Elleen News

Hot News

admin

भाजपा उम्मीदवार लोकसभा फरीदकोट हंसराज हंस के साथ राजेश बाघा ने की विशेष मुलाकात

जालंधर, 2 अप्रैल (    ): भाजपा सांसद पद्मश्री सूफी गायक हंसराज हंस, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा फरीदकोट लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है, से पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग पंजाब तथा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा ने विशेष मुलाकात की तथा लोकसभा चुनाव संबंधी विस्तृत विचार-विमर्श किया। राजेश बाघा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पंजाब में के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और बीजेपी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीत कर एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता नरेंदर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। क्यूंकि राज्य की जनता जान चुकी है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसकी कहनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। आज देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं और अब पंजाब की बारी है। राजेश बाघा ने ने कहा कि कांग्रेस और आप संयुक्त रूप से पंजाब की 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं ढूंढ पा रहे हैं। कोई भी लड़ना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मोदी की गारंटी वाले विकसित भारत संकल्प के साथ लोगों के पास जाएगी, जिसमें पंजाब की प्रमुख भूमिका होगी। इस स्तर पर, जब देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था और शक्ति बनने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है, तो पार्टी के लिए पंजाब के लोगों से समर्थन की उम्मीद करना स्वाभाविक है। जिन्होंने हमेशा राष्ट्रीय विकास और प्रगति का नेतृत्व किया है।

भाजपा उम्मीदवार लोकसभा फरीदकोट हंसराज हंस के साथ राजेश बाघा ने की विशेष मुलाकात Read More »

पंजाब में नशे की ओवरडोज के कारण 22 वर्षीय नौजवान की मौत, पिता पंजाब पुलिस में होम गार्ड हैं तैनात

मोगा: जिले के गांव सिंघावाला में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान रणजीत सिंह पुत्र शिवराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक के पिता पंजाब पुलिस में होम गार्ड के पद पर तैनात हैं।

पंजाब में नशे की ओवरडोज के कारण 22 वर्षीय नौजवान की मौत, पिता पंजाब पुलिस में होम गार्ड हैं तैनात Read More »

गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में की बढ़ोतरी, बीजेपी में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को मिली Y+ सुरक्षा

जालंधर: बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की सुरक्षा में पंजाब सरकार ने कटौती कर दी गई थी जिसके बाद दोनों ने अमित शाह से मुलाकात कर इस मुद्दे को उनके समक्ष रखा था। अब गृह मंत्रालय की ओर से रिंकू और अंगुराल को वाई प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई है। खबर है कि दोनों नेता इस समय नई दिल्ली में हैं लेकिन गृह मंत्रालय ने सुरक्षाकर्मी उनके घर भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल 18 और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे

गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में की बढ़ोतरी, बीजेपी में शामिल हुए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को मिली Y+ सुरक्षा Read More »

केक खाने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत के मामले में चौंकाने वाला तथ्य आया सामने, पुलिस रिमांड के दौरान स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा

पटियाला: पटियाला में अपने जन्मदिन पर जोमैटो से ऑर्डर किया हुआ केक खाने से 10 साल की बच्ची मानवी की मौत के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बेकरी में स्टाफ 35 से 40 केक पहले ही आधे तैयार करके फ्रिज में रख देता था। ऑनलाइन ऑर्डर मिलने के बाद कुछ ही मिनटों में केक तैयार कर डिलीवरी के लिए भेज दिया जाता था। इस बीच उपयोग की गई सामग्री की जांच कोई नहीं करता था। यह जानकारी न्यू इंडिया बेकरी के गिरफ्तार स्टाफ ने पुलिस रिमांड के दौरान दी है। पुलिस ने सोमवार को मामले में गिरफ्तार बेकरी के मैनेजर पवन और केक भेजने वाले बेकरी के मैनेजर विजय को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बेकरी का मालिक गुरुमीत सिंह अभी भी फरार है। थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मानवी के पोस्टमार्टम के बाद विसरा लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद मौत का कारण और केक की गुणवत्ता का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने जोमैटो से ऑनलाइन केक डिलीवरी फर्म के रजिस्ट्रेशन की लिखित जानकारी मांगी है। इसके अलावा पुलिस जोमैटो पर रजिस्टर्ड मोबाइल फोन और गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। न्यू इंडिया बेकरी सोमवार को भी बंद रही। उधर, लड़की के नाना हरबंस लाल ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में ठीक से काम नहीं किया। ऑनलाइन ऑर्डर किया गया केक खाने से उनकी दोहती मानवी की मौत हो गई। उन्हें शक है कि आरोपी बेकरी का मालिक अपनी पहुंच का फायदा उठाकर सैंपल में हेराफेरी कर सकता है, इसलिए वे अपने स्तर पर केक की सैंपल रिपोर्ट तैयार करेंगे।

केक खाने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत के मामले में चौंकाने वाला तथ्य आया सामने, पुलिस रिमांड के दौरान स्टाफ ने किया बड़ा खुलासा Read More »

विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साल पहले कनाडा गए इकलौते बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत

कलानौर: कलानौर थाना क्षेत्र के शेख मीर गांव के एक युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिसके उसकी विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक युवक के चचेरे भाई तेजबीर सिंह ने बताया कि दलबीर सिंह का बेटा सतिंदर सिंह (23) एक साल पहले 5 अप्रैल 2023 को आजीविका और शिक्षा के लिए विंडसर, ओन्टारियो, कनाडा गया था। सतिंदर सुबह अपनी मां को फोन करता था और रविवार को जब फोन नहीं आया तो मां सरबजीत कौर ने कई बार फोन किया लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई। बाद में एक पंजाबी युवक ने फोन पर बताया कि सतिंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। तेजबीर ने बताया कि सतिंदर भाई गुरदास लाखन कलां मॉडर्न सीनियर स्कूल से पढ़ाई के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा करने के बाद कनाडा चले गए। यहां बता दें कि मृतक सतिंदर सिंह के पिता की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के सहयोग से ही पढ़ाई करता था। सतिंदर सिंह की मौत पर गांव और इलाके में शोक की लहर है। उन्होंने कहा कि सतिंदर सिंह के पास केवल एक एकड़ जमीन है और वह रोजी-रोटी के लिए विदेश चला गया है। इस मौके पर परिजनों ने पंजाब, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और विदेश में रह रहे युवाओं से सतिंदर सिंह के शव को घर भेजने की गुहार लगाई है

विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़, एक साल पहले कनाडा गए इकलौते बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत Read More »

लुधियाना के मैरिज पैलेस मे बदसलूकी, शराब से भरा गिलास Model की ओर फेंका; पुलिसकर्मी समेत 3 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना: लुधियाना में एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की मॉडल से अभद्रता कर दी, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। अपराधी डीएसपी का रीडर बताया जा रहा है। मॉडल ने मामले में पुलिस से न्याय की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद समराला पुलिस ने तीन अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जगरूप सिंह उर्फ ​​जूपा लुधियाना के एक थाने में तैनात है। मॉडल लड़की ने बताया कि जब वह मैरिज पैलेस में एक कार्यक्रम में स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी तो नीचे खड़ा एक शख्स और उसके दोस्त उसकी तरफ इशारा कर रहे थे। वह उसे मंच से नीचे आने और उसके साथ नाचने के लिए कहता है लेकिन वह मना कर देती है। कुछ देर बाद वह फिर इशारा करने लगा। उन्होंने कहा कि मंच से नीचे आ जाओ, नहीं तो यहां से भाग जाओ। जब उसने मना किया तो नीचे से आए व्यक्ति ने उस पर शराब से भरा गिलास फेंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उसने गुस्से में आकर उन लोगों को गाली दे दी। इसके बाद आयोजक उन्हें मंच से उठाकर ले गए। डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें मैरिज पैलेस में एक लड़की के साथ गलत व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद जगरूप सिंह उर्फ ​​जूपा (निवासी गांव रणवा) और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

लुधियाना के मैरिज पैलेस मे बदसलूकी, शराब से भरा गिलास Model की ओर फेंका; पुलिसकर्मी समेत 3 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज Read More »

विद्यार्थियों ध्यान दें: Active हुआ PSEB की 5वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक, इस तरह Download करें मार्कशीट

  मोहाली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने सोमवार, 1 अप्रैल को वर्ष 2023-24 के लिए 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए वार्षिक बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए थे। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के साथ रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं था, लेकिन आज यानी मंगलवार 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया। परीक्षा में शामिल छात्र अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं। कुल 587 स्टूडेंट्स ने 100 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं. वहीं लड़कियों का पास 99.86% और लड़कों प्रतिशत 99.81% दर्ज किया गया है। पठानकोट जिले का रिजल्ट सबसे अधिक 99.96 फीसदी रहा। पिछले साल बरनाला और तरनतारन जिलों का पास प्रतिशत 99.86 रहा, जो सबसे अधिक था। इस साल सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 99.84 फीसदी रहा। 2023 में भी टॉप 3 में से दो टॉपर सरकारी स्कूलों से थे। 5वीं की परीक्षा में कुल 1,44,653 लडकियां शामिल हुई थी, जिनमें से 1,44,454 पास हुई और पास प्रतिशत 99.86 फीसदी रहा। वहीं कुल 1,61,767 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे और 1,61,468 पास हुए हैं. लड़कों का पास प्रतिशत 99.81 फीसदी रहा। ऐसे Download करें अपनी मार्कशीट -आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं। -क्लास 5 रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें। -रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें। -रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं के नतीजों में अंग्रेजी और गणित विषयों का पास प्रतिशत 99.93 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 7, 11, 12, 13 और 14 मार्च को आयोजित की गई थी। परीक्षाएं हर दिन एक ही पाली में सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की गई थी। 2023 में पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं में कुल 99.69 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा 27 फरवरी से 6 मार्च तक हुई थी। पिछले साल कुल 10 ट्रांसजेंडर छात्र कक्षा 5वीं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी पास हुए थे। 2023 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर स्कोर किया था। कुल 99.74 फीसदी लड़कियों पास हुई थी और लड़कों का पास प्रतिशत 99.65 फीसदी दर्ज किया गया था।

विद्यार्थियों ध्यान दें: Active हुआ PSEB की 5वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक, इस तरह Download करें मार्कशीट Read More »

46 वर्ष उम्र में बड़ा 80 वर्षीय दूल्हा और 34 की दुल्हनः सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, फिर कोर्ट जाकर कर ली शादी

आगर मालवा: अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की है। इस शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में है। वहीं, खास बात यह है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यारा परवान चढ़ता गया है। यह पूरा मामला आगर मालवा जिले के सुसनेर का है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से हनुमान मंदिर में शादी की है। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती दरअसल, प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। यही मगरिया निवासी बालू सिंह के साथ हुआ है। बालू सिंह 80 की उम्र में दूल्हा बने हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी दौरान उन्हें महाराष्ट्र के रहने वाली शीला बाई इंगले से पहचान हुई थी। शीला अभी 34 साल की है। वह मूल रूप से अमरावती की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर पहचान के बाद दोनों में बातचीत आगे बढ़ी है। दोनों ने रचाई शादी बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने साथ रहने के लिए शादी करने का फैसला किया। इसके बाद बालू बागरी और शीला बाई ने शादी रचा ली है। दोनों ने अपने परिवार और न्यायालय के कर्मचारियों की मौजूदगी में यह शादी रचाई है। इसके बाद बालू बागरी अपनी दुल्हन शीला को लेकर घर गए हैं। कोर्ट के बाद मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए हैं। उम्र में 46 साल का फासला होने के बावजूद दोनों ने बहुत खुश हैं।

46 वर्ष उम्र में बड़ा 80 वर्षीय दूल्हा और 34 की दुल्हनः सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, फिर कोर्ट जाकर कर ली शादी Read More »

पंजाबी गायक Jazzy B की बढ़ी मुश्किलें, महिला कमिशन ने नोटिस जारी कर एक हफ्ते में मांगा जवाब

चंडीगढ़: पंजाबी पॉप सिंगर जैजी बी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महिला आयोग की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उनके एक गाने को लेकर जारी किया गया है, जिस पर एक हफ्ते के अंदर जवाब मांगा गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि वे अपना पक्ष ई-मेल से नहीं भेजेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि जायजी बी ने पिछले महीने ही ‘मड़क शकीना दी’ गाना लॉन्च किया था। इस गाने में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें महिलाओं की तुलना भेड़ से की गई है। महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। ये आदेश जांच ब्यूरो को जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने में महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का इस्तेमाल करने वाले जैजी बी और गीतकार जीत कंदोवाला के खिलाफ कार्रवाई का पत्र लिखा गया है। इससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जायेगा। इस संबंध में महिला आयोग की ओर से आयोग अधिनियम, 2001 का उपयोग करते हुए सु-मोटो नोटिस दिया गया है और कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट का जवाब ई-मेल के माध्यम से दिया जाए।

पंजाबी गायक Jazzy B की बढ़ी मुश्किलें, महिला कमिशन ने नोटिस जारी कर एक हफ्ते में मांगा जवाब Read More »

टोल टैक्स को लेकर सामने आई बड़ी खुशखबरी, नोटिफिकेशन भी जारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात्रि से टोल प्लाजा पर होने वाली टोल वृद्धि रोक दी गई है। 31 मार्च की रात्रि से सभी वाहनों पर टोल बढ़ना था। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था। रविवार देर रात एनएचएआई की तरफ से सभी जगह मौखिक सूचना दी गई कि अभी टोल में वृद्धि नहीं करनी है। सूत्रों के मुताबिक चुनावों के चलते इसके लिए चुनाव आयोग से मंजूरी लेनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आनन फानन में टोल वृद्धि रोक दी है। सोमवार को सभी टोल प्लाजा पर पुरानी दरों पर ही टोल लगाया गया। इससे वाहन चालकों को राहत रही और उन्हें बढ़ा हुआ टोल नहीं देना पड़ा। एनएचआई से जुड़े अधिकारियों ने बताया था कि टोल दरों में पांच फीसदी तक वृद्धि होने वाली थी। हर एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के हिसाब प्रस्तावित वृद्धि अलग-अलग थी। टोल टैक्स में इजाफा नहीं होने से दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-रोहतक, नेशनल हाईवे के साथ ही दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हर दिन सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। एनएचआई ने कार, हल्के व्यावसायिक वाहनों समेत सभी श्रेणी के वाहनों के टोल टैक्स में इजाफा के प्रस्ताव तैयार किया था। इसके साथ ही मासिक पास भी 10 रुपए प्रति महीने के हिसाब से महंगा होने वाला था। एनएच पर स्थिति टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को मासिक पास जारी किया जाता है।

टोल टैक्स को लेकर सामने आई बड़ी खुशखबरी, नोटिफिकेशन भी जारी Read More »

Translate »