Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में मोटर चलाते समय लगा जोरदार करंट, कई फीट दूर जा गिरा किसान; मौके पर मौत

फिरोजपुर: फिरोजपुर में करंट लगने के कारण एक किसान की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती गांव कुंडे निवासी नछत्तर सुबह अपने घर से खेतों में पानी लगाने के लिए गया था, जब वह मोटर चलाने लगा तो अचानक उसे करंट का झटका लगा, करंट इतना तेज लगा कि किसान कई फीट दूर पानी में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। कई घंटों के बाद जब नछत्तर सिंह घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्य मोटर के पास उसे देखने के लिए आए और उन्हाेंने नछत्तर सिंह काे पानी में गिरा हुआ पाया, जब परिवार वालाें ने उसे अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नछत्तर सिंह के पास करीब तीन एकड़ जमीन थी, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और वह घर में अकेले कमाने वाले थे। ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए ताकि उनका परिवार जीवन यापन कर सके।

पंजाब में मोटर चलाते समय लगा जोरदार करंट, कई फीट दूर जा गिरा किसान; मौके पर मौत Read More »

जालंधर के किशनपुरा चौक के नजदीक बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा खंभे से टकराया; 4 बच्चे घायल- नशे में धुत था चालक

जालंधर: जालंधर के किशनपुरा चौक के नजदीक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा खंभे से जा टकराई जिसमें करीब 4 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इसमें 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों का कहना था कि ई-रिक्शा चालक नशे में धुत था जिस कारण ये हादसा हुआ। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी गई है।

जालंधर के किशनपुरा चौक के नजदीक बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा खंभे से टकराया; 4 बच्चे घायल- नशे में धुत था चालक Read More »

दिल्ली के लोगों को हो रही है साँस लेने में दिक्कत!!!

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र में एक बार फिर कूड़ा डंपिंग यार्ड में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं और आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आग अभी भी तेजी से फैल रही है। इसके परिणामस्वरूप, आस-पास के निवासियों को धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। elleen news on X: “पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र में एक बार फिर कूड़ा डंपिंग यार्ड में आग लग गई है। इसके परिणामस्वरूप, आस-पास के निवासियों को धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। #elleennews #latestnewstoday #topnews #delhi #candidates2024 #LILIES𓆸 #LISA𓃠 https://t.co/0Xr40leIaO” / X (twitter.com)

दिल्ली के लोगों को हो रही है साँस लेने में दिक्कत!!! Read More »

किसान आंदोलन के चलते करीब 150 ट्रेनें प्रभावित, शेड्यूल देखकर ही प्‍लान करें यात्रा; देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी List

नई दिल्‍ली: हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से देशभर के तमाम शहरों की ओर संचालित होने वाली करीब 150 ट्रेनें प्रभावित हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व में सूचना दे दी है, जिससे शेड्यूल देखकर ही यात्रा प्‍लान करें। किसान आंदोलन के चलते रोजाना ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। इस वजह से यात्रियों को परशानी हो रही है। उत्‍तर और उत्तर रेलवे पश्चिमी रेलवे प्रभावित देनों की सूची जा रही कर दी है। इनमें ज्‍यादातर ट्रेनें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्‍ली की आने-जाने ओर आने वाली ट्रेनें हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त आंदोलन के कारण प्रारंभिक स्‍टेशन से ट्रेन रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा और ट्रेन नंबर 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 22 अप्रैल और ट्रेन नंबर 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।

किसान आंदोलन के चलते करीब 150 ट्रेनें प्रभावित, शेड्यूल देखकर ही प्‍लान करें यात्रा; देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी List Read More »

पुलिस आयुक्त ने जालंधर में यातायात सुधार की पहल तेज की

* कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने यातायात व्यवस्था में सुधार और अवैध अतिक्रमण के बारे में चिंताओं को दूर करने के लिए सार्वजनिक बैठकें कीं। *रेरू चौक, बाबा दीप सिंह नगर में टैंकर चालकों और इंडियन ऑयल के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें यातायात नियमों पर जोर दिया गया और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। * मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन के आयोजकों के सदस्यों के साथ एक अलग बैठक में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और बेहतर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ सहयोग को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। * प्रतिभागियों से सक्रिय रूप से अवैध अतिक्रमणों का मुकाबला करने का आग्रह किया गया, जिससे शहर में यातायात को सुचारू रूप से चलाने में योगदान दिया जा सके।

पुलिस आयुक्त ने जालंधर में यातायात सुधार की पहल तेज की Read More »

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

जालंधर: अमृतसर में थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 3 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी कई मामलों में वांछित था। जालंधर सिटी पुलिस ने शहर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि तीन में से दो आरोपियों ने अमृतसर के गेट हकीमा थाने के सामने राजदीप नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। ”राजदीप हत्याकांड” के दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि ये हथियार उक्त आरोपियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह पर हमला करने के लिए दिये थे। वह जल्द ही पंजाब में कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में था। लेकिन उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि 24 मार्च की रात अमृतसर में हकीमा गेट पुलिस स्टेशन के बाहर अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वीनू नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वीनू ने हमलावरों से बचने के लिए थाने के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने थाने के गेट के सामने ही उसे गोली मार दी और भाग गए। गोली लगने से राजदीप उर्फ ​​वीनू की मौत हो गई।

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार Read More »

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका, अब योग शिविर के लिए चुकाना होगा 4.5 करोड़ का सर्विस टैक्स

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में पहले ही फंसे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। अब कोर्ट ने रामदेव को एक और झटका दे दिया हैा पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को अब सुप्रीम कोर्ट ने सर्विस टैक्स चुकाने का आदेश दिया है। बाबा रामदेव का पतंजलि योगपीठ अब सर्विस टैक्स के दायरे में आ गया है। योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ की ओर से देश भर में योग शिविर का आयोजन किया जाता है। सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में पतंजलि पीठ को योग शिविरों के लिए सर्विस टैक्स चुकाने का आदेश दिया था। रामदेव ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई के दौरान आदेश देते हुए कहा कि योग शिविरों के लिए सर्विस टैक्स चुकाना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अभय एम ओक और न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के आदेश को बरकरार रखा है। योग शिविर में एंट्री फीस लेते हैं तो सर्विस टैक्स का भी भुगतान करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करने क मतलब नहीं बनता है। सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव की अपील खारिज कर दी। योग शिविर को हेल्थ एंड फिटनेस सर्विस की कैटेगरी में रखा गया है। कोर्ट ने यह साफ शब्दों में कहा है कि आप जहां भी शिविर लगाते हैं वह लोगों से एंट्री फीस भी लेते हैं तो सर्विस टैक्स देना ही चाहिए। कस्टम और गुड्स एंड सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से बाबा रामदेव को 2006 से लेकर 2011 तक लगाए गए योग शिविरों के लिए कुल 4.5 करोड़ रुपये सर्विस टैक्स चुकाना होगा।

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका, अब योग शिविर के लिए चुकाना होगा 4.5 करोड़ का सर्विस टैक्स Read More »

पंजाब के तेगबीर सिंह ने रोशन किया माता-पिता का नाम, 5 साल की उम्र में फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप; ऐसा करने वाले बने पंजाब के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही

रोपड़: पंजाब के जिला रोपड़ के रहने वाले तेगबीर सिंह ने अपने माता-पिता का नाम देश में रोशन किया है। उन्हें 5 साल की छोटी उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप पर जाने का सम्मान प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि एवरेस्ट बेस कैंप 5364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहां अप्रैल में सामान्य तापमान माइनस 12 डिग्री होता है। तेगबीर सिंह ने 9 अप्रैल को एवरेस्ट बेस कैंप के लिए यात्रा शुरू की और 17 अप्रैल, 2024 को वहां पहुंचने के लिए पूरे रास्ते पैदल चले। तेगबीर ने इसकी तैयारी करीब डेढ़ साल पहले ही शुरू कर दी थी। तेगबीर ने अपना प्रशिक्षण कोच श्री बिक्रमजीत सिंह घम्मन से प्राप्त किया जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह अपने पिता और कोच के साथ साप्ताहिक रूप से विभिन्न पहाड़ी स्थानों पर यात्रा के लिए जाते थे। तेगबीर 8 अप्रैल को अपने पिता के साथ काठमांडू गए और अगले दिन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू कर दिया। हर दिन वह 8-10 किलोमीटर पैदल चलता था और हर चढ़ाई के साथ उसका तापमान गिरता जाता था। वह कम ऑक्सीजन वाली ऊंचाई पर माइनस डिग्री तापमान में लगभग एक सप्ताह तक चले। इस पूरे सफर के दौरान तेगबीर ने अपने कोच द्वारा बताई गई डाइट ही ली, जिससे उन्हें इस चोटी पर चढ़ने में काफी मदद मिली। बता दें कि तेगबीर सिंह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पंजाब राज्य के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। तेगबीर के पिता ने कोच बिक्रम जीत सिंह घुमन, उनके दादा-दादी, परिवार, दोस्तों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी यात्रा में मदद की और प्रोत्साहित किया।

पंजाब के तेगबीर सिंह ने रोशन किया माता-पिता का नाम, 5 साल की उम्र में फतह किया एवरेस्ट बेस कैंप; ऐसा करने वाले बने पंजाब के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही Read More »

चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, करने लगी खून की उल्टियां, जांच में सामने आई ये बात

लुधियाना: लुधियाना में चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां होने लगी। जिससे परिवार उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। वहीं इसका पता चलते ही सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उस दुकान पर जा पहुंची जहां से चॉकलेट खरीदी गई थी। जांच की गई तो पता चला कि बच्ची को दी गई चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थी। दुकान में और भी सामान पड़ा था। टीम ने दुकान से एक्सपायरी डेट का सारा सामान जब्त कर लिया है। इसके बाद पुलिस को भी वहां बुला लिया गया। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक्सपायरी डेट का सामान बेचने को लेकर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के परिजनों की मानें तो उनके कुछ रिश्तेदार लुधियाना में रहते हैं। कुछ रोज पहले वो उनसे मिलने पटियाला आए थे। यहां एक किरयाना स्टोर से उन्होंने चॉकलेट खरीदीं। उन्होंने घर में आते ही बच्ची राविया को चॉकलेट खाने के लिए दी। बच्ची ने जैसे ही चॉकलेट खाई, उन्हें खून की उल्टियां होने ल गीं।

चॉकलेट खाने से डेढ़ साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, करने लगी खून की उल्टियां, जांच में सामने आई ये बात Read More »

खरड़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: मोहाली के खरड़ में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या की खबर है।उसकी हत्या की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक खरड़ में रहता था और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बीती रात 12 बजे खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में तजिंदर तेजी नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह 33 वर्ष के थे और अभी तक शादी नहीं की थी। युवक मालेरकोटला का रहने वाला बताया जा रहा है। वह कई वर्षों से खरड़ में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हत्या क्यों हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के भाई करणवीर का कहना है कि तजिंदर तेजी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन फिर भी उनकी हत्या क्यों की गई, इसकी जांच होनी चाहिए। परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

खरड़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस Read More »

Translate »