Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की घर छोड़कर प्रेमी संग फरार, आहत पिता ने उठाया खौफनाक कदम

जगराओं: जगराओं के गांव बरसाल में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की पड़ोस के लड़के संग फरार हो गई। इस आहत होकर पिता ने लोकलाज के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह निवासी गांव बरसाल जगराओं के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के समेत उसकी मां, बहन व जीजा पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत सिंह, ऊषा रानी निवासी गांव बरसाल सनमप्रीत कौर उर्फ सिम्मी व मनोहर सिंह निवासी तुगल के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए चौकीमान पुलिस चौकी के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक गुरअवतार की पत्नी दविंदर कौर ने बताया कि उसका पति ड्राइवर था। वह खुद बुटिक की दुकीन पर काम करती है। जबकि उनकी बेटी यूनिवर्सिटी में कॉल सेंटर में नौकरी करती है। वहीं पर आरोपी युवक जश्नप्रीत सुरक्षागार्ड की नौकरी करता है। उन्होंने बताया दो दिन पहले उनकी बेटी काम पर गई, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। यूनिवर्सिटी में पता चला कि लड़की 3 बजे ही छुट्‌टी लेकर चली गई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने अपने स्तर पर पता करने की बात कह कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी लड़का भी अपने घर पर नहीं है। जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि आरोपी लड़का ही अपनी मां, बहन व जीजा के साथ मिलकर उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया। इस दौरान बेटी की तलाश में अपने देवर के घर चली गई। जबकि उसका पति गांव बरसाल में अकेला था। इस दौरान उसके पति का फोन आया कि वह आत्महत्या करने लगा है। वह लोगों के ताने नहीं सुन सकता है। आरोपियों ने उसकी बेटी को भगाकर उसे बेज्जत करने की कोशिश की है। इसी से दुखी होकर वह यह कदम उठा रहा है। अपने पति का फोन सुनकर वह तुरंत देवर के साथ अपने घर गांव बरसाल पहुंची। तो उसका पति चुनरी के सहारे फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर आरोपी लड़के जश्नप्रीत, उसकी मां बहन व जीजा पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अभी फरार है।

पंजाब में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की घर छोड़कर प्रेमी संग फरार, आहत पिता ने उठाया खौफनाक कदम Read More »

सुप्रसिद्ध Education Consultant Vinay Hari के इमिग्रेशन दफ्तर में लगी भयानक आग, Passports समेत जरूरी दस्तावेज जलकर राख, करोड़ रुपए का हुआ नुकसान; देखें VIDEO

जालंधर: सुप्रसिद्ध Education Consultant Vinay Hari के इमिग्रेशन दफ्तर में देर रात भयानक आग लग गई। इस आग के कारण दफ्तर में रखे पासपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए करीब 30 गाड़ियों का इस्तेमाल किया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। देखें VIDEO- जानकारी के अनुसार आग विनय हैरी के मेन ऑफिस में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि एक-एक कर सारे फ्लोर आग की चपेट में आ गए। एजेंट विनय हैरी ने बताया कि उन्हें रविवार की रात को 11:30 बजे सारे घटनाक्रम की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड ने सुबह चार बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विनय हैरान के अनुसार, इस आग के चलते उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

सुप्रसिद्ध Education Consultant Vinay Hari के इमिग्रेशन दफ्तर में लगी भयानक आग, Passports समेत जरूरी दस्तावेज जलकर राख, करोड़ रुपए का हुआ नुकसान; देखें VIDEO Read More »

ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस मुलाजिम की मौत, पीछे छोड़ गए दो बेटियां; गाड़ी के आगे आवारा पशू आने से हुआ हादसा

मोगा: मोगा के बाघापुराना के ठट्ठी भाई गांव के पास ड्यूटी पर जा रहा पंजाब पुलिस का एक मुलाजिम हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी पर जा रहे एक पुलिसकर्मी की कार पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बूटा सिंह निवासी गांव ठट्ठी भाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ठट्ठी भाई निवासी 33 वर्षीय बूटा सिंह हर रोज की तरह आज सुबह करीब 5 बजे अपनी वर्ना कार में निहाल सिंह वाला ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार के सामने एक आवारा जानवर आ गया और उसे बचाने के चक्कर में ये दर्दनाक हादसा हो गया। बूटा सिंह की अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई और कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बूटा सिंह दो बेटियों का पिता था।

ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस मुलाजिम की मौत, पीछे छोड़ गए दो बेटियां; गाड़ी के आगे आवारा पशू आने से हुआ हादसा Read More »

जालंधर से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिया टिकट, धर्मवीर गांधी सुखपाल खेहरा समेत 6 नेताओं को उतारा मैदान में, पढें लिस्ट

चंडीगढ़: कांग्रेस ने पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को जालंधर सीट से पार्टी का कैंडिडेट बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और सांसद धर्मवीर गांधी (Dharamvir Gandhi) को पटियाला से टिकट दिया है। पार्टी ने इसके साथ संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को मैदान में उतारा है। अमृतसर सीट से पार्टी ने एक बार फिर अपने मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला पर दांव लगाया है। औजला ने पिछली बार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हराया था। तो दूसरी ओर फतेहगढ़ साहिब से पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह और चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट दिया है।

जालंधर से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिया टिकट, धर्मवीर गांधी सुखपाल खेहरा समेत 6 नेताओं को उतारा मैदान में, पढें लिस्ट Read More »

पंजाब में अकाली दल को दोहरा झटका, वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी AAP में शामिल; CM मान ने जॉइन करवाई पार्टी

जालंधर: पंजाब में अकाली दल को दोहरा झटका लगा है। अकाली दल ने वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी Aap में शामिल हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने खुद उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। बताया जा रहा है कि टीनू जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। बता दें, कुछ दिनों पहले ही सुशील रिंकू आप छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए जिसके चलते आम आदमी पार्टी किसी बड़े चेहरे की तलाश में थी। अब पवन कुमार टीनू के आप में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि आप टीनू को सुशील रिंकू के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। इससे पहले अकाली नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

पंजाब में अकाली दल को दोहरा झटका, वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी AAP में शामिल; CM मान ने जॉइन करवाई पार्टी Read More »

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी

मुंबई: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अभी अमेरिका में मौजूद है। अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है। साथ ही कहा है कि सलमान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था। ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है। उसने आगे लिखा कि हम अमन चाहते हैं जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो यह पहली और आखिरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगे और जिस दाउद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाल हुए हैं। बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम जय भारत सलाम शाहिदा NU। बता दें कि रविवारको सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्य क्तियों ने चार गोलियां चलाईं। सलमान का घर इसी अपार्टमेंट में है। पुलिस फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी Read More »

श्रद्धालुओं के लिए Good News: इस दिन से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन की तारीख भी आई सामने

नई दिल्ली: इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। इस बार यात्रा की अवधि कुल 52 दिनों की होगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन/ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने एक बयान में कहा है, ‘श्री अमरनाथजी यात्रा 2024 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगा’। पिछले वर्ष श्री बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा 1 जुलाई से प्रारम्भ होकर 31 अगस्त तक चली थी। पिछले साल 17 अप्रैल से अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया गया था। रक्षाबंधन के दिन यात्रा का समापन हुआ था, यानि बीते वर्ष यात्रा कुल 62 दिनों तक चली। अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना जरूरी है। इसके लिए जम्मू संभाग के 10 जिलों के निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों में 112 डाक्टर अधिकृत किए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए Good News: इस दिन से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन की तारीख भी आई सामने Read More »

पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की हत्या, बाइक पर आए अपराधियों ने तेजधार हथियारों से बोला हमला; किसी को नहीं लगी कोई खबर

  नंगल: विश्व हिंदू परिषद के नंगल के अध्यक्ष विकास प्रभाकर की दो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस मर्डर के बारे में किसी आस पड़ोस के लोगों को कानों कान खबर नहीं हुई। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार विकास प्रभाकर अपनी दुकानपर बैठे थे। तभी अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और आराम से फरार हो गए। पड़ोस के दुकान का एक कर्मचारी विकास की दुकान से सामान लेने गया तो उसने विकास को जख्मी हालात में देखा और अपने मालिक को जाकर बताया तो दुकानदार मनीष न अन्य दुकानदारों के साथ विकास को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस को सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध लोग नजर आए हैं, जो एक्टिवा पर सवार थे और हैल्मेट पहने हुए थे। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजय सिंह, थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। डीएसपी अजय सिंह ने कहा कि बैसाखी के मौके पर इस तरह की वारदात होना बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष की हत्या, बाइक पर आए अपराधियों ने तेजधार हथियारों से बोला हमला; किसी को नहीं लगी कोई खबर Read More »

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, PM मोदी ने देश की जनता को दीं ये गारंटियां

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब गिनती के दिन रह गए हैं। चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तीसरी टर्म की सरकार के लिए नए लक्ष्य गिनाए। पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में एक राष्ट्र एक चुनाव, जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिकता संहिता कानूनों को प्राथमिकता दी है। बीजेपी के संकल्प पत्र में 14 गारंटी दी गई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों को बीजेपी के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि सरकार ने वादों को पूरा किया है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ को सशक्त करता है। हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले पांच साल तक जारी रहेगी। जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाएं मिलती रहेगी। आयुष्मान योजना लगातार जारी रहेगी। 70 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। हम तीन करोड़ और घर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने कई बैठकों के बाद संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य थे। बीजेपी के संकल्प पत्र में PM मोदी ने देश की जनता को निम्न गारंटियां दीं 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी. घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, PM मोदी ने देश की जनता को दीं ये गारंटियां Read More »

सलमान खान के घर के बाहर चलीं गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश; घटना के समय घर में ही मौजूद थे अभिनेता

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने यह गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि तीन राउंड की फायरिंग होने की सूचना मिली है। मालूम हो कि ‘दबंग’ एक्टर का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और शुरुआती दौर की जांच-पड़ताल चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय सलमान खान घर के अंदर मौजूद थे। फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के तुरंत बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना के वक्त दोनों ने ही हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोलीबारी के चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। बता दें, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग ऐसे समय हुई है जब उन्हें जान से मारने की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। इसी वजह से वह हमेशा कड़ी सिक्योरिटी में रहते हैं। पिछले साल मार्च में एक्टर के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी गई थी।

सलमान खान के घर के बाहर चलीं गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश; घटना के समय घर में ही मौजूद थे अभिनेता Read More »

Translate »