Elleen News

Hot News

cm

मुख्यमंत्री स. मान का हर जिला के डी.सी. कार्यालय में सी.एम. विंडो स्थापित करने का फैसला सराहनीय: विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर/ विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा हर जिला के डी.सी. कार्यालय में सी.एम. विंडो स्थापित करने के फैसले को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्थापित किए जाने वाली सी.एम. विंडो पर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से ए-4 साईज के एक सादे कागज पर लिखकर शिकायत किसी भी कार्य दिवस पर दर्ज करवाई जा सकती है। विधायक श्री अरोड़ा के अनुसार शिकायत के साथ शिकायतकर्ता को अपनी पहचान का प्रमाण (जैसे आधारकार्ड, वोटर पहचान पत्र, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पासपोर्ट) देना जरूरी होगा। इसके बाद शिकायत को सी.एम. विंडो में नियुक्त कर्मचारी द्वारा स्केन करके सी.एम. सैल को भेज दिया जाएगा। श्री अरोड़ा के अनुसार शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात शिकायतकर्ता के मोबाईल पर शिकायत नंबर के साथ लिखित रसीद भी भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए फोन भी किया जाएगा। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार का सीएम विंडो स्थापित करने का एक मात्र लक्ष्य प्रदेश के लोगों को सहूलियत देना भी है। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ही ऐसी पहली सरकार है जो जनता को सशक्त बना रही है और सरकारी अफसरों की पहली बार जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री मान ही कर सकते हैं क्योंकि वह दृढ़ इच्छाशक्ति के मालिक हैं। यही वजह है कि पंजाब सरकार ने जो कहा वह करके दिखा रही है। विधायक अरोड़ा के अनुसार काश सभी राज्यों के मुख्यमंत्री स. मान जी की तरह काम करे तो देश की काया ही पलट जाये।

मुख्यमंत्री स. मान का हर जिला के डी.सी. कार्यालय में सी.एम. विंडो स्थापित करने का फैसला सराहनीय: विधायक रमन अरोड़ा Read More »

सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई

जालंधर/चंडीगढ़, 17 मई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। उन्होंने करतारपुर में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से अपील की कि 1 जून को झाड़ू से सफाई करनी है और आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताना है। मान ने लोगों से कहा कि उनका प्यार और समर्थन उन्हें कभी थकने नहीं देता। उन्होंने कहा कि मैं इस प्यार का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुका सकता। दूसरे राजनेताओं के लिए लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते और आप मुझ पर फूलों की वर्षा करते हैं और इतना प्यार देते हैं। यह मेरा सबसे बड़ा उपहार है। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मान ने अपने दो साल के काम गिनाए और कहा कि वह अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि पैसा ही सब कुछ नहीं है। बेशक अमीर लोग थोड़े समय के लिए तो मशहूर हो जाते हैं लेकिन उनके चले जाने के बाद उन्हें कोई याद नहीं रखता। सीएम मान ने गुरु नानक देव जी का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन में बहुत सी चीजें पैसे से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए काम करने, उनकी समस्याओं को सुलझाने और उनकी सेवा करने से जो खुशी मिलती है वह अमूल्य है। मान ने कहा कि पिछले दो साल में 43000 युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर मैं आपके बीच हूं। 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल मुफ्त कर दिये। 830 मोहल्ला क्लीनिक खोले और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए। वहीं, किसानों को दिन में खेती के लिए पर्याप्त बिजली दी और 59% खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उससे कहीं अधिक दो साल में किया। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पिछले साल हमने सड़क सुरक्षा बल का गठन किया, जिसने अब तक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1250 लोगों की जान बचाई है। पिछले साल मार्च-अप्रैल में सड़क हादसों में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस साल इन महीनों में 250 लोगों की ही मौत हुई है। मान ने कहा कि एसएसएफ से पहले पंजाब में सड़क हादसों में 17 लोगों की रोज मौके पर ही मौत हो जाती थी, जो देश में सबसे ज्यादा थी। अब एसएसएफ हर दिन कीमती जिंदगियां बचा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब में 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए जिससे पंजाबियों को रोजाना करीब 60 लाख की बचत हो रही है। मान ने कहा कि अब पंजाब में रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है। जो लोगसिस्टम और भ्रष्टाचार से निराश होकर पंजाब छोड़कर चले गए थे, वे अब पंजाब लौट रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब के पास सब कुछ है, बस एक चीज की कमी है, साफ नियत वाले ईमानदार नेताओं की, अब 2022 के बाद वह समस्या भी हल हो गई है, इसलिए लोग घर लौट रहे हैं। रोड शो के दौरान इंग्लैंड से लौटे एक शख्स ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की और कहा कि पहली बार पंजाब को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब ने जो प्रगति की है, उससे वह खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि वह घर वापस आकर बहुत खुश हैं। मान ने अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। सुखबीर बादल पर उन्होंने कहा कि वह तापमान पूछकर घर से बाहर निकलते हैं। जब तापमान 30 डिग्री के आसपास होता है तो वह दो घंटे के लिए पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। ऐसे लोगों से हम पंजाब के कल्याण की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। मान ने कहा कि वह पंजाबी पढ़-लिख भी नहीं सकते लेकिन उन्हें लगता है कि वह पंजाब के वारिस हैं। उन्होंने सुखबीर बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनकी आलीशान संपत्तियों सुख विलास और सिसवां फार्म पर भी घेरा। मान ने कहा कि दो लोग 25 साल तक पंजाब पर शासन कर रहे थे लेकिन उन्होंने लोगों द्वारा किए गए भरोसे और दी गई जिम्मेदारियों की कद्र नहीं की। लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को गदा भेंट की रोड शो के दौरान समर्थकों ने सीएम भगवंत मान को केसरी रंग की पगड़ी भेंट की, जिसे उन्होंने सिर झुकाकर आदर से स्वीकार किया। इस दौरान कई समर्थकों ने रोड शो में गदा को लहराया और भगवंत मान को एक गदा भेंट की, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से ऊपर उठाया। खास बात यह भी रही कि रोड शो में भारी संख्या में लोग फुलों की वर्षा कर अपने नेता भगवंत मान का स्वागत कर रहे थे। कई समर्थक पार्टी का झंडा लेकर काफिले के आगे-आगे चल रहे थे। रोड शो के दौरान रास्ते में भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को भी नमस्कार कर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। 1 जून को आप अपना काम कर दो, उसके बाद पांच साल तक मैं आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा – पवन कुमार टीनू आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने रोड शो का इतनी गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत करने के लिए करतारपुर के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपील की, बस 1 जून को अपना कर्तव्य निभाएं, फिर मैं पांच साल तक आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा। उन्होंने सीएम मान को आश्वासन दिया कि जालंधर के लोग उन्हें यह सीट जिताएंगे। रोड शो के दौरान कैबिनेट मंत्री डीसीपी बलकार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई Read More »

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब…

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब के किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब के किसानों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें धान की फसल के दौरान किसानों को बिना किसी कटौती के दिन में बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि समय बर्बाद न हो। अब किसानों को धान की फसल के दौरान बिना किसी कटौती के बिजली मिलेगी। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब के पानी को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया है। 2022 में जब वह मुख्यमंत्री बने तो केवल 21 प्रतिशत खेतों को नहर का पानी मिल रहा था और अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों तक नहर का पानी पहुंचा देंगे। जिसके बाद पंजाब के करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। सरकार को 5 से 6 हजार करोड़ की बचत होगी। उससे हम अपनी माताओं-बहनों को 1000 रुपये देंगे। हमने अपनी सभी गारंटी पूरी करने की योजना बनाई है।’

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब… Read More »

चुनाव प्रचार के बीच आज फिर जेल में केजरीवाल से मिलेंगे CM मान, 15 दिनों में दूसरी मीटिंग

नई दिल्ली: पंजाब और दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 15 दिनों में सीएम मान और केजरीवाल के बीच यह दूसरी मुलाकात है। बैठक दोपहर 12:30 बजे से होगी। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि ठीक 25 दिन बाद दिल्ली और एक महीने बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव हैं। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस बैठक में चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सारा दारोमदार मुख्यमंत्री पर आ गया है। इस बार वह अपनी पार्टी में स्टार प्रचारक और रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के बीच आज फिर जेल में केजरीवाल से मिलेंगे CM मान, 15 दिनों में दूसरी मीटिंग Read More »

Translate »