Elleen News

Hot News

murder

खरड़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: मोहाली के खरड़ में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या की खबर है।उसकी हत्या की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक खरड़ में रहता था और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बीती रात 12 बजे खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में तजिंदर तेजी नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह 33 वर्ष के थे और अभी तक शादी नहीं की थी। युवक मालेरकोटला का रहने वाला बताया जा रहा है। वह कई वर्षों से खरड़ में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हत्या क्यों हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के भाई करणवीर का कहना है कि तजिंदर तेजी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन फिर भी उनकी हत्या क्यों की गई, इसकी जांच होनी चाहिए। परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

खरड़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस Read More »

कलयुगी मां का कारनामा! प्रेमी के साथ मिलकर 5 वर्षीय मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट

सोनीपत: सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी और करीब 8 महीने पहले अपनी 5 साल की बेटी तन्वी को अपने प्रेमी के घर ले आई थी। 5 साल के मामस का शव पुलिस ने मोहन नगर सोनीपत से बरामद किया है। घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी मां रवीना अपने प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई। सदर थारा पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कलयुगी मां का कारनामा! प्रेमी के साथ मिलकर 5 वर्षीय मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट Read More »

Translate »