Elleen News

Hot News

46 वर्ष उम्र में बड़ा 80 वर्षीय दूल्हा और 34 की दुल्हनः सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार, फिर कोर्ट जाकर कर ली शादी

आगर मालवा: अजब मध्य प्रदेश में एक बार फिर से गजब हो गया है। आगर मालवा जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग ने 34 साल की महिला से कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी की है। इस शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में है। वहीं, खास बात यह है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों का प्यारा परवान चढ़ता गया है। यह पूरा मामला आगर मालवा जिले के सुसनेर का है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से हनुमान मंदिर में शादी की है।

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
दरअसल, प्यार में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। यही मगरिया निवासी बालू सिंह के साथ हुआ है। बालू सिंह 80 की उम्र में दूल्हा बने हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी दौरान उन्हें महाराष्ट्र के रहने वाली शीला बाई इंगले से पहचान हुई थी। शीला अभी 34 साल की है। वह मूल रूप से अमरावती की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर पहचान के बाद दोनों में बातचीत आगे बढ़ी है।

दोनों ने रचाई शादी
बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने साथ रहने के लिए शादी करने का फैसला किया। इसके बाद बालू बागरी और शीला बाई ने शादी रचा ली है। दोनों ने अपने परिवार और न्यायालय के कर्मचारियों की मौजूदगी में यह शादी रचाई है। इसके बाद बालू बागरी अपनी दुल्हन शीला को लेकर घर गए हैं। कोर्ट के बाद मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए हैं। उम्र में 46 साल का फासला होने के बावजूद दोनों ने बहुत खुश हैं।

Translate »