Elleen News

Hot News

admin

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बोले विधायक रमन अरोड़ा के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें हर अधिकारी|

जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज जालंधर बिजली विभाग प्रमुख रमेश संरगल और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान और बिजली विभाग मंत्री सरदार हरभजन सिंह द्वारा जो निर्देश पंजाब के हर घर में बिजली पहुंचाने के और पंजाब के हर वर्ग खास तौर पर गरीब वर्ग को किसी भी प्रकार की समस्या पेश न आए इसके लिए कार्य करने को अधिकारियों को बोला है उन कामों में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज पंजाब के हर घर में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के सपने के तहत बिजली पहुंची है और हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि जो निर्देश मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा अधिकारियों को लोक हित में कार्य करने के लिए दिए गए हैं उसकी पालना की जाए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली विभाग में सराहनीय कार्य किए हैं जिसका नतीजा है कि पिछली सरकारें अपने थर्मल प्लांट को प्राइवेट हाथों में बेच गई गई लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने थर्मल प्लांट खरीदा विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जालंधर के किसी वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को किसी भी अधिकारी की नालायकी की वजह से किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा तो उस स्थिति में अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान पंजाब के हर वर्ग को खुशहाल बनाना चाहते हैं और खास तौर पर गरीब वर्ग को किसी भी प्रकार की मुसीबत नहीं आनी चाहिए इसीलिए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करे की विभाग में लोकहित के कार्यों को पहल के आधार पर किया जाए

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बोले विधायक रमन अरोड़ा के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें हर अधिकारी| Read More »

जालंधर में काम से घर लौटते समय एक्टिवा सवार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में मौत

जालंधर: जालंधर में एक्टिवा और कार की टक्कर में रविवार रात एक शख्स की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, नकोदर जालंधर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लांबड़ा के गांव बशेशरपुर निवासी 45 वर्षीय सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। लांबड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी एक्टिवा पर जालंधर के लांबड़ा के गांव बशेशरपुर लौट रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर नकोदर हाईवे स्थित आलू अनुसंधान केंद्र के सामने सड़क पार करने लगा तो वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई सुभाष ने बताया- घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सबसे पहले रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक्टिवा सवार को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना देर रात मृतक के परिवार को दे दी थी। उनके अनुसार मृतक जालंधर की एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। रोजाना वह साढ़े 9 से 10 बजे तक घर आ जाता था। रात में काम से घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया। पुलिस जल्द पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।

जालंधर में काम से घर लौटते समय एक्टिवा सवार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में मौत Read More »

अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली

जालंधर का लधेवाली वाली क्षेत्र के अधीन आने वाला पूरा इलाका पिछले 24 घण्टे से बिजली की खराबी की मार झेल रहा है इस से प्रभावित क्षेत्र के लोग इतने परेशान हो चुके है कि अब उनका विश्वास pspcl के अधिकारियों के साथ साथ अपने नेताओँ से उठ चुका है हर तीसरे हो रही परेशानी में लोग पानी के लिए भी तरस गये। न्यू बेअंत नगर के साथ लगते इलाके के लोग पिछले कई दिनों से विभाग की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे है वही बात करे अधिकारियों की तो उनके कान पर जूं तक नही रेंगती । ओवर लोड की समस्या के चलते आये दिन केबल जलती और विभाग का नुकसान होता है लेकिन विभाग के लोग टेम्प्रेरी काम कर खानापूर्ति कर के निकल जाते कोई पक्का समाधान करने की कोशिश नही करता। विधायक से लेकर सभी अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बार बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन रोज़ाना होने वाली इस समस्या का किसी ने समाधान नही किया। बच्चों को लेकर घर छोड़ रिश्तेदारों के पास सोने के मजबूर हो चुके है लोग। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी देते हुए की विभाग ने अगर हमारी का कोई समाधान नही किया तो वह प्रदर्शन करने के मजबूर है और इस बात का असर आने वाले निगम में सरकार को भुगतना होगा।

अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली Read More »

बड़ी खबर: आईस ड्रग के साथ पकड़े गए MP अमृतपाल सिंह के भाई के डोप टेस्ट की रिपोर्ट आई सामने

जालंधर: सांसद अमृतपाल सिंह के बड़े भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। अमृतपाल के भाई को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर के पास नाके के पास से गिरफ्तार किया है। हरप्रीत सिंह और उसके साथी लवप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह और उसके साथी का डोप टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने फिल्लौर के पास नेशनल हाईवे के किनारे नाकाबंदी की थी, इस दौरान एक काले शीशे वाली अमृतसर नंबर की करेट्टा गाड़ी को जब पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर चेक किया तो उसमें से 4 ग्राम आईस ड्रग बरामद हुई। उन्होंने बताया कि ईटानगर, थाना हैबोवाल (लुधियाना) निवासी संजीव अरोड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 22, 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जिसके बाद मामले में 29 की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि नए कानून के मुताबिक उनकी वीडियोग्राफी भी की गई है। पुलिस ने बताया कि हरप्रीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 3 साल से ड्रग्स ले रहा है।

बड़ी खबर: आईस ड्रग के साथ पकड़े गए MP अमृतपाल सिंह के भाई के डोप टेस्ट की रिपोर्ट आई सामने Read More »

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत; फिर भी जेल में रहेंगे दिल्ली CM

नई दिल्ली: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ईडी की गिरफ्तारी वाले मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। इसके साथ कोर्ट ने मामले को बड़ी बेंच यानी तीन जजों की पीठ के सामने भेज दिया है। सुप्रीम कोर्ट से भले ही केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई है, हालांकि, अभी वो जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सीबीआई ने उन्हें इसी केस में अरेस्ट किया है। सीबीआई अरेस्टिंग मामले में जब तक उन्हें जमानत नहीं मिलती सीएम केजरीवाल को जेल में ही रहना होगा। अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने बताया कि जब तक बड़ी बेंच सुनवाई करेगी तब तक दिल्ली के सीएम को अंतरिम जमानत मिल गई है। कोर्ट ने सेक्शन 19 का परीक्षण किया, कोर्ट ने इस पर फैसला किया कि क्या इस मामले में गिरफ्तारी की जरूरत है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल पहले ही काफी दिन जेल में रह चुके हैं इसलिए ईडी मामले में तुरंत उन्हें रिहा किया जाएगा। चूंकि सीबीआई ने अलग मामले में गिरफ्तार किया है ये मामले में हाईकोर्ट में 17 जुलाई को सुनवाई है, जब उस मामले में कोई फैसला आएगा तभी केजरीवाल जेल से रिहा होंगे।

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत; फिर भी जेल में रहेंगे दिल्ली CM Read More »

कनाडा में सड़क हादसे में उजड़ा पंजाबी परिवार, 4 सदस्यों की मौके पर दर्दनाक मौत

फरीदकोट: कनाडा से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां पंजाब के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये सभी फरीदकोट जिले के जैतों उपमंडल के रोड़ीकपुरा गांव के रहने वाले थे। मृतकों में पति-पत्नी, बेटी और रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुखवंत सिंह सुख बराड़, पत्नी राजिंदर कौर, शैली छिंदर पाल कौर और बेटी कमल कौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदकोट जिले के रोडिकपुरा गांव के सुखवंत सिंह सुख बराड़ कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में रह रहे थे। सुखवंत सिंह सुख अपनी पत्नी राजिंदर कौर, बेटी और भाभी के साथ शाम को एबॉट्सफोर्ड के कनोला में अपने दोस्त शेर सिंह नामदार गांव रोडिकपुरा से मिलने जा रहे हैं। रास्ते में अचानक घर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें परिवार के चार सदस्यों पत्नी, बेटी और सास की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि आज सुबह इस दुखद घटना की जानकारी होते ही गांव में मातम छा गया। इस दुखद घटना पर ग्रामीणों ने शोक जताया है।

कनाडा में सड़क हादसे में उजड़ा पंजाबी परिवार, 4 सदस्यों की मौके पर दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर पुलिस ने किया खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का भाई गिरफ्तार, मामला जान दंग रह जायेंगे आप ,पढें बड़ी ख़बर

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसए एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर पुलिस ने आइस (ड्रग्स) समेत गिरफ्तार किया है। जालंधर देहात की पुलिस ने फिल्लौर इलाके से हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आइस एक खतरनाक ड्रग है, जिसे रखना गैरकानूनी है। यह हेरोइन के विपरीत काम करता है। हेरोइन नर्वस सिस्टम को उदास व डाउन करता है, जबकि आइस ड्रग उत्तेजित कर देता है। इसका आमतौर पर इस्तेमाल रेव पार्टी, डिस्कोथेक और बड़े-बड़े होटलों में किया जाता है। यह एक उत्तेजक ड्रग है। हार्ट बीट बढ़ती है। चार से पांच घंटे के बाद वे शांत होते हैं। फिर उनमें डिप्रेशन और मायूसी के लक्षण दिखते हैं। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा- हमने हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। हम जल्द ही इस बारे में जानकारी आपसे साझा करेंगे। हमने हरप्रीत से आइस बरामद की है। फिलहाल उन्होंने जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा- हम जल्द ही मीडिया से जानकारी साझा करेंगे।

जालंधर पुलिस ने किया खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का भाई गिरफ्तार, मामला जान दंग रह जायेंगे आप ,पढें बड़ी ख़बर Read More »

Big Breaking Digital Media Association ‘s Press Note

  जालंधर ( ) जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था “डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA)” के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकारों ने शहर के एक स्थानीय होटल में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा से विशेष मुलाकात की। इस मौके एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत संधू, सीनियर वाइस प्रधान महावीर सेठ, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर वाइस प्रधान अमरप्रीत सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके श्री अमन अरोड़ा और श्री रमन अरोड़ा ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए आई डी कार्ड और व्हीकल स्टीकर को अपने कर कमलों द्वारा रिलीज करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने श्री अमन अरोड़ा को डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया और उन्हें जल्द से जल्द हल करवाने की मांग की। इस मौके श्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि DMA एसोसिएशन की मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाकर शीघ्र ही सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम DMA से जुड़े सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते है कि AAP सरकार पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। DMA हमारी जो भी सेवा लगाएगी, हम हमेशा पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके जसविंदर सिंह आजाद, गुरप्रीत सिंह संधू और महावीर सेठ ने कहा कि आज का युग डिजिटल मीडिया का युग है और ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह एकजुट होकर DMA के साथ मिलकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आज अगर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का सम्मान बढ़ा है तो उस के पीछे DMA एसोसिएशन के पत्रकारों की एकजुटता व आपसी प्रेम ही असली वजह है। संस्था के चेयरमैन प्रदीप वर्मा , अजीत सिंह बुलंद और अमरप्रीत सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह सर्किट हाउस में 19 जुलाई को एसोसिएशन की बैठक आयोजित करके 100 से ज्यादा पत्रकारों को id कार्ड और स्टीकर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पत्रकारों को हम अपील करते हैं कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए उन के हकों की लड़ाई के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से अवश्य जुड़ें , ताकि डीएमए की ताकत और ज्यादा बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कौर कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेगी।

Big Breaking Digital Media Association ‘s Press Note Read More »

जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल का हंगामा; 1,71,963 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

जालंधर: पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहे हैं। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शमाएल हैं। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। वहां मतदान के लिए कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सिटी डीसी हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में कराए जा रहे हैं। इस बीच खबरआ रही है कि भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। बता दें, मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। यहां 700 जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। जिसमें आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व बीजेपी मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, शीतल अंगुराल 2022 में यहां से आप विधायक बनें। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए। अब बीजेपी ने अंगुराल को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को टिकट दिया है। भगत भाजपा के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं।

जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल का हंगामा; 1,71,963 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला Read More »

दिल्ली जा रही बस ने दूध के टैंकर को मारी जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार; 18 लोगों की दर्दनाक मौत

उन्‍नाव: यूपी के उन्‍नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बिहार के मोतिहारी से दिल्‍ली जा रही एक स्‍लीपर बस ने पीछे से दूध के टैंकर में जोरदार टक्‍कर मार दी। बस और टैंकर दोनों एक्सप्रेस-वे पर पलट गए। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 30 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों को बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस स्‍थानीय लोगों की मदद से रेस्‍क्‍यू कर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। हादसे की शिकार हुई बस बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी से मजदूरों को लेकर दिल्ली के भजनपुरा के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे रवाना हुई थी। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 247 पर गांव गढ़ा के पास पहुंची। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर बस को लापरवाही से चला रहा था। उसने बाईं ओर से ओवरटेक करने के चक्‍कर में पीछे से टैंकर में टक्‍कर मार दी। करीब आधी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है। टैंकर से टकराने के बाद बस बेकाबू होकर पलट गई। टैंकर भी पलट गया। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को रेस्क्यू कर अस्‍पताल पहुंचाया।

दिल्ली जा रही बस ने दूध के टैंकर को मारी जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार; 18 लोगों की दर्दनाक मौत Read More »

Translate »