Elleen News

Hot News

jalandhar

जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका, आप नेता व पूर्व MLA जगबीर सिंह बराड़ होंगे BJP में शामिल

जालंधर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा हैं। जालंधर कैंट से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ BJP में शामिल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में चंडीगढ़ में भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ जगबीर सिंह बराड़ को पार्टी में शामिल करेंगे। आप को बता दें कि 2023 साल जनवरी में सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले बराड़ आप में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी ज्वाइन करवाई थी। बराड़ पहली बार 2007 में शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से चुने गए थे। बाद में वह मनप्रीत सिंह बादल द्वारा गठित पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए। उसके बाद, वह कांग्रेस में चले गए लेकिन 2012 के विधानसभा चुनावों में परगट सिंह से हार का सामना करना पड़ा, बराड़ ने शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से चुनाव लड़ा था। फिर उस के बाद 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल में लौटने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वह राज्य की जालंधर छावनी सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में असफल रहे थे। 2023 में बराड़ आप में शामिल हो गए थे।

जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका, आप नेता व पूर्व MLA जगबीर सिंह बराड़ होंगे BJP में शामिल Read More »

जालंधर में स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

जालंधर: जालंधर में घास मंडी के पास कोट सदीक में अमन एन्क्लेव के सामने सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र घर से एक्टिवा पर स्कूल के लिए निकला था। इस दौरान उसे एक ट्रक ने कुचल दिया। छात्र की इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौका पाकर घटना से फरार हो गया। छात्र साईं दास स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। बेटे की मौत का परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना प्रभारी भूषण शर्मा ने बताया कि युवक की ट्रक के साथ एक्सीडेंट की वजह से मौत हो गई है। मामले की जांच की जारी है और जांच के बाद ही आगे की बात कही जा सकती है।

जालंधर में स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर में देह व्यापार के गंदे धंधे का Police ने किया पर्दाफाश, कई लड़कें लड़कियां गिरफ्तार

जालंधर: Sex Racket Busted: जालंधर के पॉश इलाके न्यू जवाहर नगर में जालंधर पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) के गंदे धंधे का पर्दाफश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने वहां से 6 महिलाएं, मैनेजर और तीन ग्राहकों को काबू किया है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू जवाहर नगर में इमारत में होटल खुला है, जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने योजना बना मौके पर पहुंच वहां रेड की गई, यहां सूचना को सच पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने वहां मौके से 6 महिलाओं, मैनेजर और 3 ग्राहकों को काबू किया है। पुलिस ने मैनेजर व ग्राहकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

जालंधर में देह व्यापार के गंदे धंधे का Police ने किया पर्दाफाश, कई लड़कें लड़कियां गिरफ्तार Read More »

जालंधर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने फगवाड़ा गेट के व्यापारी से बरामद किया 5 लाख से ज्यादा कैश

जालंधर 16 मई (ब्यूरो) : एक जून को पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैद है। कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद से ही जगह जगह नाकेबंदी की हुई है। जिस दौरान आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। जिसके चलते आज स्काईलार्क चौक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। कि जिस दौरान पुलिस द्वारा एक गाड़ी को रोक चेकिंग की गई तो उसमें से एक बैग मिला। जिसको जब खोला गया तो उसमें पांच लाख से अधिक का कैश था। जिसके दस्तावेज पूरे न होने के चलते पुलिस द्वारा उक्त कैश को जब्त कर लिया गया है। थाना चार के प्रभारी का कहना है कि इन्होंने जो दस्तावेज दिखाए है। वह संतोषपूर्ण नहीं है। जिसके चलते इनके पैसों को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी और फगवाड़ा गेट के व्यापारी जंग बहादुर व उनके बेटे का कहना है कि पुलिस की और से जनता को हरासमेंट किया जा रहा है। आए दिन शहर में इतनी वारदाते हो रही उसकी और ध्यान नहीं दिया जा रहा। लेकिन ऐसे जनता को परेशान किया जा रहा है

जालंधर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने फगवाड़ा गेट के व्यापारी से बरामद किया 5 लाख से ज्यादा कैश Read More »

जालंधर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान DJ की धुन में नाचते हुए गोली चलाकर खून-खराबा करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध पर कसी नकेल

जालंधर, 15 मई: पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध पर नकेल कसने के लिए जन्मदिन की पार्टी के दौरान खून-खराबे की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि सनी उर्फ ​​काका ने शिकायत दी थी कि 13 मार्च 2024 को एक दोस्त ने उसे जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान गौरव कपिला उर्फ ​​कपिला पुत्र संजीव कुमार निवासी एन.सी.  154 कोट किशन चंद जालंधर और उसके दोस्त डीजे की धुन पर नाचने लगे और हवा में गोलियां चलाने लगे।  स्वपन शर्मा ने बताया कि सन्नी और उसके दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन गौरव कपिला ने उन पर गोली चला दी, जिससे सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शिकायत पर थाना डिवीजन 1 जालंधर में एफआईआर 39 दिनांक 15-03-2024, 307/326/34 आईपीसी, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।  उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पार्किंग ठेका आवंटन को लेकर कई दिन पहले दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी। स्वपन शर्मा ने बताया कि यह बात सामने आई कि आरोपी गौरव कपिला घटना के बाद से फरार है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि खुफिया जानकारी और सबूतों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पांच हथियार (32 बोर की चार पिस्तौल और एक देसी चाकू) के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किये गये हैं। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ जारी है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

जालंधर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान DJ की धुन में नाचते हुए गोली चलाकर खून-खराबा करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के कारोबार और अपराध पर कसी नकेल Read More »

आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती –रमन अरोड़ा

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए टीनू के हक में चुनाव प्रचार करते हुए इलाका निवासियों से कहा कि पवन टीनू की जीत जालंधर शहर के विकास को नई राह पर लेकर जाएगी पवन टीनू की जीत मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के पिछले 2 साल के कार्यकाल में पंजाब के लोगों द्वारा जो उन्हें प्यार दिया गया है उसे प्यार को और बढ़ाएगी और उसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से और ज्यादा मजबूत होकर पंजाब की तरक्की खुशी और विकास के लिए कार्य करेंगे विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अब पंजाब के लोग बहुत ही समझदार हो गए हैं वह बाकी पार्टियों की तरह जो पंजाब की भोली भाली जनता को धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर वोटो पर विभाजित करती थी अब लोग उन पर विश्वास नहीं करते अब लोग विकास की राजनीति पसंद करते हैं जिस प्रकार से पिछले 2 साल के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवत मन ने लोगों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लोगों के सुख सुविधा देने की कोशिश की है उसे देखते हुए लोगों अब चाहते हैं की राजनीति उन लोगों के हाथ में दी जाए जो लोग सच में लोगों की सेवा करना चाहते हैं और लोगों के लिए तत्पर रहना चाहते हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में राजनीति की परिभाषा को बदला है पंजाब के लोग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आने वाले लोकसभा चुनाव में 13 की 13 सेट पंजाब में से आम आदमी पार्टी को जीत कर देंगे ताकि आम आदमी पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और लोक सेवा के कार्य को और भी ज्यादा अच्छे ढंग से कर सकेगी आज विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं विभिन्न विभिन्न इलाकों में दर्जनों चुनावी बैठकर की गई जिसके जिसमें दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सरदार भगवत मांगे मार्गदर्शन में रमन अरोड़ा को यह विश्वास दिलाया कि 1 जून को हम सभी इकट्ठे होकर क्षेत्र से भारी मतों से पवन टीनू को विजय बनाएंगे ।। जालंधर केंद्रीय में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विधायक श्री रमन अरोड़ा की ओर से वार्ड नं 18 रंजीत नगर लड़ोवाली रोड में मीटिंग की गई, जिसमे विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने पर लोगो द्वारा उनका स्वागत किया गया । मीटिंग में विधायक रमन अरोड़ा जी ने लोकसभा उम्मीदवार पवन टीनू के लिए वोट मांगे और जिसमे लोगों का भरपूर समर्थन मिला और विधायक रमन अरोड़ा को लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को भरी मतों से विजय बनाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती हैउन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी पवन टीनू को काम करने का अनुभव है और यह अनुभव आपके काम आएगा। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज नरेश शर्मा ,मलकीत बरार,बलजीत भोगल,विनोद कुमार ,मोहन सिंह ,राजेश ,दुर्गा सिंह ,सेवा सिंह ,मंजीत सिंह ,पवन शर्मा ,अश्वनी कुमार गुप्ता ,सुखदेव सिंह अन्य लोग भी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती –रमन अरोड़ा Read More »

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 9 महीनों से फरार गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू को किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विक्की गोंडर गैंग के प्रमुख गुर्गे नवीन सैनी उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 5 पिस्टल, चार मैगजीन और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस चिंटू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ होगी कि वह वेपन कहां से लेकर आए थे और किसको देने थे। चिंटू के खिलाफ हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य क्राइम केस दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से जालंधर सिटी पुलिस की पूछताछ जारी है। इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चिंटू 9 माह से फरार चल रहा था। जालंधर सिटी पुलिस काफी समय से आरोपी का पीछा कर रही थी। बीते दिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसको जालंधर सिटी से गिरफ्तार किया। जल्द इसे लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा प्रेसवार्ता कर जानकारी सांझा करेगें।

बड़ी सफलता: जालंधर पुलिस ने 9 महीनों से फरार गैंगस्टर विक्की गोंडर का गुर्गा चिंटू को किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 4 मैगजीन बरामद Read More »

जालंधर में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने काटी अंगुलियां; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जालंधर: जालंधर में देर रात माडल टाऊन में माता रानी चौक के नजदीक स्थित ‘दि व्हाइट’ के होटल मैनेजर पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। घायल की पहचान अमित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमित निवासी गढ़ा बीती रात लगभग 11.30 बजे रेस्तरां से छुट्टी करके अपने घर जा रहा था कि माडल टाऊन में ही करीब चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में अमित के हाथ की अंगुलियां कट गई और सिर पर भी गहरे चोट के निशान आए हैं। घायल मैनेजर अमित को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एनएचएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। रेस्तरां मालिक के मुताबिक बदमाश अमित का मोबाइल छीन ले गए। देर रात तक कार्रवाई न होते देख उन्होनें 112 पर कॉल किया तो पुलिस कर्मचारी मौके पर तो आए, लेकिन दिन निकलने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जालंधर में होटल मैनेजर पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने काटी अंगुलियां; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Read More »

जालंधर से आप प्रत्याशी टीनू ने निकाला भव्य रोड-शो:मंत्री बलकार-चीमा और भारी मात्रा में समर्थक पहुंचे

हॉट सीट जालंधर से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी पवन कुमार टीनू ने आज यानी सोमवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर नामांकन भर दिया है। नामांकन भरने से पहले टीनू ने एक भव्य रोड शो निकाला। पहले तो चर्चा थी कि सीएम भगवंत सिंह मान रोड शो में शामिल होंगे, मगर किन्हीं कारणों से वह शामिल नहीं हो पाए। रोड शो में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह सहित कई एमएलए और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ये रोड शो कचहरी चौक से लेकर डीसी ऑफिस तक निकाला गया। जिसके बाद उन्होंने मंत्रियों के साथ चुनाव अधिकारी कम डीसी के ऑफिस में पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 7 मई से लेकर अभी तक 143 उम्मीदवारों की ओर से 163 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। आज पटियाला सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर नामांकन दाखिल किया है।

जालंधर से आप प्रत्याशी टीनू ने निकाला भव्य रोड-शो:मंत्री बलकार-चीमा और भारी मात्रा में समर्थक पहुंचे Read More »

ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀ ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ

ਜਲੰਧਰ, 12 ਮਈ : ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦਗੀ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ 48 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਹੋਰ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਰੈਕੇਟ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ 10 ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ (ਕੁੱਲ 13) ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਹਫਤੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ 48 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਇਸ ਰੈਕੇਟ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ 10 ਚਲਾਕ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜੇ ਹੀ ਯੋਜਨਾਬੱਧ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਉਰਫ਼ ਰਾਣੀ ਵਾਸੀ ਸਵਰਗੀ ਸੋਢੀ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਲੱਖਪੁਰ ਲਗੇਰੀ, ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਬੰਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, ਹੁਣ ਵਿਧਾਇਕ ਬੰਗਾ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੇੜੇ ਬੀਡੀਓ ਕਲੋਨੀ, ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, ਰੋਹਿਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਪਰਮੋਦ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਟੜਾ ਚੜ੍ਹਤ ਸਿੰਘ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵਿਰਕਾ ਤਹਿਸੀਲ ਫਿਲੌਰ ਜਲੰਧਰ, ਅਮਰਜੀਤ ਸ਼ਰਮਾ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਸ਼ਰਮਾ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਪੰਡਿਤ ਪੁੱਤਰ ਭਗਤ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ। ਨੰਬਰ 8 ਮੁਹੱਲਾ 9 ਗਰੁੱਪ ਮੇਨ ਬਜ਼ਾਰ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ, ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰ: 7 ਮੁਹੱਲਾ ਰਹਿਕਨ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ, ਸੁਰਜੀਤ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਪੁੱਤਰੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਪਾਲ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰ: 4 ਨਹੋਰੀਆ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮਹਿਕ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰ. ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਪੰਡੋਰੀ ਪ.ਸ.ਲੋਪੋਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸੋਨੀ ਪੁੱਤਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੁਹਾਵਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਉਰਫ ਗੋਪਾਲ ਸੈਣੀ ਪੁੱਤਰ ਬੱਬਰ ਚੌਧਰੀ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜੋਰੀ ਗਾਰਡਨ ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਕਤੀ ਮੰਦਰ ਹੈਬੋਵਾਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬੁੱਧ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਭੂਸੇ, ਥਾਣਾ ਸਰਾਏ ਅਮਾਨਤ ਖਾਂ, ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਅਪਰਾਧੀ ਇਸ ਰੈਕੇਟ ਨੂੰ ਬੜੇ ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਚਲਾਉਂਦੇ ਸਨ ਕਿਉਂਕਿ ਰੋਹਿਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰਾਹੀਂ ਹਵਾਲਾ ਚੈਨਲਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਧੰਦੇ ਨੂੰ ਵਧਾਉਂਦਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ 2021 ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੇ ਹਨ, ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਉਰਫ ਰਾਣੀ, ਸਤਨਾਮ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਖਰੀਦ ਕੇ ਇਸ ਵੰਡ ਲੜੀ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਿਡਾਰੀ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੀ ਹੈ। ਉਹ ਛੋਟੇ ਪੈਮਾਨੇ ਦੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵੰਡ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਵਪਾਰਕ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦੀ ਪਹੁੰਚ ਵਧ ਗਈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਜੀਜਾ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਹੈਰੋਇਨ ਦੇ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਰਾਹੀਂ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜਵਾਈ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਾਇਮ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਇਸ ਸਬੰਧ ਨੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਖਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸ਼ਰਮਾ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ, ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਲਈ ਟਰੱਕਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਦੇ ਤਿੰਨ ਗੇੜੇ ਲਗਾ ਕੇ, ਪ੍ਰਤੀ ਰਾਊਂਡ 50,000 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਕਮਾਏ ਅਤੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ 10 ਕਿਲੋ, 7 ਕਿਲੋ ਅਤੇ 15 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਸੁਰਜੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇਕ ਇਨੋਵਾ ਕਾਰ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀਨਗਰ ਦਾ ਗੇੜਾ ਮਾਰ ਕੇ 10/15/12 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪ੍ਰਤੀ ਗੇੜਾ 50,000 ਰੁਪਏ ਵਸੂਲਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ਾਖੋਰੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਮਲਕੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਡਲਿਵਰੀ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਐਫਆਈਆਰ 57 ਮਿਤੀ 27-04-2024 ਅਧੀਨ 21ਸੀ,25,27ਏ,29-61-85 ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 1 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 500 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ 84.78 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, ਹੁੰਡਈ ਔਰਾ ਕਾਰ ਪੀਬੀ01-ਸੀ-7932, ਮਾਰੂਤੀ ਸੁਜ਼ੂਕੀ ਬਲੇਨੋ ਕਾਰ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਪੀ.ਬੀ.02-ਬੀ.ਐਮ-9222 ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਚਾਰ-ਚਾਰ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਚੱਲ ਰਹੀ ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ Read More »

Translate »