Elleen News

Hot News

पंजाब गायक निंजा दूसरी बार बने पिता, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म; नाम का भी किया ऐलान

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर निंजा के घर खुशियां खुशियों का आगमन हो गया है। उनके घर नन्हें मेहमान का स्वागत हुआ है। निंजा दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।

निंजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है और उन्होंने अपने बच्चे की एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है। हालाकि, उन्होंने बच्चे के चेहरे की तस्वीरें पोस्ट नहीं कीं लेकिन उसके छोटे पैरों और बाहों की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम ओंकार रखा है।

बता दें कि अक्टूबर 2022 में उनके घर पहले बच्चे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने निशान रखा है। निशान के वक्त भी निंजा ने ऐसा ही पोस्ट शेयर किया था। शुरुआत में चेहरा तो नहीं दिखाया गया लेकिन नाम का ऐलान कर दिया गया।

Translate »