Elleen News

Hot News

admin

बड़ी खबर: CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने एक बार फिर इतने दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले 15 दिन तक जेल में रहना पड़ेगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को आज अदालत में पेश किया गया था। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अदालत में मौजूद रहीं। केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में केजरीवाल को ईडी हिरासत में भेजे जाने की अपील की। ईडी ने केजरीवाल की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। ईडी ने कोर्ट के सामने यह भी कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दे रहे हैं। उनसे दस्तावेजों की तस्दीक कराई है। वह जानबूझकर भटका रहे हैं और गोलमोल जवाब दे रहे हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा जाए और जब दोबारा जरूरत होगी तो उनकी रिमांड मांगी जाएगी।

बड़ी खबर: CM केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने एक बार फिर इतने दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा Read More »

गुरु नगरी में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या; बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

अमृतसर: पंजाब के गुरु नगरी अमृतसर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। यहां दिनदहाड़े एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जसबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जसबीर अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर श्री अन्नदपुर साहिब के लिए निकला था। इसी दौरान तरनतारन के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद युवक को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जसबीर को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि पुरानी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़ित परिवार द्वारा न्याय की मांग की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरु नगरी में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या; बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम Read More »

पंजाब में AAP के पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल, राजा वड़िंग की मौजूदगी में जॉइन की पार्टी

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। अब पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राजा वारिंग की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। आपको बता दें कि धर्मवीर गांधी 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटियाला से सांसद बने थे। इसके बाद 2016 में उन्होंने खुद को AAP से अलग कर लिया। डॉ. गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर में पटियाला राजघराने की बहू परनीत कौर को हराया था। हृदय रोग विशेषज्ञ से राजनेता बने डॉ. गांधी 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 2014 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। इन चुनावों में परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर थीं। डॉ. गांधी 20,942 वोटों से जीते। लेकिन 2016 में आपसी मतभेद के चलते डॉ. गांधी ने आप छोड़ दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी नवां पंजाब बनाई, हालांकि इन चुनावों में वह तीसरे स्थान पर रहे।

पंजाब में AAP के पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल, राजा वड़िंग की मौजूदगी में जॉइन की पार्टी Read More »

मंदिर में पूजा के दौरान युवक ने सिर से फोड़ा नारियल और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा; महंगा पड़ा स्टंट

नई दिल्ली: मंदिर में भगवान की पूजा के दौरान एक शख्स को स्टंट भारी पड़ गया। उसने पूजा के बीच नारियल अपने सिर से फोड़ दिया। हालांकि अगले ही पल उसकी हालत पतली हो गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता है। सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही क्लिप में आदमी को अपने माथे से नारियल फोड़ते हुए देखा जा सकता है। कारनामा करने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गय़ा। वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर पूजा हो रही है। एक शख्स हाथ में नारियल लेकर भजन कीर्तन कर रहा था। तभी आगे आते हुए वह उसे नारियल को अपने सिर पर पटककर फोड़ देता है। मंदिर में पूजा के दौरान युवक ने सिर से फोड़ा नारियल और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा!#elleennews #topnews #latestnewstoday #smilingfriends pic.twitter.com/9NCx7158Mt — elleen news (@ElleenNews) April 1, 2024   हालांकि नारियल तुरंत फूट जाता है कि लेकिन, इसके बाद चौंकाने वाली घटना होती है। वीडियो में दिख रहा है कि उस आदमी की तबीयत ठीक नहीं लगती और कुछ ही सेकंड में गिर जाता है। उस आदमी की स्थिति अभी तक अज्ञात है।  

मंदिर में पूजा के दौरान युवक ने सिर से फोड़ा नारियल और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा; महंगा पड़ा स्टंट Read More »

जालंधर में घर से मिली सड़ी-गली लाश.. कातिल पति के खिलाफ FIR दर्ज; आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर: जालंधर के शीतल नगर स्थित एक घर से महिला का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतक महिला की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने केस में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) सहित विभिन्न धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी पति की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। वहीं, एक सीसीटीवी से पता चला है कि उक्त आरोपी एक बच्चे को भी अपने साथ ले गया है। जोकि इन दोनों का ही था। थाना 1 के एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज का कहना है कि आरोपी महिला की पहचान जालंधर की रहने वाली रूबी के रूप में हुई है। वहीं, उसके पति की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, इसके अलावा अभी तक केस में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि उक्त दंपती कुछ दिन पहले नए शीतल नगर में रहने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए विभिन्न टीमें लगी हुई हैं। जल्द जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जालंधर में घर से मिली सड़ी-गली लाश.. कातिल पति के खिलाफ FIR दर्ज; आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस Read More »

जल्द शुरु होने वाली है पहली इलैक्ट्रिक एयर टैक्सी, घंटों का सफर कुछ मिनटों में होगा तय

नई दिल्ली: देशभर में ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कई नए इनोवेशन किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक आविष्कार है इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी। इससे न केवल प्रदूषण बल्कि हेलीकॉप्टरों से होने वाला ध्वनि प्रदूषण भी खत्म होगा। ऐसी ही एक परियोजना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नई दिल्ली को सौंपी गई है। इसे डिजाइन मंजूरी के लिए भेजा गया है जिसकी जानकारी डीजीसीए और पीओए के एक अधिकारी ने दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए इकाइयां स्थापित करने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। देश की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है, जिससे घंटों का सफर चंद मिनटों में तय होगा। देश की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी मोहाली में बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट स्टार्टअप इंडिया के तहत शुरू किया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के साथ बैठकें की जा रही हैं। इस एयर टैक्सी के निर्माण की तैयारी मोहाली में चल रही है। अगर प्रोजेक्ट पूरा हो गया तो यह देश की पहली निर्मित एयर टैक्सी होगी। इस इलेक्ट्रिक टैक्सी की लंबाई साढ़े 7 मीटर होगी। इसे किसी व्यावसायिक भवन पर भी पार्क किया जा सकता है। इसकी स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी. इसकी भार क्षमता 700 किलोग्राम होगी। ई-व्हीलर का वजन 1400 किलोग्राम है। एक बार चार्ज करने पर यह डेढ़ घंटे का सफर तय करेगी। यह एयर टैक्सी 6500 मीटर की ऊंचाई पर चलेगी। हेलीकॉप्टर और एयर टैक्सी में अंतर यह होगा कि हेलीकॉप्टर 90 से 100 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण पैदा करता है। वहां एयर टैक्सी का ध्वनि प्रदूषण 55 से 60 डेसील तक होगा। पायलट के बिना हेलीकाप्टर संचालित नहीं होता। यह ऑटोपायलट पर उड़ान भरेगा। आपात स्थिति के लिए पैराशूट की व्यवस्था की गई है

जल्द शुरु होने वाली है पहली इलैक्ट्रिक एयर टैक्सी, घंटों का सफर कुछ मिनटों में होगा तय Read More »

पंजाब में शराबी ने डंडे मारकर ले ली कुत्ते की जान; आरोपी घर से फरार- घटना CCTV में कैद

लुधियाना: लुधियाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शराबी ने भौंकने की वजह से एक कुत्ते पर डंडा से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना जगराओं के रायकोट की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी की पहचान रायकोट के ईदगाह रोड निवासी हरदीप सिंह उर्फ काका के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। मनी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेनका गांधी NGO का लुधियाना से प्रधान है। उसे कुछ दिन पहले देर रात को मंगत राय नामक व्यक्ति का फोन आया था कि ईदगाह रोड पर डॉ. परमजीत सिंह राणू के अस्पताल के सामने एक काका नाम का व्यक्ति कुत्ते पर बड़ी बेरहमी के साथ लाठी से हमला कर रहा है। उस व्यक्ति ने शराब पी भी रखी है। उसने कुत्ते को मार-मारकर अधमरा कर दिया है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। कुत्ते को इलाज के लिए लीव एड लिंट शेल्टर लेकर गया। वहा पर डॉक्टर ने इलाज के बाद लुधियाना में अस्पताल लेकर जाने को कहा। इसके बाद 26 मार्च को कुत्ते ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की शिकायत दी। थाना सिटी रायकोट के जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी अपने घर से फरार है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब में शराबी ने डंडे मारकर ले ली कुत्ते की जान; आरोपी घर से फरार- घटना CCTV में कैद Read More »

बीमा और LPG से लेकर डेबिट कार्ड तक…1 अप्रैल से बदल गए ये 6 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

बीमा और LPG से लेकर डेबिट कार्ड तक…1 अप्रैल से बदल गए ये 6 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर नई दिल्ली: 1 अप्रैल 2024 से नया फाइनेंशियल ईयर भी शुरू होने वाला है। पहली अप्रैल से एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड का चार्ज बढ़ जाएगा। एलपीजी सिलेंडर गैस की कीमतें तय होंगी और NPS में लॉगिन का तरीका बदल जाएगा। यहां पूरी लिस्ट दी गई है जो नियम आज से बदल जाएंगे- बढ़ जाएगा SBI डेबिट कार्ड का चार्ज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI के कुछ डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेस चार्ज बढ़ा दिया है। अभी तक एसबीआई बैंक ग्राहक डेबिट कार्ड की मेंटेनेंस के लिए सालाना 75 रुपये दे रहे हैं। अब ये दरें 1 अप्रैल 2024 से रिवाइज हो जाएंगी। बैंक ने अपने ज्यादातर डेबिट कार्ड पर मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ा दिया है। बैंक का कार्ड जारी करने का शुल्क कार्ड के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होता है। क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के लिए शून्य से लेकर प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए ₹300/+ प्लस जीएसटी हो गया है। एलपीजी गैस प्राइस हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर प्राइस की कीमतें तय होती है। 1 अप्रैल 2024 को भी एलपीजी की कीमतों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करेंगी। इस बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की उम्मीद लोकसभा चुनावों के कारण कम है। बदल जाएगा NPS में लॉगिन का तरीका 1अप्रैल 2024 से नेशनल पेंशन सिस्टम को ऑपरेट करने का सिस्टम बदल जाएगा। सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। अभी तक निवेशक या यूजर ओटीपी के जरिये लॉगिन करते थे, वह आधार बेस्ट ऑथेंटिकेशन के जरिये लॉगिन करेंगे। पैन को आधार से करना होगा लिंक सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। पैन को आधार से लिंक (Pan-Aadhaar Link) करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। अगर आपने इस डेडलाइन तक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो आपका पैन नंबर (Pan Number) डीएक्टिवेट हो जाएगा। आप जुर्माना देकर इसे लिंक कर सकते हैं। बीमा पॉलिसी डिजिटलाइजेशन इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिटलाइजेशन को अनिवार्य कर दिया है, जो 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा। इस निर्देश के तहत लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस सहित अलग-अलग केटेगरी की सभी इंश्योरेंस पॉलिसीज इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी की जाएंगी। ई-इंश्योरेंस में एक सिक्योर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंश्योरेंस स्कीम्स को मैनेज किया जाएगा, जिसे ई-इंश्योरेंस अकाउंट के रूप में जाना जाता है। FasTag केवाईसी अगर आप 31 मार्च 2024 तक फास्टैग केवाईसी को अपडेट नहीं करवाते हैं तो 1 अप्रैल से फास्‍टैग यूज करने में समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि NHAI ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है

बीमा और LPG से लेकर डेबिट कार्ड तक…1 अप्रैल से बदल गए ये 6 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर Read More »

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ने मचाया कोहराम, 5 लोगों की मौत, कई झोपड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त, कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई है। यहां 5 लोगों की मौत हुई है। तूफान में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बाबत पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान देते हुए लोगों से अपील की है। जलपाईगुड़ी में आए चक्रवाती तूफान और पीड़ित परिवारों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान दिया। उन्होंने लिखा, मेरी संवेदनाएं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी इलाकों में तूफान से प्रभावित लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। अधिकारियों से बात की और उनसे भारी बारिश से प्रभावित लोगों को उचित सहायता सुनिश्चित करने को कहा। मैं भी सभी से और भाजपा बंगाल के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों की सहायत करें। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में रविवार को आए तूफान के कारण मरने की वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इस तूफान में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिला मुख्यालय शहर के अधिकतर हिस्सों और पड़ोसी मैनागुड़ी के कई इलाकों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने से कई झोपड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। बनर्जी ने रविवार देर रात जिले का दौरा किया और लोगों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बंगाल में 5 लोगों की मौत उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, हमारे पास पांच लोगों की मौत होने की खबर है। घायलों की संख्या काफी अधिक है। मैंने घायलों और तूफान में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात की। राज्य प्रशासन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेगा।’’ मुआवजे के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा, ‘‘आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। आपको जिला प्रशासन से बात करनी होगी।’’ तूफान के कारण राजारहाट, बार्निश, बकाली, जोरपाकड़ी, माधबडांगा और सप्तीबारी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं एवं कई एकड़ क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान ने मचाया कोहराम, 5 लोगों की मौत, कई झोपड़ियां और मकान क्षतिग्रस्त, कई पेड़ और बिजली के खंभे गिरे Read More »

LPG Cylinder Price: महंगाई से राहत, इतने रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें लेटेस्ट रेट्स

LPG Price Today: एक अप्रैल आम जनता के लिए महंगाई से राहत लेकर आया है। सरकार की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। नई कटौती के बाद 19 किलोवाले एलपीजी सिलेंडर के दाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30.50 रुपये, मुंबई में 31.50 रुपये, चेन्नई में 30.50 रुपये और कोलकाता में 32 रुपये कम हो गए हैं। बता दें, सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में समीक्षा के बाद गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी किए जाते हैं। क्या है नया कमर्शियल गैस सिलेंडर का दम कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट 1764.50 रुपये हो गया है। पहले ये 1795 रुपये था। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम कम होकर 1930 रुपये हो गया है। वहीं, मुंबई और कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1717.50 रुपये और 1879 रुपये हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव ये कटौती केवल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए है। सरकार की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के साथ देश के अन्य छोटे और बड़े शहरों में घेरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं। बड़े शहरों में क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.2 किलोवाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है। महंगाई से आम जनता को राहत देने के लिए सरकार पिछले 6 महीने में करीब दो बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर चुकी है। सरकार की ओर से पिछले यानी मार्च की 9 तारीख को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की थी। वहीं, रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 200 रुपये की कमी का ऐलान किया गया था।

LPG Cylinder Price: महंगाई से राहत, इतने रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें लेटेस्ट रेट्स Read More »

Translate »