Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में BJP को बड़ा झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रोबिन सांपला AAP में शामिल

जालंधर: बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। विजय सांपला के रिश्तेदार और बीजेपी युवा नेता रॉबिन सांपला आज AAP में शामिल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, रॉबिन सांपला एक दशक से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं, जो जालंधर में अपनी पकड़ काफी मजबूत रखते है। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, रॉबिन सांपला युवाओं में काफी पकड़ रखते हैं। बीजेपी की सभाओं और रेलियों में रॉबिन सांपला अहम योगदान देते आए हैं। मगर बीते दिन आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के साथ सांपला की अनबन चल रही है। जिसके चलते वह बीजेपी से काफी नाराज चल रहे हैं। इसी के कारण वह पार्टी छोड़ रहे हैं। हालांकि सांपला ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

पंजाब में BJP को बड़ा झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रोबिन सांपला AAP में शामिल Read More »

स्क्रैप के गोदाम में आग लगने से हड़कंप, लाखों रुपए का सामान जलकर राख; कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने हालात पर पाया काबू

मोगा: मोगा के सरदार नगर में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे गोदाम मालिक को करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गोदाम के मालिक आशु मोंगा ने बताया कि वह नेस्ले स्क्रैप का ठेकेदार है और उसका यहां गोदाम है। जब वह गोदाम पर आया तो देखा कि गोदाम में आग लगी हुई है। उन्होंने लोगों और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। आग बहुत भीषण थी जिसके कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई और मेरा 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

स्क्रैप के गोदाम में आग लगने से हड़कंप, लाखों रुपए का सामान जलकर राख; कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने हालात पर पाया काबू Read More »

पंजाब में बड़ी वारदात, नौजवान की सरेआम गोलियां मारकर हत्या; कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था मृतक

अमृतसर: अमृतसर बाईपास पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक की पहचान रूपिंदर निवासी गांव घनुपुर काले के के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना में गांव घनुपुर काले के निवासी रूपिंदर की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक रूपिंदर और उसके साथियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज था और कुछ दिन पहले ही रूपिंदर जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अमृतसर बाईपास पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक की पहचान रूपिंदर निवासी गांव घनुपुर काले के के रूप में हुई।अमृतसर बाईपास पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मृतक की पहचान रूपिंदर निवासी गांव घनुपुर काले के के रूप में हुई।

पंजाब में बड़ी वारदात, नौजवान की सरेआम गोलियां मारकर हत्या; कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था मृतक Read More »

PRTC बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में छुट्टी पर आए सेना के जवान की मौत, मंगेतर गंभीर रूप से घायल; मां-बाप का इकलौता बेटा था मृतक

पटियाला: पातड़ा से पटियाला रोड पर घग्गा में निरंकारी भवन के पास यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस और मारुति कार के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की मौत हो गई और उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी गांव कपियाल (संगरूर) के रूप में हुई है। प्रदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे फौजी प्रदीप सिंह अपनी मंगेतर पूजा रानी पुत्री बलवान सिंह निवासी शुतराणा के साथ अपनी मारुति कार में पटियाला से पातड़ां जा रहे थे। इसी दौरान घग्गा के पास निरंकारी सत्संग घर के पास उनकी कार को अचानक पीआरटीसी बस ने टक्कर मार दी। इस दौरान सेना के जवान प्रदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आर्मी जवान की मंगेतर पूजा रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में भर्ती कराया गया है। प्रदीप सिंह चार साल पहले भारतीय सेना में शामिल हुए थे और कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है और बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PRTC बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, हादसे में छुट्टी पर आए सेना के जवान की मौत, मंगेतर गंभीर रूप से घायल; मां-बाप का इकलौता बेटा था मृतक Read More »

कुदरत का कहर, एक ही दिन में आए 80 भूकंप के झटके; लोगों का हाल बेहाल- कई इमारतें क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली: भूकंप की झटकों से ताइवान का पूर्वी तट थर्रा उठा। यहां एक ही रात में भूकंप के 80 झटके महसूस किए गए। इनमें सबसे शक्तिशाली झटका 6.3 तीव्रता का था। इस भूकंप के बाद 3 अप्रैल के भूकंप से क्षतिग्रस्त हुईं इमारतें अब एक तरफ झुक गई हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र ग्रामीण पूर्वी काउंटी हुलिएन में था। यहां पर ही 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताइवान के पूर्वी तट पर सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप आए, जिसमें 6.3 तीव्रता सबसे शक्तिशाली था। कुछ भूकंपों के कारण राजधानी ताइपे की कुछ इमारतें भी हिल गई हैं। भूकंप बड़े पैमाने पर ग्रामीण पूर्वी काउंटी हुलिएन पर केंद्रित थे। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5:08 बजे से 5:17 बजे (स्थानीय समय) के बीच आया। दो सप्ताह पहले ताइवान के पूर्वी तटों पर रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

कुदरत का कहर, एक ही दिन में आए 80 भूकंप के झटके; लोगों का हाल बेहाल- कई इमारतें क्षतिग्रस्त Read More »

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो टुकड़ों में बंटा शरीर; पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

जालंधर: जालंधर के टांडा अड्डा फाटक पर आज ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन हादसा इतना खतरनाक था कि मृतक का शरीर दो टुकड़ों में बिखर गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा टांडा अड्डा फाटक के पास हुआ, प्राथमिक जांच में पुलिस मंगलवार सुबह हुए इस हादसे को आत्महत्या मान रही है। जीआरपी जालंधर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की फोटो आसपास के थानों में भेज दी गई है, ताकि उसकी पहचान हो सके। मृतक के पास से कोई आईडी प्रूफ या ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे पता चल सके कि वह कहां का रहने वाला है। फिलहाल मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है और शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो टुकड़ों में बंटा शरीर; पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका Read More »

रिटायर्ड एसएसपी PPS हरविंदर सिंह डली आज होंगे बीजेपी में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री करवाएंगे भाजपा ज्वाइन

जालंधर :पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी हरविंदर सिंह डली आज शाम जालंधर में बीजेपी में शामिल हो रहे है । गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी आज PPS Harvinder Singh Dalli को बीजेपी ज्वाइन करवाएंगे। हरविंदर सिंह डली कपूरथला से बतौर एसएसपी रिटायर्ड हुए हैं, काफी लम्बे समय इन्होंने जालंधर में ADCP पद पर अपनी सेवा निभाई है।

रिटायर्ड एसएसपी PPS हरविंदर सिंह डली आज होंगे बीजेपी में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री करवाएंगे भाजपा ज्वाइन Read More »

पंजाब में तड़के बड़ा हादसा, गरीबों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो सगी बहनें जिंदा जली; कई झुलसे

बठिंडा: पंजाब में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बठिंडा की करीब 20 झुग्गियों में भयानक आग लग गई, जिसमें दो सगी बहनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। उनके अलावा कई लोग झुलस गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। यह घटना उड़िया कॉलोनी में हुई। आग की सूचना पाकर आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय व्यक्ति दयानंद ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकतर लोग सो रहे थे, जिसके कारण वे आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई। बताया जा रहा है कि आग खाना बनाते समय लगी। मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला एक परिवार खाना बना रहा था। अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग झुग्गियों तक फैल गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उनकी दो बेटियां भी आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में छिप गईं। उसी कमरे में रखा सिलेंडर फट गया। जब दोनों बेटियां कहीं नजर नहीं आईं तो वह उन्हें तलाशते हुए कमरे में पहुंचा। वहीं दोनों बुरी तरह झुलस गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि अब तक फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पंजाब में तड़के बड़ा हादसा, गरीबों की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो सगी बहनें जिंदा जली; कई झुलसे Read More »

पंजाब में अकाली दल ने चंडीगढ़ समेत 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जालंधर से केपी और बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल लड़ेंगी चुनाव

जालंधर: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें चंडीगढ़ और पंजाब की 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। चंडीगढ़ से हरदेव सिंह सैनी, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, जालंधर से केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से हर सोहन सिंह ठंडल और फिरोजपुर से नरदेव सिंह (बॉबी मान) को टिकट दी गई है।

पंजाब में अकाली दल ने चंडीगढ़ समेत 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जालंधर से केपी और बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल लड़ेंगी चुनाव Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ‘ਚ ਅੰਨ੍ਹੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਇਆ

ਜਲੰਧਰ, 22 ਅਪ੍ਰੈਲ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਇਕ ਨਾਬਾਲਗ ਸਮੇਤ 10 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਅੰਨ੍ਹੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 21 ਅਪ੍ਰੈਲ 2024 ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਖੇੜਾ ਲਿੰਕ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ‘ਤੇ ਗਾਰਡੀਅਨ ਜਿਮ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਇੱਕ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਮਿ੍ਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਜਾਰਜ ਉਰਫ਼ ਕੱਟਾ ਪੁੱਤਰ ਸਵਰਗੀ ਹਰਬੰਸ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸੰਸਾਰਪੁਰ, ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਜਲੰਧਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ ਨੰਬਰ 75 ਮਿਤੀ 21 ਅਪ੍ਰੈਲ 2024 ਨੂੰ ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਦੀ ਧਾਰਾ 302 ਤਹਿਤ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ | . ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਕਨੀਕੀ ਅਤੇ ਮਨੁੱਖੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੰਸਾਰਪੁਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸੋਨੀਆ ਪਤਨੀ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਨਜ਼ਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਸਨ ਪਰ ਜਾਰਜ ਸੋਨੀਆ ਦੀ ਸਹੇਲੀ ਗੋਮਤੀ ਉਰਫ਼ ਪ੍ਰੀਤੀ ਪਤਨੀ ਅਜੈ ਅਤੇ ਕਾਜਲ ਪਤਨੀ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਾਲ ਵੀ ਸਰੀਰਕ ਸਬੰਧ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ।   ਪੁਲੀਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਨੀਆ ਨੇ ਇਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਨੌਂ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ (ਖੰਡਾ) ਨਾਲ ਜੌਰਜ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ਼ ਖੱਬੂ ਉਰਫ਼ ਖੰਨਾ ਪੁੱਤਰ ਧਰਮਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੰਬੀਆਂਵਾਲ, ਸੋਹੇਲ ਉਰਫ਼ ਪਰੋਠਾ ਪੁੱਤਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੰਬੀਵਾਲ, ਜਗਪ੍ਰੀਤ ਉਰਫ਼ ਜੱਗੂ ਪੁੱਤਰ ਤਾਰਾ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੰਬੀਵਾਲ, ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਮੱਲੂ ਪੁੱਤਰ ਬੂਟਾ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੱਲੂ, ਕੱਦਰਾਬਾਦ ਜਿਲਾ ਕਪੂਰਥਲਾ, ਜੋ ਕਿ ਹੁਣ ਪਿੰਡ ਬੰਬੀਵਾਲ ਵਿਖੇ ਕਿਰਾਏਦਾਰ ਹੈ, ਮਨਜੀਤ ਉਰਫ ਮਾਨ ਪੁੱਤਰ ਮਹਿੰਦਰ ਪਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਰਹਿਮਾਨਪੁਰ, ਸੋਨੀਆ ਪਤਨੀ ਸਵ. ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸੰਸਾਰਪੁਰ, ਪ੍ਰੀਤੀ ਪਤਨੀ ਅਜੈ ਵਾਸੀ ਲਾਲ ਕੁਰਤੀ ਛਾਉਣੀ, ਕਾਜਲ ਪਤਨੀ ਵਿਸ਼ਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਧੀਣਾ ਅਤੇ ਸੋਨੂੰ ਉਰਫ਼ ਕਾਲੀ ਪੁੱਤਰ ਜਸਪਾਲ ਉਰਫ਼ ਨਿੱਕਾ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੰਬੀਵਾਲ ਸਮੇਤ ਇੱਕ ਨਾਬਾਲਗ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਧਾਰਾ 148, 149, 120 ਬੀ ਆਈਪੀਸੀ ਦੇ ਨਾਲ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਅਜੈਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੰਬੀਵਾਲ ਅਜੇ ਫਰਾਰ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਇੱਕ ਦੋਧਾਰੀ ਤਲਵਾਰ (ਖੰਡਾ) ਅਤੇ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ ਪੀਬੀ03-ਏਐਕਸ-9162 ਵਾਲੀ ਹੁੰਡਈ ਆਈ20 ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕਿਸੇ ਦਾ ਵੀ ਪਹਿਲਾਂ ਕੋਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਪਿਛੋਕੜ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ‘ਚ ਅੰਨ੍ਹੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾਇਆ Read More »

Translate »