पूर्ण रूप से मुक्त कर दिया जाएगा। यूं तो व्यापारी वर्ग की परेशानियां तभी से जारी है। उन्होंने बोला बहुत दु:ख की बात है की इस वर्ष त्योहारी मौसम के ठीक पहले जीएसटी विभाग द्वारा •ाबरदस्त दमन चक्कर चलना शुरू कर दिया गया है। हम भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल पंजाब की तरफ से राज्य सरकार के इस तानाशाही रवैया की निंदा करते हैं और राज्य के व्यापारी एवं कारोबारी वर्ग को यह आश्वासन देते हैं कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है और इसके साथ-साथ अपनी मां बहनों को यह भरोसा दिलाते हैं कि उनके साथ कोई धक्का नहीं होने दिया जाएगा। इसी पर बस नहीं अब जीएसटी विभाग ने एक नया आदेश जारी कर दिया है जिसके तहत आने वाले महान त्यौहार करवा चौथ से ठीक पहले महिलाओं से संबंधित व्यापार और सेवा प्रदान करने वाले संस्थाओं की गहन जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा विभाग के इस तानाशाही रवैया से यहां छोटे कारोबारी एवं व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वहीं पर घरेलू महिलाओं को जिस प्रकार कुछ दिन पहले परेशान किया गया उनमें भी व्यापक डर का वातावरण है। हम भारतीय जनता पार्टी ट्रेड सेल पंजाब की तरफ से राज्य सरकार के इस तानाशाही रवैया की निंदा करते हैं और राज्य के व्यापारी एवं कारोबारी वर्ग को यह आश्वासन देते हैं कि भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है और इसके साथ-साथ अपनी मां बहनों को यह भरोसा दिलाते हैं कि उनके साथ कोई धक्का नहीं होने दिया जाएगा और एक बात अंत में हम कहना चाहते हैं की एक तरफ तो राज्य सरकार द्वारा बार-बार यह कहा जाता है कि राज्य के जीएसटी राज्यसभा में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है और दूसरी तरफ उनके लिए ईमानदारी से टैक्स इक_ा करने वाले कारोबारी एवं व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है इसके साथ-साथ एक बात और की समाज के त्योहारों को खराब करने की सा•िाश भी हो रही है जिसे हम डटकर विरोध करते हैं। राज्य सरकार द्वारा यह हिटलर शाही रवैया जारी रहा तो जनहित में भाजपा व्यापारिक समुदाय के लिए सडक़ों पर उतरेंगे। इस प्रैसवार्ता के दौरान जालन्धर भाजपा के कार्यालय सह सचिव योगेश मल्हौत्रा, व्यापारी विपन परींजा, राजन अरोड़ा, राजन खुराना, अकबर, मुनीष बल, सुनील चौपड़ा, तरसेम थापा आदि मौजूद थे। आम आदमी पार्टी को पवित्र करवाचौथ त्यौहार पर महिलाओं से जुड़े कारोबार को निशाना बनाने का जवाब महिलाएं देगी – सुनीता रिंकु प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद सुशील रिंकू की पार्षद पत्नी सुनीता रिंकू ने पंजाब सरकार द्वारा 20 अक्तूबर को आने वाले हर महिला के लिए पवित्र करवाचौथ त्यौहार पर ब्यूटी पार्लर सलून,कॉस्मेटिक,कपड़े व्यापारी जैसे दुकानदारों पर 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक सख्ती कर टैक्स कलैक्शन करने वाले आदेशों की तीखे शब्दों मे निंदा कर बोला पंजाब मे करीब देढ़ करोड़ महिलाएं करवाचौथ पर कॉस्मेटिक,कपड़ा, सराफा एवं सलून ब्यूटी पार्लर पर जाकर खरीदारी इन चार पांच दिनों मे करती है।जिसको लेकर महिलाओं को टारगेट कर पंजाब सरकार ने नए आदेश ज़ारी किए जिसके बाद महिलाओं से जुड़े सारा सामान मंहगा होगा और हर महिला समेत उसके परिवार पर आर्थिक भोज बढ़ेगा। जिसको किसी कीमत पर पंजाब की हर गाँव,

भाजपा पंजाब सरकार के जी.एस.टी विभाग की छोटे दुकानदारों व्यापारियों एवं ग्राहकों पर हिटलरशाही, इंस्पैक्टरी राज का विरोध करेगी – रविन्द्र धीर सारा साल कुम्बकर्णी नींद सोई सरकार त्योहारों पर ही क्यों धक्केशाही पर उतरी जनहित मे भगवंत मान सरकार के खिलाफ व्यापारियों दुकानदारों के पक्ष मे सडक़ो पर उतरेगी भाजपा Read More »

अकाली दल को बड़ा झटका, विरसा सिंह वल्टोहा को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब ने जारी किया ये फरमान

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पांच सिंह साहिबान ने अकाली दल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा पर 10 साल का राजनीतिक प्रतिबंध लगा दिया है। अकाल तख्त साहिब ने यह फैसला वल्टोहा द्वारा जत्थेदारों पर बीजेपी और आरएसएस के दबाव का आरोप लगाने के बाद लिया है। वल्टोहा को मंगलवार को अकाल तख्त साहिब पर पेश होना था, जहां उन्होंने अपनी बात रखी। हालांकि, उनके बयान से पांच सिंह साहिबान संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने यह कड़ा फैसला सुनाया। श्री अकाल तख्त साहिब ने अकाली दल को आदेश दिया है कि वह वल्टोहा को पार्टी से तुरंत निष्कासित करे। कुछ समय पहले, वल्टोहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जत्थेदार साहिब पर आरोप लगाए थे। उन्होंने लिखा था, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने वाली साजिशें, जो हमेशा सिख विरोधी ताकतें रचती हैं, हमारे माननीय और देश-प्रमुख संस्थानों तक पहुँच जाएंगी। भगवान करे मेरा यह शक बेबुनियाद हो, क्योंकि ये संस्थाएं सिखों के मान-सम्मान का प्रतीक हैं। वल्टोहा के बयान को अकाल तख्त साहिब ने सिख धर्म और संस्थाओं के खिलाफ अपमानजनक माना है। पांच सिंह साहिबान का मानना है कि वल्टोहा के बयान से सिख समाज में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। अकाली दल के लिए यह एक बड़ा झटका है। अब देखना होगा कि पार्टी इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देती है। वल्टोहा को पार्टी से निष्कासित करने के बाद पार्टी के भीतर क्या बदलाव आएंगे, यह भी एक दिलचस्प सवाल है।

अकाली दल को बड़ा झटका, विरसा सिंह वल्टोहा को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब ने जारी किया ये फरमान Read More »

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में जा रहे हैं तो पहले पढ़ ले ये खबर, कहीं आप भी न हो जाए धोखाधड़ी का शिकार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट के नकली टिकट बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिलजीत दोसांझ का सुपरहिट दिल-लुमिनाटी टूर भारत में 10 शहरों में हो रहा है और दिल्ली इसका पहला पड़ाव है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी टूर उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शानदार सफलता के बाद भारत में पहुंचा है। गायक 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के बाद, दिलजीत जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी परफॉर्म करेंगे। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की भारी मांग को देखते हुए कई लोग नकली टिकट बेचकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट खरीदें और किसी भी अनधिकृत विक्रेता से टिकट न खरीदें।

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में जा रहे हैं तो पहले पढ़ ले ये खबर, कहीं आप भी न हो जाए धोखाधड़ी का शिकार Read More »

Translate »