Elleen News

Hot News

incident

केदारनाथ में जब हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान

देहरादून: केदारनाथ में एक प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में 6 श्रद्धालुओं समेत कुल 7 लोग सवार थे। क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी, और तकनीकी खामी के बावजूद पायलट की सूझबूझ की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से रह गया। एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद भी पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है। बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा के तहत तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

केदारनाथ में जब हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान Read More »

जालंधर में चलती हुई स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची शख्स की जान

जालंधर: जालंधर में चलती हुई स्कूटी आग का गोला बन गई। लेकिन गनिमत यह रही कि इस हादसे में शख्स बाल-बाल बच गया। स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई। यह हादसा बस्ती पीर दाद नहर पुली के पास हुआ। इस संबंध में शेर सिंह कॉलोनी के पास रहने वाले आशु शर्मा स्कूटी पर लैदर काम्प्लैक्स के पास से काम के लिए नहर के पास आया था। इस दौरान उनकी स्कूटी को आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक स्कूटी बुरी तरह से जल चुकी थी

जालंधर में चलती हुई स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची शख्स की जान Read More »

नहर में नहाने गए 2 छात्रों की मौत, 12वीं पास होने की खुशी में दोस्तों के साथ गए थे मस्ती करने

यमुनानगर: 12वीं पास करने का जश्न मना रहे 16 साल के कृष और 17 साल के मयंक की यमुनानगर के प्रताप नगर इलाके में पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए नहर में उतरे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं और आज दोनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर के दो छात्र पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। कृष, जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है और भधेरा गांव का रहने वाला है, 12वीं कक्षा का छात्र था. दूसरा लड़का करकौली निवासी मयंक उम्र 17 वर्ष बताया जा रहा है, जिसने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अपने कुछ दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए चौधरी देवीलाल हर्बल नेचर पार्क के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे गए। वहां बैठकर सभी दोस्तों ने पार्टी की और कृष और मयंक नहाने के लिए नहर पार कर गए। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और जैसे ही दोनों डूबने लगे तो बाकी दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। दोनों की मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया है। उनका पोस्टमार्टम आज यमुनानगर सिविल अस्पताल में किया जाएगा। मयंक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मयंक की एक छोटी बहन है।

नहर में नहाने गए 2 छात्रों की मौत, 12वीं पास होने की खुशी में दोस्तों के साथ गए थे मस्ती करने Read More »

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद एक्टिवा सवार शख्स की मौके पर मौत, पीछे छोड़ गया पत्नी और दो बच्चे

नाभा: प्रदेश में सड़क हादसे हर दिन महंगे होते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है और पीछे के परिवार को भी लुढ़कने पर मजबूर कर रहा है। ऐसी ही एक घटना देर रात नाभा ब्लॉक के गांव कौल के पास घटी जहां किसान लक्खा सिंह अपने गांव कमेली से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अपने एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर जा रहे थे तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार को ट्रैक्टरों के ऊपर लगे बड़े स्पीकर पर लगाम लगानी चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। नाभा ब्लॉक के गांव कमेली निवासी 48 वर्षीय किसान लक्खा सिंह की गांव पहुंचने से महज डेढ़ किलोमीटर दूर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक देर रात एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर नाभा शहर से अपने घर गांव कमेली जा रहा था तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लाखा सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति था और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की बेटी कनाडा गई हुई है और मृतक का बेटा अपने पिता के साथ खेतों में काम करता था. इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर के बाद एक्टिवा सवार शख्स की मौके पर मौत, पीछे छोड़ गया पत्नी और दो बच्चे Read More »

PRTC बस और ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, ड्राइवर के पैर टूटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

समाना: समाना में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां एक पीआरटीसी और ट्राले की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरटीसी के आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं और ड्राइवर के पैर टूट गए हैं। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए समाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पीआरटीसी की बस संगरूर से कैथल जा रही थी और 7 बजे बस स्टैंड से निकली थी, उसके बाद जब वह बदनपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्राले से उसकी टक्कर हो गई, उसे इलाज के लिए समाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर पुलिस समाना भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों की मांग है कि समाना से लेकर रामनगर तक की सड़क को चौड़ा किया जाए। रोजाना करीब छह टिप्पर और ट्रॉलियां सड़क पर दौड़ती हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। घायलों की हालत को देखते हुए उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है।

PRTC बस और ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, ड्राइवर के पैर टूटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त Read More »

दर्दनाक: 650 फीच गहरी खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 25 यात्रियों की मौके पर मौत; कई लोग पानी में बहे

पेरू: साउथ अमेरिकी देश पेरू में सोमवार को बस खाई में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा उत्तरी पेरू में हुआ। क्षेत्री अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी पेरू में एक पहाड़ी सड़क से एक बस खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारी ओल्गा बोबाडिला ने बताया कि घटना रविवार देर रात गड्ढों वाली सड़क पर हुई। बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस बस में 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे। हादसे में यह बस नदी के किनारे जा गिरी और उसमें सवार कुछ लोग पानी में बह गए। नगर निगम अधिकारी जैमी हेरेरा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बचाव कर्मी और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दर्दनाक: 650 फीच गहरी खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 25 यात्रियों की मौके पर मौत; कई लोग पानी में बहे Read More »

Translate »