Elleen News

Hot News

admin

लुधियाना में सुपर स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम; 5 लाख की नगदी और स्टोर में खड़ी बाइक लेकर फरार

जगराओं: लुधियाना के रायकोट में सुपर स्टोर से चोरी का मामला सामने आया है। यहां देर रात चोर ताले तोड़कर स्टोर में घुसे और अपने साथ 5 लाख रूपए नगदी और स्टोर में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारे काट कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। इस सबंधी जानकारी देते हुए थाना रायकोट के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका किराना स्टोर है। स्टोर के ऊपर ही वह परिवार समेत रहता है। वह घर को ताला लगा कर परिवार समेत देर रात करीब 9 बजे रोटी खाने के लिए मुल्लापुर गया हुआ था। जब वह रात को 11:30 बजे घर वापस आए तो घर के ताले टूटे पड़े थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। इस दौरान उन्होंने स्टोर के गल्ले को चेक किया तो वहां से 5 लाख रूपए गायब मिले। इसके अलावा स्टोर में खड़ी बाइक भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस सबंधी जांच करने के बाद अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

लुधियाना में सुपर स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम; 5 लाख की नगदी और स्टोर में खड़ी बाइक लेकर फरार Read More »

गैंगस्टर लॉरेंस की वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल, जेल से पाकिस्तानी डॉन भट्‌टी को दे रहा ईद की बधाई; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्‌टी से बात करते हुए नजर आ रहा है। लॉरेंस भट्‌टी को ईद की बधाई दे रहा है। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह वीडियो 16 जून का है। हालांकि PLN इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 17 सेकेंड की इस वीडियो कॉल को लेकर अभी पुलिस का कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लॉरेंस इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है। ऐसे में उसकी वीडियो कॉल से एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। जिस कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से लॉरेंस बात कर रहा है, वह पाकिस्तान में हत्या, भू माफिया, हथियारों की तस्करी सहित कई संगीन मामलों में नामजद है।

गैंगस्टर लॉरेंस की वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल, जेल से पाकिस्तानी डॉन भट्‌टी को दे रहा ईद की बधाई; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Read More »

दुखद: विदेश में एक और पंजाबी युवक की मौत, 9 महीने पहले रोमानिया गए गुरबाज सिंह की हार्ट अटैक से गई जान

गुरदासपुर: फतेहगढ़ चूड़ियां के पास डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आते सर्फकोट गांव का 19 वर्षीय युवक जो घर की गरीबी को दूर करने के लिए रोमानिया गया था। वहीं दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत की दुखद खबर सामने आई है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक गुरबाज सिंह की मां मनदीप कौर और पिता चरणजीत सिंह खालसा ने दुखी मन से जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिन पहले उनका बेटा गुरबाज सिंह रोजी रोटी कमाने के लिए रोमानी गया था और वहां सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक 12 जून को उनके कमरे में रहने वाले उनके दोस्त हीरा सिंह का फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है और फिर अगले दिन 13 जून को उनके पास फोन आया कि उनका बेटा गुरबाज सिंह मृत्यु हो गई थी। माता मनदीप कौर और ताई चरणजीत सिंह खालसा ने आगे कहा कि उन्हें फोन आया कि गुरबाज सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रात को दवा दी गई थी, लेकिन अगली सुबह वह नहीं उठे और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे गुरबाज सिंह का शव भारत वापस लाने में मदद की जाए।

दुखद: विदेश में एक और पंजाबी युवक की मौत, 9 महीने पहले रोमानिया गए गुरबाज सिंह की हार्ट अटैक से गई जान Read More »

पंजाब में बड़ा हादसा, स्कूटर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 3 युवकों की मौके पर मौत; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

सुल्तानपुर लोधी: सुल्तानपुर लोधी के नजदीक गांव टिब्बा के पास रात को भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय सीएचसी केंद्र टिब्बा में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब नौ बजे सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरी रोड पर टिब्बा से कुछ दूरी पर वाहनों की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी केंद्र टिब्बा में भर्ती कराया। दुर्घटनास्थल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक और एक्टिवा मिली है। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है और तीन युवक घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान अभी तक ठीक से नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच चल रही है कि हादसा कैसे हुआ।

पंजाब में बड़ा हादसा, स्कूटर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में 3 युवकों की मौके पर मौत; दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त Read More »

पंजाब पुलिस का कर्मचारी हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान कार खाई में गिरने से हुई मौत; परिवार के साथ घूमने गया था हिमाचल

गुरदासपुर: पंजाब पुलिस के कर्मचारी की खजीयार हिमाचल में गाड़ी पार्किंग में लगाते समय कार खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन कुमार के रूप में हुई है जो कंट्रोल रूम में तैनात थे। रमन कुमार अपने परिवार के साथ डलहोजी खजियार गया था और जैसे ही खजीयार के पास गाड़ी पार्क करने लगा तो उनकी गाड़ी पीछे खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। रमन कुमार विभिन्न थानों मे अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। मौजूदा समय में कंट्रोल रूम में तैनात थे।

पंजाब पुलिस का कर्मचारी हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान कार खाई में गिरने से हुई मौत; परिवार के साथ घूमने गया था हिमाचल Read More »

जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी

जालंधर: जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आमदी पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आप ने मोहिंदर भगत पर भरोसा जताया है और उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। भगत ने 2022 में जालंधर वेस्ट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। यह सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अंगुराल ने आप की टिकट पर इस सीट से चुनाव जीता था लेकिन लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

जालंधर वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया उम्मीदवार, इन्हें बनाया अपना प्रत्याशी Read More »

पंजाब के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट: समराला सबसे गर्म; तापमान 47.2 डिग्री से पार

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां कल से भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के 16 जिलों में रेड हीट अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल के मुकाबले 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही इन दिनों प्रदेश में तापमान सामान्य दिनों से 7.2 डिग्री ज्यादा है। समराला सबसे गर्म रहा। तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, जून में सामान्य से 87 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 16 जून तक 2.3 मिमी बारिश हो चुकी है। राज्य के जिन 16 जिलों में आज लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला शामिल हैं। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भीषण गर्मी की सूचना दी है।

पंजाब के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट: समराला सबसे गर्म; तापमान 47.2 डिग्री से पार Read More »

अमेरिका में जालंधर की 2 बहनों पर फायरिंग:एक की मौत, हत्यारा कुछ घंटें बाद ही गिरफ्तार

जालंधर: अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की दो चचेरी बहनों पर फायरिंग हुई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कुछ घंटे बाद ही उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव गिल के रूप में हुई है जो मूल रूप से गांव हुसैनपुर का निवासी है। मृतका की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है।

अमेरिका में जालंधर की 2 बहनों पर फायरिंग:एक की मौत, हत्यारा कुछ घंटें बाद ही गिरफ्तार Read More »

Weather Update: पंजाब के सभी जिलों में हीट-वेव का अलर्ट जारी, 47.6 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

चंडीगढ़: पंजाब में बढ़ती गर्मी से हाल बेहाल है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गर्मी का कहर इस कदर है कि पंजाब के सभी 23 जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। फाजिल्का के अबोहर में सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 23 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक लोगों को गर्मी और ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इसके साथ ही राज्य में धान का सीजन शुरू होने के बाद से बिजली की खपत बढ़ गई है। आपको बता दें कि गुरुवार को बिजली की अधिकतम मांग 15,379 मेगावाट के स्तर पर पहुंच गई, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। पंजाब के 17 जिलों में आज भीषण गर्मी पड़ सकती है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मनसा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर और मालेरकोटला शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। साथ ही होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में येलो अलर्ट रहेगा।

Weather Update: पंजाब के सभी जिलों में हीट-वेव का अलर्ट जारी, 47.6 डिग्री के पार पहुंचा तापमान Read More »

रविवार को फ्री होगा लाडोवाल टोल प्लाजा, साल में तीसरी बार रेट बढ़ने पर किसानों ने दी चेतावनी

चंडीगढ़: देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल कल फ्री होने जा रहा है। किसान कल यहां प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने एनएचएआई को चेतावनी दी है कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा की पुरानी दरें लागू नहीं की गईं तो रविवार को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा। हालांकि, इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर ये अल्टीमेटम जारी किया है। एक साल में तीसरी बार टोल दरें बढ़ाई गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एनएच-44 पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर इस समय प्रदेश का सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इसके बावजूद एनएचएआई हर साल दरें घटाने की बजाय बढ़ा रहा है। लेकिन अब भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने इसका विरोध करते हुए एनएचएआई को रेट कम करने का अल्टीमेटम दिया है। अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि यदि टोल दरें कम नहीं की गईं तो रविवार को पूर्ण धरना देकर लोगों के वाहनों के चालान काटे जाएंगे।

रविवार को फ्री होगा लाडोवाल टोल प्लाजा, साल में तीसरी बार रेट बढ़ने पर किसानों ने दी चेतावनी Read More »

Translate »