Elleen News

Hot News

bjp

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान ने स्वर्ण सलारिया को AAP में करवाया शामिल

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई। स्वर्ण सलारिया बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए है। लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वर्ण सलारिया काे शामिल किया। स्वर्ण सलारिया BJP से गुरदासपुर लोकसभा के लिए चुनाव भी लड़ चुके हैं। स्वर्ण सलारिया BJP की राज्य कार्यकारी समिति के स्थाई मेंबर हैं। स्वर्ण सलारिया स्वतंत्रता सेनानी निधन सिंह सलारिया के बेटे हैं।

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान ने स्वर्ण सलारिया को AAP में करवाया शामिल Read More »

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी ने सेंट्रल हल्के में जालंधर में चल रही राजनीतिक उठक पठक के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा 24घंटे पहले चन्नी और हेनरी द्वारा ज्वाइन करवाए गए भाजपा नेता सुभाष ढल्ल को आज भाजपा में दुबारा घर वापसी करवा दी है।इनको दोबारा भाजपा जॉइन करवाने मे लोकसभा सांसद सुशील रिंकू,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),जिला भाजपा के सह कार्यालय प्रमुख योगेश मल्होत्रा ने एहम भूमिका निभाई और इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष के.डी भंडारी,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र क्लेर,भगवंत प्रभाकर,मनोज अग्रवाल,कुमद शर्मा उपस्थित थे।इस अवसर पर सुभाष ढल्ल ने कहा कि भाजपा व मोदी जी द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने से ऊपर कुछ नही है और इस सब के सामने शिकवे शिकायतें सामने मामूली है।उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी पूरे विश्व में न कोई है और न ही कोई होगी।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस बार जालंधर से भाजपा का सांसद लाना है, जिसके लिए दिन रात मेहनत करके एतिहासिक जीत को इतिहास के सुनहरी अक्षरों में दर्ज करना है।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने उनका पार्टी में वापसी करने पर स्वागत किया वही कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज है और इसके लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास की भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा।

भाजपा के हर कार्यकर्ता को मान सम्मान व स्थान देना मेरा फर्ज-सुशील रिंकू Read More »

BJP उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ी, पंजाब सरकार ने तुरंत ड्यूटी पर लौटने के दिए आदेश

नई दिल्ली: बठिंडा से भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी परमपाल को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा है। राज्य सरकार की ओर से उन पर सेवानिवृत्ति के लिए झूठे कारण बताने का भी आरोप लगाया गया है, जबकि वह राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थीं। परमपाल कौर सिद्धू, जो शिअद नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं, को लिखे पत्र में पंजाब कार्मिक विभाग ने कहा है कि नौकरी छोड़ने के लिए उनकी तीन महीने की नोटिस अवधि माफ नहीं की गई है। उन्होंने अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बठिंडा संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग कार्यालय द्वारा उनका नामांकन पत्र खारिज किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार ने सेवा से उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया है। उन पर अनधिकृत तरीके से पीएसआईडीसी के एमडी के पद का प्रभार अपने पास रखने का भी आरोप लगाया गया है। परमपाल कौर करीब एक महीने से बठिंडा में चुनाव प्रचार कर रही हैं। पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 अप्रैल को दावा किया था कि केंद्र द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। इस पर परमपाल कौर ने दावा किया था कि भाजपा में शामिल होने से पहले 10 अप्रैल को भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने उनका वीआरएस मंजूर कर लिया था। पंजाब कार्मिक विभाग की ओर से आईएएस परमपाल कौर सिद्धू को भेजे गए पत्र में कहा गया है, ‘अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16 ​​(2) में स्पष्ट रूप से लिखा है कि नोटिस अवधि में छूट केवल राज्य सरकार द्वारा दी जा सकती है, यदि वह वीआरएस आवेदनकर्ता द्वारा बताए गए कारणों से संतुष्ट है। आपका आवेदन राज्य सरकार के विचाराधीन था, लेकिन आपने सीधे भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव को दिनांक 07.04.2024 को पत्र लिखा, भले ही आप राज्य सरकार के अधीन कार्यरत थीं। पत्र में आगे लिखा गया है, ‘आपने कहा था कि आपकी मां 81 वर्ष की हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है। आपके पिता और आपके छोटे भाई दोनों का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। आपकी वृद्ध मां की देखभाल करने के लिए कोई उपलब्ध नहीं है, इसलिए आप स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति चाहती हैं। लेकिन आप पिछले एक महीने से राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थीं और अब भी चुनाव प्रचार कर रही हैं।’ पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंजाब आईएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है और 231 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले केवल 192 आईएएस अफसर हैं।

BJP उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किलें बढ़ी, पंजाब सरकार ने तुरंत ड्यूटी पर लौटने के दिए आदेश Read More »

पंजाब में BJP ने जारी की 13 हलकों के इंचार्ज/ कोइंचार्ज व कंवीनरों की लिस्ट, लुधियाना की कमान संभालेंगे विजय सांपला

चंडीगढ़: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी ने 13 हलकों के इंचार्ज/ कोइंचार्ज और कंवीनरों की सूची जारी कर दी है। विजय सांपला को बीजेपी ने लुधियाना की कमान सौंपी है। देखें इंचार्जों की पूरी सूची…..

पंजाब में BJP ने जारी की 13 हलकों के इंचार्ज/ कोइंचार्ज व कंवीनरों की लिस्ट, लुधियाना की कमान संभालेंगे विजय सांपला Read More »

राजेश अग्निहोत्री भोला प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के को-कन्वीनर नियुक्त

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के प्रदेश अध्यक्ष ने सीनियर लीडरशीप से विचार विमर्श करके राजेश अग्निहोत्री भोला को प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल का को-कन्वीनर नियुक्त किया है।भाजपा ज्वाइन करने से पहले राजेश अग्निहोत्री भोला ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस में शुरू करते हुए वार्ड अध्यक्ष,दो बार विधानसभा इंचार्ज,इसके साथ एक बार जिला कॉन्ग्रेस में इलीक्टेड अध्यक्ष और इसके साथ यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी रह चुके है।इसके साथ साथ वे वर्तमान में वेस्ट हल्के में पूरी तरह भाजपा की नीतियों और सुशील रिंकु की जीत को पक्का करने लिए आम जनता के बीच में जा रहे है।पार्टी ने उनकी लगन, ईमानदारी और मेहनत की बदौलत ही उन्हें प्रदेश के सैल की टीम में शामिल किया है। प्रदेश सैल अध्यक्ष ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है। राजेश अग्निहोत्री भोला ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पूरी तरह तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी।उन्होंने कहा कि हमारा सैल हर वार्ड,हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार पूरे पंजाब में लोकसभा चुनावों में विजय पताका लहरायेगे।उन्होंने कहा कि जालंधर में इस बार भाजपा इतिहास रचेगी और सुशील रिंकु बड़े अंतर से जीत दर्ज करके मोदी सरकार को मजबूत करेंगे।

राजेश अग्निहोत्री भोला प्रदेश भाजपा मानवाधिकार सैल के को-कन्वीनर नियुक्त Read More »

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी जलांधर वेस्ट द्वारा मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में गुरु रविदास नगर बस्ती दानिशबंदा में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के हक में के ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन किया।इसमें विशेष रूप से जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,वेस्ट हल्के से एमएलए शीतल अंगुराल,वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता रिंकु,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,वेस्ट लोकसभा भाजपा प्रभारी अमरजीत सिंह अमरी, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मुनीश विज,वेस्ट हल्का विस्तारक प्रवेश महाजन,जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज और दर्शन लाल भगत,जिला सचिव अश्विनी अटवाल आदि उपस्थित हुए।इस बैठक को सफल बनाने में वेस्ट हल्के के कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने विशेष योगदान दिया।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग आप सरकार की घटिया कार्यप्रणाली और कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि इस बार जलांधर की महिलाएँ झाड़ू को बिखेर कर कमल का बटन दबा कर आप सरकार को कड़ा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे वायदे जगज़ाहिर है तथा वेस्ट में भाजपा का बढ़ता जनादर विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि शहर के माहौल को देखते हुए जालंधर के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर शहरवासी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।उन्होंने कहा कि आज वेस्ट हल्के भाजपा की स्थिति का मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनू चौहान,राजेश अरोड़ा, सुभाष कपूर, पार्षद पति संदीप वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, दिनेश कुमार बबलू, दीपक तनेजा, सुशांत कोहली, नितिन शर्मा, गगन भगत , मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पल्लवी रत्तरा, सीमा रानी ,साधना चावला, हरभजन कौर, रमेश नीचल, डॉ सविता, रवि विनायक, प्यारा लाल, जय किशोर, कुक्कू भारद्वाज, मलटू जुल्का ,गुरमीत चौहान, कुलजीत हैप्पी,मलकीत सिंह, राजू ठाकुर, भोला कुशवाहा, मनीष ठाकुर, रवि, पंकज सरंगल, राजन सरंगल, दिनेश अरोड़ा, सुनील मंटू , यशपाल भगत, अजय भगत, यशपाल शर्मा, सुरेश वर्मा, पिंक भगत , रमेश भगत, अमित शर्मा, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा , यूवी लूथरा, सुभाष चंद्र, रोहित, एमपी शर्मा ,विजय भगत, राज मेहरा, बॉबी कश्यप, पंकज महंगी, सुरेंदर बब्बर, मोहित कुमार मनु,काका भगत, रोहित कुमार,राणा वर्मा, विशाल लूथरा,रमन कुमार,अमन बत्रा,रींकू बब्बर,करण पूरी,महेश वढेरा, इंद्रजीत पाहवा, राजेंद्र कुमार, संजीव लक्की,महेश सोढ़ी, विपिन शर्मा, नीरज शर्मा, नीतीश महाजन, चंद्र सोढ़ी,तारा चंद, सुभाष चंद,गुलशन बजाज, सुरेंद्र शर्मा व अन्य साथी उपस्थित थे।

वेस्ट हल्के में भाजपा द्वारा ज़ोरदार सफल बैठक का आयोजन, वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी, भय, नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे–सुशील रिंकु Read More »

मशहूर यू ट्यूबर मनीष कश्यप हुए बीजेपी में शामिल, निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे

यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. मनीष कश्यप आज (25 अप्रैल) बीजेपी में शामिल हो गए. मनीष कश्यप दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए. उनके साथ उनकी मां भी दिल्ली गई हुईं थीं. इससे बिहार की सियासत तेज हो गई है. मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. इससे बीजेपी के वर्तमान सांसद संजय जायसवाल के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं. वहीं, अब संजय जायसवाल के लिए राहत की ख़बर आई है. मनीष कश्यप एक यूट्यूबर से सफर की शुरुआत कर कैसे राजनीति में पैर जमा रहे हैं. सब कुछ जानते हैं. मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है. उनकी माता जी उपस्थित हैं. मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है. हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया. इनका हमेशा बीजेपी ने साथ दिया है. वहीं, मनीष कश्यप ने कहा कि ‘मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं’. मेरी मां को पता है किसने किसने साथ दिया है. मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है’ पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं मनीष कश्यप यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं. वो भूमिहार जाति से आते हैं. मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिन्दू संगठन से जुड़े थे. फिर बाद में छात्र संगठन से जुड़ गए. छात्र संगठन में रहते हुए कई मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज हुई. मनीष कश्यप सतवारिया कॉलेज में एक प्रोफेसर के घर पर छात्रों के साथ मिला कर हमला बोल दिया था. उस मामले में एफआईआर हुई थी. उस समय जेल भी गए थे. मनीष कश्यप के ऊपर कई मामले दर्ज जेल में रहते हुए मनीष कश्यप ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नॉमिनेशन भी किया था, लेकिन किसी कारण उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया. इसके बाद 2020 के बिहार विधानसभा के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े. जिसमें करारी हार मिली थी. मनीष के ऊपर बेतिया में दर्जनों मामले दर्ज हैं और तमिलनाडु में कथित तौर पर मजदूरों का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल काने के मामले में एनएसए लगा है. इस मामले में मनीष कश्यप तमिलनाडु के मदुरै जेल में रहे. फिलहाल बेल पर बाहर हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पश्चिमी चंपारण लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में चुनाव प्रचार प्रचार में जुटे हुए थे.  

मशहूर यू ट्यूबर मनीष कश्यप हुए बीजेपी में शामिल, निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे Read More »

पंजाब में BJP को बड़ा झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रोबिन सांपला AAP में शामिल

जालंधर: बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। विजय सांपला के रिश्तेदार और बीजेपी युवा नेता रॉबिन सांपला आज AAP में शामिल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, रॉबिन सांपला एक दशक से ज्यादा समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं, जो जालंधर में अपनी पकड़ काफी मजबूत रखते है। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, रॉबिन सांपला युवाओं में काफी पकड़ रखते हैं। बीजेपी की सभाओं और रेलियों में रॉबिन सांपला अहम योगदान देते आए हैं। मगर बीते दिन आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के साथ सांपला की अनबन चल रही है। जिसके चलते वह बीजेपी से काफी नाराज चल रहे हैं। इसी के कारण वह पार्टी छोड़ रहे हैं। हालांकि सांपला ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

पंजाब में BJP को बड़ा झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रोबिन सांपला AAP में शामिल Read More »

जालंधर के पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तजिंदर सिंह बिट्टू हुए BJP में शामिल

जालंधर: पंजाब में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी और हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कर्मजीत कौर चौधरी जालंधर से लोकसभा टिकट की दावेदार थीं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार कर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को टिकट दे दी। बताया जा रहा है कि इससे नाराज होकर कर्मजीत कौर ने भाजपा जॉइन कर ली है। खास बात यह है कि कर्मजीत कौर चौधरी के पति सांसद संतोख चौधरी की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हुआ था। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने कर्मजीत कौर को टिकट दी थी लेकिन वे आप के सुशील रिंकू से हार गईं थी। हालांकि अब सुशील रिंकू भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, तेजिंदर सिंह बिट्टू गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। वह पिछले कई दिनों से बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की थी। जालंधर के रहने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी में कार्यरत थे। बता दें, बिट्टू करीब 12 साल तक राजनीति से दूर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस के लिए दोबारा काम करना शुरू किया था। वह जालंधर से पनसप चेयरमैन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रह चुके हैं। मगर एक दम से उनका कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाना, कांग्रेस को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इससे जालंधर सहित पंजाब की कई सीटों पर कांग्रेस को नुकसान होगा। वही जालंधर में कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को भी मुश्किलें बढ़ गई है।

जालंधर के पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तजिंदर सिंह बिट्टू हुए BJP में शामिल Read More »

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू

जालंधर/ लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सांसद रिंकू का कहना है कि भाजपा की जीत से ही जालंधर का विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की प्रतिबद्धता भाजपा का एजेंडा है और वह खुद जालंधर के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद रिंकू ने पंजाब मेंआम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जनता अब उन्हें नकार चुकी है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार व माफिया में पूरी तरह से लिप्त है। कांग्रेस ने 5 साल में जो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल में ही तोड़ दिया। सीएम भगवंत मान को घेरते हुए रिंकू ने कहा कि उन्होंने नशा कारोबार को खत्म करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज नशा कारोबार तेजी से फल-खूल रहा है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी सारे पंजाब को लंबे समय से दोनों हाथ से लूटा है। रिंकू ने कहा कि पंजाब जहां खेलों, खेती व गिद्दे भंगड़ा का माहौल हुआ करता था, वहीं अब नशे, आत्महत्याएं तथा पंजाब में सरेआम हत्या करने का सभ्याचार पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल पंजाब के खजाने को लूटा है बल्कि दो साल के भीतर 70 हजार करोड़ रुपये का अभूतपूर्व कर्जा लेकर पंजाब को दिवालिया भी बना दिया है। बुनियादी ढांचे के विकास के नाम पर दिखाने को उसके पास कुछ भी नहीं है और प्रचार स्टंट और विज्ञापनों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में आप के चुनाव प्रचार में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए हैं। सांसद रिंकू ने कहा कि अब 2024 में भाजपा के रूप में पंजाब में एक आशा की किरण दिखाई दी है जो अभी से ही अंधेरों में ही अपना प्रकाश बिखेरती नजर आती है। उन्होंने कहा कि अब वोट के रास्ते पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाए जाने का वक्त आ गया है। पंजाब के विकास के लिए आज एक सकारात्मक माहौल है, इसलिए राज्य के विकास में सब को आगे आकर भाजपा उम्मीदवारों की जीत में सहयोग देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सांसद रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि 1 जून को राज्य भर के मतदाता ईमानदारी से पंजाब के विकास के लिए काम कर रही भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर जरूर पुरस्कृत करेंगें।

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू Read More »

Translate »