Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में बच्चे ने Online Game में जीते 3 करोड़ रुपए, रातों-रात चमकी परिवार की किस्मत

श्री आनंदपुर साहिब: कहते हैं जब भगवान मेहरबान होते हैं तो इंसान की किस्मत बदल जाती है। ऐसा ही एक मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है जहां एक युवक ऑनलाइन गेम खेलकर करोड़पति पति बन गया। श्री आनंदपुर साहिब से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक परिवार रातों-रात करोड़पति बन गया। मजाक-मजाक में गेम खेलते-खेलते जवाक ने 3 करोड़ रुपये जीत लिए और रातों-रात पूरे परिवार की किस्मत बदल गई। गांव जंडोरी में एक युवक ने 100 रुपए खर्च कर मोबाइल पर ड्रीम-11 क्रिकेट टीम बनाई और सुबह उठते ही उसकी किस्मत बदल गई। परिवार को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि वे करोड़पति बन गए हैं। रिश्तेदार परिवार को बधाई दे रहे हैं और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले गौरव राणा ने ग्यारह दिन पहले ही ड्रीम इलेवन पर खेलना शुरू किया था। एक दिन पहले उन्होंने 100 रुपये खर्च कर मोबाइल पर ड्रीम-11 में क्रिकेट टीम का चयन किया और आखिरकार सुबह वह जीत गए। उन्हें पहली रैंक मिली और उन्हें 3 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले।

पंजाब में बच्चे ने Online Game में जीते 3 करोड़ रुपए, रातों-रात चमकी परिवार की किस्मत Read More »

मातम में बदली शादी की खुशियां: आतिशबाजी से घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

पटना: बिहार जिले के अंटोर गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक विवाह समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी से आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों एवं 3 मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि रात 11 बज कर करीब 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद थाना प्रभारी एवं अग्निशमन अधिकारी को भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव में बीती रात छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बारातियों ने वहां आतिशबाजी की जिससे शामियाने में आग लग गई। आग से वहां रखे रसोई गैस के एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आकर उनके परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।  

मातम में बदली शादी की खुशियां: आतिशबाजी से घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत Read More »

राजेश अग्निहोत्री भोला प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के को-कन्वीनर नियुक्त

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के प्रदेश अध्यक्ष ने सीनियर लीडरशीप से विचार विमर्श करके राजेश अग्निहोत्री भोला को प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल का को-कन्वीनर नियुक्त किया है।भाजपा ज्वाइन करने से पहले राजेश अग्निहोत्री भोला ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस में शुरू करते हुए वार्ड अध्यक्ष,दो बार विधानसभा इंचार्ज,इसके साथ एक बार जिला कॉन्ग्रेस में इलीक्टेड अध्यक्ष और इसके साथ यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी रह चुके है।इसके साथ साथ वे वर्तमान में वेस्ट हल्के में पूरी तरह भाजपा की नीतियों और सुशील रिंकु की जीत को पक्का करने लिए आम जनता के बीच में जा रहे है।पार्टी ने उनकी लगन, ईमानदारी और मेहनत की बदौलत ही उन्हें प्रदेश के सैल की टीम में शामिल किया है। प्रदेश सैल अध्यक्ष ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है। राजेश अग्निहोत्री भोला ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पूरी तरह तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमारा सैल हर वार्ड,हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार पूरे पंजाब में लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहरायेगे।उन्होंने कहा कि जालंधर में इस बार भाजपा इतिहास रचेगी और सुशील रिंकु बड़े अंतर से जीत दर्ज करके मोदी सरकार को मजबूत करेंगे।

राजेश अग्निहोत्री भोला प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के को-कन्वीनर नियुक्त Read More »

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट द्वारा मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में गुरु रविदास नगर बस्ती दानिशबंदा में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के हक में के ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन किया।इसमें विशेष रूप से जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,वेस्ट हल्के से एमएलए शीतल अंगुराल,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता रिंकु,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,वेस्ट लोकसभा भाजपा प्रभारी अमरजीत सिंह अमरी, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मुनीश विज,वेस्ट हल्का विस्तारक प्रवेश महाजन,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज और दर्शन लाल भगत,जिला सचिव अश्विनी अटवाल आदि उपस्थित हुए।इस बैठक को सफल बनाने में वेस्ट हल्के के कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार जलांधर की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि शहर के माहौल को देखते हुए जालंधर के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर शहरवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।उन्होंने कहा कि आज वेस्ट हल्के भाजपा की स्थिति का मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू चौहान,राजेश अरोड़ा, सुभाष कपूर, पार्षद पति संदीप वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, दिनेश कुमार बबलू, दीपक तनेजा, सुशांत कोहली, नितिन शर्मा, गगन भगत , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी रत्तरा, सीमा रानी ,साधना चावला, हरभजन कौर, रमेश नीचल, डॉ सविता, रवि विनायक, प्यारा लाल, जय किशोर, कुक्कू भारद्वाज, मलटू जुल्का ,गुरमीत चौहान, कुलजीत हैप्पी,मलकीत सिंह, राजू ठाकुर, भोला कुशवाहा, मनीष ठाकुर, रवि, पंकज सरंगल, राजन सरंगल, दिनेश अरोड़ा, सुनील मंटू , यशपाल भगत, अजय भगत, यशपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, पिंक भगत , रमेश भगत, अमित शर्मा, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा , यूवी लूथरा, सुभाष चंद्र, रोहित, एमपी शर्मा ,विजय भगत, राज मेहरा, बॉबी कश्यप, पंकज महंगी, सुरेंदर बब्बर, मोहित कुमार मनु,काका भगत, रोहित कुमार,राणा वर्मा, विशाल लूथरा,रमन कुमार,अमन बत्रा,रींकू बब्बर,करण पूरी,महेश वढेरा, इंद्रजीत पाहवा, राजेंद्र कुमार, संजीव लक्की,महेश सोढ़ी, विपिन शर्मा, नीरज शर्मा, नीतीश महाजन, चंद्र सोढ़ी,तारा चंद, सुभाष चंद,गुलशन बजाज, सुरेंद्र शर्मा व अन्य साथी उपस्थित थे।

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु Read More »

पटना जंक्शन के सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

Fire in pal Hotel: पटना जंक्शन के ठीक सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे आग की सूचना सामने आयी और लगभग आधे घंटे के अंदर पूरी बिल्डिंग आग और धुएं से भर गई। होटल के बगल वाली बिल्डिंग में भी आग पहुंच गई और दोनों बिल्डिंग से सिर्फ आग और धुआं ही दिखा। अग्निशमन दस्ते का इंतजाम इस आग के सामने कमजोर साबित हो रहा है। बिल्डिंग के सामने स्थित पुल पर भी भीषण जाम लग गया है और स्टेशन रोड भी पूरी तरह जाम है। इधर, अगलगी के करीब डेढ घंटे बाद एक शख्स की लाश बाहर निकाली गई। इसके आधे घंटे बाद दो युवतियों की लाशें बाहर निकाली गई। पटना सेंट्रल रेंज के टीएसपी सत्य प्रकाश ने पुष्टि करते हुए बताया कि पाल होटल में लगे आग की घटना में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन महिला एवं तीन पुरुष हैं। दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में इलाज के लिए लगभग 20 लोगों को भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किचन में लगी आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया। ऊपर के फ्लोर पर नाश्ता कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के होटल और दुकानों के लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकालने में जुटी हुई है। अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया फायर ब्रिगेड की टीम की मानें तो अब तक 30-35 लोगों को होटल से बाहर निकल गया है। रेस्क्यू अभी भी जा रही है। आग इतनी प्रचंड है कि लोग अंदर जाने से कतरा रहे हैं। इधर, जिन लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर छोटे बड़े अग्निशमन के लगभग दर्जन भर गाड़ियां मौजूद हैं। लगातार आज को बुझाने का काम किया जा रहा है। इधर, भीषण आग ने पाल होटल के पास के दो अन्य होटलों में भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हवा तेज होने के कारण पाल होटल के दाहिनी तरफ के दोनों होटल भी आग की जद में आ गए। अब तक करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। Fire in pal hotel near Patna junction

पटना जंक्शन के सामने स्थित बहुमंजिले पाल होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ ਸੋਨਾ, ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ 90,000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ

ਜਲੰਧਰ, 25 ਅਪ੍ਰੈਲ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲਲਿਤ ਸੇਠ ਪੁੱਤਰ ਸਤਿਆ ਸੇਠ ਵਾਸੀ 1323 ਅਰਬਨ ਅਸਟੇਟ ਫੇਜ਼ 1, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਕਿ ਉਹ 13 ਅਪ੍ਰੈਲ 2024 ਨੂੰ ਦਵਾਰਕਾ, ਦਿੱਲੀ ਆਪਣੀ ਧੀ ਨੂੰ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਉਣ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਘਰ ਪਰਤਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਦਾ ਤਾਲਾ ਅਤੇ ਕੁੰਡੀ ਟੁੱਟੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਆਇਨਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਸੋਨੇ, ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ 1,00,000 ਰੁਪਏ ਗਾਇਬ ਪਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ 7 ਵਿਖੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ 43 ਮਿਤੀ 19-04-2024 ਨੂੰ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 457/380 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਉਪਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ, ਸੁਭਾਨਾ ਮੋੜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਚੋਰੀ ਸਬੰਧੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਚਲਿਆ ਕਿ ਮਨਜੀਤ ਲਾਲ ਉਰਫ਼ ਮੰਨੂ ਪੁੱਤਰ ਦੇਸ ਰਾਜ, ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਆਦਤਨ ਅਪਰਾਧੀ ਸੀ, ਚੋਰੀ ਦਾ ਸ਼ੱਕੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਐਕਟਿਵਾ ਵੇਚਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਸ ਕੋਲੋਂ 90,000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਮਨਜੀਤ ਲਾਲ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸਾਥੀ ਸੰਦੀਪ ਕੌਰ ਉਰਫ਼ ਪ੍ਰਿਆ, ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ੰਕਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਨਕੋਦਰ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਰਾਣੀ ਪਤਨੀ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੰਦੀਪ ਕੌਰ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਸਾਥੀ ਡੌਲੀ @ ਰਾਣੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਦੋਂ ਉਹ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਵੇਚਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਮਨਜੀਤ ਲਾ ਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ, ਚੋਰੀ, ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਐਕਟ ਸਮੇਤ ਕਈ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਹਨ, ਜਦੋਂਕਿ ਬਾਕੀ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਕੋਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਪਿਛੋਕੜ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ ਸੋਨਾ, ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਅਤੇ 90,000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ Read More »

मशहूर यू ट्यूबर मनीष कश्यप हुए बीजेपी में शामिल, निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे

यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. मनीष कश्यप आज (25 अप्रैल) बीजेपी में शामिल हो गए. मनीष कश्यप दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए. उनके साथ उनकी मां भी दिल्ली गई हुईं थीं. इससे बिहार की सियासत तेज हो गई है. मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. इससे बीजेपी के वर्तमान सांसद संजय जायसवाल के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं. वहीं, अब संजय जायसवाल के लिए राहत की ख़बर आई है. मनीष कश्यप एक यूट्यूबर से सफर की शुरुआत कर कैसे राजनीति में पैर जमा रहे हैं. सब कुछ जानते हैं. मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है. उनकी माता जी उपस्थित हैं. मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है. हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया. इनका हमेशा बीजेपी ने साथ दिया है. वहीं, मनीष कश्यप ने कहा कि ‘मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं’. मेरी मां को पता है किसने किसने साथ दिया है. मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है’ पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं मनीष कश्यप यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं. वो भूमिहार जाति से आते हैं. मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिन्दू संगठन से जुड़े थे. फिर बाद में छात्र संगठन से जुड़ गए. छात्र संगठन में रहते हुए कई मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज हुई. मनीष कश्यप सतवारिया कॉलेज में एक प्रोफेसर के घर पर छात्रों के साथ मिला कर हमला बोल दिया था. उस मामले में एफआईआर हुई थी. उस समय जेल भी गए थे. मनीष कश्यप के ऊपर कई मामले दर्ज जेल में रहते हुए मनीष कश्यप ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नॉमिनेशन भी किया था, लेकिन किसी कारण उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया. इसके बाद 2020 के बिहार विधानसभा के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े. जिसमें करारी हार मिली थी. मनीष के ऊपर बेतिया में दर्जनों मामले दर्ज हैं और तमिलनाडु में कथित तौर पर मजदूरों का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल काने के मामले में एनएसए लगा है. इस मामले में मनीष कश्यप तमिलनाडु के मदुरै जेल में रहे. फिलहाल बेल पर बाहर हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पश्चिमी चंपारण लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में चुनाव प्रचार प्रचार में जुटे हुए थे.  

मशहूर यू ट्यूबर मनीष कश्यप हुए बीजेपी में शामिल, निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे Read More »

पंजाब में PRTC की बस और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त हादसा, ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी यात्रियों से भरी बस

पंजाब के अबोहर में भयानक हादसा हो गया है, पीआरटीसी बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त टक्कर हो होने से बस ओबरब्रिज की रेलिंग तोड़कर चार फीट नीचे गिर गई, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली 3 टुकड़ों में टूट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब कि एक महिला को हल्की चोट आई है। बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 15 यात्री बैठे हुए थे, ये हादसा सुबह 5:15 बजे के करीब हुआ, बस अबोहर से मलोट की तरफ जा रही थी तो जैसे ही बस गोविंदगढ़ के नजदीक पहुंची तो उस की बस की लाइट अचानक बंद हो गई और आगे से ट्रैक्टर आ रहा था, अंधेरे की वजह से ट्रैक्टर दिखाई नही दिया और बस ट्रैक्टर से टकरा गई। वही सूचना मिलते है मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

पंजाब में PRTC की बस और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त हादसा, ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी यात्रियों से भरी बस Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖੋਹ ਦੇ ਵਾਹਨਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ

ਜਲੰਧਰ, 24 ਅਪ੍ਰੈਲ: ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਸਨੈਚੇਰਾ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਖੋਹ ਦੇ ਵਾਹਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਦੀਪੂ ਪੁੱਤਰ ਵਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ 88/7 ਗੁਰਦੇਵ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਮਨਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਪੁੱਤਰ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ 227. ਹਰਨਾਮਦਾਸ ਪੁਰਾ ਜਲੰਧਰ, ਜੋ ਕਿ ਜੁਰਮਾਂ ਦੇ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਜੇਲ੍ਹ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਖੋਹ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਸਵਾਰ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੂਚਨਾ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਾਲ ਵਿਛਾਇਆ ਤਾਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ.08-ਈਯੂ-5663 ਨਾਲ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਵਾਹਨ ਦੇ ਮਾਲਕ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦੇ ਸਕੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗਿ੍ਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਾਥੀ ਬੁੱਧ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ 386ਬੀ ਮੋਹਨ ਵਿਹਾਰ ਲੱਧੇਵਾਲੀ ਜਲੰਧਰ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਵਾਹਨ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸੀ | ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੁੱਧ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਸ ਪਾਸੋਂ ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਜਿਸਦਾ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ.08-ਈ.ਡੀ.-3502 ਸੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ‘ਤੇ ਜਾਅਲੀ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ.08-ਈਡੀ-3534 ਲਿਖਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਕਈ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਬੂਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ 3-4 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲਵਲੀ ਸਵੀਟਸ ਰੋਡ ’ਤੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਖੋਹਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਬੂਲੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 2 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 34 ਮਿਤੀ 21-04-2024, ਅਧੀਨ 379ਬੀ,34,411 ਆਈਪੀਸੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਿੰਦਰ ਤੇ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖੋਹ ਦੇ ਵਾਹਨਾਂ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ Read More »

Translate »