Elleen News

Hot News

heatwaves

पंजाब के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट: समराला सबसे गर्म; तापमान 47.2 डिग्री से पार

चंडीगढ़: पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां कल से भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के 16 जिलों में रेड हीट अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल के मुकाबले 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही इन दिनों प्रदेश में तापमान सामान्य दिनों से 7.2 डिग्री ज्यादा है। समराला सबसे गर्म रहा। तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, जून में सामान्य से 87 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 16 जून तक 2.3 मिमी बारिश हो चुकी है। राज्य के जिन 16 जिलों में आज लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और मलेरकोटला शामिल हैं। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भीषण गर्मी की सूचना दी है।

पंजाब के 16 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट: समराला सबसे गर्म; तापमान 47.2 डिग्री से पार Read More »

पंजाब को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

चंडीगढ़: पंजाब में जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। बुधवार रात को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 और 2 जून को पंजाब में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के 17 जिलों अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मनसा और पटियाला. इसके अलावा बाकी सभी 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 31 मई से पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।

पंजाब को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना Read More »

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के हुआ पार

चंडीगढ़: पंजाब में तापमान ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह पंजाब में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में अभी दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री ज्यादा है। इस दिन पंजाब में अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही बठिंडा के बाद सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा। इसके साथ ही फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में सोमवार को पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार शाम को जालंधर शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और मोहाली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में कल शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया।

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के हुआ पार Read More »

Weather Update: पंजाब में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन 15 जिलों में जारी हुआ हीट वेट का आरेंज अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पंजाब के तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार एक बार फिर सबसे गर्म रहा लेकिन पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब में लू को लेकर रेड की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इस विक्षोभ के कारण बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट आई। आज भी पंजाब में तापमान 45 डिग्री या उससे थोड़ा कम रहने का अनुमान है। लेकिन ये राहत ज्यादा देर के लिए नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, बठिंडा, बरनाला, मनसा और संगरूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तापमान 45 डिग्री या उससे कम रहने का अनुमान है। अन्य सभी जिलों होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: पंजाब में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन 15 जिलों में जारी हुआ हीट वेट का आरेंज अलर्ट Read More »

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से लोग परेशान, हीट वेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़: चिलचिलाती गर्मी शुरू होते ही चंडीगढ़ का स्वास्थ्य विभाग अत्यधिक तापमान से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए सक्रिय रूप से हीट वेव एडवाइजरी जारी कर दी। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को दिन में लू के थपड़ों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया। हाल के रुझानों से अप्रैल से जून तक गंभीर गर्मी की संभावना का संकेत मिलता है, एडवाइजरी का उद्देश्य आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य पर प्रभाव को कम करना है। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के बीच जागरूकता के लिए एडवाइजरी तैयार की है। इसमें गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचें, अच्छे हवादार और ठंडे क्षेत्रों में घर के अंदर रहें। हल्के, हल्के रंग और ढीले-ढाले सूती कपड़े चुनें। सीधी धूप से बचने के लिए छाते, टोपी और धूप के चश्मे का प्रयोग करें। नियमित रूप से हाइड्रेट करें और जब आवश्यक हो तो ठंडे वातावरण की तलाश करें। दिन के दौरान खिड़कियां और पर्दे बंद रखें, खासकर इमारतों की धूप वाली तरफ। ठंडी हवा के संचार के लिए रात में खिड़कियाँ खोलें। जलयोजन बनाए रखें, पानी, प्राकृतिक जूस और नारियल पानी सहित तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। मादक और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों के साथ-साथ शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें। अपने आहार में उच्च जल सामग्री वाले फलों और सब्जियों को शामिल करें। शिशुओं, बुजुर्ग व्यक्तियों, बाहरी कर्मचारियों और पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। कभी भी किसी को, विशेषकर बच्चों या पालतू जानवरों को, बंद, पार्क किए गए वाहन में न छोड़ें। बाहरी गतिविधियों को दिन के ठंडे समय तक सीमित रखें। नियमित ब्रेक लें, हाइड्रेटेड रहें और जब आवश्यक हो तो छाया की तलाश करें। अत्यधिक गर्मी के घंटों के दौरान जÞोरदार शारीरिक गतिविधि से बचें।

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से लोग परेशान, हीट वेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी Read More »

Translate »