Elleen News

Hot News

admin

हिमाचल में 3 जगह बादल फटने से भारी तबाही, 22 लोग लापता; मनाली में सब्जी मंडी की 5 मंजिला बिल्डिंग ढही

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात हुई भारी वर्षा ने कहर बरपाना दिया है। शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊपरी हिस्सों में बादल फटने से तबाही हुई है। शिमला जिला के रामपुर उमण्डल के झाकड़ी इलाके में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक आधी रात को बादल फटने से आई बाढ़ ने कोहराम मचाया और 22 लोग लापता हो गए। इसी तरह मंडी जिला की चोहर घाटी के टिक्कन थलटू कोड में भारी बारिश के बाद आये सैलाब ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया और बचने के लिए जंगल की ओर भागे थे और करीब तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मंडी के जिलाधीश अपूर्व देवगन भी घटना स्थल में राहत एवम बचाव कार्यों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हो गए हैं। शिमला के रामपुर में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बीती रात समेज खड्ड में आये सैलाब ने आसपास के गांवों में तबाही का मंजर ला दिया। वीरवार तड़के बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है। एस डी आर एफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

हिमाचल में 3 जगह बादल फटने से भारी तबाही, 22 लोग लापता; मनाली में सब्जी मंडी की 5 मंजिला बिल्डिंग ढही Read More »

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितनी पहुंच गई है कीमत

नई दिल्ली: आम लोगों को बजट के बाद झटका लगने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा कर दिया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक ये बदले हुए रेट आज 1 अगस्त 2024 से लागू हो गए हैं। आज अगस्त महीने का पहला दिन है। हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 8.50 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। दिल्ली में दाम 1652.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में सिलेंडर 1764.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में सिलेंडर 1605 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 1817 रुपए का हो गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 में मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये बनी हुई है जबकि उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए इसकी कीमत 603 रुपये है।

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा; जानें कितनी पहुंच गई है कीमत Read More »

पंजाब में लुटेरों का आतंक, लिफ्ट के बहाने रोक कर फैक्ट्री वर्कर से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध करने पर कर दिया बड़ा कांड

लुधियाना: लुधियाना में लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज लूटपाट के नए-नए मामले सामने आ रहा है। ताजा मामला दाना मंडी के नजदीक ढोलेवाल पुल के नीचे से सामने आया है जहां बीती रात करीब 11:45 बजे फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूरों से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फैक्ट्री से बाइक पर तीन युवक घर लौट रहे थे। बदमाशों ने बाइक सवार से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। घायल का नाम अमन कुमार है। घायल अमन के दोस्त अर्जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन और राहुल दाना मंडी से काम खत्म करके उसके साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। रात 11:45 बजे ढोलेवाल पुल के पास दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। जब उन्होंने बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उनके 5 से 6 छिपे हुए साथी भी उन पर हमला करने आ गए। उन्होंने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों ने अपनी बाइक पुल के नीचे खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उनके दोस्त अमन पर फायरिंग कर दी। अर्जुन ने बताया कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। वह अपने दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आया। अमन मुंडियां के राम नगर का रहने वाला है। उसके परिवार में माता-पिता हैं। मामले की जानकारी थाना डिवीजन 6 की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

पंजाब में लुटेरों का आतंक, लिफ्ट के बहाने रोक कर फैक्ट्री वर्कर से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध करने पर कर दिया बड़ा कांड Read More »

अमेरिका से दुखद खबर: पंजाबी नौजवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा बाप का साया

गुरदासपुर: अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर साहिब के एक युवक की मौत की खबर मिली है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह पुत्र सुलखन सिंह के रूप में हुई है। मलकीत सिंह शादीशुदा था और 2 बच्चों का पिता था, जिसके पिता की अब मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री हरगोबिंदपुर साहिब निवासी सचिव सिंह का बेटा मलकीत सिंह कुछ समय पहले घर-बार बेचकर रोजी रोटी कमाने और अच्छे दिनों की उम्मीद में अमेरिका गया था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। कल मलकीत सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मलकीत सिंह के दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं। मलकीत सिंह पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। बुजुर्ग माता-पिता ने एनआरआई भाइयों और एनजीओ संगठनों से परिवार की मदद की अपील की है\  

अमेरिका से दुखद खबर: पंजाबी नौजवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा बाप का साया Read More »

गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के नए गवर्नर के रूप में ली शपथ, फिर शिव मंदिर में टेका माथा; समारोह मे CM मान भी साथ रहे मौजूद

चंडीगढ़: पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपस्थित रहे। पदभार संभालने से पहले कटारिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर 8सी में शिव मंदिर में माथा टेका। मंदिर के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन किया। इससे पहले मंगलवार को कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे थे। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को राज्यपाल कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के नए गवर्नर के रूप में ली शपथ, फिर शिव मंदिर में टेका माथा; समारोह मे CM मान भी साथ रहे मौजूद Read More »

Weather Update: पंजाब में 2 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, आज 8 जिलों में ऑरेज और 15 में येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों को आने वाले दो दिनों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 8 जिलों में ऑरेंज और 15 जिलों में येलो अलर्ट है। औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सभी जिलों में तापमान 33 डिग्री से ऊपर चला गया है, जिसमें बठिंडा में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है. जो औसत तापमान से 3.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। क्योंकि हिमाचल के ऊपर एक चक्रवाती चक्र बन रहा है. इसके चलते हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना हैय़ इसलिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मनसा, संगरूर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इनमें तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटों में बहुत कम बारिश हुई है। इस दौरान पटियाला में 4.0 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1.5 मिमी और रोपड़ में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Weather Update: पंजाब में 2 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, आज 8 जिलों में ऑरेज और 15 में येलो अलर्ट जारी Read More »

जालंधर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह इन इलाकों में चला पीला पंजा

जालंधर: जालंधर के अजीत नगर और कोट रामदास में काटी गई अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम का सुबह एक्शन देखने को मिला। नगर निगम जालंधर ने यहां डिच से अवैध इमारतों को गिरा दिया। यह कार्रवाई सुबह बिल्डिंग ब्रांच की टीम एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में आज सुबह अजीत नगर में रोशन सिंह भट्ठा के सामने काटी गई अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की गई। बताया जा रहा है कि ये कालोनियां पूर्व विधायक और भाजपा (BJP) नेता की है और इसकी शिकायत कमिश्नर से लेकर स्थानीय निकाय निभाग के डायरेक्टर, विजीलैंस और लोकपाल से भी की गई थी। इसके बाद नगर निगम की टीम ने कोट रामदास में काटी जा रही अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई की। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कोट रामदास में 5 एकड़ जमीन में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। शिकायत के बाद इसकी सड़कें, पानी और सीवरेज कनेक्शन तोड़ दिए गए।

जालंधर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह इन इलाकों में चला पीला पंजा Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच के दिए निर्देश

जालंधर/ दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद अब विधायक रमन अरोड़ा ने जिला प्रशासन को शहर में चल रहे कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच करने के उचित निर्देश दिए हैं। अगर कोई संस्थान नियमों को अनदेखा करके संचालित पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जालंधर के डी.सी. को सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने के लिए एक कमेटी का गठन करने का भी प्रस्ताव भी भेजा है ताकि जालंधर में संचालित इन कोचिंग संस्थानों में दिल्ली जैसा हादसा नहीं हो। संस्थानों की जांच हेतु पांच बिन्दु भी तय किये जाने को कहा है। इनमें सुरक्षा मानकों की स्थिति, भवन स्वीकृति का प्रमाण पत्र, आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने की व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास द्वार की पर्याप्त व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था शामिल हो। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में जलभराव से तीन छात्रों की मौत वाकई दुखद है। देश की राजधानी में केंद्र सरकार की नाक के नीचे ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की देश भर में काफी निंदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता और कोचिंग संस्थान चलाने वालों के आपराधिक कदाचार के कारण खोए हुए अनमोल युवा जीवन को कोई भी वापस नहीं ला सकता है लेकिन जिन लोगों के कारण जान गई है, उनकी जिम्मेदारी तय कर दोषियों को सजा दी जाए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच के दिए निर्देश Read More »

पंजाब में बड़ी वारदात: निहंगों ने तलवार से काटकर दुकानदार को उतारा मौत के घाट, बेटे और भाई गंभीर रूप से घायल; पैसों के लेनदेन से जुड़ा है पूरा मामला

तरनतारन: जिला तरनतारन में दिन दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को 6 निहंगो ने तलवार से काटकर दुकानदार को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बीच बचाव करने आए बेटे और भाई इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पट्टी के वार्ड नं 6 से सामने आया है। बताया जा रहा है कि निहंगों ने यह हमला पैसों के लेनदेन को लेकर किया। निहंग बाना पहनकर कुछ सिख पीड़ित के घर में घुस आए और परिवार के सामने तीनों को काट दिया। घायल अवस्था में 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शम्मी पुरी के तौर पर हुई है। वह किराने की दुकान चलाते थे। जबकि, घायलों की पहचान शम्मी पुरी के बेटे करण पुरी और भाई राजन पुरी के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोपहर के समय 6 निहंग इनोवा कार में सवार होकर घर में आए। उन्होंने आते ही शम्मी को आवाज दी। उनकी आवाज सुनकर शम्मी सामने आए। इसके साथ ही निहंगों ने उनसे धक्कामुक्की शुरू कर दी। घर में उस समय शम्मी का बेटा करण भी था। पिता से बदतमीजी होती देख वह भी बीच में आ गया। यहीं पर झगड़ा बढ़ गया और निहंगों ने तलवारें निकाल लीं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि यह हमला पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। निहंग बार-बार शम्मी से पैसे देने के लिए कह रहे थे। कई बार उन्होंने फोन पर धमकियां भी दी थीं, लेकिन परिवार ने सोचा नहीं था कि वे ऐसे आकर हमला करेंगे। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पड़ोसियों का साथ देते हुए निहंगों के खिलाफ डंडे और पत्थर उठा लिए। इसके बाद भी जब निहंग डटे रहे तो लोगों ने ईंटें मार-मारकर उन्हें वहां से भगाया। इसी बीच शम्मी का खून बहुत अधिक बह गया और उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए तो उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी थाना सिटी थाने के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों का शम्मी पुरी के साथ पैसों का लेन-देन था। शम्मी पर 1.75 लाख रुपए का कर्जा था। इसके चलते निहंग बाना पहने कुछ लोग आए और घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पंजाब में बड़ी वारदात: निहंगों ने तलवार से काटकर दुकानदार को उतारा मौत के घाट, बेटे और भाई गंभीर रूप से घायल; पैसों के लेनदेन से जुड़ा है पूरा मामला Read More »

3 करोड़ के ठगी मामले में पेशे से एडवोकेट Mrs. Chandigarh अरेस्ट, पति पहले ही जेल में; बेटा भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: 3 करोड़ के ठगी मामले में पंजाब पुलिस ने मिसेज चंडीगढ़ रहीं अर्पणा सगोत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी अरेस्ट कर लिया गया है। पेशे से वकील अर्पणा पर धोखाधड़ी के 25 से अधिक पुलिस केस दर्ज हैं और विदेश भेजने के नाम पर पब्लिक से करीब ढ़ाई से तीन करोड़ रुपए की ठगी मार चुकी हैं। पुलिस ने उनसे 500 ग्राम सोने की बिस्किट, 7 लाख कैश और एक फोर्ड कार भी बरामद की है। अर्पणा के पति संजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि इनके खिलाफ जांच की जा रही है। ठगी के मामलों की संख्या और बढ़ सकती है। अर्पणा सगोत्रा पेशे से वकील है। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था। मोहाली के DSP सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पकड़ी गई आरोपी अर्पणा पर सोहाना थाने में ही अधिकतर केस दर्ज हैं। सारे इमिग्रेशन फ्रॉड के है। ज्यादातर पीड़ित पंजाब के जिलों के है। इसके अलावा जिले के अन्य नामों से भी डिटेल मांगी गई है। वहीं, पड़ोसी राज्यों भी इस बारे में अलर्ट भेजा गया है। ताकि वहां से भी जानकारी मिल पाए।

3 करोड़ के ठगी मामले में पेशे से एडवोकेट Mrs. Chandigarh अरेस्ट, पति पहले ही जेल में; बेटा भी पुलिस ने किया गिरफ्तार Read More »

Translate »