Elleen News

Hot News

पंजाब में कार और ट्रक का भयानक Accident , दो युवकों की दर्दनाक मौत, 1 की हालत गंभीर

फाजिल्का: फाजिल्का के गांव लालो वाली के पास फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल फाजिल्का लाया गया है। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उसी जगह पर हुआ है, जहां कल सुबह एक ट्रक के पेड़ से टकराने के बाद ड्राइवर की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक वैगनआर कार में 3 लोग सवार थे। इसी दौरान गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे के बाद गाड़ी में सवार 2 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया।

मृतकों में से एक जसकरण कंबोज गांव जंडवाला भीमे शाह का रहने वाला बताया जा रहा है और दूसरा गुरप्रीत कंबोज गांव झोटियांवाली का रहने वाला बताया जा रहा है।

Translate »