Elleen News

Hot News

admin

पंजाब के ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी, लॉ एंड ऑर्डर का संभाल रहे थे चार्ज

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। एडीजीपी ने 30 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत ठीन न होने का हवाला दिया था। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। बताया जा रहा है कि उनकी सेवानिवृत्ति की अर्जी मंजूर हो गई है। गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस संबंध में वह कुछ भी कहने से बचते रहे।

पंजाब के ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी, लॉ एंड ऑर्डर का संभाल रहे थे चार्ज Read More »

कॉलेज के पहले ही दिन छात्र के साथ दर्दनाक हादसा, टिप्पर के साथ हुई टक्कर में मौत; इलाके में शोक की लहर

सुल्तानपुर लोधी: सुल्तानपुर लोधी के डल्ला रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सेंटर टाउन का 18 वर्षीय नवदीप सिंह मलसियां ​​स्थित एपीजे नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि दो महीने की ट्रेनिंग के बाद आज पहले दिन नवदीप अपने साथी अजय के साथ मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहा था। जब वह बाइक पर डल्ला रोड के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक सामने से एक टिप्पर आ गया। जिसके बाद मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और घायलों का इलाज किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कॉलेज के पहले ही दिन छात्र के साथ दर्दनाक हादसा, टिप्पर के साथ हुई टक्कर में मौत; इलाके में शोक की लहर Read More »

चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने के आसार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज और कल 2 दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग ने 26 अप्रैल और 27 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तथा 27 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस। जबकि 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल 23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला, जिससे सूरज अचानक गायब हो गया और बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने के आसार Read More »

माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

नई दिल्ली: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने श्री माता वैष्णो देवी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ट्रेन संख्या 04017-18 आनंद बिहार टर्मिनल से मातृ कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन तक 26 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी। ट्रेन शुक्रवार को रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार और शनिवार को दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी और शनिवार को दोपहर 3.55 बजे वापस आएगी और रविवार को सुबह 5 बजे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 0456-55 जम्मू तवी से उदयपुर तक 20 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर गुरुवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी और वहां से हर शुक्रवार दोपहर 2 बजे उदयपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3.10 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धूरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर, बंदकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बीजानगर, मंडल, भीलवाड़ा पर रुकेगी।

माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा Read More »

जालंधर के पॉश इलाके में लड़की से लूट, रास्ता पूछने के बहाने रोक कर मोबाइल छीनकर फरार; पूरी घटना CCTV में कैद

जालंधर: जालंधर के पॉश इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में लड़की से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। यहां एक लड़की फोन चलाते हुए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 लुटेरे आए। लुटेरे आकर पहले युवती से रास्ता पूछने लगे। युवती अभी रास्ता बता ही रही थी कि इतने में बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती को धक्का मारकर उसकी फोन छीन लिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में थाना रामामंडी (सूर्य एनक्लेव) के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास भी आया है। लेकिन फिलहाल मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मगर सीसीवीटी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के पॉश इलाके में लड़की से लूट, रास्ता पूछने के बहाने रोक कर मोबाइल छीनकर फरार; पूरी घटना CCTV में कैद Read More »

टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और सुनील जाखड़

होशियारपुर () लोकसभा सीट होशियारपुर से टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की नाराजगी दूर नहीं हो रही है। हालांकि पिछले दिनों भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सांपला के घर मनाने पहुंचे थे। तकरीबन डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में चली बैठक के बाद जाखड़ ने दावा किया था कि सांपला की नाराजगी दूर हो गई है। सब कुछ ठीक ठाक है। इससे ज्यादा जाखड़ ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन इस दिन खास बात यह थी कि सांपला ने कुछ नहीं बोला। किसी भी सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। इससे कयास लगाए जाने लगे थे कि उन की चुप्पी में कई सवाल है। इस सवाल का जवाब उस समय मिल गया, जब सांपला का दाहिना हाथ माने जाने वाले जालंधर के रॉबिन सांपला भाजपा को छोड़ आप में शामिल हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए भाजपा हाईकमान को सांपला को एक बार फिर से मनाने की कवायद शुरू की है। इसी के मद्देनजर बुधवार सुबह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सांपला को मनाने उनके घर पहुंचे हैं। उनके साथ सुनील जाखड़ भी है। अब देखना होगा कि इस मुलाकात का क्या नतीजा निकल कर सामने आता हैं।

टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और सुनील जाखड़ Read More »

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 DSP स्तर के अधिकारियों के हुए तबादले; देखें LIST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 18 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनकी सूची इस प्रकार है

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 DSP स्तर के अधिकारियों के हुए तबादले; देखें LIST Read More »

पंजाब से दुखद खबर, इंटर्नशिप कर रही MBBS डॉक्टर ने समाप्त की जीवन लीला, फंदे से लटकी मिली लाश

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जीजीएस मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही एक एमबीबीएस डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान डॉ. अनुष्का निवासी फरीदकोट के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। फिलहाल अनुष्का की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतका एमबीबीएस के बाद एमडी की तैयारी कर रही थी, जिसे लेकर वह काफी तनाव में थी।

पंजाब से दुखद खबर, इंटर्नशिप कर रही MBBS डॉक्टर ने समाप्त की जीवन लीला, फंदे से लटकी मिली लाश Read More »

जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली पार्टी में हुए शमिल

जालंधर ( ) भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों से पहले देहाती क्षेत्र भोगपुर में मजबूती मिलते हुए रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली ने भाजपा ज्वॉइन की है। उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए पंजाब प्रदेश के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमृतपाल सिंह ढल्ली,मंडल 5 के महामंत्री चंदन रखेजा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर उनके साथ आए साथियों में सरदार भूपिंदर सिंह,रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस,सरदार सरवन सिंह डल्ली,सरदार अवतार सिंह दशमेश आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।पंजाब में अलग अलग जगहों पर अपनी सेवाएं निभाने वाले उच्च अधिकारी के भाजपा का जनादार और ज्यादा मजबूत हो गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भाजपा में आने से पहले इन्हें विरोधियों द्वारा अपनी पार्टी में बड़ा पद देने का ऑफर भी किया गया,जहा इन्हें आप पार्टी कपूरथला का हल्का इंचार्ज बनाने के लिए प्रस्ताव भेज रही थी पर हरविंद्र सिंह ढल्ली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।विजय रुपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।हरविंद्र सिंह ढल्ली ने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब मे केवल भाजपा ही अमन शांति लाकर प्रदेश का विकास करवा सकती है।

जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली पार्टी में हुए शमिल Read More »

भाजपा नेताओं का इंतजार कर रहे किसान, कुर्सियां लगाकर बहस का दिया न्यौता

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने बीजेपी नेताओं को बहस की चुनौती दी थी। मंगलवार को किसान चंडीगढ़ स्थित किसान भवन पहुंचे। किसानों ने पांच बीजेपी नेताओं के लिए कुर्सियां ​​लगा दी हैं और उनका इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पंजाब में किसान लगातार बीजेपी उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं से सवाल पूछने का अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है और बीजेपी नेता किसानों के सवालों से भाग रहे हैं। जब किसान बीजेपी नेताओं से सवाल पूछते हैं तो अक्सर उन्हें जवाब मिलता है कि यह सतही मामला है और इन सवालों का जवाब दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ही दे सकते हैं। इसके बाद दोनों मोर्चों ने तय किया कि वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को खुली बहस की चुनौती देंगे और इसके लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की गई। मंगलवार को किसान भवन में किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम और फोटो वाली कुर्सियां ​​लगाईं। किसानों का कहना है कि वे इंतजार कर रहे हैं। दोपहर में अगली रणनीति तैयार की जाएगी।

भाजपा नेताओं का इंतजार कर रहे किसान, कुर्सियां लगाकर बहस का दिया न्यौता Read More »

Translate »