Elleen News

Hot News

bjp

BJP ने होशियारपुर से काटा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमनाथ का टिकट, इस नेत्री को चुनावी मैदान में उतारा, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट…

चंडीगढ़: भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बठिंडा से पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की सेवामुक्त IAS अफसर बहू परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दी गई है। यहां उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की 3 बार की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है। होशियारपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है। अभी इस सीट से सोमप्रकाश सांसद हैं। हालांकि उनकी सेहत ठीक न होने की वजह से उनकी पत्नी को कैंडिडेट बनाया गया है। खडूर साहिब से भाजपा ने मनजीत सिंह मन्ना मियाविंड को टिकट दिया गया है। इससे पहले 30 मार्च को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

BJP ने होशियारपुर से काटा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमनाथ का टिकट, इस नेत्री को चुनावी मैदान में उतारा, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट… Read More »

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, PM मोदी ने देश की जनता को दीं ये गारंटियां

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब गिनती के दिन रह गए हैं। चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने तीसरी टर्म की सरकार के लिए नए लक्ष्य गिनाए। पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में एक राष्ट्र एक चुनाव, जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिकता संहिता कानूनों को प्राथमिकता दी है। बीजेपी के संकल्प पत्र में 14 गारंटी दी गई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों को बीजेपी के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि सरकार ने वादों को पूरा किया है। यह संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ को सशक्त करता है। हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले पांच साल तक जारी रहेगी। जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाएं मिलती रहेगी। आयुष्मान योजना लगातार जारी रहेगी। 70 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। हम तीन करोड़ और घर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए पार्टी ने पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने कई बैठकों के बाद संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजीजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता इस समिति के सदस्य थे। बीजेपी के संकल्प पत्र में PM मोदी ने देश की जनता को निम्न गारंटियां दीं 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी. घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, PM मोदी ने देश की जनता को दीं ये गारंटियां Read More »

भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित

जालंधर ( )भाजपा मैडीकल सैल जालंधर की मीटिंग प्रदेश मेडीकल सैल अध्यक्ष डा नरेश चौहान की अध्यक्षता में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई।जिसमे पूर्व सीपीएस के.डी. भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर इस अवसर पर मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित की गई।इस अवसर पर मेडिकल सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा नरेश चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा से विचार विमर्श करके जिला भाजपा मेडिकल सैल कार्यकारिणी की घोषणा की।इसके साथ साथ प्रदेश में राकेश भठेजा एवं डा. परमिन्द्र बजाज को प्रदेश भाजपा मैडीकल सैल का एग्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया है।नवगठित जिला मेडिकल सैल कार्यकारिणी में जिला कन्वीनर के पद पर डा पवन वशिष्ट को,जिला को-कन्वीनर के पद पर संजय सहगल ,मोहित खुराना, डा आशू चोपड़ा,डा मुकेश खन्ना, डा विनीत शर्मा ,जे एस चावला,तेजिन्द्र सिंह ढींगरा और विशाल वालिया को,जिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में डा नागिन्द्र खैहरा,डा जतिन्द्र शर्मा, डा महेश जैन,देव शर्मा,राकेश कालड़ा, मनोज कालड़ा,देवेश कपूर,नरेंद्र ढींगरा,बॉबी कपूर, बृजेश शर्मा, गोविन्द सचदेवा ,पी आई भनोट को,सैल के आई टी इंचार्ज अंकुर वालिया को नियुक्त किया है।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने सुशील शर्मा ने इन सभी नियुक्तियों पर हार्दिक मुबारकबाद दी है और कहा कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने वार्डों में एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और जालंधर लोकसभा हल्के में पार्टी की विजय पताका लहराने में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना है।इस अवसर पर केडी भंडारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि पंजाब और जालंधर में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है,जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है क्योंकि उन्होंने पंजाब के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा कि पंजाब में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।इस अवसर पर डा नरेश चौहान ने उपस्थित नवगठित पदाधिकारियों को मुबारकाबाद दी और उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास सृजित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे तथा जिसके लिए पंजाब भाजपा मैडीकल अपनी विशेष भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी दिन-रात एक करने हेतु अभी से तैयार है और इस बार पार्टी को पूरे प्रदेश में विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता।इस अवसर पर डा पवन वशिष्ट ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि जिला भाजपा मेडिकल सैल सुशील रिंकु की जीत के लिए पूरे हल्के में बैठकें और जोरो से प्रचार करेगा।

भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित Read More »

IAS अधिकारी रहीं परमपाल कौर के BJP में शामिल होने पर मुश्किलें बढ़ी, CM मान के इस ट्वीट से मचा हड़कंप

चंडीगढ़: अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका सिकंदर सिंह मलूका की आईएएस अधिकारी रहीं बहू परमपाल कौर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उनके पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट किया और लिखा कि आपके सारी उम्र में कमाई खतरे में पड़ सकती है। उनके इस ट्वीट से राजनीति गरमा गई है। आइए जानते हैं सीएम मान ने क्या कहा… सीएम भगवंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, परमपाल कौर IAS अफसर के तौर पर पंजाब सरकार की ओर इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी आपको IAS बनने की थी..छोड़ने का कोई तौर तरीका है। कृप्या करके इस्तीफा देने का तरीका समझें..नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।  

IAS अधिकारी रहीं परमपाल कौर के BJP में शामिल होने पर मुश्किलें बढ़ी, CM मान के इस ट्वीट से मचा हड़कंप Read More »

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और IAS बहू BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका और बहू आईएएस (IAS) अधिकारी परमपाल कौर मलूका भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रामपुरा फूल के मलूका गांव में रहने वाले मलूका परिवार की समाज में अच्छी पकड़ है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े उपस्थित थे। दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के नेता स. सिकंदर सिंह मलूका मौजूद नहीं थे, यानी उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। परमपाल कौर सिद्धू हाल ही में आईएएस पदाधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि परमपाल कौर सिद्धू बीजेपी में शामिल होंगी और पार्टी उन्हें बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ उम्मीदवार बना सकती है। इस मामले में एक और समस्या थी कि परमपाल कौर सिद्धू का इस्तीफा अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया है। लेकिन आज केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि आईएएस अधिकारी का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया गया जिसके बाद वह आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अब यह लगभग साफ हो गया है कि बीजेपी बठिंडा सीट से परमपाल कौर सिद्धू को मैदान में उतार सकती है लेकिन आने वाले दिनों में देखने वाली बात यह होगी कि स. मलूका अब किस तरफ खड़े होते हैं। परमपाल कौर सिद्धू 2011 बैच की आईएएस हैं। अधिकारी थे और अक्टूबर, 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और IAS बहू BJP में हुए शामिल Read More »

Translate »