Elleen News

Hot News

admin

NHS अस्पताल के डॉक्टर संदीप गोयल को सदमा, पिता अमरजीत गोयल का हुआ निधन

जालंधर: NHS अस्पताल के डॉक्टर संदीप गोयल के पिता, अमरजीत गोयल का बीते दिन शाम 5 बजे निधन हो गया। अमरजीत गोयल (गोयल क्लिनिक) काफी समय से बीमार चल रहे थे। डॉक्टर अमरजीत गोयल का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:00 बजे हरनामदासपुर शमशान घाट में किया गया। परिवार और परिजनों ने इस दुखद समय में संदीप गोयल को अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

NHS अस्पताल के डॉक्टर संदीप गोयल को सदमा, पिता अमरजीत गोयल का हुआ निधन Read More »

मनोज नन्हा बने श्री हिंदू तख्त के पंजाब प्रधान, सनातन समाज को एकजुट करने का लिया प्रण

जालंधर: श्री हिंदू तख्त के संस्थापक श्री अध्यक्ष महंत प्रवीण कुमार जी ने श्री मनोज नन्हा जी को पंजाब प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान विशेष रूप से श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह भारद्वाज और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सतीश कुमार जी मौजूद रहे। श्री हिंदू तख्त पंजाब प्रधान की जिम्मेदारी श्री मनोज नन्हा जी को श्री हिंदू तख्त के मार्ग दर्शक धर्माधीश महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी द्वारा दी गई। श्री मनोज नन्हा जी कई वर्षों से सनातन हिंदुओं के लिए कार्यरत हैं। इस मौके पर मनोज नन्हा जी ने कहा कि वो सभी हिंदू संस्थाओं को एक साथ एक छत के नीचे लाने की जीतोड़ कोशिश करेंगे और सभी हिंदुओं को साथ मिलाएंगे। नन्हा जी ने सनातन समाज को एकजुट करने और सभी को साथ मिल के चलने का प्रण लिया। श्री मनोज नन्हा जी को आशीर्वाद देने के लिए कई संगठनों के प्रमुख और साधु संत आए। जिसमें प्रमुख रूप से श्री सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर जानदार से महामंडलेश्वर स्वामी बनाई लाल जी, श्री 1008 महंत मुरलीधर दास जी, आचार्य हिरन मिश्रा जी, आचार्य विष्णु दास जी भी आशीर्वाद देने के लिए पधारे।

मनोज नन्हा बने श्री हिंदू तख्त के पंजाब प्रधान, सनातन समाज को एकजुट करने का लिया प्रण Read More »

आपकी सरकार आपके दुवार’ का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/ पंजाब सरकार के आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत आज केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 20 के क्षेत्र एकता नगर में विधायक रमन अरोड़ा की अध्यक्षता में विशेष मैगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने पहुंच कर इस मैगा कैंप का जायजा लिया व लोगों की शिकायतें सुनी। इस मौके ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत वर्मा, एसडीएम जय इंदरजीत व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आप दी सरकार, आप दे दुआर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझना और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के कैंप से प्रशासन और जनता के बीच संवाद का पुल मजबूत होता है और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है। इस मोके डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जन हितैषी नीतियों का आम जनता तक लाभ पहुंचाया जाए और समय पर नागरिक सेवाएं देनी यकीनी बनाई जाएं। उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पूरा पालन किया जाएगा और माननीय मुख्य मंत्री की विजन को जिले में पूरी तरह से लागू करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस कार्यक्रम में 700 से अधिक लोगों की समस्याएं सुन हल किया गया। 250 के करीब लोगों के पेंशन कार्ड, नीला कार्ड सहित आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट कर उन्हें सौंपे गए। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज दीनानाथ प्रधान, सीनियर आप नेता राजकुमार मदान, सुभाष प्रभाकर , मुनीश बजाज, सूरज, संदीप पाहवा सहित हनी भाटिया व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

आपकी सरकार आपके दुवार’ का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाना: विधायक रमन अरोड़ा Read More »

पंजाब पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक JCB जब्त; 4 लोग गिरफ्तार

पठानकोट: पंजाब पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने जांच के दौरान पंजाब-हिमाचल सीमा पर अवैध खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। इस छापेमारी के दौरान 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कोई भी दया नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में भी अवैध खनन करने वाले अपने गोरखधंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। सीमा पर हो रहे इस अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हिमाचल और पंजाब की सीमा पर अवैध खनन की गतिविधियां की जा रही थीं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक टिप्पर जब्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

पंजाब पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक JCB जब्त; 4 लोग गिरफ्तार Read More »

पंजाब में दुखद हादसा: 20 दिन की छुट्टी पर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 वर्षीय मासूम के सिर से उठा पिता का साया

अमृतसर: अमृतसर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर मिली है कि छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। मृतक अवतार सिंह 21 सिख रेजिमेंट राजस्थान की सीमा पर तैनात थे। अटारी स्थित उनके पैतृक सीमावर्ती गांव बागड़ी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अवतार सिंह 20 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। मृतक जवान एक्टिवा पर सवार होकर अमृतसर के भकना गांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सेना के जवानों ने मृतक अवतार सिंह को अंतिम संस्कार के दौरान सलामी भी दी। मृतक की कम उम्र में ही शादी हो गई थी। वह अपने पीछे 2 साल का बच्चा और पत्नी छोड़ गए हैं।

पंजाब में दुखद हादसा: 20 दिन की छुट्टी पर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 वर्षीय मासूम के सिर से उठा पिता का साया Read More »

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान

– 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर भर में चेकिंग और गश्त के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। – 15 अगस्त की तैयारी में कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ाने के लिए स्थानीय खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। – श्री स्वपन शर्मा आई.पी.एस पुलिस आयुक्त जालंधर के निर्देशों के बाद श्री संदीप कुमार शर्मा पी.पी.एस, संयुक्त सी.पी जालंधर द्वारा ऑपरेशन चलाया गया। – किसी भी घटना को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों की जांच की गई। – तलाशी अभियान पुलिस स्टेशन डिवीजन 3 जालंधर और एंटी-सैबोटेज टीम की सेनाओं को एकजुट करके एक संयुक्त प्रयास था। – कमिश्नरेट पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके दें।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान Read More »

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक क्लिक में जानें पूरा मामला

अमृतसर: असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अमृतपाल सिंह के लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचन के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतपाल ने जेल में रहकर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उसने भारी मतों से जीत हासिल की। इससे पहले अमृतपाल सिंह ने एनएसए के तहत हिरासत अवधि बढ़ाने के पंजाब सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए रिहाई की मांग की थी। बीती 5 जुलाई को अमृतपाल सिंह को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पैरोल दी गई थी। पैरोल के दौरान उसे उसके परिजनों से मिलने की इजाजत दी गई, लेकिन उसे अपने घर या गृह राज्य जाने से रोका गया था। पैरोल पूरी होने के बाद उसे वापस जेल भेजा गया।

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, एक क्लिक में जानें पूरा मामला Read More »

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और वो उसके बाद से ही लगातार जेल में हैं। शीर्ष अदालत ने 10-10 लाख के बेल बॉन्ड पर सिसोदिया को जमानत दी है। अब वो जेल से बाहर आ जाएंगे। सिसोदिया को पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। प्रत्येक सोमवार को आईओ को रिपोर्ट करनी होगी। गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने ED की ट्रायल कोर्ट भेजने की मांग को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट को यह समझना चाहिए कि जमानत नियम है और जेल अपवाद है। बिना ट्रायल पूरा किए किसी को जेल में रखकर सजा नहीं दी जा सकती है। सिसोदिया को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा सिसोदिया लंबे समय से जेल में बंद हैं, इस प्रकार वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं। वक्त आ गया है कि निचली अदालतें और हाई कोर्च इस सिद्धांत को समझें कि जमानत नियम है और जेल अपवाद है। मनीष सिसोदिया को जमानत के लिए निचली अदालत भेजना न्याय का अपमान होगा इसलिए हम उन्हें जमानत दे रहे हैं।

शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत Read More »

लाखो क्रांतिकारी वीरों की अमानत तिरंगा अपने घर पर लहराना हर भारतीय का कर्तव्य : किशनलाल शर्मा

जालन्धर ( )आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब अध्यक्ष किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हरविंदर सिंह गौरा के नतृत्व में रॉयल क्लब में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर गुरुवार एक कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नौजवानों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए और अपने घर के साथ साथ मुहाले के सभी घरों पर तिरंगा झंड़ा लगाने का प्रण लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच स्कूली बच्चों के मिलकर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक जागरूकता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल लोगो को जागरूक करेगा। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान का संस्था पदाधिकारी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके। प्रदेशभर में 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले अभियानों जैसे तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाकर कार्य करें। साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता तिरंगे के साथ वीडियो बनाएं, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। आज की परिस्थिति में दुनिया के कई देशों में अराजकता का माहौल है। हमें हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से समाज में राष्ट्रीयता के भाव को जागृत रखना है। इस अवसर पर गोरा,गैग्गी,राहुल,रोहन,आदित्य,जस्सी,नितिन,नीरज,नवीन,अनिकेत,अवतार,आकाश,अभिषेक,अमरीक,अमृत,अनिल ,अभि,भानु,करण,मोहित काला ,हीरा अन्य मौजूद रहें। कैप्चर: नौजवानों को तिरंगा झंडा देते हुए किशनलाल शर्मा, हरविंदर गोरा एवम अन्य

लाखो क्रांतिकारी वीरों की अमानत तिरंगा अपने घर पर लहराना हर भारतीय का कर्तव्य : किशनलाल शर्मा Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ

ਜਲੰਧਰ, 8 ਅਗਸਤ– ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਅਫੀਮ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਅਫੀਮ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 1 ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਇੱਕ ਟੀਮ ਸੀਜੇਐਸ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਸਰਵਿਸ ਲੇਨ ਜੀ.ਟੀ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਨੇੜੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬਿਧੀਪੁਰ ਪਿੰਡ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੈਂਡਬੈਗ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਹੈਂਡਬੈਗ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਾਮ ਪਰਸ਼ਾਦ ਪੁੱਤਰ ਸੀਆ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਮੂਆ ਪੀ.ਐਸ ਬੰਦ ਬੋਰਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਰੇਲੀ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਜੋਂ ਹੋਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ 111 ਮਿਤੀ 03-08-2024 ਤਹਿਤ 18-61-85 ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਕਬੂਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਇੱਕ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਲਾਉਂਦਾ ਸੀ , ਪਰ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੇ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ ਕਮਾਉਣ ਲਈ ਅਫੀਮ ਵੇਚਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੇਰਵੇ, ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਹਨ, ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦਾ ਕੋਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਇਤਿਹਾਸ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਇਸ ਅਲਾਮਤ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਪੁੱਟਣ ਲਈ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ Read More »

Translate »