Elleen News

Hot News

loksabha

जालंधर लोकसभा हल्के में मनोज अग्रवाल के प्रयासों से भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कैंट हल्के के दर्जनों आप नेता पार्टी में हुए शमिल

जालंधर ( )भारतीय जनता पार्टी को जालंधर लोकसभा में मजबूती मिलते हुए कैंट हल्के के को कन्वीनर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल के प्रयासों से कैंट हल्के के वार्ड न 7 रंजीत नगर दीप नगर के दर्जनों आप नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की है।भाजपा ज्वाइन करने वालों में अमित बत्रा,सुमित साईं,सोम नाथ,सतपाल,अवतार सिंह,पसिवीन सिंह,राकेश कुमार गैल,हिमांशु,हरि लाल यादव,मनोव बत्रा,मनु अटवाल,सोनू बत्रा,मोनू बत्रा,जोनू, पूनम बत्रा,प्रीति बत्रा पूजा,मदन गिल आदि सम्मिलित है।उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर अमित बत्रा और सुमित साई ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। विजय रूपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।

जालंधर लोकसभा हल्के में मनोज अग्रवाल के प्रयासों से भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कैंट हल्के के दर्जनों आप नेता पार्टी में हुए शमिल Read More »

पंजाब में कांग्रेस को मिली मजबूती, लुधियाना में लगातार दो बार विधायक रहे बैस ब्रदर्स ने थामा पार्टी का दामन; लोक इंसाफ पार्टी का किया विलय

लुधियाना: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिली है। पंजाब के दो पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बैंस ब्रदर्स के नाम से भी जाने जाने वाले लुधियाना स्थित नेताओं को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। राहुल गांधी ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल लुधियाना संसदीय क्षेत्र में बल्कि पंजाब में भी कांग्रेस को बढ़ावा और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस के बयान के मुताबिक, बैंस ब्रदर्स ने 2012 से 2022 तक आतम नगर और लुधियाना साउथ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया है। सिमरजीत बैंस ने अपनी लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा और उपविजेता रहे। बयान में कहा गया है कि उन्होंने अपनी लोक इंसाफ पार्टी का भी औपचारिक रूप से कांग्रेस में विलय कर दिया। बता दें, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

पंजाब में कांग्रेस को मिली मजबूती, लुधियाना में लगातार दो बार विधायक रहे बैस ब्रदर्स ने थामा पार्टी का दामन; लोक इंसाफ पार्टी का किया विलय Read More »

कांग्रेस टूट फूट की शिकार, 13 लोकसभा सीटें पर चलेगा झाड़ू- पवन टीनू

जालंधर, 5 मई (पत्र प्रेेक)- ‘कांग्रेस पार्टी मौजूदा दौर में एक ऐसी गाड़ी बन गई है, जो अपने कमजोर इंजन के कारण इस गाड़ी को खींच नहीं सकती, पंजाब में यह गाड़ी टूट कर बिखर गई है।’ वरिष्ठ नेता भी कांग्रेस से दूरी बनाए हुए हैं और यही कारण है कि कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए नेता नहीं मिल रहे हैं और कांग्रेस एक असफल पार्टी बन गई है. उन्होंने दावा किया कि पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत होगी ये विचार आज नकोदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए जालंधर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के मेहनती वा साहसी उम्मीदवार पवन टीनू ने विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान और अन्य नेताओं के साथ विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।पवन टीनू ने मुहेम, शंकर, तलवंडी भरों, उगी, कंगना, हुसैनपुर, चुहेकी, उपल खालसा, मोई, नकोदर आदि गांवों का दौरा किया और मतदाताओं को भगवंत सिंह मान सरकार की 2 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।पवन टीनू ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब के लोग सरकार के खाली खजाने के बारे में सुनते थे, अब माननीय सरकार ने कभी ऐसा नहीं कहा, लेकिन माननीय सरकार ने जो पहली सरकारों में खामियां पैदा की थीं, उन्हें बंद करके लोगों को सुविधाएं प्रदान की ।पवन टीनू ने कहा कि देश की हुकूमत लोकतंत्र को कुचलने पर तुली हुई है आम आदमी पार्टी ही संविधान बचाने वाली एकमात्र पार्टी है जो भाजपा की हरकतों को रोक सकती है इसलिए हम सभी को आम आदमी पार्टी के हाथ मजबूत करने होंगे पवन टीनू ने कहा कि केंद्र सरकार के कारण निजीकरण और बेरोजगारी बढ़ रही है, पंजाब के साथ केंद्र सरकार धक्का कर रही ही , निजी संस्थान शिक्षित युवाओं को कम वेतन देकर उनका शोषण कर रहे हैं। मैं आपके समर्थन से इन सबके खिलाफ आवाज उठाऊंगा और आपको मुझे वोट देने पर कभी पछतावा नहीं होगा।’इन गांवों में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के दौरे के दौरान गांव महेम में सोहन लाल ब्लॉक अध्यक्ष, रणजीत कुमार पूर्व सरपंच, मनजिंदर सिंह, जतिंदर कुमार, गोपी आदि, गांव शंकर में अमनदीप ब्लॉक अध्यक्ष, लखवीर सिंह पंच, सतनाम बाबा , अमन आदि, अर्जन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, हरनेक सिंह सचिव, हरप्रीत सिंह सचिव, रजनीश गौतम सरपंच चूर गांव, परमजीत सिंह पूर्व सरपंच, चरणजीत सिंह लंबरदार, राम लाल नाहर अध्यक्ष एससी विंग, गांव उगी ढाडा सिंह में पौधारोपण ब्लॉक अध्यक्ष, स्वर्ण सिंह टुरना सिहारीवाल, महिंदरपाल मास्टर उगी आदि, गांव कंगना में आत्मा सिंह नूरपुर, दर्शन, कुलदीप सिंह आदि, गांव हुसैनपुर में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह शेरपुर और उनके साथियों के नेतृत्व में हसनपुरियों के साथ-साथ गांव चूहे में हरिंदर बद्धन भी शामिल हुए की, डॉ. विंग समन्वयक डाॅ. रणजीत सिंह, हैप्पी, कर्नल राम बालू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने माननीय सरकार की जन-हितैषी नीतियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस टूट फूट की शिकार, 13 लोकसभा सीटें पर चलेगा झाड़ू- पवन टीनू Read More »

कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा

चंडीगढ़, 01 मई: हाल ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत चौधरी ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की। पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी जाखड़ से यह पहली मुलाकात है। इस दौरान दोनों नेताओं में पंजाब में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई।

कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा Read More »

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट द्वारा मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में गुरु रविदास नगर बस्ती दानिशबंदा में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के हक में के ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन किया।इसमें विशेष रूप से जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,वेस्ट हल्के से एमएलए शीतल अंगुराल,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता रिंकु,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,वेस्ट लोकसभा भाजपा प्रभारी अमरजीत सिंह अमरी, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मुनीश विज,वेस्ट हल्का विस्तारक प्रवेश महाजन,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज और दर्शन लाल भगत,जिला सचिव अश्विनी अटवाल आदि उपस्थित हुए।इस बैठक को सफल बनाने में वेस्ट हल्के के कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार जलांधर की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि शहर के माहौल को देखते हुए जालंधर के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर शहरवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।उन्होंने कहा कि आज वेस्ट हल्के भाजपा की स्थिति का मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू चौहान,राजेश अरोड़ा, सुभाष कपूर, पार्षद पति संदीप वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, दिनेश कुमार बबलू, दीपक तनेजा, सुशांत कोहली, नितिन शर्मा, गगन भगत , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी रत्तरा, सीमा रानी ,साधना चावला, हरभजन कौर, रमेश नीचल, डॉ सविता, रवि विनायक, प्यारा लाल, जय किशोर, कुक्कू भारद्वाज, मलटू जुल्का ,गुरमीत चौहान, कुलजीत हैप्पी,मलकीत सिंह, राजू ठाकुर, भोला कुशवाहा, मनीष ठाकुर, रवि, पंकज सरंगल, राजन सरंगल, दिनेश अरोड़ा, सुनील मंटू , यशपाल भगत, अजय भगत, यशपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, पिंक भगत , रमेश भगत, अमित शर्मा, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा , यूवी लूथरा, सुभाष चंद्र, रोहित, एमपी शर्मा ,विजय भगत, राज मेहरा, बॉबी कश्यप, पंकज महंगी, सुरेंदर बब्बर, मोहित कुमार मनु,काका भगत, रोहित कुमार,राणा वर्मा, विशाल लूथरा,रमन कुमार,अमन बत्रा,रींकू बब्बर,करण पूरी,महेश वढेरा, इंद्रजीत पाहवा, राजेंद्र कुमार, संजीव लक्की,महेश सोढ़ी, विपिन शर्मा, नीरज शर्मा, नीतीश महाजन, चंद्र सोढ़ी,तारा चंद, सुभाष चंद,गुलशन बजाज, सुरेंद्र शर्मा व अन्य साथी उपस्थित थे।

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु Read More »

पंजाब से दुखद खबर, इंटर्नशिप कर रही MBBS डॉक्टर ने समाप्त की जीवन लीला, फंदे से लटकी मिली लाश

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां जीजीएस मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही एक एमबीबीएस डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान डॉ. अनुष्का निवासी फरीदकोट के रूप में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फरीदकोट के जीजीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। फिलहाल अनुष्का की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मृतका एमबीबीएस के बाद एमडी की तैयारी कर रही थी, जिसे लेकर वह काफी तनाव में थी।

पंजाब से दुखद खबर, इंटर्नशिप कर रही MBBS डॉक्टर ने समाप्त की जीवन लीला, फंदे से लटकी मिली लाश Read More »

जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली पार्टी में हुए शमिल

जालंधर ( ) भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों से पहले देहाती क्षेत्र भोगपुर में मजबूती मिलते हुए रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली ने भाजपा ज्वॉइन की है। उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए पंजाब प्रदेश के प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमृतपाल सिंह ढल्ली,मंडल 5 के महामंत्री चंदन रखेजा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर उनके साथ आए साथियों में सरदार भूपिंदर सिंह,रिटायर्ड इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस,सरदार सरवन सिंह डल्ली,सरदार अवतार सिंह दशमेश आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।पंजाब में अलग अलग जगहों पर अपनी सेवाएं निभाने वाले उच्च अधिकारी के भाजपा का जनादार और ज्यादा मजबूत हो गया है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भाजपा में आने से पहले इन्हें विरोधियों द्वारा अपनी पार्टी में बड़ा पद देने का ऑफर भी किया गया,जहा इन्हें आप पार्टी कपूरथला का हल्का इंचार्ज बनाने के लिए प्रस्ताव भेज रही थी पर हरविंद्र सिंह ढल्ली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।विजय रुपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।हरविंद्र सिंह ढल्ली ने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब मे केवल भाजपा ही अमन शांति लाकर प्रदेश का विकास करवा सकती है।

जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी पीपीएस हरविंद्र सिंह ढल्ली पार्टी में हुए शमिल Read More »

Translate »