Elleen News

Hot News

admin

खौफनाक: पत्नी के जाते ही शख्स ने उठाया चाकू, ताबड़तोड़ हमले कर बेटी को उतार दिया मौत के घाट

बहराइच: यूपी के बहराइच शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी एक सफाई कर्मी ने रविवार को पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद अपनी सौतेली बेटी और पुत्र का गला चाकू से काट दिया। सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोतवाली नगर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी पिंकी पत्नी राजा वाल्मीकि सफाई कर्मी है। पिंकी के पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। जिस पर पिंकी ने जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला मीरगंज निवासी संतोष पुत्र बंशी लाल से विवाह किया है। पिंकी को पहले पति से तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह आठ बजे पिंकी सफाई के लिए नगर पालिका ड्यूटी के लिए चली गई जबकि उसका पति और बच्चे घर पर थे। सुबह नौ बजे पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी रिया उर्फ तानी (15) बेटे पूरन (12) वाल्मीकि पर चाकू से गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे रिया घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद रिया के सौतेले पिता ने अपने गले पर चाकू से वार किया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में सुबह करीब साढ़े 9 बजे भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया। सुबह 11 बजे रिया की मौत हो गई जबकि भाई पूरन का का इलाज चल रहा है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, कोतवाल मनोज कुमार पांडे और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद केस दर्ज किया जायेगा। शव पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

खौफनाक: पत्नी के जाते ही शख्स ने उठाया चाकू, ताबड़तोड़ हमले कर बेटी को उतार दिया मौत के घाट Read More »

लंबी-लंबी लाइनों में लगने का झंझट खत्म, अब UPI से पेमेंट कर तुरंत पाएं जनरल टिकट; जालंधर समेत फिरोजपुर मंडल के 10 स्टेशनों पर सुविधा शुरु

जालंधर: रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए यात्रियों को लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। फिरोजपुर मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट का भुगतान यात्री अब UPI से भी कर सकेंगे। काउंटर पर पैसेंजर की डिटेल भरते ही डिस्पले बोर्ड पर क्यूआर कोड शो करने लगेगा। ऑनलाइन भुगतान करते ही टिकट मिल जाएगी। जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी, जम्मूतवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन, माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर यह सुविधा शुरू की गई है। फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा मंडल के कुल 10 स्टेशनों पर शुरू हुई है। आने वाले समय में फिरोजपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि यदि यात्री को टिकट कैंसिल करवानी है तो कुछ पैसे कटेंगे बाकी के पैसे खाते में आ जाएंगे। जालंधर सिटी स्टेशन के जरनल टिकट वाले काउंटर नंबर 1 और जालंधर कैंट के एक काउंटर पर यह सुविधा उपलब्ध है। जनरल टिकट खरीदने के लिए यात्री को स्क्रीन पर अपना टिकट विवरण, किराया भुगतान राशि व एक स्वजनित क्यूआर कोड दिखेगा। मोबाइल फोन से स्कैन कर राशि का भुगतान किया जा सकता है। यात्रियों को टिकट के लिए नकदी रखने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका समय बचेगा, लेनदेन में पारदर्शिता भी रहेगी।

लंबी-लंबी लाइनों में लगने का झंझट खत्म, अब UPI से पेमेंट कर तुरंत पाएं जनरल टिकट; जालंधर समेत फिरोजपुर मंडल के 10 स्टेशनों पर सुविधा शुरु Read More »

Weather Update: पंजाब में आंधी ने मचाया कहर, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े; तेज बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

चंडीगढ़: पंजाब में देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ काले बादल छा गए। कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे पारा गिर गया। पश्चिमी विक्षोभ के अचानक सक्रिय होने से पंजाब, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में आंधी चली। इसके कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे जहां यातायात प्रभावित हुआ, वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुखपाल सिंह के मुताबिक हवा और बारिश से खेतों में लगी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। खेत में फसल बोने के बाद दाने भी कमजोर हो जाते हैं। जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है वहां अधिक नुकसान होगा। कद्दू, टमाटर, खीरा और अन्य सब्जियों की फसल को भी नुकसान हुआ है। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम के बाद हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही बारिश आदि को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि यह तापमान सामान्य के करीब रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 34 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में कहीं भी लू आदि की संभावना नहीं है।

Weather Update: पंजाब में आंधी ने मचाया कहर, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े; तेज बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान Read More »

पंजाब के इस राज्य की सरकारी स्कूल की छात्रा चुनी गई ISRO ट्रेनिंग के लिए, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने दी शुभकामनाएं

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर के गवर्नमेंट हाई स्कूल गोबिंगपुर खुन-खुन में पढ़ने वाली छात्रा गुरलीन कौर ने राज्य का नाम रोशन किया है। दरअसल, गुरलीन कौर का चयन इसरो में ट्रेनिंग के लिए हुआ है। गवर्नमेंट हाई स्कूल गोबिंगपुर खुण-खुण की छात्रा गुरलीन कौर को देश भर के 350 शीर्ष छात्रों में इसरो प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे देशभर में पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकारी हाई स्कूल गोबिंदपुर खुण खुण, होशियारपुर की छात्रा गुरलीन कौर को देश भर के 350 शीर्ष छात्रों में से इसरो प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। गुरलीन कौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं

पंजाब के इस राज्य की सरकारी स्कूल की छात्रा चुनी गई ISRO ट्रेनिंग के लिए, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने दी शुभकामनाएं Read More »

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद

जालंधर: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर से अपराध को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत थाना डिवीजन नंबर 3 जालंधर की पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें दो चोरों के बारे में सूचना मिली। स्वपन शर्मा ने बताया कि इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चोरों की पहचान दमन थापर पुत्र नरेश थापर निवासी अरेवाली गली नंबर 1, आबादपुरा जालंधर और संदीप कुमार उर्फ ​​पंका पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी नजदीक राम लीला ग्राउंड लाठीमार मोहल्ला जालंधर के रूप में हुई है।  उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 3 जालंधर में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 28-03-2024 धारा 411 आई.पी.सी. के तहत दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी के खुलासे पर 2 और मोबाइल फोन बरामद किए गए।  उन्होंने कहा कि दमन के खिलाफ एक प्राथमिकी लंबित है जबकि संदीप के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद Read More »

धर्मांतरण का धंधा: 50 हजार का लालच देकर हिंदुओं को बनाने चले थे ईसाई, पुलिस ने प्लॉन पर फेरा पानी; दो आरोपियों को किया अरेस्ट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से धर्म परिवर्तन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दो नहीं बल्कि, पूरे जत्थे को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए सभी को लोगों को बसों में बैठाकर उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा था। वहीं सभी लोगों का धर्मांतरण करवाया जाना था। धर्म के सौदागरों ने इसके बदले लोगों को 50 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा भी किया था। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बसों को रुकवाया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि गंगा बैराज क्षेत्र से दो बसें उन्नाव के लिए जा रही हैं। इसमें कई लोग सवार हैं। सभी हिंदू लोग हैं। उन्हें पैसे के बदले ईसाई बनाने के लिए ले उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा है। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों को बसों को रास्ते में ही रोक लिया गया। तब पता चला कि दो आरोपी इन सभी लोगों को चर्च ले जा रहे हैं। ताकि वहां उन्हें हिंदू से ईसाई बना दिया जाए। बस में सवार लोगों ने बताया कि इन्ही दो लोगों ने उन्हें लालच दिया था कि अगर वो ईसाई धर्म अपनाते हैं तो प्रति माह उन्हें 50 हजार रुपये मिलेंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तभी बजरंग दल के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें भी इसकी सूचना मिली थी। काफी देर तक वहां हंगामा हुआ। फिर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने चली गई। हालांकि, दोनों आरोपियों को बाद में छोड़ दिया गया। एक शख्स ने बताया कि वो गरीब परिवार से है। दो आरोपियों में से एक ने उसे लालच दिया था कि अगर वो हिंदू से क्रिश्चियन बन जाता है तो उसे हर माह 50 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उसे दी जाएंगी। वो उसकी बातों में आ गया और उनके साथ चलने को तैयार हो गया। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि मामले पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

धर्मांतरण का धंधा: 50 हजार का लालच देकर हिंदुओं को बनाने चले थे ईसाई, पुलिस ने प्लॉन पर फेरा पानी; दो आरोपियों को किया अरेस्ट Read More »

जालंधर में आप और कांग्रेस को बड़ा झटका, एक दर्जन के अधिक पार्षद BJP में शामिल, सुशील रिंकू ने करवाया जॉइन

जालंधर: जालंधर में आप और कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब करीब एक दर्जन से ज्यादा पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त पार्षद जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के करीबी थे। चंडीगढ़ में पार्षदों को रिंकू ने बीजेपी में शामिल करवाया। बता दें कि उक्त जॉइन से पहले शहर से बाहर एक प्राइवेट प्लेस पर सभी की मीटिंग करवाई गई थी, जिसके बाद रविवार को चंडीगढ़ में जॉइनिंग करवा ली गई। चंडीगढ़ में बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में सबसे चर्चित नाम कमलजीत सिंह भाटिया का है। उनके साथ सौरभ सेठ, कविता सेठ, विपन कुमार उर्फ बब्बी चड्ढा, अमित सिंह संधा, मनजीत सिंह टीट, राधिका पाठक, करण पाठक, वरेश मिंटू, हरविंदर लाडा सहित अन्य नेता हैं

जालंधर में आप और कांग्रेस को बड़ा झटका, एक दर्जन के अधिक पार्षद BJP में शामिल, सुशील रिंकू ने करवाया जॉइन Read More »

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार; नौ पिस्तौल बरामद

चण्डीगढ़ : पंजाब पुलिस की आंतरिक सुरक्षा शाखा ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है और नौ अवैध पिस्तौलों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर आपराधिक गिरोहों को हथियार आपूर्ति करने में शामिल थे। उन्होने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तस्करो के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार; नौ पिस्तौल बरामद Read More »

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! पंजाब से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें आज से शुरु

जालंधर: पंजाब के सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आदमपुर एयरपोर्ट से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें आज से शुरू हो रही हैं। इसके बाद आदमपुर से नांदेड़ साहिब पहुंचने में 3 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। स्टार एयर इस रविवार को आदमपुर सिविल हवाई अड्डे से अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां से यात्री दोपहर 12:50 बजे हिंडन-नांदेड़-बैंगलोर उड़ान पर एम्ब्रेयर 175 में सवार होंगे। यह दोपहर 12.50 बजे आदमपुर से उड़ान भरेगी और 1.50 बजे हिंडन पहुंचेगी। अगली फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे हिंडन से रवाना होगी और शाम 4.15 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। पहली उड़ान बिना किसी धूमधाम के शुरू की जाएगी क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी राजनेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। यही कारण है कि भाजपा, आप और कांग्रेस के सभी स्थानीय नेताओं ने तीन सप्ताह पहले आदमपुर में नव उन्नत हवाई अड्डे के टर्मिनल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने का फैसला किया, वह भी बिना किसी उड़ान के। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि उड़ानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर इस क्षेत्र के कई यात्री तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने में रुचि रखते हैं। अब तक नांदेड़ के लिए दो ट्रेनें हैं और इस क्षेत्र से ऐतिहासिक स्थान के लिए यह एकमात्र उड़ान है। अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल की उड़ान रद्द कर दी गई है। क्षेत्र में कुछ रक्षा संबंधी गतिविधियों के कारण पहले 10 दिनों तक उड़ानें थोड़ी अनियमित रहेंगी। लेकिन हम यात्रियों को समय में किसी भी बदलाव के बारे में एसएमएस पर सूचित करते रहेंगे। स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है लेकिन 11 अप्रैल से चीजें पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएंगी।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! पंजाब से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें आज से शुरु Read More »

BJP Candidates List: BJP की 8वीं लिस्ट जारी, हंसराज हंस को फरीद कोट से मिला टिकट,गुरदासपुर से सनी देओल का कटा पत्ता

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी। इसमें पंजाब के गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। वहीं सनी देओल का नाम कट गया है। इसके अलावा अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा फरीदकोट से हंस राज हंस को मौका दिया गया है। वहीं पटियाला से परनीत कौर चुनावी मैदान में उतरेंगी। जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट बीजेपी ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया है। जो कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। बिट्टू भी कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

BJP Candidates List: BJP की 8वीं लिस्ट जारी, हंसराज हंस को फरीद कोट से मिला टिकट,गुरदासपुर से सनी देओल का कटा पत्ता Read More »

Translate »