Elleen News

Hot News

admin

अमेरिका में 4 भारतीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान

टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक महिला समेत चार भारतीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री कारपूलिंग एप के माध्यम से जुड़े हुए थे और हादसे में पांच वाहन शामिल थे। यह घटना तब हुई जब वे बेंटनविले, अर्कांसस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। सभी यात्री एसयूवी में सवार थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल है और यह केवल डीएनए टेस्ट के माध्यम से संभव हो सकेगा। पिछले शुक्रवार को हुई इस घटना में मृतकों की पहचान आरीयन रघुनाथ ओरामपाती, फारूक शेख, लोकश प्लाचरला और दर्शन वासुदेवन के रूप में की गई है। ओरामपाती और उनके दोस्त शेख डलास में अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। लोकश अपनी पत्नी से मिलने बेंटनविले जा रहे थे और दर्शन वासुदेवन बेंटनविले स्थित अपने चाचा से मिलने जा रही थीं। वे सभी एक कारपूलिंग एप के माध्यम से जुड़े थे। आरीयन के पिता सुबाश चंद्र रेड्डी हैदराबाद स्थित मैक्स एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। आरीयन ने कोयंबटूर के अमृता विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी। आरीयन के एक रिश्तेदार ने कहा, उसके माता-पिता मई में टेक्सास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए अमेरिका में थे। दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने उसे भारत लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने कहा कि वह दो साल और अमेरिका में काम करना चाहता है। शायद यह किस्मत को मंजूर था। आरीयन का दोस्त शेख भी हैदराबाद का रहने वाला था और बेंटनविले में रह रहा था। तमिलनाडू की दर्शन वासुदेवन टेक्सास के फ्रिस्को में रह रही थी। फारूक शेख के पिता मस्तान वाली ने बताया कि वह तीन साल पहले अमेरिका आया था। वह अपनी एमएस की डिग्री पूरी करने के लिए अमेरिका आया था।

अमेरिका में 4 भारतीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान Read More »

कनाडा में फगवाड़ा के युवक की मौत, कार और ट्रैक के बीच हुए भयानक एक्सीडेंट में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Punjab accident: फगवाड़ा के प्रीत नगर इलाके में उस समय शोक की गहरी लहर व्याप्त हो गई। जब शहर के एक जवान युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रजत कुमार पुत्र वरिन्द्र कुमार है, रजत घर का इकलौता पुत्र था। रजत कुमार के परिजनों ने बताया कि कनाडा में रजत की आज उस समय मौत हो गई जब वह अपनी कार में काम पर जा रहा था। उसकी कार को तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। एक्सीडेंट की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है इलाके की पूर्व पार्षद बीबी सर्बजीत कौर ने बताया कि रजत कुमार 2019 में कनाडा गया था। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखने को मिलेगा जब उसकी कनाडा में मौत हो जाने की सूचना परिवार को इस भांति मिलेगी।

कनाडा में फगवाड़ा के युवक की मौत, कार और ट्रैक के बीच हुए भयानक एक्सीडेंट में बुझ गया घर का इकलौता चिराग Read More »

जालंधर: AGI फ्लैटों में युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, पढ़ें व देखें

जालंधर: जालंधर की 66 फुटी रोड पर स्तिथ AGI फ्लैट्स में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जांच थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस कर रही है। इस बारे चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतका 66 फुटी रोड स्तिथ स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले मृतका के पिता की मौत हो गई थी जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपनी बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी। मंगलवार देर रात उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिजनों को जानकारी दे दी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई करेगी।

जालंधर: AGI फ्लैटों में युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, पढ़ें व देखें Read More »

जैमल नगर में पानी के लिए मची हाहाकार

जालंधर : जैमल नगर में सात दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सुबह, दोपहर व शाम की सप्लाई में कभी पानी आता नहीं, तो कभी कुछ मिनटों के लिए रुक रुक कर आने से परेशानी है। परेशान लोगों ने आज भाजपा नेता किशनलाल शर्मा के साथ निगम प्रशासन के खिलाफ खाली बाल्टियां लेकर रोष-प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर तत्काल पानी की सप्लाई में सुधार न हुआ, तो मोहल्ला निवासी सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि सात सात दिनों से बच्चे बजुर्ग, एवम महिलाएं पानी पीने को त्रस्त भगवंत मान सरकार सत्ता में मस्त है । उन्होने कहा लोगो को जरूर की चीजे मुहिया करवाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। नगर निगम की बात करो तो पिछले 2 साल से चुनाव न होने के कारण अधिकारियों को वहा पूछने वाला कोई नही है। अधिकारी फील्ड में जाने की जगह दफ्तर में बैठ बैठके करने में व्यवस्य है। शहर में लोगो को चलने के लिए टूटी सड़कें एवम पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है। बरसात के मौसम ने शहर का ऐसा कोई कोना नही जहा सीवरेज जाम न हो।शहर में सड़को पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। उन्होने कहा अगर जैमल नगर के लोगो की समस्या का जल्द हल न हुई तो पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर रोष-प्रदर्शन करने वालों में राधिका, कविता, सुखविंदर सिंह, बब्बू गौरी, रित्तू नीलम, अनीता अंजली, मालनी, नवीन भल्ला,राजेश, विक्रांत रोहित,राम आशीष कृष्णा, जोगिंदर सिंह, अजित,निर्मल आदि मौजूद थे।  

जैमल नगर में पानी के लिए मची हाहाकार Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को सुलझाने के दिए निर्देश

जालंधर/ विधायक रमन अरोड़ा अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोगों से मिलने के साथ ही उनकी समस्याएं हल करवाने के लिए आपकी सरकार – आपके दुवार कार्यक्रम आयोजित कर मौके पर ही सरकारी अधिकारियों को लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक श्री अरोड़ा ने आज भगवान श्री वाल्मीकि आश्रम अली मोहल्ला में जनता दरबार लगा कर 350 से अधिक लोगों लोगो की समस्याएं सुन मौके पर ही हल करवाया गया। लोगों को सुविधा कैंपों के बारे में बताया इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में काम कर रही पंजाब सरकार पहले दिन से ही इस बात पर जोर दे रही है कि पिछली सरकारों में अनदेखी का शिकार रहे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके द्वार पर ही सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए समय-समय पर जनता दरबार सुविधा कैंप लगाए जा रहे हैं। जनता दरबार कार्यक्रम के फायदे बताए विधायक ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते वह खुद भी पूरा शेड्यूल बनाकर केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते सभी वार्डों में जनता दरबार लगा रहे हैं ताकि अगर कहीं अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा लोगों की शिकायतों की अनदेखी की जा रही है तो उसे वह दूर करवा सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान जहां पहले बहुत से लोगों की शिकायतें सामने आती थीं, वहीं अब शिकायतों का सिलसिला कम हो गया है। जागरूक लोग अपने घरों के समीप ही जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग रखने लगे हैं। विधायक के साथ यह लोग मौजूद रहे इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ हनी भाटिया , वार्ड इंचार्ज जतिन गुलाटी , एस के कल्याण, सूरज, संदीप पाहवा व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को सुलझाने के दिए निर्देश Read More »

पंजाब में बड़ी वारदात, कार सवार अज्ञात लोगों ने दूधवाले को उतारा मौत के घाट; सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

जंडियाला गुरु: जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव धाड़ के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह के रूप में हुई है, जो अमरीक सिंह का 40 वर्षीय पुत्र था। कुलबीर सिंह रोज की तरह लोगों के घरों में दूध पहुंचाकर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, कुलबीर सिंह गांव तारागढ़ में अपनी कार से दूध की सप्लाई करके लौट रहा था। इस दौरान तारागढ़ वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी कार के सामने अपनी कार खड़ी कर दी और उसे गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे जब उन्होंने कुलबीर सिंह की लाश देखी जिसमें उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसे गोलियां लगी हुई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है। थाना जंडियाला गुरु के डी.एस.पी. रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक कुलबीर सिंह गांव धाड़ का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। गुरुवार शाम को वह गांव तारागढ़ में दूध वितरित करके लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। मृतक के पिता के अनुसार, 10-12 साल पहले उनके गांव में किसी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके चलते कुलबीर सिंह की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि कुलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में बड़ी वारदात, कार सवार अज्ञात लोगों ने दूधवाले को उतारा मौत के घाट; सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने सेंट्रल हलके की समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ की बैठक

जालंधर/ विधायक रमन अरोड़ा ने आज सेंट्रल हलके में सीवर, साफ-सफाई, सड़कों और लाइटों की समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर गौतम जैन समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके के कई हिस्सों में बरसात के इस मौसम में लगातार सीवरेज ओवरफ्लो, की समस्या बढ़ती जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। विधायक श्री अरोड़ा ने केंद्रीय विधानसभा हलके के अंतर्गत आते सभी 23 वार्डों में नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कर दूर करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि 20 दिन बाद दोबारा रिव्यू मीटिंग बुलाई जाएगी जिस में सभी कामों को रिव्यू किया जाएगा। विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में क्षेत्रवासी भी नगर निगम का सहयोग करें। सड़कों, बाजारों और गलियों में कूड़ा न फैंके।

विधायक रमन अरोड़ा ने सेंट्रल हलके की समस्याओं को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ की बैठक Read More »

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की हुई घर वापसी, BJP से फिर कांग्रेस में हुए शामिल

चंडीगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बीजेपी को अलविदा कहकर कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज देवेंद्र यादव ने सुंदर शाम अरोड़ा को दिल्ली में फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार में सुंदर शाम अरोड़ा मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि साल 2022 के चुनावों में सुंदर शाम अरोड़ा हार गए थे। इसके बाद अरोड़ा ने तीन अन्य पूर्व मंत्रियों राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह और गुरप्रीत कांगड़ के साथ 5 जून 2022 को बीजेपी में शामिल हो गए थे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की हुई घर वापसी, BJP से फिर कांग्रेस में हुए शामिल Read More »

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! पंजाब में रद्द की गई ट्रेनें दोबारा से हुई शुरू, लेट चल रही गाड़ियां भी समय से चलेंगी

जालंधर: साहनेवाल स्टेशन पर रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जालंधर से होकर गुजरने वाली शान-ए-पंजाब, दिल्ली-पठानकोट और अन्य कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। हालांकि, अब इन ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली सेवा को 27 अगस्त से फिर से शुरू कर दिया है। इसके अलावा, शान-ए-पंजाब भी अपनी नियमित सेवाओं पर लौट आई है। इसी प्रकार, 12411 चंडीगढ़-दिल्ली इंटरसिटी भी अब चालू हो गई है। कुछ ट्रेनों में देरी की समस्या भी सुलझा ली गई है। 12029 स्वर्ण शताब्दी दिल्ली से आते समय 12:06 बजे से आधा घंटा लेट थी, जबकि 12030 जालंधर अमृतसर से दिल्ली जाते समय अपने निर्धारित समय पर पंजीकृत की गई है। अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी: – फिरोजपुर-चंडीगढ़ 14630 – जालंधर-दरभंगा 22551 – अमृतसर से सहरसा 15531 (शॉर्ट टर्मिनेट किया गया) – अन्य रूट्स 14629, 22552, 15532 (शॉर्ट ऑर्गेनाइज किया गया) इसके अलावा, कुछ ट्रेनों की देरी की समस्या भी समाप्त कर दी गई है। माता वैष्णो देवी, डॉ. अंबेडकरनगर 12920, अमृतसर-जयनगर 14674, 18104, 12920, 22424, 12380, 12920, 14650, 12476, और 12925 जैसी ट्रेनें अब अपने समय पर चल रही हैं।

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! पंजाब में रद्द की गई ट्रेनें दोबारा से हुई शुरू, लेट चल रही गाड़ियां भी समय से चलेंगी Read More »

जालंधर में 176 साल पुराने घर में रहेंगे CM मान, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आवास

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुराने शहर को अपना दूसरा घर बनाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए जालंधर में 11 एकड़ क्षेत्र में एक घर तैयार किया जा रहा है, जो शहर के पुरानी बारादरी क्षेत्र में स्थित है। यह मकान 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा अधिकारी प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने इस कोठी में स्थानांतरण किया था, लेकिन वह एक बार भी इस घर में नहीं ठहरे। अधिकारी प्रदीप सभ्रवाल वर्तमान में जेपी नगर स्थित अपने घर में रह रहे हैं। इससे पहले, गुरप्रीत सपरा डिवीजनल कमिश्नर के घर में रह रहे थे। तब से घर खाली पड़ा हुआ था। अब कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस घर में निवास करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस सरकारी आवास को कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। घर में चार ड्राइंग रूम, चार बेडरूम, तीन ऑफिस कमरे, एक बाहरी बंद वेरांडा और सहायक स्टाफ के लिए दो कमरों वाला परिवारिक फ्लैट होगा। यह घर शहर के बिल्कुल बीच में स्थित है। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है और पीछे का हिस्सा शहर के प्रसिद्ध क्लब जिमखाना से सटा हुआ है। गौरतलब है कि 1848 में इस घर में पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस आए थे। उस समय यह जालंधर के महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था। यह इमारत विशिष्ट नानकशाही ईंटों और चूने के पत्थरों से बनाई गई थी, जो उस समय की प्रमुख निर्माण सामग्री थी। इस कोठी में पिछले 176 वर्षों में लगभग 140 कमिश्नर रह चुके हैं। पिछले डिवीजनल कमिश्नर, आई.ए.एस. अधिकारी गुरप्रीत सपरा को मुख्यमंत्री कार्यालय (सी.एम.ओ.) द्वारा इस संपत्ति पर ध्यान देने के लिए कहा गया था। माना जा रहा है कि नए कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल का शहर के जे.पी. नगर में अपना घर है। आपको बताना चाहेंगे कि लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लू.डी.) द्वारा ईंटें, सीमेंट और अन्य सामग्री भेजी गई है। सुरक्षा के लिए दो गार्ड भी तैनात किए गए हैं।v

जालंधर में 176 साल पुराने घर में रहेंगे CM मान, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आवास Read More »

Translate »