Elleen News

Hot News

admin

जालंधर में पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर शख्स से 5 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जालंधर: जालंधर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति से पूरे परिवार ने मिलकर करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी कर ली है। आरोपियों ने पीड़ित को पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन ना तो पेट्रोल पंप दिया और ना ही पैसे वापस किए। पीड़ित शंकर गार्डन के रहने वाले अमित जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों पूरव देवी शर्मा और उनके परिवार के अन्य सात सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अमित जैन ने पुलिस को बताया कि पूरव देवी शर्मा और उनके परिवार ने उन्हें पेट्रोल पंप खरीद कर देने का वादा किया था। इस वादे पर विश्वास करते हुए अमित जैन ने उनको करीब पांच करोड़ रुपये दे दिए। लेकिन आरोपियों ने ना तो पेट्रोल पंप दिलाया और ना ही पैसे वापस किए। पुलिस ने अमित जैन की शिकायत के आधार पर पूरव देवी शर्मा, उनके पति हंस राज शर्मा, बेटे दीपक शर्मा, प्रवेश शर्मा, हरदेश शर्मा, बहू कंचन शर्मा और रीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी ली है और उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जालंधर में पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर शख्स से 5 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज Read More »

चंडीगढ़ को मिला नया नगर निगम कमिश्नर, पंजाब कैडर के IAS को गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम को नया कमिश्नर मिल गया है। पंजाब कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अमित कुमार वर्तमान में पंजाब में ग्रामीण विकास निदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्हें पंजाब कैडर से एजीएमयूटी कैडर में अंतर कैडर प्रतिनियुक्ति के आधार पर यह पद दिया गया है। क्यों थी खाली यह कुर्सी? यह पद पिछले कुछ समय से खाली था। इससे पहले इस पद पर आईएएस आनंदिता मित्रा तैनात थीं, जिन्होंने हाल ही में सेवामुक्त हो गई थीं। आनंदिता मित्रा के जाने के बाद से यह जिम्मेदारी डीसी विनय प्रताप सिंह संभाल रहे थे। कैसे हुआ अमित कुमार का चयन? आनंदिता मित्रा के पदमुक्त होने के बाद पंजाब सरकार ने इस पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजा था। इनमें आईएएस रामवीर, अमित कुमार और गिरीश दयालन शामिल थे। केंद्र सरकार ने इनमें से अमित कुमार के नाम को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के आदेश से दूर हुई उलझन कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने आनंदिता मित्रा की सेवा अवधि को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था, जिससे इस पद को लेकर उलझन की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, अब केंद्र सरकार के नए आदेश से यह स्थिति स्पष्ट हो गई है। डीसी विनय प्रताप सिंह को मिल सकती है नई जिम्मेदारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने डीसी विनय प्रताप सिंह को भी एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही चंडीगढ़ से रिलीव किया जा सकता है।

चंडीगढ़ को मिला नया नगर निगम कमिश्नर, पंजाब कैडर के IAS को गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी Read More »

यमुनानगर के नेत्रहीन IAS अधिकारी आज संभालेंगे जालंधर नगर निगम के ADC का चार्ज; 2017 में क्लियर की थी UPSC परीक्षा; बचपन में चली गई थी आंखों की रोशनी

जालंधर: जालंधर में नए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर के रूप में आईएएस अधिकारी अंकुरजीत सिंह आज चार्ज संभालेंगे। अंकुरजीत सिंह का संबंध हरियाणा के यमुनानगर से है। हाल ही में राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया था, जिसके तहत जालंधर नगर निगम का चार्ज अंकुरजीत को सौंपा गया है। अंकुरजीत सिंह ने अपनी कठिनाइयों के बावजूद सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। उनका बचपन में धीरे-धीरे आंखों की रोशनी चली गई थी और वे पूरी तरह से अंधे हो गए। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने हालात का सामना करते हुए आईएएस अधिकारी बनने में सफलता पाई, जिससे उन्होंने अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया। अंकुरजीत 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की, जहां उनकी मां ने उनकी पढ़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंकुरजीत ने 12वीं के बाद आईआईटी रुड़की में प्रवेश लिया और वहां से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की। आईआईटी में उनके कई दोस्तों ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भी तैयारी शुरू की और 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 414 रैंक हासिल किया।

यमुनानगर के नेत्रहीन IAS अधिकारी आज संभालेंगे जालंधर नगर निगम के ADC का चार्ज; 2017 में क्लियर की थी UPSC परीक्षा; बचपन में चली गई थी आंखों की रोशनी Read More »

जालंधर में गड्ढे के कारण लग्जरी कार खंभे से टकराई, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हाई-एक्सटेंशन तारें रोड पर गिरी; युवक घायल

जालंधर: जालंधर के देओल नगर के पास देर रात एक लग्जरी कार का भीषण हादसा हो गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे जालंधर-नकोदर हाईवे पर करोला कंपनी की एक लग्जरी कार देओल नगर मोड़ के पास पहुंची तो अचानक रोड पर बने एक बड़े गड्ढे के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग्स खुल गए और हाई टेंशन तारें सड़क पर गिर गईं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार को एक युवक चला रहा था, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के हाथ और मुंह पर गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय कार काफी तेज रफ्तार में थी। गड्ढे की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और चालक कुछ कर पाता इससे पहले ही कार खंभे से जा टकराई।

जालंधर में गड्ढे के कारण लग्जरी कार खंभे से टकराई, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हाई-एक्सटेंशन तारें रोड पर गिरी; युवक घायल Read More »

पंजाब में बड़ी घटना, एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले; जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

गुरदासपुर: गुरदासपुर जिले के जोड़ियां कला गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खाया है। यह आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली हो। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया। ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. साहिल ने बताया कि मृतकों में एक महिला, उसकी 16 साल की बेटी और 6 महीने का बेटा शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

पंजाब में बड़ी घटना, एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले; जहरीला पदार्थ खाने की आशंका Read More »

विद्यार्थी ध्यान दें: CBSE ने 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया, संगम पोर्टल पर इस तारीख तक भरे जा सकते हैं फॉर्म

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है। इसके बाद लेट फीस लगेगी। केवल उन्हीं छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनके नाम और विवरण संबंधित स्कूलों द्वारा जमा किया जाएगा।

विद्यार्थी ध्यान दें: CBSE ने 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया, संगम पोर्टल पर इस तारीख तक भरे जा सकते हैं फॉर्म Read More »

जालंधर में 24 वर्षीय युवक की मौत, मुंह के पास से निकल रहा था खून; शव के पास पड़े थे नशीेले इंजेक्शन

जालंधर: जालंधर के मोहल्ला कोट सदीक में एक 24 वर्षीय युवक, रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवक का शव एक प्लाट के कमरे में मिला है, जहां से इंजेक्शन और नशे का अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह के पास से खून निकल रहा था और शव के पास कई इंजेक्शन और नशे से जुड़ी सामग्री मिली है। इस आधार पर पुलिस हत्या और नशे की ओवरडोज दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि रोहित की कुछ दिन पहले कुछ युवकों से लड़ाई हुई थी और उसे बुरी तरह पीटा गया था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही, परिवार का कहना है कि रोहित जब घर से बाहर निकला था तो वह फोन पर किसी से बहस कर रहा था। थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने बताया कि रोहित करीब 2 महीने से सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से दवा खा रहा था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है या फिर किसी अन्य कारण से। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में 24 वर्षीय युवक की मौत, मुंह के पास से निकल रहा था खून; शव के पास पड़े थे नशीेले इंजेक्शन Read More »

पंजाब में 72 वर्षीय बुजुर्ग ऑनलाइन ठगी का शिकार, WhatsApp पर चैटिंग कर ली खाते की सारी जानकारी; 11 लाख का लगा दिया चूना

लुधियाना: लुधियाना में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने 72 वर्षीय राकेश खन्ना को अपना शिकार बनाया है और उनसे 11 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित राकेश खन्ना ने बताया कि वह कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर बुक कर रहे थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इस पर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत करने के लिए गैस कंपनी में जाकर एक नंबर पर संपर्क किया। एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करो और कहा कि तभी उन्हें सिलेंडर मिलेगा। इसके बाद ठग ने राकेश खन्ना से व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू कर दी और धीरे-धीरे उनका विश्वास जीतकर उनके खाते की सारी जानकारी ले ली। इसके बाद ठग ने 50-50 हजार रुपये के करीब 22 ट्रांजेक्शन किए और उनके खाते से कुल 11 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले को लेकर लुधियाना के सराभा नगर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर क्राइम सराभा नगर के इंचार्ज जतिंदर सिंह ने बताया कि वे पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे जाल में न फंसें और कंपनी की आधिकारिक साइट से ही संपर्क नंबर लें।

पंजाब में 72 वर्षीय बुजुर्ग ऑनलाइन ठगी का शिकार, WhatsApp पर चैटिंग कर ली खाते की सारी जानकारी; 11 लाख का लगा दिया चूना Read More »

श्री हरिमंदिर साहिब पहुंची कॉमेडियन कपिल शर्मा की टीम, कीकू शारदा- सुनील ग्रोवर ने टेका माथा

अमृतसर: कॉमेडियन कपिल शर्मा की टीम अमृतसर पहुंची। टीम ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। कीकू शारदा, कृष्णा, राजीव ठाकुर और सुनील ग्रोवर ने भी श्री हरिमंदिर साहिब में नए सीज़न के लिए अरदास की। कपिल शर्मा का नया सीज़न 2 नेटफ्लिक्स पर आ रहा है, जिसका ट्रेलर दो दिन पहले रिलीज हुआ था। हालांकि, इसका सीज़न 1 OTT पर कुछ खास नहीं कर सका, लेकिन अब सीज़न 2 से काफी उम्मीदें हैं।

श्री हरिमंदिर साहिब पहुंची कॉमेडियन कपिल शर्मा की टीम, कीकू शारदा- सुनील ग्रोवर ने टेका माथा Read More »

पंजाब में AAP के किसान विंग के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खन्ना: खन्ना में आम आदमी पार्टी (AAP) के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, तरलोचन सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। घायल तरलोचन सिंह को खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे उनके बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी और अन्य ग्रामीणों ने पाया। उन्हें तत्काल खन्ना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तरलोचन सिंह का गांव में राजनीतिक प्रभाव रहा है और वे पहले भी सरपंच के चुनाव में भाग ले चुके थे, हालांकि वे सफल नहीं हो सके थे। हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी के किसान विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और वे आगामी सरपंच चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने हत्या को पुरानी दुश्मनी से जोड़ते हुए कहा है कि यह जानलेवा हमला पूर्व रंजिश का परिणाम हो सकता है। घटना के बाद एसपी जांच सौरव जिंदल, डीएसपी खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी और सीआईए स्टाफ प्रभारी अमनदीप सिंह की अगुवाई में एक पुलिस टीम ने इकोलाही गांव में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हत्या के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और आश्वस्त किया है कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

पंजाब में AAP के किसान विंग के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार Read More »

Translate »