Elleen News

Hot News

admin

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी ने सेंट्रल हल्के में जालंधर में चल रही राजनीतिक उठक पठक के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा 24घंटे पहले चन्नी और हेनरी द्वारा ज्वाइन करवाए गए भाजपा नेता सुभाष ढल्ल को आज भाजपा में दुबारा घर वापसी करवा दी है।इनको दोबारा भाजपा जॉइन करवाने मे लोकसभा सांसद सुशील रिंकू,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),जिला भाजपा के सह कार्यालय प्रमुख योगेश मल्होत्रा ने एहम भूमिका निभाई और इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र क्लेर,भगवंत प्रभाकर,मनोज अग्रवाल,कुमद शर्मा उपस्थित थे।इस अवसर पर सुभाष ढल्ल ने कहा कि भाजपा व मोदी जी द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने से ऊपर कुछ नही है और इस सब के सामने शिकवे शिकायतें सामने मामूली है।उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी पूरे विश्व में न कोई है और न ही कोई होगी।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस बार जालंधर से भाजपा का सांसद लाना है, जिसके लिए दिन रात मेहनत करके एतिहासिक जीत को इतिहास के सुनहरी अक्षरों में दर्ज करना है।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने उनका पार्टी में वापसी करने पर स्वागत किया वही कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज है और इसके लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास की भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा।

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू Read More »

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद धर्म के मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया–सुशील रिंकु

जालंधर( )आचार्य श्रील भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी की जन्मशताब्दी महामहोत्सव के उपलक्ष्य में श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग जालंधर द्वारा निकाली गईं भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर जालंधर लोकसभा से भाजपा सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद लिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रभु प्रेमियों ने भाग लिया।इस अवसर पर मनमोहक शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए।श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का फूलों से स्वागत किया।जहां-जहां यह शोभायात्रा निकली,वहां पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने सभी को आज के इस कार्यक्रम पर मुबारकावाद दी।उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चल कर ही मानुष जीवन सफल हो सकता है।उन्होंने कहा कि धर्म का मार्ग कठिन है पर इस मार्ग पर चलने वाले पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की छाया मिलती है और परमात्मा का सानिध्य मिलता है।उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ और प्रेरक चरित्र हमारे जीवन को श्रेष्ठ बनाने का माध्यम होते है।

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद धर्म के मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया–सुशील रिंकु Read More »

रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा

जालंधर, 11 मई- लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां जाकर माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया और पवित्र स्थल पर अपनी हाजिरी लगवाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के आशीर्वाद से वह इस बार फिर से चुनाव में जीत प्राप्त करेंगे और जालंधर के लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। पिछले आठ महीने में बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर से संबंधित अहम मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनका हल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में कीर्तन का श्रवण किया और गुरु चरणों में हाजिरी लगवाई। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के साथ भी काफी समय व्यतीत किया और डेरे की तरफ से समाज सेवा में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि वह अकसर इस पवित्र स्थल पर आते रहते हैं क्योंकि यहां आकर उन्हें अत्यंत शांति व आध्यात्मिक सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि डेरे की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज की पवित्र बाणी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा Read More »

OMG! GF से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया लैब टेक्निश्यन, बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर दे दी जान

कानपुर: कानपुर में एक युवक प्रेमिका से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने होटल में एक कमरा रेंट पर लिया। फिर वहां खुद को बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगा लिए। इससे उसकी जान चली गई। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें लिखा कि मेरी लाश को सिर्फ मेरे भैया को देना। गर्लफ्रेंड को देखने तक न देना। उसने मेरे पांच साल बर्बाद कर दिए। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के एक होटल की है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के टेक्निशियन ने ग्लूकोज में बेहोशी की दवाओं का ओवरडोज लेकर होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया। लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब होटल का कमरा नहीं खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पर्दे की रॉड के सहारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी और युवक के दाहिने हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लैब टेक्निशियन ने गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी हुई थी। मृतक का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है जो नौबस्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्निशियन था। जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह का एक युवती से बीते पांच सालों से अफेयर था। वह युवती भी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया और विजय ने उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद युवती सीधे थाने चली गई। वहां उसने पुलिस से शिकायत की। साथ ही अपने घरवालों को भी इस घटना की जानकारी दी। युवती ने तब आरोप लगाया कि विजय पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। ये बात छिपाकर उसने उसके साथ लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से तलाक नहीं होने के कारण उनका विवाह मान्य नहीं था इसलिए वो विजय के साथ नहीं रहना चाहती। उस समय पुलिस ने दोनों के बीच समझौता तो कराया। लेकिन दोनों के रिश्ते फिर दोबारा नहीं सुधरे। शायद विजय इस बात को बर्दाश्त न कर पाया और उसने बुधवार को कोयला नगर स्थित होटल में कमरा लेकर वहां खुदकुशी कर ली। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें मौत से पहले विजय ने लिखा है, ” मैं विजय सिंह यादव, मेरे साथ अच्छा नहीं हुआ, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। मेरे पांच साल तुमने बर्बाद कर दिए और आज बचा हुआ करियर भी। सभी लोग मुझे माफ करें। मैं अपनी जिंदगी से हार चुका हूं। मेरी लाश आशीष भैया को छोड़कर किसी को मत देना। गर्लफ्रेंड को तो बिल्कुल भी मत देखने देना मेरी लाश को।’ पुलिस ने कहा कि युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, विजय के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। हर एंगल से इस पर जांच की जाएगी।

OMG! GF से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया लैब टेक्निश्यन, बेहोशी के 40 इंजेक्शन लगाकर दे दी जान Read More »

जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। महज 5 मिनट से भी कम समय में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डिवीजन बेंच ने 7 मई को केजरीवाल की अंतरिम जमानत को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज नई चार्जशीट दाखिल कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी की इस चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच मंगलवार को केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत देने पर आदेश सुनाए बिना उठ गई थी। बेंच ने केजरीवाल और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं।

जेल से बाहर आएंगे अरविंद केजरीवाल, शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत Read More »

कीरतपुर साहिब में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

कीरतपुर साहिब: कीरतपुर साहिब के नजदीक गांव दाढ़ी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। गांव दाढ़ी के पास एक अनियंत्रित अल्टो कार फुटपाथ से टकराने के बाद पुल की रेलिंग से जा टकराई, जिससे कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना सड़क सुरक्षा बल को दी गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने मृतक के शव को 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए श्री आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल भी भेजा गया। यहां इलाज के दौरान दोनों घायलों की भी मौत हो गई।

कीरतपुर साहिब में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत Read More »

शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7:15 बजे खोल दिए गए। इस मौके पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया। कपाट शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी अधिकारी और हक-हकूक धारियों के साथ ही सैकड़ों तीर्थयात्रियों की मौजूदगी में खोले गए। केदारनाथ आए तीर्थयात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सबसे पहले मुख्य द्वार का ताला खोला गया। इसके बाद गर्भ गृह का। गर्भगृह में पूजा-अर्चना के साथ ही दर्शन शुरू कर दिए गए। पहले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक दर्शन होंगे। 11 मई शनिवार को केदारनाथ में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलेगा। साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की आरती और भोग प्रसाद शुरू हो जाएगी। विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली 9 मई को केदारनाथ धाम पहुंची थी। यहां श्रद्धालुओं ने ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ डोली का स्वागत किया। इस दौरान सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की धुन से डोली का अभिनंदन किया गया। बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली चार दिन की पैदल यात्रा के बाद गुरुवार दोपहर 3 बजे केदारनाथ धाम पहुंची।

शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा Read More »

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहा था और पिछले 6 महीने में हथियारों की 4 बड़ी खेप खरीद चुका था. गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के लिए नामित दो प्रमुख मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के अगले पिछले लिंक खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों के किस गैंग से लिंक हैं, इस पर पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है।

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Read More »

पंजाब में तेजधार हथियारों से अध्यापक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

शेरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है की ब्लॉक शेरपुर के अधीन आते गांव वाजीधपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल के अध्यक्ष की आज सुबह बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद लोग सहम गए हैं। घटना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह गिल SHO थाना शेरपुर पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम साहिब सिंह था जो जुझार सिंह नगर मलेरकोटला का रहने वाला था और सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाता था। पुलिस का कहना है की अध्यापक सुबह स्कूल आ रहा था। जब वह वाजीधपुरा बधेशा के पास गंदे नाले के पास पंहुचा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर तेज हथियारों से हमला कर दिया और मौके पर अध्यापक की मृत्यु हो गई। आस-पास के लोंगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लें पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पंजाब में तेजधार हथियारों से अध्यापक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Read More »

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ

* ਸ਼੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ., ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅਤੇ ਸ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਪੀ.ਐਸ., ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ ਹੈੱਡ ਕੁਆਟਰ ਕਮ ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ.ਓ. ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨਜ਼ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ * ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੈਂਬਰਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਅਫ਼ਸਰ ਆਦਿ ਸਮੇਤ 30 ਨਿੱਜੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। * ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਮੁੱਖ ਫੋਕਸ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਰਸਮੀ ਜਾਣ-ਪਛਾਣ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੂੰ ਇਸ ਦੀਆਂ ਕਾਰਜ ਪ੍ਰਣਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਉਦੇਸ਼ਾਂ ਬਾਰੇ ਦੱਸਣਾ ਸੀ। * ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੰਬਿਤ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਾਂਝ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਸੈਸ਼ਨ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।    

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ Read More »

Translate »