Elleen News

Hot News

murder

पंजाब में बड़ी वारदात, कार सवार अज्ञात लोगों ने दूधवाले को उतारा मौत के घाट; सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

जंडियाला गुरु: जंडियाला गुरु क्षेत्र के गांव धाड़ के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कुलबीर सिंह के रूप में हुई है, जो अमरीक सिंह का 40 वर्षीय पुत्र था। कुलबीर सिंह रोज की तरह लोगों के घरों में दूध पहुंचाकर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस टीम ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, कुलबीर सिंह गांव तारागढ़ में अपनी कार से दूध की सप्लाई करके लौट रहा था। इस दौरान तारागढ़ वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी कार के सामने अपनी कार खड़ी कर दी और उसे गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलबीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे जब उन्होंने कुलबीर सिंह की लाश देखी जिसमें उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसे गोलियां लगी हुई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है। थाना जंडियाला गुरु के डी.एस.पी. रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक कुलबीर सिंह गांव धाड़ का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। गुरुवार शाम को वह गांव तारागढ़ में दूध वितरित करके लौट रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ लगता है। मृतक के पिता के अनुसार, 10-12 साल पहले उनके गांव में किसी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके चलते कुलबीर सिंह की हत्या की गई। उन्होंने बताया कि कुलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में बड़ी वारदात, कार सवार अज्ञात लोगों ने दूधवाले को उतारा मौत के घाट; सड़क पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव Read More »

पंजाब में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 18 वर्षीय युवक की हत्या, नहर से मिला शव; परिवार ने दोस्तों पर लगाए आरोप

श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव थांदेवाला के 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। परिवारिक सदस्यों ने इस संबंध में उसके दोस्तों पर ही आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय युवक का उसके साथियों ने मामूली विवाद के बाद हत्या कर दिया और शव को नहर में फेंक दिया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, पिछले शुक्रवार को युवक मंगत सिंह शाम को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपनी ओर से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक मंगत सिंह का शव स्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव थराज वाला में राजस्थान नहर से मिला। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगत 11वीं कक्षा का छात्र था और उन्होंने संदेह जताया कि उसके सहपाठियों और अन्य दोस्तों ने मामूली विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं।

पंजाब में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 18 वर्षीय युवक की हत्या, नहर से मिला शव; परिवार ने दोस्तों पर लगाए आरोप Read More »

पंजाब में बड़ी वारदात: भाई ने अपने ही चचेरे भाई को मां के सामने उतारा मौत के घाट; एक माह पहले ही विदेश से लौटा था मृतक

गुरदासपुर: गुरदासपुर के काहनूवान ब्लॉक के गांव चक शरीफ में एक बड़ी घटना घटी है, जहां एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी है। मां के सामने ही उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद के चलते ताई के बेटे ने घर में घुसकर अपने चाचा के इकलौते बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मां की चीख सुन गांव के सारे लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है और वह एक महीने पहले पुर्तगाल से गांव लौटा था लेकिन उसे नहीं पता था कि वह विदेश नहीं लौट पाएगा। विवाद वाटर होल से जुड़ा बताया जा रहा है।

पंजाब में बड़ी वारदात: भाई ने अपने ही चचेरे भाई को मां के सामने उतारा मौत के घाट; एक माह पहले ही विदेश से लौटा था मृतक Read More »

जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद शव खेत में फेंका, 3 मासूम बच्चों का पिता का मृतक

जालंधर: जालंधर में 42 वर्षीय शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गोराया के गांव धुलेटा में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान नूरमहल निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश के तीन बच्चे थे और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। जानकारी के अनुसार, पहलवान दिनेश अपने घर से वीरवार को सुबह निकला था। घर पर बता कर गया था कि वह अपनी बहन के गांव में कबूतरबाजी मुकाबले के लिए जा रहा है। जब ज्यादा देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने दिनेश की बहन से भी पूछा, जहां पता चला कि वह वहां पर भी नहीं गया था। परिवार द्वारा मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए, मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और वैसे ही मामले में जांच शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार रात के समय पारिवारिक सदस्यों को दिनेश का शव खून से लथपथ खेतों से मिला। पुलिस ने आज मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एसएचओ मधुबाला ने कहा- क्राइम सीन पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंच गई थी। जहां से उन्होंने कई सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी मिला, जिसमें एक नशा तस्कर दिनेश को अपने साथ ले जाता नजर आया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद शव खेत में फेंका, 3 मासूम बच्चों का पिता का मृतक Read More »

पंजाब में सुबह-सुबह बड़ी वारदात, सिर पर कुल्हाड़ी मार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट; घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

बठिंडा: बठिंडा के गोपाल नगर गली नंबर नौ में आज सुबह एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पास में रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि दो-तीन दिन पहले एक शख्स उसके पास आया था। महिला पर उसका पति शक करता था। शक को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। आज सुबह उठकर उसे पता चला कि वह बेहोश पड़ी है। इसके बाद महिला की बहन को बुलाया गया। बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। थाना कैनाल के थानेदार ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से पति फरार है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि परिजन जो भी बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में सुबह-सुबह बड़ी वारदात, सिर पर कुल्हाड़ी मार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट; घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार Read More »

कातिल मां का खौफनाक कांड: मासूम बच्ची को दूध की बोतल में कोल्ड ड्रिंक पिला-पिलाकर मार डाला, कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा

नई दिल्ली: अमेरिका के ओहियो सिटी में ऐसा ही खौफनाक कांड सामने आया है। चार साल की मासूम बच्ची को दूध की बोतल में कोल्ड ड्रिंक पिला-पिलाकर उसके मां-बाप ने मौत की नींद सुला दिया। कोर्ट ने बेटी की हत्या के जुर्म में उसकी मां को 14 साल जेल की सुनाई है जबकि, उसके पिता पर फैसला 11 जून को आने वाला है। वह भी गैर इरादतन हत्या में दोषी करार हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 41 साल की तमारा बैंक्स को अपनी मासूम बेटी की गैर इरादतन हत्या के लिए नौ से 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। क्लेरमोंट काउंटी के अभियोजकों ने कहा कि घटना 2022 की है, जब बच्ची के मां-बाप की वजह बच्ची कुपोषण और उचित चिकित्सा देखभाल न मिल पाने के कारण मर गई। चार साल की मासूम बच्ची कारमीटी डायबिटीज से भी पीड़ित थी। जांच में डॉक्टरों ने पाया कि अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक शरीर में चले जाने से उसका शुगर लेवल काफी बढ़ गया और उसकी मौत हो गई। लड़की की मां तमारा और पिता 53 वर्षीय क्रिस्टोफर होएब को 2023 में हत्या, गैर इरादतन हत्या और बच्चों के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। होएब ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसे 11 जून को सजा सुनाई जाएगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बच्ची की मौत 21 जनवरी 2022 को हुई थी। उसके माता-पिता ने बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद 911 पर कॉल किया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया और लाइफ सपोर्ट हटा दिया गया। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, बच्ची को मधुमेह था, जिसका उसके मां-पिता द्वारा सही से इलाज नहीं कराया गया। अभियोजकों ने कहा कि बैंक्स और होएब ने अपनी बेटी को दूध की बोतल में माउंटेन ड्यू पिलाया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के समय उसके मुंह में दांत तक नहीं बचे थे, जो थे वे सड़ चुके थे।

कातिल मां का खौफनाक कांड: मासूम बच्ची को दूध की बोतल में कोल्ड ड्रिंक पिला-पिलाकर मार डाला, कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा Read More »

लंदन में भारतीय मूल की महिला की बेरहमी से हत्या, चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अब एक भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। इस महिला की पहचान अनिता मुखी के रूप में हुई है। अनिता की उम्र 66 साल बताई जा रही है। यह घटना 9 मई की है, हालांकि स्थानीय मीडिया में अब जाकर यह खबर प्रकाशित हुई है। महिला की हत्‍या क्‍यों की गई यह अब तक सामने नहीं आ सका है। हालांकि आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि अनिता मुखी इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में चिकित्सा सचिव के रूप में काम करती थी। वह 9 मई को दिन में करीब 12 बजे लंदन के एडगवेयर इलाके में बर्न ओक ब्रॉडवे बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थीं, तभी एक शख्स वहां आया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले से अनिता की छाती और गर्दन में गहरी जख्म बन गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हमले से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया और कई लोग घबराकर इधर-उधर भारने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इस घटना खबर दी, लेकिन पुलिसवालों के वहां पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फिर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और फिर उसी दिन उत्तरी लंदन के कॉलिंडेल इलाके में एक शख्स को हत्या के शक में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे हिरासत में भेज दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि आरोपी लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में पेश हुआ। इस मामले पर अब अगस्त में अगली सुनवाई होगी, इसमें उसकी दोषसिद्धी को लेकर जिरह होगी। इस मामले में क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने अदालत को बताया कि मौत का शुरुआती कारण छाती और गर्दन के सामने तेज वार की चोटें पाई गई है। बता दें कि मुखी के परिवार के मुताबिक 66 साल की अनिता मुखी एक विवाहित मां और अपने परिवार के प्रति समर्पित दादी थीं, जिन्होंने एनएचएस में चिकित्सा सचिव के रूप में अंशकालिक काम भी किया था।

लंदन में भारतीय मूल की महिला की बेरहमी से हत्या, चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार Read More »

पंजाब में तेजधार हथियारों से अध्यापक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

शेरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है की ब्लॉक शेरपुर के अधीन आते गांव वाजीधपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल के अध्यक्ष की आज सुबह बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद लोग सहम गए हैं। घटना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह गिल SHO थाना शेरपुर पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम साहिब सिंह था जो जुझार सिंह नगर मलेरकोटला का रहने वाला था और सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाता था। पुलिस का कहना है की अध्यापक सुबह स्कूल आ रहा था। जब वह वाजीधपुरा बधेशा के पास गंदे नाले के पास पंहुचा तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर तेज हथियारों से हमला कर दिया और मौके पर अध्यापक की मृत्यु हो गई। आस-पास के लोंगो द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लें पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को भी सूचित कर दिया गया है, फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

पंजाब में तेजधार हथियारों से अध्यापक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Read More »

जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या, गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुई वारदात; तड़प-तड़पकर मौके पर तोड़ दिया दम

जालंधर: जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविदंर के रूप में हुई जो जालंधर कैट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, पीछे आ रहे पंकड के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पकंज के छोटे भाई गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या, गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुई वारदात; तड़प-तड़पकर मौके पर तोड़ दिया दम Read More »

अमेरिका में पंजाब नौजवान की गोली मारकर हत्या, विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़

होशियारपुर: अमेरिका में रहने वाले एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है। युवक होशियारपुर के गांव अट्टोवाल का रहने वाला है। मृतक की पहचान निर्मल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह जज के रूप में हुई है। गुरप्रीत 2012 में जीविकोपार्जन के लिए विदेश चला गया। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था। पता चला है कि 23 अप्रैल को उसकी किसी दूसरे ट्रक ड्राइवर से बहस हो गई थी, बहस के बाद दूसरे ट्रक ड्राइवर ने इस घटना को अंजाम दिया। दूसरे ट्रक ड्राइवर ने पिस्तौल से गुरप्रीत पर 6-7 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गुरप्रीत के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो गई थी और अब गुरप्रीत की मौत के बाद विधवा मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

अमेरिका में पंजाब नौजवान की गोली मारकर हत्या, विधवा मां पर टूटा दुखों का पहाड़ Read More »

Translate »