Elleen News

Hot News

Punjab

पंजाब में बच्चे ने Online Game में जीते 3 करोड़ रुपए, रातों-रात चमकी परिवार की किस्मत

श्री आनंदपुर साहिब: कहते हैं जब भगवान मेहरबान होते हैं तो इंसान की किस्मत बदल जाती है। ऐसा ही एक मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है जहां एक युवक ऑनलाइन गेम खेलकर करोड़पति पति बन गया। श्री आनंदपुर साहिब से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक परिवार रातों-रात करोड़पति बन गया। मजाक-मजाक में गेम खेलते-खेलते जवाक ने 3 करोड़ रुपये जीत लिए और रातों-रात पूरे परिवार की किस्मत बदल गई। गांव जंडोरी में एक युवक ने 100 रुपए खर्च कर मोबाइल पर ड्रीम-11 क्रिकेट टीम बनाई और सुबह उठते ही उसकी किस्मत बदल गई। परिवार को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि वे करोड़पति बन गए हैं। रिश्तेदार परिवार को बधाई दे रहे हैं और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले गौरव राणा ने ग्यारह दिन पहले ही ड्रीम इलेवन पर खेलना शुरू किया था। एक दिन पहले उन्होंने 100 रुपये खर्च कर मोबाइल पर ड्रीम-11 में क्रिकेट टीम का चयन किया और आखिरकार सुबह वह जीत गए। उन्हें पहली रैंक मिली और उन्हें 3 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले।

पंजाब में बच्चे ने Online Game में जीते 3 करोड़ रुपए, रातों-रात चमकी परिवार की किस्मत Read More »

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट द्वारा मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में गुरु रविदास नगर बस्ती दानिशबंदा में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के हक में के ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन किया।इसमें विशेष रूप से जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,वेस्ट हल्के से एमएलए शीतल अंगुराल,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता रिंकु,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,वेस्ट लोकसभा भाजपा प्रभारी अमरजीत सिंह अमरी, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मुनीश विज,वेस्ट हल्का विस्तारक प्रवेश महाजन,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज और दर्शन लाल भगत,जिला सचिव अश्विनी अटवाल आदि उपस्थित हुए।इस बैठक को सफल बनाने में वेस्ट हल्के के कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार जलांधर की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि शहर के माहौल को देखते हुए जालंधर के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर शहरवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।उन्होंने कहा कि आज वेस्ट हल्के भाजपा की स्थिति का मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू चौहान,राजेश अरोड़ा, सुभाष कपूर, पार्षद पति संदीप वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, दिनेश कुमार बबलू, दीपक तनेजा, सुशांत कोहली, नितिन शर्मा, गगन भगत , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी रत्तरा, सीमा रानी ,साधना चावला, हरभजन कौर, रमेश नीचल, डॉ सविता, रवि विनायक, प्यारा लाल, जय किशोर, कुक्कू भारद्वाज, मलटू जुल्का ,गुरमीत चौहान, कुलजीत हैप्पी,मलकीत सिंह, राजू ठाकुर, भोला कुशवाहा, मनीष ठाकुर, रवि, पंकज सरंगल, राजन सरंगल, दिनेश अरोड़ा, सुनील मंटू , यशपाल भगत, अजय भगत, यशपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, पिंक भगत , रमेश भगत, अमित शर्मा, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा , यूवी लूथरा, सुभाष चंद्र, रोहित, एमपी शर्मा ,विजय भगत, राज मेहरा, बॉबी कश्यप, पंकज महंगी, सुरेंदर बब्बर, मोहित कुमार मनु,काका भगत, रोहित कुमार,राणा वर्मा, विशाल लूथरा,रमन कुमार,अमन बत्रा,रींकू बब्बर,करण पूरी,महेश वढेरा, इंद्रजीत पाहवा, राजेंद्र कुमार, संजीव लक्की,महेश सोढ़ी, विपिन शर्मा, नीरज शर्मा, नीतीश महाजन, चंद्र सोढ़ी,तारा चंद, सुभाष चंद,गुलशन बजाज, सुरेंद्र शर्मा व अन्य साथी उपस्थित थे।

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु Read More »

पंजाब में PRTC की बस और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त हादसा, ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी यात्रियों से भरी बस

पंजाब के अबोहर में भयानक हादसा हो गया है, पीआरटीसी बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त टक्कर हो होने से बस ओबरब्रिज की रेलिंग तोड़कर चार फीट नीचे गिर गई, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली 3 टुकड़ों में टूट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब कि एक महिला को हल्की चोट आई है। बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 15 यात्री बैठे हुए थे, ये हादसा सुबह 5:15 बजे के करीब हुआ, बस अबोहर से मलोट की तरफ जा रही थी तो जैसे ही बस गोविंदगढ़ के नजदीक पहुंची तो उस की बस की लाइट अचानक बंद हो गई और आगे से ट्रैक्टर आ रहा था, अंधेरे की वजह से ट्रैक्टर दिखाई नही दिया और बस ट्रैक्टर से टकरा गई। वही सूचना मिलते है मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

पंजाब में PRTC की बस और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त हादसा, ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी यात्रियों से भरी बस Read More »

पंजाब के ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी, लॉ एंड ऑर्डर का संभाल रहे थे चार्ज

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी (एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नौकरी छोड़ दी है। एडीजीपी ने 30 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत ठीन न होने का हवाला दिया था। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। बताया जा रहा है कि उनकी सेवानिवृत्ति की अर्जी मंजूर हो गई है। गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ऐसी भी चर्चा है कि एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन इस संबंध में वह कुछ भी कहने से बचते रहे।

पंजाब के ADGP गुरिंदर ढिल्लों ने छोड़ी नौकरी, लॉ एंड ऑर्डर का संभाल रहे थे चार्ज Read More »

कॉलेज के पहले ही दिन छात्र के साथ दर्दनाक हादसा, टिप्पर के साथ हुई टक्कर में मौत; इलाके में शोक की लहर

सुल्तानपुर लोधी: सुल्तानपुर लोधी के डल्ला रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला सेंटर टाउन का 18 वर्षीय नवदीप सिंह मलसियां ​​स्थित एपीजे नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि दो महीने की ट्रेनिंग के बाद आज पहले दिन नवदीप अपने साथी अजय के साथ मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहा था। जब वह बाइक पर डल्ला रोड के पास एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक सामने से एक टिप्पर आ गया। जिसके बाद मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों युवकों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नवदीप को मृत घोषित कर दिया और उसके शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और घायलों का इलाज किया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कॉलेज के पहले ही दिन छात्र के साथ दर्दनाक हादसा, टिप्पर के साथ हुई टक्कर में मौत; इलाके में शोक की लहर Read More »

चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने के आसार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज और कल 2 दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग ने 26 अप्रैल और 27 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तथा 27 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस। जबकि 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल 23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला, जिससे सूरज अचानक गायब हो गया और बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने के आसार Read More »

टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और सुनील जाखड़

होशियारपुर () लोकसभा सीट होशियारपुर से टिकट कटने से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की नाराजगी दूर नहीं हो रही है। हालांकि पिछले दिनों भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सांपला के घर मनाने पहुंचे थे। तकरीबन डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में चली बैठक के बाद जाखड़ ने दावा किया था कि सांपला की नाराजगी दूर हो गई है। सब कुछ ठीक ठाक है। इससे ज्यादा जाखड़ ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन इस दिन खास बात यह थी कि सांपला ने कुछ नहीं बोला। किसी भी सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। इससे कयास लगाए जाने लगे थे कि उन की चुप्पी में कई सवाल है। इस सवाल का जवाब उस समय मिल गया, जब सांपला का दाहिना हाथ माने जाने वाले जालंधर के रॉबिन सांपला भाजपा को छोड़ आप में शामिल हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए भाजपा हाईकमान को सांपला को एक बार फिर से मनाने की कवायद शुरू की है। इसी के मद्देनजर बुधवार सुबह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सांपला को मनाने उनके घर पहुंचे हैं। उनके साथ सुनील जाखड़ भी है। अब देखना होगा कि इस मुलाकात का क्या नतीजा निकल कर सामने आता हैं।

टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने पहुंचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और सुनील जाखड़ Read More »

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 DSP स्तर के अधिकारियों के हुए तबादले; देखें LIST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 18 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनकी सूची इस प्रकार है

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 DSP स्तर के अधिकारियों के हुए तबादले; देखें LIST Read More »

पंजाब से दुखद खबर, इंटर्नशिप कर रही MBBS डॉक्टर ने समाप्त की जीवन लीला, फंदे से लटकी मिली लाश

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जीजीएस मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही एक एमबीबीएस डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान डॉ. अनुष्का निवासी फरीदकोट के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। फिलहाल अनुष्का की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतका एमबीबीएस के बाद एमडी की तैयारी कर रही थी, जिसे लेकर वह काफी तनाव में थी।

पंजाब से दुखद खबर, इंटर्नशिप कर रही MBBS डॉक्टर ने समाप्त की जीवन लीला, फंदे से लटकी मिली लाश Read More »

Translate »