Elleen News

Hot News

jalandhar

जालंधर में 176 साल पुराने घर में रहेंगे CM मान, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आवास

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुराने शहर को अपना दूसरा घर बनाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए जालंधर में 11 एकड़ क्षेत्र में एक घर तैयार किया जा रहा है, जो शहर के पुरानी बारादरी क्षेत्र में स्थित है। यह मकान 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा अधिकारी प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने इस कोठी में स्थानांतरण किया था, लेकिन वह एक बार भी इस घर में नहीं ठहरे। अधिकारी प्रदीप सभ्रवाल वर्तमान में जेपी नगर स्थित अपने घर में रह रहे हैं। इससे पहले, गुरप्रीत सपरा डिवीजनल कमिश्नर के घर में रह रहे थे। तब से घर खाली पड़ा हुआ था। अब कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस घर में निवास करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस सरकारी आवास को कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। घर में चार ड्राइंग रूम, चार बेडरूम, तीन ऑफिस कमरे, एक बाहरी बंद वेरांडा और सहायक स्टाफ के लिए दो कमरों वाला परिवारिक फ्लैट होगा। यह घर शहर के बिल्कुल बीच में स्थित है। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है और पीछे का हिस्सा शहर के प्रसिद्ध क्लब जिमखाना से सटा हुआ है। गौरतलब है कि 1848 में इस घर में पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस आए थे। उस समय यह जालंधर के महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था। यह इमारत विशिष्ट नानकशाही ईंटों और चूने के पत्थरों से बनाई गई थी, जो उस समय की प्रमुख निर्माण सामग्री थी। इस कोठी में पिछले 176 वर्षों में लगभग 140 कमिश्नर रह चुके हैं। पिछले डिवीजनल कमिश्नर, आई.ए.एस. अधिकारी गुरप्रीत सपरा को मुख्यमंत्री कार्यालय (सी.एम.ओ.) द्वारा इस संपत्ति पर ध्यान देने के लिए कहा गया था। माना जा रहा है कि नए कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल का शहर के जे.पी. नगर में अपना घर है। आपको बताना चाहेंगे कि लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लू.डी.) द्वारा ईंटें, सीमेंट और अन्य सामग्री भेजी गई है। सुरक्षा के लिए दो गार्ड भी तैनात किए गए हैं।v

जालंधर में 176 साल पुराने घर में रहेंगे CM मान, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा आवास Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ

ਜਲੰਧਰ, 8 ਅਗਸਤ– ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਅਫੀਮ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਅਫੀਮ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਚੌਕਸੀ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 1 ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਇੱਕ ਟੀਮ ਸੀਜੇਐਸ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਸਰਵਿਸ ਲੇਨ ਜੀ.ਟੀ ਰੋਡ ਜਲੰਧਰ ਨੇੜੇ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬਿਧੀਪੁਰ ਪਿੰਡ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੈਂਡਬੈਗ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੇ ਦੇਖਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਹੈਂਡਬੈਗ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਿਸ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਾਮ ਪਰਸ਼ਾਦ ਪੁੱਤਰ ਸੀਆ ਰਾਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਮੂਆ ਪੀ.ਐਸ ਬੰਦ ਬੋਰਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਰੇਲੀ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਜੋਂ ਹੋਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 1 ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ 111 ਮਿਤੀ 03-08-2024 ਤਹਿਤ 18-61-85 ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਕਬੂਲ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਇੱਕ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਲਾਉਂਦਾ ਸੀ , ਪਰ ਆਰਥਿਕ ਤੰਗੀ ਕਾਰਨ ਉਸ ਨੇ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ ਕਮਾਉਣ ਲਈ ਅਫੀਮ ਵੇਚਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੇਰਵੇ, ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਹਨ, ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦਾ ਕੋਈ ਅਪਰਾਧਿਕ ਇਤਿਹਾਸ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚੋਂ ਇਸ ਅਲਾਮਤ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਪੁੱਟਣ ਲਈ ਕੋਈ ਕਸਰ ਬਾਕੀ ਨਹੀਂ ਛੱਡੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਸ ਨੇ 1.6 ਕਿਲੋ ਅਫੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ Read More »

जालंधर के नंगल शामा में नगर निगम का एक्शन, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने रुकवाया निर्माणकार्य, लाइसेंस मिले बिना बनाई जा रही थी कॉलोनी

जालंधर( ) जालंधर में नगर निगम ने एक बार फिर से नियमों को ताक पर रख कर बन रही कॉलोनी के खिलाफ एक्शन लिया हैं। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की तरफ से अवैध कालोनियों और निर्माण के खिलाफ एक्शन जारी हैं। इसी कड़ी में नंगल शामा में बन रही कुबेर कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काम रुकवा दिया गया हैं। दरअसल इस कॉलोनी का ले आउट तो पास हो चुका हैं लेकिन कार्पोरेशन से अभी तक लाइसेंस नही मिला हैं। जब तक लाइसेंस नहीं मिले तो निर्माण नही किया जा सकता हैं। इसी को देखते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने कॉलोनी में चल रहे निर्माणकार्य को रुकवा दिया हैं। वही आप को बता दें कि इस कॉलोनी में सीवर लाइन और सड़को का निर्माण चल रहा हैं और 70% बागबानी का काम पूरा हो चुका हैं।

जालंधर के नंगल शामा में नगर निगम का एक्शन, एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने रुकवाया निर्माणकार्य, लाइसेंस मिले बिना बनाई जा रही थी कॉलोनी Read More »

जालंधर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह इन इलाकों में चला पीला पंजा

जालंधर: जालंधर के अजीत नगर और कोट रामदास में काटी गई अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम का सुबह एक्शन देखने को मिला। नगर निगम जालंधर ने यहां डिच से अवैध इमारतों को गिरा दिया। यह कार्रवाई सुबह बिल्डिंग ब्रांच की टीम एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में आज सुबह अजीत नगर में रोशन सिंह भट्ठा के सामने काटी गई अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की गई। बताया जा रहा है कि ये कालोनियां पूर्व विधायक और भाजपा (BJP) नेता की है और इसकी शिकायत कमिश्नर से लेकर स्थानीय निकाय निभाग के डायरेक्टर, विजीलैंस और लोकपाल से भी की गई थी। इसके बाद नगर निगम की टीम ने कोट रामदास में काटी जा रही अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई की। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कोट रामदास में 5 एकड़ जमीन में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। शिकायत के बाद इसकी सड़कें, पानी और सीवरेज कनेक्शन तोड़ दिए गए।

जालंधर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह इन इलाकों में चला पीला पंजा Read More »

जालंंधर में ट्रेन के आगे लेटकर रिटायर JE ने की खुदकुशी, फाइनेंसरों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम; कांग्रेस नेता समेत 7 पर आरोप

जालंधर: जालंधर में ट्रेन के आगे लेकर एक रिटायर जेई ने खुदकुशी कर ली है। फाइनेंसरों से परेशान होकर जोगिंदर पाल ने ये खौफनाक कदम उठाया। इसे लेकर थाना जीआरपी की पुलिस ने सोमवार को आरोपी पाए गए कांग्रेस के नेता नीलकंठ जज, मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को सुबह करीब आठ बजे की है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर यॉर्ड से शंटिंग के लिए एक एक मालगाड़ी निकली थी। उसी के आगे लेट कर रिटायर्ड जेई ने सुसाइड कर लिया। हालांकि मालगाड़ी तेज नहीं थी, मगर फिर भी जोगिंदर के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जोगिंदर पाल मार्च में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। क्राइम सीन से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर के बेटे अमित चौधरी के बयानों पर पुलिस ने कांग्रेस नेता नीलकंठ जज सहित मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार, सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमित चौधरी ने पुलिस से कहा कि, पिता ने पैसे लौटा दिए थे, मगर उक्त लोग पिता पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसी से तंग आकर जोगिंदर ने आत्महत्या की। थाना जीआरपी के एसएचओ फलविंदर सिंह के कहा कि, पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की गई है। परिवार का आरोप है कि पैसे वापस देने के बाद भी उक्त लोग जोगिंदर का चेक वापस नहीं कर रहे थे और चेक को बैंक में लगाने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह काफी परेशान रह रहा था।

जालंंधर में ट्रेन के आगे लेटकर रिटायर JE ने की खुदकुशी, फाइनेंसरों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम; कांग्रेस नेता समेत 7 पर आरोप Read More »

जालंधर में काम से घर लौटते समय एक्टिवा सवार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में मौत

जालंधर: जालंधर में एक्टिवा और कार की टक्कर में रविवार रात एक शख्स की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, नकोदर जालंधर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान लांबड़ा के गांव बशेशरपुर निवासी 45 वर्षीय सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। लांबड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी एक्टिवा पर जालंधर के लांबड़ा के गांव बशेशरपुर लौट रहा था। इस दौरान जब वह जालंधर नकोदर हाईवे स्थित आलू अनुसंधान केंद्र के सामने सड़क पार करने लगा तो वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई सुभाष ने बताया- घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सबसे पहले रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक्टिवा सवार को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। पुलिस ने घटना की सूचना देर रात मृतक के परिवार को दे दी थी। उनके अनुसार मृतक जालंधर की एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। रोजाना वह साढ़े 9 से 10 बजे तक घर आ जाता था। रात में काम से घर लौटते वक्त ये हादसा हो गया। पुलिस जल्द पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।

जालंधर में काम से घर लौटते समय एक्टिवा सवार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; अस्पताल में मौत Read More »

अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली

जालंधर का लधेवाली वाली क्षेत्र के अधीन आने वाला पूरा इलाका पिछले 24 घण्टे से बिजली की खराबी की मार झेल रहा है इस से प्रभावित क्षेत्र के लोग इतने परेशान हो चुके है कि अब उनका विश्वास pspcl के अधिकारियों के साथ साथ अपने नेताओँ से उठ चुका है हर तीसरे हो रही परेशानी में लोग पानी के लिए भी तरस गये। न्यू बेअंत नगर के साथ लगते इलाके के लोग पिछले कई दिनों से विभाग की लापरवाही का खमियाजा भुगत रहे है वही बात करे अधिकारियों की तो उनके कान पर जूं तक नही रेंगती । ओवर लोड की समस्या के चलते आये दिन केबल जलती और विभाग का नुकसान होता है लेकिन विभाग के लोग टेम्प्रेरी काम कर खानापूर्ति कर के निकल जाते कोई पक्का समाधान करने की कोशिश नही करता। विधायक से लेकर सभी अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बार बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन रोज़ाना होने वाली इस समस्या का किसी ने समाधान नही किया। बच्चों को लेकर घर छोड़ रिश्तेदारों के पास सोने के मजबूर हो चुके है लोग। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी देते हुए की विभाग ने अगर हमारी का कोई समाधान नही किया तो वह प्रदर्शन करने के मजबूर है और इस बात का असर आने वाले निगम में सरकार को भुगतना होगा।

अंधेरे में डूबा रहा जालंधर का ये पूरा क्षेत्र ,लगभग 24 घण्टे से बंद है बिजली Read More »

Big Breaking Digital Media Association ‘s Press Note

  जालंधर ( ) जालंधर की सुप्रसिद्ध संस्था “डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA)” के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकारों ने शहर के एक स्थानीय होटल में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा से विशेष मुलाकात की। इस मौके एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत संधू, सीनियर वाइस प्रधान महावीर सेठ, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर वाइस प्रधान अमरप्रीत सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके श्री अमन अरोड़ा और श्री रमन अरोड़ा ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) के सदस्यों के लिए आई डी कार्ड और व्हीकल स्टीकर को अपने कर कमलों द्वारा रिलीज करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकारों ने श्री अमन अरोड़ा को डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया और उन्हें जल्द से जल्द हल करवाने की मांग की। इस मौके श्री अमन अरोड़ा और विधायक रमन अरोड़ा ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि DMA एसोसिएशन की मांगों को मुख्यमंत्री भगवंत मान के ध्यान में लाकर शीघ्र ही सभी समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम DMA से जुड़े सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते है कि AAP सरकार पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। DMA हमारी जो भी सेवा लगाएगी, हम हमेशा पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके जसविंदर सिंह आजाद, गुरप्रीत सिंह संधू और महावीर सेठ ने कहा कि आज का युग डिजिटल मीडिया का युग है और ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह एकजुट होकर DMA के साथ मिलकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आज अगर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का सम्मान बढ़ा है तो उस के पीछे DMA एसोसिएशन के पत्रकारों की एकजुटता व आपसी प्रेम ही असली वजह है। संस्था के चेयरमैन प्रदीप वर्मा , अजीत सिंह बुलंद और अमरप्रीत सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह सर्किट हाउस में 19 जुलाई को एसोसिएशन की बैठक आयोजित करके 100 से ज्यादा पत्रकारों को id कार्ड और स्टीकर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पत्रकारों को हम अपील करते हैं कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए उन के हकों की लड़ाई के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से अवश्य जुड़ें , ताकि डीएमए की ताकत और ज्यादा बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कौर कमेटी पंजाब के मुख्यमंत्री मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेगी।

Big Breaking Digital Media Association ‘s Press Note Read More »

जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल का हंगामा; 1,71,963 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

जालंधर: पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहे हैं। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शमाएल हैं। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। वहां मतदान के लिए कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सिटी डीसी हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में कराए जा रहे हैं। इस बीच खबरआ रही है कि भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं। बता दें, मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। यहां 700 जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। जिसमें आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व बीजेपी मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल, शीतल अंगुराल 2022 में यहां से आप विधायक बनें। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए। अब बीजेपी ने अंगुराल को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को टिकट दिया है। भगत भाजपा के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं।

जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल का हंगामा; 1,71,963 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला Read More »

जालंधर में AAP हो रही मजबूत, कांग्रेस के दो पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेता ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

जालंधर: जालंधर उपचुनाव में वोटिंग से पहले AAP मजबूत हो रही है। आज कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा और अनमोल ग्रोवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ वरिष्ठ नेता कमल लोच ने भी आप का दामन थाम लिया है। खुद सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल कवराया और उनका स्वागत किया।

जालंधर में AAP हो रही मजबूत, कांग्रेस के दो पूर्व पार्षद और वरिष्ठ नेता ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी Read More »

Translate »