Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में प्री-मानसून एक्टिव होने के बाद लोगों को मिली राहत, इस दिन भारी बारिश के आसार!

चंडीगढ़: पंजाब में सोमवार को प्री-मानसून आने से लोगों को राहत मिली है। दोपहर में हुई हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, हर दिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश जारी रहेगी. अगले कुछ दिनों में मानसून भी आ जाएगा। सोमवार को दोपहर तक बहुत गर्मी थी, लेकिन दोपहर में हवा और हल्की बारिश के कारण राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और बस्सी पठानां में मौसम में बदलाव आया। विभाग ने बुधवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। बठिंडा और समराला 44.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे। अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। मंगलवार को भी 13 जिलों के लिए येलो हीट वेव अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन राज्य में कुछ जगहों पर प्री-मानसून बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह भी औसत से 3.4 डिग्री ऊपर बना हुआ है। पठानकोट में सबसे कम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्री-मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। रोजाना कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी और बुधवार को राज्य में और बारिश होने की उम्मीद है।

पंजाब में प्री-मानसून एक्टिव होने के बाद लोगों को मिली राहत, इस दिन भारी बारिश के आसार! Read More »

इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट परिवार के लिए बना काल, घर में आग लगने से चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक घर में आग लगने से पति-पत्नी समेत दो जवान बेटों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। घर से धुआं निकलता देख आसपास के इलाके में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन परिवार को नहीं बचा पाए। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक घर से आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग के अधिकारीयों में इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि घर में लगे इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट हुआ था, इसके बाद उसमे आग लग गई और पास में रखे सोफे को भी अपनी जद में ले लिया। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में आग फैलने के कारण परिवार को जान बचाने का मौके नहीं मिला और घर के अंदर ही उनकी दम घुटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में पति-पत्नी समेत दो जवान बेटों की मौत हो गई है।

इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट परिवार के लिए बना काल, घर में आग लगने से चार सदस्यों की दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर में 6 फुट लंबा सांप मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया काबू

जालंधर: जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब केएमवी कॉलेज रोड स्थित रिहायशी इलाके के एक कमरे के अंदर से 6 फीट लंबा सांप निकला। करीब 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया और उसे एक डिब्बे में डालकर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप जहरीला था और उसकी लंबाई करीब 6 फीट थी। गनीमत रही कि सांप ने किसी को काटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार जिस स्थान से सांप निकला, वहां चार कमरे थे। तीन में प्रवासी परिवार रहते हैं और एक कमरे को सभी ने अपना स्टोर रूम बना रखा है। वन रक्षक ने सबसे पहले प्रवासियों को उनके कमरों से बाहर निकाला और तीनों कमरों की तलाशी ली। लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला। स्टोर रूम की तलाशी लेने पर सांप मिला और रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जालंधर में 6 फुट लंबा सांप मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया काबू Read More »

जालंधर के पॉश इलाके में दंपती से लूट, महिला की सोने की बालियां लूट ले गए बदमाश; वारदात के दौरान कान फटा

जालंधर: जालंधर के पॉश इलाके में बुजुर्ग दंपती से लूट का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन के केक हाउस रेस्टोरेंट कम बेकरी के पास ये लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पीछे बैठी महिला के कानों से सोने की बालियां लूट लीं और फरार हो गए। आरोपियों ने महिला के बाएं कान से बालियां इतनी बुरी तरह से खींची की महिला का कान फट गया। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बुजुर्ग दंपती पत्नी की आंख की जांच करवाने के लिए महाजन अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ लूटपाट की गई। घटना सुबह 9 बजे की है। पीड़ित दरबारी लाल ने बताया कि वे मूल रूप से जालंधर हाइट्स पार्ट-2 के निवासी हैं। आज सुबह उन्हें महाजन अस्पताल जाना था, जहां उन्हें अपनी पत्नी सुरिंदर कौर की आंखों की जांच करानी थी। वे मॉडल टाउन मेन मार्केट के पास थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने उनकी सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गए। बुजुर्गों के मुताबिक आरोपी काले रंग के बाइक पर सवार होकर आए थे। और निक्कू पार्क की ओर तेजी से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर फिर थाने में शिकायत दिलवाई। क्राइम सीन पर मामले की जांच के लिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी।

जालंधर के पॉश इलाके में दंपती से लूट, महिला की सोने की बालियां लूट ले गए बदमाश; वारदात के दौरान कान फटा Read More »

गोल्डन टेम्पल में योगा करने वाली लड़की को मिल रही जान से मारने की धमकियां, गुजरात पुलिस ने मुहैया करवाई सुरक्षा

अमृतसर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में योग करने के बाद परेशानी में फंसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत हरमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ने की है। अर्चना के खिलाफ धारा 295-ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। अर्चना मकवाना ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने के लिए गुजरात पुलिस और गुजरात सरकार को धन्यवाद दिया है। अर्चना ने कहा कि मैं सेफ हूं वडोदरा क्राइम ब्रांच ने मुझे सुरक्षा दी है। अर्चना ने इंस्टाग्राम से फोटो हटाकर इस संबंध में माफी मांग ली थी लेकिन उनका आरोप है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली अर्चना मकवाना पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। “हाउस आफ अर्चना” के नाम से वह अपना ब्रांड चलाती हैं। इंस्टाग्राम पर अर्चना के काफी फॉलोअर्स हैं। बता दें, अर्चना मकवाना ने योग दिवस पर स्वर्ण मंदिर में योग किया था और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डाल दिए थे। इन फोटो में अर्चना मकवाना श्री दरबार साहिब में शीर्षासन करती हुई नजर आ रही थीं। फोटो वायरल होने पर बवाल मच गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए अर्चना मकवाना के ​खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। वहीं, बवाल मचने के बाद इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था लेकिन फिर भी किसी की भावना को ठेस लगी है तो वह माफी मांगती हूं।

गोल्डन टेम्पल में योगा करने वाली लड़की को मिल रही जान से मारने की धमकियां, गुजरात पुलिस ने मुहैया करवाई सुरक्षा Read More »

Weather Udpate: पंजाब में जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत, इस दिन झमाझम होगी बारिश

चंडीगढ़: पंजाब को गर्मी से राहत मिलने वाली है। 26 जून से प्री-मानसून से राहत मिलेगी। 22 से 26 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 2-3 दिनों से बारिश के कारण पारा काफी नीचे चला गया था, लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर 24 और 25 जून के लिए लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 24-25 जून को पंजाब के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। इसलिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लू का असर अभी दो दिन तक रहेगा। पंजाब में 26 जून से प्री-मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। 26 और 27 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्यथा बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन 28 जून को ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है।

Weather Udpate: पंजाब में जल्द मिलने वाली है गर्मी से राहत, इस दिन झमाझम होगी बारिश Read More »

इस मशहूर पंजाबी एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

चंडीगढ़: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रणदीप सिंह भंगू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन की पुष्टि पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन (PFTAA) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। PFTAA ने रणदीप भंगू के बारे में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय अभिनेता रणदीप सिंह भंगू अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को दोपहर 12 बजे गांव चूहड़ माजरा के पास श्री चमकौर साहिब में किया जाएगा। रणदीप भंगू की बात करें तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े चेहरों के साथ काम किया है। वे 2019 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म दूरबीन में नजर आए थे। इसी के साथ उन्होंने सरकार फिल्म में भी काम किया है।

इस मशहूर पंजाबी एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर Read More »

शिमला में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी HRTC बस पलटी, मची चीख-पुकार; ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के जुब्बल के चोरी केंची इलाके में एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई। जुब्बल एसडीएम राजीव संख्यान के मुताबिक बस में 7 लोग सवार थे, जिसमें 5 सवारियां और एक चालक और परिचालक सवार थे। एचआरटीसी के रोहडू डिपो की बस जुब्बल तहसील के तहत कुडडू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही थी इस दौरान चौंरी कैंची के पास हादसे का शिकार हो गई। राजधानी शिमला से 90 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ है। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे का शिकार रोहडू डिपो की बस सुबह 6 बजे अपने रूट पर चली थी। लेकिन लगभग 4 से 5 किलोमीटर दूर जाते ही हादसे का शिकार हो गई। मृतक ड्राइवर की पहचान करम दास और परिचालक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा मृतक महिला का नाम बीरमा देवी व मृतक व्यक्ति का नाम धन शाह बताया जा रहा है। इसके अलावा गिल्ताड़ी की रहने वाली दीपिका के अलावा जितेंद्र रांगटा और हस्त बहादुर घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बहरहाल सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कोशिश शुरू कर दी गई हैं।

शिमला में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी HRTC बस पलटी, मची चीख-पुकार; ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत Read More »

लुधियाना में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आस-पास की बिल्डिंगें करवाई गई खाली; लाखों का नुकसान

लुधियाना: लुधियाना में प्लास्टिक की फैक्ट्री करतार इंट्रप्राइजेज में भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। मामला लाडोवाल नजदीक गांव फतेहगढ़ गुज्जरां से सामने आया है। आग इतनी भयावक थी कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद लेबर ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर तुरंत फैक्ट्री मालिक पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग बढ़ती रही। जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गनीमत रही की फैक्ट्री अंदर कोई नहीं था अन्यथा बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। इस संबंध में फैक्ट्री के मालिक सुखप्रीत ने बताया कि वह करीब 8 बजे फैक्ट्री बंद करके चला गया था। रात करीब नौ बजे के बाद उसे लेबर विनोद का फोन आया और उसने बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो लाखों का कच्चा माल राख हो गया। उसने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ गई। हादसा भयावक था कि आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

लुधियाना में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आस-पास की बिल्डिंगें करवाई गई खाली; लाखों का नुकसान Read More »

विद्यार्थी ध्यान दें: PSEB ने 10वीं-12वीं के लिए जारी की कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट

चंडीगढ़: विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा जुलाई में लिखित एग्जाम के बाद होगी। परीक्षा 22 जुलाई से 26 जुलाई के बीच में करवाई जाएगी। बोर्ड की तरफ से परीक्षा संबंधी सारी जानकारी अपनी वेबसाइट srsecconduct.pseb@punjab.gov.in पर अपलोड की है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, 5वीं की लिखित परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी। 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 जुलाई से 17 जुलाई के बीच में होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 4 जुलाई से 17 जुलाई व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 जुलाई से 20 जुलाई के मध्य में होगी। जालंधर वेस्ट सीट पर होने वाले उप चुनाव की वजह से दस तारीख को होने वाले पेपर को स्थगित किया है। जिसे परीक्षा के आखिरी दिन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा संबंधी सारी तैयारियां बोर्ड की तरफ से पहले ही पूरी कर ली गई हैं। PSEB की तरफ से कक्षा 12वीं ज्योग्राफी की परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, स्कूल अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित कर पाएंगे।

विद्यार्थी ध्यान दें: PSEB ने 10वीं-12वीं के लिए जारी की कंपार्टमेंट प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट Read More »

Translate »